Fanish Soni (@SoniFanish) header
Fanish Soni (@SoniFanish) profile picture

फणीश कुमार सोनी बचपन से RSS से जुड़कर बीजेपी का कट्टर समर्थक चार बार जिसके लिए वोट और प्रचार किया उसी विधायक व उसके भूमाफिया पुत्र से पीड़ित घर लूटकर ले गए ..

Joined December 2024
Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)Photo by Fanish Soni (@SoniFanish)
आदरणीय पुलिस महानिदेशक महोदय जी, राम-राम सा। महोदय जी, सादर एवं विनम्र निवेदन है कि विकसित राजस्थान–विकसित पुलिस की भावना और आमजन को न्याय दिलाने के संकल्प के भाव से जिला ब्यावर के थाना साकेतनगर में जिला पुलिस उपाधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों की आपराधिक मिलीभगत से दर्ज FIR संख्या 92/2025 के अनुसंधान के स्तर पर अपनी कृपादृष्टि एवं संवेदनशीलता के साथ गौर फरमाएँ सा । इस पूरे प्रकरण के कारण एक आम नागरिक को किन परिस्थितियों में मानसिक एवं अन्य प्रकार की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, इस पर भी कृपया संवेदनशीलतापूर्वक विचार फरमाएँ सा! महोदय जी सा आपकी कृपादृष्टि से तथ्यों और अनुसंधान की निष्पक्षता पर उचित ध्यान दिया जाएगा तथा आम नागरिक का न्याय एवं पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा सा ! सादर एवं साभार राम राम सा फणीश कुमार सोनी ब्यावर, राजस्थान मोबाइल : 7014511068 @Rajeev_ips @PoliceRajasthan
2
9
298
अपने इतिहास से सीखो और जो सबक मिले, उसे बेहतर भविष्य के लिए  लागू करो.
81
79
6
826
35,286
राम राम जी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्यावर नगर के सक्रिय एवं समर्पित स्वयंसेवक रोनक जी छीपा 3 नवम्बर को हुए सड़क हादसे के बाद उपचार के दौरान 11 नवम्बर को सायं 6:15 बजे जीवन की अंतिम साँस लेकर अनंत यात्रा पर चले गए। आज पूरा ब्यावर नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक गहरे दुःख और शोक में है। कम उम्र में ही रोनक जी ने अपने सेवा कार्यों, समर्पण, आत्मीय व्यवहार और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण सभी स्वयंसेवकों के हृदय में विशेष स्थान बना लिया था। उनके प्रति प्रत्येक स्वयंसेवक का विशेष लगाव और स्नेह रहा है। उनके इस तरह अचानक हम सबके बीच से चले जाने से सभी स्वयंसेवक मायूस और शोकसंतप्त हैं। ऐसे दुःखद समय में हमारी भावनाएँ स्वाभाविक रूप से शोक और संवेदना से भरी हुई हैं, लेकिन स्वयंसेवक रोनक जी के सेवा कार्यों और उनके समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि केवल शोक में डूबकर बैठना नहीं, बल्कि उनकी पावन स्मृति को एक सकारात्मक सामाजिक संकल्प और सेवा कार्य के रूप में आगे बढ़ाना होगा। स्वयंसेवकों और संगठन का प्रयास हो कि बच्चों, किशोरों, युवाओं और प्रत्येक नागरिक को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हें यह समझाया जाए कि हेलमेट केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के जीवन की सुरक्षा और अपने परिवार की खुशियों को सुरक्षित रखने के लिए पहनना आवश्यक है। ब्यावर नगर का प्रत्येक स्वयंसेवक , रोनक जी छीपा की पावन स्मृति में 'सुरक्षित ब्यावर' का संकल्प लेकर समाज के बीच इस भावना के साथ सेवा कार्यों में जुटे कि भविष्य में ब्यावर नगर में कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में केवल हेलमेट न पहनने की वजह से अपना अनमोल जीवन न खोए। भविष्य में किसी परिवार को सड़क दुर्घटना के कारण ऐसा असहनीय दुःख न सहना पड़े। स्वयंसेवक रोनक जी की स्मृति केवल हमारे हृदयों में ही नहीं, बल्कि उनके नाम से प्रेरित उस सामाजिक जागरूकता से जीवित रहे, रोनक जी की स्मृति में ऐसा सकारात्मक जनजागरण अभियान चलाना चाहिए, जिससे हेलमेट पहनना केवल यातायात नियमों का पालन न रहकर प्रत्येक नागरिक की स्वाभाविक आदत और जीवन के प्रति उसकी जिम्मेदारी बन जाए। यही स्वयंसेवक रोनक जी छीपा के प्रति हमारा सच्चा प्रेम, आत्मीयता, उनके सेवा कार्यों एवं समर्पण का सम्मान और सच्ची श्रद्धांजलि होगी। फणीश कुमार सोनी ब्यावर , मोबाइल - 7014511068 @RSSorg
1
115
परम पूज्य अनंत श्री सतगुरुदेव जी महाराज हुकुम के श्री चरण-कमलों में कोटि-कोटि दंडवत प्रणाम। राम जी राम, राम राम महाराज हुकुम। सनातन हिन्दू धर्म के सकारात्मकता, प्रकाश, उल्लास एवं मंगलभावना के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर परम पूज्य अनंत श्री सतगुरुदेव जी महाराज हुकुम के श्री चरण-कमलों में कोटि-कोटि बारम्बार दंडवत प्रणाम एवं राम जी राम, राम राम महाराज हुकुम दीपावली का राम-राम। महाराज हुकुम, हमारी विनम्र श्री चरण-कमलों में अर्जी प्रार्थना है कि दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नवीन ऊर्जा, नवसंकल्प, सकारात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करे तथा धर्म, परंपरा, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान करे। हम अत्यंत विनम्रता, श्रद्धा, भक्ति एवं पूर्ण समर्पण भाव से श्री सतगुरुदेव जी महाराज हुकुम, आपके श्री चरण-कमलों में यह विनम्र अर्जी-प्रार्थना प्रस्तुत करते हैं कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन से अज्ञानता, निराशा एवं अंधकार को दूर कर ज्ञान, सद-भावना , प्रेम, उमंग और नई रोशनी का संचार करे। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति, खुशहाली एवं नवीन सफलताओं का मंगलमय प्रकाश लेकर आए और हमारे अनंत श्री सद्गुरु महाराज जी हुकुम को सदैव उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो और हमारे पर सद्गुरु जी महाराज हुकुम की मेहर कृपा आशीर्वाद सदा बना रहे हुकुम, श्री सतगुरुदेव जी महाराज हुकुम के श्री चरण-कमलों में हमारी यही विनम्र अर्जी एवं प्रार्थना है श्री सद्गुरुदेव जी महाराज हुकुम, आपके पावन आशीर्वाद एवं मेहर कृपा से सभी के जीवन में सदैव धर्म, सेवा, सदाचार, सकारात्मकता और परोपकार की भावना बनी रहे। हम सभी को सद-मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन को सनातन धर्म ,समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में समर्पित करने की सद्बुद्धि एवं सामर्थ्य प्राप्त हो। दीपावली के इस पावन पर्व पर श्री सतगुरुदेव जी महाराज हुकुम के श्री चरण-कमलों में अनंत श्रद्धा, अटूट विश्वास एवं पूर्ण भक्ति-भाव के साथ हमारा कोटि-कोटि बारम्बार दंडवत प्रणाम। राम जी राम, राम राम महाराज हुकुम। आपका दास , फणीश कुमार सोनी मोबाइल : 7014511068 दीपावली का राम-राम जी महाराज हुकुम।
1
3
105
* अनंत श्री सुखरामजी ट्रस्ट * श्री रामधाम रामचौकी, बिराई , जिला -जोधपुर ( राजस्थान ) | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार आज श्री रामधाम रामचौकी में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक तथा गौ संवर्धन परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेशजी पटेल, गौ परिषद के कोषाध्यक्ष श्री गणपत सिंह जी, गौ परिषद के ट्रस्टी श्री संदीप गिल जी तथा रामनवमी महोत्सव ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामप्रताप अग्रवाल जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने श्री रामचौकी धाम में श्री युक्तेश्वर जी महाराज समाधि देवल एवं तपोभूमि देवल में दर्शन प्रणाम किया एवं रामचौकी धाम परिसर का भ्रमण कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। धाम में किए जा रहे सेवा कार्यों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा परिसर की व्यवस्थाओं को देखकर अतिथिगण अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने इसकी सराहना की। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने परम पूजनीय श्री सतगुरु जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री के सान्निध्य में हिंदुत्व, भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा गौ-संरक्षण और गौ-सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। यह अवसर सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण, गौ-वंश संरक्षण तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना और सेवा-भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प को अभिव्यक्त करने वाला रहा। @RajCMO @RajGovOfficial @DIPRRajasthan @Bhajanlalofc @BhajanlalBjp @gssjodhpur @KumariDiya @RSSorg @BJP4India @BJP4Rajasthan
1
1
103
ब्यावर में पिछले कई वर्षों से माननीय विधायक सा जी के राज में असत्य की विजय ही हो रही है सा ! असत्य की विजय कब तक, माननीय विधायक सा जी? सत्य को न्याय कब मिलेगा सा ? राम राम सा! 📷 आज माननीय विधायक सा जी के मुख से सत्य वचन निकल ही गए ! माननीय विधायक सा जी, मैं एक आम नागरिक हूँ। आप पिछले 18 वर्षों से ब्यावर के सत्ताधारी शहंशाह हैं सा । जब मैं सपत्नीक जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय में आपके अत्याचार के विरुद्ध फरियाद कर रहा था, तब मेरे घर का समस्त कीमती सामान आपके द्वारा लुटवा लिया गया सा! पिछले दो वर्षों से आप अपने असत्य दस्तावेजों के सहारे धारा 145 की सहायता से मेरे घर पर नाग बनकर कुंडली मारकर बैठे हैं सा ! आपने मेरे पंजीकृत बेचाननामे से खरीदे हुए मकान से मेरे परिवार को बेघर कर रखा है सा । माननीय विधायक महोदय सा, मेरी आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि थोड़ी शर्म करके, भाजपा की विचारधारा, आदरणीय मोदीजी के सुशासन के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल जी की सरकार की न्यायपूर्ण कार्यप्रणाली का मान रखते हुए, लिहाज करके, मेरे बच्चों का लुटा हुआ सामान हमें लौटाने तथा हमारे मकान को आपके असत्य के चंगुल से मुक्त करवाकर, धारा 145 हटवाने और हमें हमारा घर सौंपने की कृपा फरमाएँ सा! माननीय विधायक सा जी, आप जनप्रतिनिधि हैं। जनता आपको अपना भाग्यविधाता , अपने अधिकारों की रक्षा करने वाला सेवक मानकर चुनती है सा । सत्ता का वास्तविक सम्मान तभी है, जब एक साधारण नागरिक भी निर्भय होकर न्याय की उम्मीद कर सके सा । सतगुरु महाराज जी से हम आपके लिए प्रार्थना करेंगे कि वे आपके जीवन में सत्य का प्रकाश करें सा और आपको सत्य को विजयी बनाने की दिशा में अग्रसर होने की सद्बुद्धि प्रदान करें, सा! आपके असत्य की विजय के आगे राजस्थान पुलिस की SOG और ब्यावर के जंवाई सा भी नतमस्तक हैं ! मैं तो फिर भी एक आम नागरिक हूँ सा । माननीय विधायक सा जी, मुझे बख्शें सा ! रावण दोहन की कला सिर्फ हमारे माननीय विधायक सा जी को आती है, बाकी पूरे भारत में तो रावण दहन ही होता है! राम राम सा! 📷 फणीश कुमार सोनी 4/12, डिग्गी मोहल्ला, ब्यावर मोबाइल : 7014511068 @PMOIndia @RajCMO @RajGovOfficial @DIPRRajasthan @Bhajanlalofc @BhajanlalBjp @PoliceRajasthan @IgpAjmer @HMOIndia @RSSorg
1
2
141
जन्मदिवस #anantshrisukhramjitrust #swamisunderdasjimaharaj #ramsnehisampraday #ramchokidham #ramchokimahant ॥ अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट, श्री रामधाम रामचौकी (बिराई), जिला जोधपुर ॥ अनंत विभूषित श्री सतगुरु जी महाराज के प्रादुर्भाव महोत्सव सप्ताह में , गुरु महाराज के पावन जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्रीरामधाम में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मंगलमय अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं भक्तजनो को सतगुरु महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद लाभ प्राप्त हुआ । उस दिव्य एवं आनंदमय वातावरण की एक संक्षिप्त झलक आप सभी के दर्शनार्थ प्रस्तुत है। सतगुरु महाराज के पावन श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन एवं जन्म दिवस की हार्दिक मंगलकामनाएँ! 📷
1
3
132
📷 राम राम सा 📷 ॥ अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट, श्री रामधाम रामचौकी (बिराई), जिला जोधपुर राजस्थान ॥ अनंत विभूषित श्री सतगुरु जी महाराज के प्रादुर्भाव महोत्सव सप्ताह के पावन उपलक्ष्य में, विभिन्न नगरों एवं ग्रामों से रामचौकी पदयात्राएँ सतगुरु महाराज के दर्शनार्थ श्रीरामधाम पधारीं। इस शुभ अवसर पर पदयात्रियों के भव्य स्वागत हेतु एक अत्यंत मनोहारी एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति, श्रद्धा और समर्पण से परिपूर्ण उस दिव्य वातावरण की एक संक्षिप्त झलक आप सभी के दर्शनार्थ प्रस्तुत है। सतगुरु महाराज के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन! 📷 ॥ राम राम सा ॥ पदयात्री स्वागत #anantshrisukhramjitrust #swamisunderdasjimaharaj #ramsnehisampraday #ramchokidham #ramchokimahant
1
2
115
प्रिय कॉकरोच भाइयो, आज यह देश का दुर्भाग्य है कि लगभग 80 वर्षों के लोकतांत्रिक शासन के बाद, 21वीं सदी में भी हम अपने कॉकरोच भाइयों में देश के प्रति सकारात्मक सोच विकसित नहीं कर पाए। आज नई पीढ़ी के अपने कॉकरोच भाइयों के आंदोलन से भी नकारात्मकता ही फैलती है और देश का नुकसान होता है। आम आदमी पहले से ही परेशान है। ऐसे में, ट्रेन और मेट्रो बंद कराकर आम आदमी को और दुखी करने के बजाय कुछ सकारात्मक कार्य करके अपने आंदोलन को आगे बढ़ाइए। केजरीवाल जी सभी कॉकरोच भाइयों को लेकर यमुना नदी चलें और चार दिन सब मिलकर पूरी यमुना नदी की सारी गंदगी मिटाने का सकारात्मक सेवा कार्य का श्री गणेश हो । इस सेवा कार्य के दौरान इस सच्चाई पर भी विचार करें कि यह वास्तिवकता है सा चुनाव आयोग ने जमीनी स्तर पर फर्जी वोटिंग रोकने में काफी हद तक सफलता पाई है जी ,कॉकरोच भाइयों SIR से सच्चा लोकतंत्र मजबूत हुआ है, फर्जी मतदान पर गहरी चोट लगी है और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। व्यवस्था में सुधार हो रहा है, और यह सब जमीनी स्तर की सच्चाई और वास्तविकता है। कुछ लोगों के नाम कटे हैं, तो वास्तविक नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सकारात्मक सोच के साथ कॉकरोच भाइयों आगे बढ़कर आम लोगों को स्वयं प्रक्रिया का पालन करने के लिए जागरूक करने का सेवा कार्य फैलाएँ। क्योंकि कुछ लोग नकारात्मक सोच से आगे नहीं बढ़ पाते, इसलिए उन्हें भी आप स्वयं को समझाकर अपने साथ लेकर इस पर मंथन करें कि देश को विकसित राष्ट्र कैसे बनाया जाए। कॉकरोच भाइयों नवरात्रि और दीपावली के पर्व पर कॉकरोच भाइयों की ओर से सकारात्मक माहौल बनाकर दिल्ली और देश की जनता को एक शानदार यमुना धरातल पर हो लोगों को आंदोलन से नकारात्मक नहीं, सकारात्मक भाव से जोड़ते हुए सकारात्मक माहौल बनाएँ जी । 🙏 राम राम सा! जय हिंद, जय भारत! फणीश कुमार सोनी मोबाइल - 7014511068 @PMOIndia @RajCMO @CJP_for_India @BJP4India @BJP4Rajasthan
1
1
94
श्री सतगुरुजी महाराज साहब हुकुम के पावन कृपा-आशीर्वाद के लाभार्थी, हमारे जोधपुर के लोकप्रिय सांसद एवं माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों आत्मीय शुभकामनाएँ। श्री सतगुरुजी महाराज साहब हुकुम से यही मंगलकामना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, आपका जीवन सुख-समृद्धि और यश से परिपूर्ण रहे तथा राम महाराज हुकुम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा का सौभाग्य प्राप्त होता रहे राम राम जी सा 🎂🎂🙏🌹🪷🪷 @gssjodhpur @PMOIndia @RajCMO @DIPRRajasthan
1
3
158
🪷मन की बात 🪷 परम सम्मानीय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महोदय सा , राम राम सा। अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि आपके सहपाठी श्री असगर जी को बीजेपी विधायक से मुक्ति और त्वरित न्याय मिला। उसी विश्वास और भरोसे के साथ हम आम कार्यकर्ता/आम जनता की भी विनम्र प्रार्थना है सा, हुकुम। राजस्थान के ब्यावर के बीजेपी विधायक श्री शंकर सिंह रावत जी मेरे मकान को हड़पने के लिए मुझ पर और मेरे परिवार पर निरंतर अत्याचार कर रहे हैं , झूठे एवं फर्जी दस्तावेजों से धारा 145 की कार्यवाही कराकर विधायक जी ने मेरे परिवार को बेघर कर दिया है। माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी, आपसे अत्यंत विश्वास, सम्मान और अपनत्व के भाव के साथ हमारी मदद एवं विधायक जी से मुक्ति और निष्पक्ष न्याय की विनम्र गुहार है।राम राम सा। फणीश कुमार सोनी ब्यावर 7014511068 @narendramodi @PMOIndia @mannkibaat @nitinnabin @madanrrathore
2
5
181
#ब्यावर ( राजस्थान ) बीजेपी विधायक की पुत्री को फर्जी दिव्यांग बनकर तहसीलदार बनने की जालसाजी में बचाने की साजिश# दोनों संलग्न दस्तावेजों को देखने पर इतना स्पष्ट है कि पुराने प्रकरण S.B. Criminal Writ Petition No. 1046/2026 के स्थान पर अब CW/19037/2026 दर्ज दिखाई दे रहा है। नए रिकॉर्ड में Case Conversion की तारीख 06-08-2026 तथा अगली सुनवाई 28-09-2026 दर्शाई गई है। ऐसे महत्वपूर्ण मामले में प्रकरण के नंबर और सुनवाई की स्थिति में हुए बदलाव को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। यह मामला ब्यावर बीजेपी विधायक श्री शंकर सिंह रावत की पुत्री कंचन चौहान द्वारा फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र से RAS 2018 परीक्षा में तहसीलदार की नौकरी हासिल करने में फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार, अनैतिक कार्य, फर्जी प्रमाण-पत्र के उपयोग, दस्तावेज छुपाने एवं जालसाजी करने से संबंधित है ! जनता के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि बीजेपी विधायक पुत्री को बचाने के लिए प्रक्रिया की धीमी गति से अनावश्यक/अनैतिक लाभ पहुंचाया जा रहा है ! सरकार / राजस्थान पुलिस SOG से अपेक्षा है कि मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई के बजाय निष्पक्ष जांच कर पूरी स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट की जाए। फणीश कुमार सोनी निवासी – ब्यावर, राजस्थान मोबाइल – 7014511068 @PMOIndia @RajCMO @svoruganti1466 @Bhajanlalofc @DainikBhaskar @rpbreakingnews @Kunal_Alwar @khurpenchh @DARPG_GoI @NamitaSharmaSV @Kapil_Jyani_ @1stIndiaNews @thewire_in @raj_indianews @zeerajasthan_
1
10
1
17
524
सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी राजस्थान सरकार , विषय : RPSC RAS 2018 में श्रीमती कंचन चौहान, पुत्री श्री शंकर सिंह रावत, पत्नी श्री उपमन्यु चौहान द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के आधार पर नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद प्राप्त किए जाने संबंधी शिकायत में FIR दर्ज कर ATS एवं SOG से सख्त कानूनी कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच करवाने बाबत। महोदय जी, सविनय निवेदन है कि मैं ब्यावर (राजस्थान) निवासी फणीश कुमार सोनी, एक जागरूक नागरिक एवं शिकायतकर्ता के रूप में आपके समक्ष यह शिकायत प्रस्तुत कर रहा हूँ कि RPSC RAS 2018 में ब्यावर (राजस्थान) की श्रीमती कंचन चौहान पुत्री श्री शंकर सिंह रावत, पत्नी श्री उपमन्यु चौहान द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के आधार पर नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद को अनुचित एवं भ्रष्ट तरीके से प्राप्त किए जाने संबंधी गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। श्रीमती कंचन चौहान ने RPSC की RAS 2018 परीक्षा में नायब तहसीलदार पद प्राप्त करने हेतु फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र द्वारा गंभीर भ्र्ष्टाचार किया है , जबकि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। श्रीमती कंचन चौहान को उनके द्वारा राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं में भाग लेने हेतु करवाए गए मेडिकल परीक्षण में राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर के डॉ. सुरेन्द्र सिंह चौहान (वर्तमान में राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पीएमओ) द्वारा जारी किया गया फिटनेस प्रमाण-पत्र स्पष्ट रूप से प्रमाणित करता है कि वह शारीरिक रूप से पूर्णतः सक्षम है। दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने से पूर्व फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया गया था, जिसमें श्रीमती कंचन चौहान को पूर्णतया स्वस्थ एवं फिट बताया गया था। इसी फिटनेस प्रमाण-पत्र के आधार पर श्रीमती कंचन चौहान को राज्य सरकार के "महिला अधिकारिता विभाग" में राजकीय नियुक्ति*प्राप्त हुई थी, जिसमें वह पूर्णतः स्वस्थ रहते हुए "महिला एवं बाल विकास विभाग" ब्यावर में महिला पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थीं। इसके बावजूद RPSC RAS/RTS 2018 परीक्षा में भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़ा कर फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के माध्यम से श्रीमती कंचन चौहान, पुत्री श्री शंकर सिंह रावत, पत्नी श्री उपमन्यु चौहान द्वारा नायब तहसीलदार पद अवैध रूप से हासिल किया गया, सरकारी सेवा में नियुक्ति प्राप्त करने के लिए फर्जी प्रमाण-पत्र, गलत दस्तावेज तथ्य छिपाकर नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद अनुचित एवं भ्रष्ट तरीके से प्राप्त किया गया है, यह अत्यंत गंभीर भ्र्ष्टाचार , फर्जीवाड़ा ,धोखाधड़ी एवं जालसाजी है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि— 1.उपरोक्त शिकायत/प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर FIR दर्ज करने की कृपा करें। 2. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच ATS एवं SOG,राजस्थान पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से करवाने की कृपा करें। 3. राजकीय नौकरी हासिल करने में फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार, अनैतिक कार्य, फर्जी प्रमाण-पत्र के उपयोग, दस्तावेज छुपाने एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने से संबंधित समस्त तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए। 4. संबंधित मेडिकल/फिटनेस प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, मेडिकल बोर्ड के अभिलेख तथा RPSC RAS/RTS 2018 की चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया में प्रस्तुत दस्तावेजों की मूल अभिलेखों से जांच एवं सत्यापन करवाया जाए। 5. जांच में फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी में अनुचित लाभ प्राप्त करने में शामिल सभी संबंधित व्यक्तियों/अधिकारियों की भूमिका निर्धारित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 6. प्रकरण में किसी भी प्रकार के प्रभाव, दबाव अथवा स्थानीय हस्तक्षेप से मुक्त होकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध अनुसंधान करवाया जाए। अतः महोदय जी, आपसे पुनः विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त गंभीर शिकायत के संबंध में FIR दर्ज कर ATS एवं SOG राजस्थान पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच करवाते हुए फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार एवं फर्जी प्रमाण-पत्र के उपयोग से संबंधित तथ्यों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। मैं जांच में पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार हूँ। धन्यवाद। भवदीय, (फणीश कुमार सोनी) निवासी – ब्यावर, राजस्थान मोबाइल – 7014511068 @RajCMO @RajGovOfficial @svoruganti1466 @PoliceRajasthan @BhajanlalBjp
9
1
19
537
"जनता ने अपना अमूल्य मत पाँच वर्षों के विकास और जनसेवा के विश्वास के साथ दिया है। पंचायत एवं नगर निकाय स्तर पर जनादेश की गरिमा, पारदर्शिता तथा सामाजिक और राजनीतिक शुचिता सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनी रहे --इसी विश्वास के साथ ब्यावर की जनता आशा और भरोसे से शीर्ष नेतृत्व की ओर देख रही है।" @PoliceRajasthan @RajCMO @AcbRajasthan @PMOIndia @BJP4India @BJP4Rajasthan
2
114