Sohan Lal Jat retweeted
मुन्ना भाई से आगे... जहां और भी हैं
नानजीराम चौधरी की कहानी "असाधारण साहसिकता" की है या "असाधारण दुस्साहस" की है या असाधारण अपराध की, सब अपनी-अपनी दृष्टि से तय करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन यह सत्य है कि ऐसा सिर्फ भारत मे ही संभव है कि आठवीं पास की योग्यता अर्जित कर जिस अस्पताल में आप स्वीपर रहे हों, रिसेप्शन पर बैठकर पर्चियां काटते रहे हों, उसी अस्पताल को खरीद भी लो और उसमें बतौर डाॅक्टर ऑपरेशन भी कर रहे हों। मैं ऐसे लोगों के लिए छत की मुंडेर पर खड़े होकर घंटे भर तक लगातार तालियां बजाना चाहता था लेकिन मैंने खबर को पूरा पढ़ लिया और मुझे पता चल गया कि "डॉक्टर साहब" मुन्ना भाई के भी प्रो मैक्स वर्ज़न हैं। कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। असल में साधारण हमारा देश भी नहीं है। हमारा देश सबको यह सब करने का अवसर देता है। कर कोई-कोई ही पाता है।
डॉक्टर साहब भले ही पकड़ लिए गए हैं लेकिन वे चिकित्सा के पवित्र पेशे में पिछले दस वर्षों से हैं। हजारों या लाखों लोगों का इलाज कर भी चुके हैं। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लोगों का "पक्का इलाज" करके वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि वे अब एक पारंगत चिकित्सक हैं। हो सकता है कई जगहों पर गायनेकोलॉजी पर लेक्चर भी देकर आ गए हो और कहीं पेपर भी प्रेजेंट कर चुके हों। भले ही आठवीं कक्षा के बाद स्कूल और कॉलेज नहीं गए हों लेकिन चिकित्सा का व्यवहारिक ज्ञान उन्हें किसी भी अन्य चिकित्सक के बराबर तो हो ही गया है। सरकार को चाहिए कि उन्हें अब मानद चिकित्सक की डिग्री देकर सम्मानित करे। ऐसी असाधारण प्रतिभाओं को जेल में रखने से देश का कोई भला नहीं होने वाला। जेल में डालना ही है तो उनको डालिए जो डॉक्टर बनने के लिए बेवजह बार-बार नीट का एग्जाम देते हैं, कोचिंग और हॉस्टल के लाखों रुपए फीस चुकाते हैं, फेल होने पर आत्महत्या का विचार लाते हैं, पेपर लीक होने पर दिल्ली तक प्रदर्शन करने जाते हैं और पुलिस के लठ खाते हैं।
हार्दिक अभिनन्दन डॉक्टर साहब
जिंदगी ने मौका दिया तो आपसे मिलने आऊंगा कभी
Sohan Lal Jat retweeted
कानून सारे महिलाओं के पक्ष में हैं
पुरुषों के हिस्से आत्महत्या ही आ रही है
अखबार के भीतरी पन्नों में आजकल रोज किसी ने किसी प्रताड़ित पुरुष के जान देने की खबरें छपी हुई होती हैं। कुछ बरसों पहले यह अनोखी बात हुआ करती थी इसलिए फ्रंट पेज पर छपती थीं। फिर रोज का काम हो जाता है तो खबरें अंदर के पन्नों पर धकेले जाना शुरू हो जाती हैं।
देवेन्द्र की पत्नी शादी के महज़ चार दिन बाद पीहर लौट गई। दहेज प्रताड़ना का केस लगाकर 10 लाख रुपए मांगने लगी। पहली बात तो कानून सारे हैं ही महिलाओं के पक्ष में और ऊपर से पुलिस का सिस्टम हम भारत के लोग बेहतर जानते हैं। पुलिस को भी ऐसे केस होने पर मजा सा ही आ जाता है जबकि बेचारा वर पक्ष दोनों ओर से पिस जाता है। वधू पक्ष की मांग भी पूरी करो और पुलिस को भी प्रसन्न करो। यह दोहरी मार एक इज्जतदार आदमी को फांसी के फंदे तक ले जाती है।
हमारे भारतीय समाज में विवाह एक बहुत ही खुशनुमा अवसर होता है भले ही वह किसी भी आय वर्ग में हो। दहेज संबंधी बातें भी होती ही होंगी लेकिन आजकल इसलिए कम होती है कि लड़कों के विवाह ही बड़ी मुश्किल से हो रहे हैं। ऐसे में शादी के चौथे दिन ही तो ऐसी नौबत नहीं आ सकती कि लड़की ससुराल छोड़कर अपने पीहर लौट जाए और दहेज प्रताड़ना का केस भी कर दे। ऐसे मामले लेकिन बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को इस दिशा में अब जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। विधानसभाओं और संसद के सदनों में इस पर अब बहस होनी चाहिए। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी कुछ करे संज्ञान लेकर। वरना बेचारे लड़के ऐसे ही ब्लैकमेलिंग का शिकार होते रहेंगे और परिवार रो-धोकर चुप होते रहेंगे। कानून तो कोई सहारा देने वाला है ही नहीं।
और हां, इस मामले में राजस्थान पुलिस को उच्च स्तरीय जांच करवाकर थाने की भूमिका जरूर जांचनी चाहिए। थाने के स्तर पर जो प्रताड़ना दी गई है वह भी आत्महत्या का बड़ा कारण है।
@PoliceRajasthan @BhajanlalBjp @narendramodi @AmitShah
Sohan Lal Jat retweeted
कैंसर दवाओं की खरीद कीमत और एमआरपी में बड़ा अंतर... सरकार को ₹333 में मिलने वाली दवा मरीजों को ₹12,500 में; सुप्रीम कोर्ट ने 2 बार सवाल उठाए
#CancerMedicine #SupremeCourt #DrugPricing #Healthcare
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - dainik-b.in/mjwzCSxDdsb
Sohan Lal Jat retweeted
आधार में अब नाम बदलवाना हुआ आसान... पढ़िए पूरा प्रोसेस
#Aadhaar #UIDAI #AadhaarUpdate #UIDAIUpdate #DigitalIndia
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - dainik-b.in/mjwzCSxDdsb
Sohan Lal Jat retweeted
राज भले ही भारतीयों का है
भले ही लोकतंत्र आ गया है
लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये हमारे राजस्थान में चुनाव की तारीखें आज भी अंग्रेज ही तय करते हैं। कोई भारतीय अधिकारी चुनाव की तारीखें तय कर रहे होते तो कुछ खास भारतीय तिथियों का अवश्य ही ध्यान रखते। लेकिन लगता है, हर चुनाव में ये अंग्रेज अपनी टांग अड़ा देते हैं।
भारत में धनतेरस का महत्व क्या किसी भारतीय अधिकारी को बताने की जरूरत है? अधिकारी तो ये सब रटकर-पढ़कर ही बनते होंगे। एक साधारण भारतीय भी धनतेरस का महत्व जानता है। देश के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर्व का यही पहला दिन है जब बाजार गुलजार हो उठते हैं। इस एक दिन भारत के लोग बाजार जरूर जाते हैं। गांवों के लोग खरीदारी के लिए शहर आते हैं लेकिन अंग्रेजों को इससे क्या? उन्हें तो अपने हिसाब से एक तारीख तय करनी होती है। भारतीयों की जिम्मेदारी है कि वे आपत्ति दर्ज कराएं। फिर वे जागेंगे और उसमें संशोधन भी कर देंगे।
2023 के विधानसभा चुनाव में भी अंग्रेजों ने यही किया था। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का पहला चरण देव उठनी एकादशी के दिन ही घोषित किया था। क्योंकि अंग्रेजों को यह सब कहां पता होता है कि देव उठनी एकादशी का भारतीय संस्कृति में क्या महत्व है? फिर भारतीयों ने आपत्ति की। भारतीय मीडिया ने मुद्दा उठाया, मतदान प्रतिशत कम रहने का अंदेशा जताया तब जाकर तारीखों में बदलाव किया गया। इस बार अंग्रेज बहादुरों को चिठ्ठी लिखने की पहल सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने की है। बदलाव निश्चित है। लेकिन हर बार ये अफसर अपने अंग्रेज होने का सबूत दें ही, यह जरूरी है क्या?
Sohan Lal Jat retweeted
कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए।
Sohan Lal Jat retweeted
कबूतरों को दाना डालना ओर खुद का जीवन खतरे में डालना
कबूतरों को कभी दाना ना डालें ये प्रकृति को असंतुलित करने का काम करते हैं
कबूतरों से कितना प्रभाव पड़ता हैं आपको समझना होगा
Sohan Lal Jat retweeted
2000 से ऊपर की UPI पेमेंट अब टैक्स के दायरे में आ गई है।
दुकानदार तो हर चीज ग्राहक पर डाल देता है। बोल देगा कि इससे ज्यादा पेमेंट अगर ऑनलाइन देनी है तो टैक्स के साथ दीजिये। हमें भी आगे सरकार को टैक्स देना होता है।
Sohan Lal Jat retweeted
असहमति लोकतंत्र की ताकत है, अशालीनता नहीं।
#Democracy #DemocraticValues #FreedomOfSpeech #FreedomOfExpression
Sohan Lal Jat retweeted
मैनेजर तो नहीं खाकर दिखा रहा।
FSSAI के अफसर एक बार गुलाब जामुन खाकर दिखा दे। खाकर दिखा दिया तो सारे पैसे मैं दूंगा!
वैसे; Blinkit ने अच्छा सा गिफ्ट भेज दिया होगा!
खरीदने वाला सवाल बिल्कुल ठीक उठा रहा है।
📍 कैथल (हरियाणा)
Sohan Lal Jat retweeted
देश में मरम्मत का काम जारी है!
सड़कों और पुल टूटने, गड्ढे, सरकारी लापरवाही को इस व्यंग्य से समझाते हैं। देखिए और आनंद लीजिए।
🤖 Made with AI
Sohan Lal Jat retweeted
गांव -ढाणी से खाजुवाला में पढ़ने के लिए आने जाने वाले विधार्थियों के सफर का तरीका चिंता बढ़ाने वाला है..!!
#Students #School #Hanumannagar #DeliTalai #Khajuwala #Bikaner #Rajasthan
Sohan Lal Jat retweeted
हर महीने वेतन से RGHS के नाम पर कटौती होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बहुत सारे हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा नहीं मिलती,हर बार टालमटोल कर दिया जाता हैं,कर्मचारी कोई एहसान नहीं, अपना हक मांग रहे हैं।
कृपया RGHS व्यवस्था को और मजबूत बनाइए ताकि हर कर्मचारी को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
#RGHS_कर्मचारियों_का_हक
@RajCMO
@BhajanlalBjp
Sohan Lal Jat retweeted
राजस्थान में लेक्चरर भर्ती का पेच, 40% के फेर में अटके हजारों अभ्यर्थी
लेक्चरर नहीं तो पढ़ाई कैसे? भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर बवाल
NET-PHD वाले भी फेल, राजस्थान में लेक्चरर भर्ती पर सवाल
#Rajasthan #RPSC #TeacherRecruitment #Unemployment #Khabardar | @SwetaSinghAT | @sharatjpr
राजस्थान में लेक्चरर भर्ती का पेच, 40% के फेर में अटके हजारों अभ्यर्थी
लेक्चरर नहीं तो पढ़ाई कैसे? भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर बवाल
NET-PHD वाले भी फेल, राजस्थान में लेक्चरर भर्ती पर सवाल
#Rajasthan #RPSC #TeacherRecruitment #Unemployment #Khabardar | @SwetaSinghAT | @sharatjpr
Sohan Lal Jat retweeted
#Jaipur: 8वें वेतन आयोग की टीम कर रही केंद्रीय कर्मचारियों से वन-टू-वन संवाद
31 कर्मचारी संगठनों से टीम कर रही सीधी मुलाकात, नए वेतनमान को लेकर कर्मचारियों से लिए जा रहे सुझाव...
#RajasthanWithSB #JaipurNews #8thPayCommission #PayCommission #CentralEmployees
Sohan Lal Jat retweeted
उठना बैठना किसी के भी साथ हो, लेकिन उछलना खुद के दम पर चाहिए...!
#achcheebaten
नगर निकाय चुनाव 2026
आपके वार्ड से कितने नॉमिनेशन हुए हैं?
इस लिंक पर देखें!!
जिला👉🏽निकाय👉🏽वार्ड नंबर से सर्च करें-
sec.rajasthan.gov.in/Nominat…
27
























