
Official "X" account of Kotputli- Behror Police. plz do not report crime here . In case of emergency #Dial 100 . # सेवार्थ_कटिबद्धता #
Kotputli
Joined September 2023
- Tweets6.2K
- Following72
- Followers1.6K
- Likes2.3K
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं
#kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers
#PoliceRajasthan
#IgpJaipur
SP Kotputli-Behror retweeted
'पधारो म्हारे देस' की पावन धरा पर हर सैलानी की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता!
राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक सुंदरता का आनंद लेने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान पुलिस हमेशा तत्पर है। हमारी पर्यटन सहायता बल (Tourist Assistance Force) आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए 24x7 सेवा में तैनात है।
Tourist Assistance Force के प्रमुख कार्य है:
* आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन
* खोई-पाई वस्तुओं के लिए सहयोग
* बहुभाषी सहायता डेस्क
इसके अलावा पुलिस अस्सिटेंस से संबंधित कार्य जैसे:
* पूर्ण सुरक्षा और बचाव
* त्वरित प्रतिक्रिया टीम
* आपातकालीन सहायता
पर्यटक किसी भी प्रकार की मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं Raj Cop Citizen App और Pink Guard App पर भी रिपोर्ट कर सकते है।
यदि आप जयपुर में हैं तो टूरिस्ट पुलिस स्टेशन, जयपुर से 0141-2600336, CUG नंबर 8764868070 और कंट्रोल रूम 0141-2388438 व 0141-2388430 से भी मदद प्राप्त कर सकते है।
आपकी सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।
#PadharoMhareDesh #TouristSafety #RajasthanPolice #TouristAssistance #tafantasmata
SP Kotputli-Behror retweeted
सड़क पर थोड़ी सी सावधानी, किसी मासूम के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है!
स्कूली बच्चों का यह सफर सुरक्षित और सुगम हो, इसके लिए हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि स्कूल जोन और शिक्षण संस्थानों के आसपास वाहन धीमी गति से चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
आइए, अपनी गति पर नियंत्रण रखें और हमारे नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
हर नागरिक की सुरक्षा, राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता।
#Rajasthanpolice #Slowspeed #schoolzone #roadsafety #trafficrules
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं
#kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers
#PoliceRajasthan
#IgpJaipur
SP Kotputli-Behror retweeted
डिजिटल युग में हमारे बच्चों की सुरक्षा केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के इस खुले मंच पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है!
जाने-अनजाने में बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म, ID Card, रोजाना जाने वाले रास्ते या लाइव लोकेशन के साथ तस्वीरें पोस्ट करना साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को न्यौता देने जैसा हो सकता है। 'Likes' और 'Comments' की होड़ में बच्चों की Online Privacy और सुरक्षा को दांव पर न लगाएं।
तस्वीरें पोस्ट करने से पहले थोड़ा ठहरें, प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करें और लोकेशन टैग हटाना न भूलें।
आपकी थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित रख सकती है।
याद रखें, आपकी सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत child helpline 1098 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करें!
#Rajasthanpolice #childsafety #1098 #1930 #children
SP Kotputli-Behror retweeted
एक सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण केवल पुलिस और जागरूक नागरिकों की सहभागिता से ही संभव है!
राजस्थान पुलिस कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (CLG) के सदस्य पुलिस और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु की तरह कार्य कर रहे हैं। मोहल्लों में आपसी विवादों को सुलझाने से लेकर, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में CLG सदस्यों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।
जब नागरिक और पुलिस मिलकर काम करते हैं, तो हर गली और मोहल्ला सुरक्षित बनता है। आइए, हम सब मिलकर सतर्क रहें, CLG बैठकों में सक्रिय भाग लें और अपने क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
जन-सहयोग और विश्वास, सुरक्षित राजस्थान का आधार।
#Rajasthanpolice #CLG #Socialawareness #Communitypolicing #YouthCLG
SP Kotputli-Behror retweeted
नशा एक ऐसा धीमा जहर है, जो न केवल एक व्यक्ति को अंदर से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार के सपनों और आने वाली पीढ़ियों को भी तबाह कर देता है!
राजस्थान पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) राज्यभर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लेकिन इस ज़हरीले जाल को समाज से पूरी तरह मिटाने के लिए पुलिस के साथ-साथ आपकी सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है।
यदि आपके आस-पास कोई भी नशे की खरीद-बिक्री या तस्करी जैसी गतिविधियों में लिप्त है, तो बिना संकोच इसके खिलाफ आवाज उठाएं। आपकी दी गई सूचना पर पूर्ण गोपनीयता बरती जाएगी क्योंकि आपकी एक समझदारी किसी को बर्बाद होने से बचा सकती है।
ऐसी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि दिखे तो तुरंत Anti-narcotics helpline 155249 पर सूचना दें।
आइए, राजस्थान पुलिस के साथ एकजुट होकर संकल्प लें कि हम अपने युवाओं और समाज को इस दलदल से बचाएंगे।
सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, जन-सहयोग ही हमारी असली ताकत।
#ANTF #Rajasthanpolice #Antinarcotics #drugfreeindia #drugfree
SP Kotputli-Behror retweeted
रिश्तेदार की आवाज़ में इमरजेंसी कॉल आये तो पैसे ट्रांसफर करने से पहले रुकें और जांचें!
साइबर अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और Deepfake तकनीक का गलत फायदा उठाकर लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बना रहे है। वे आपके किसी परिचित या रिश्तेदार की हूबहू आवाज़ में फोन कर किसी एक्सीडेंट या इमरजेंसी का बहाना बनाते हैं और तुरंत पैसों की मांग करते हैं।
AI तकनीक से अपनों की नकली आवाज़ बनाई जा सकती है। बचाव के आसान तरीके:
* इमरजेंसी कॉल पर बिना पुष्टि किए पैसे कभी न भेजें।
* दूसरे नंबर से संपर्क कर पहले सच्चाई की जांच करें।
ऐसी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं
#kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers
#PoliceRajasthan
#IgpJaipur
SP Kotputli-Behror retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 24.10.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
SP Kotputli-Behror retweeted
दूरियों को पीछे छोड़कर, आइए एक सुरक्षित और एकजुट विश्व का निर्माण करें!
आज संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर एक ऐसी दुनिया के निर्माण का संकल्प लेते हैं जहाँ आपसी कूटनीति, शांतिपूर्ण संवाद और वैश्विक सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सीमाओं से परे जाकर मानवता की रक्षा करना और हर नागरिक के लिए समानता व सुरक्षा सुनिश्चित करना ही संयुक्त राष्ट्र का मूल उद्देश्य है।
आइए, इस विशेष दिन पर हम सब मिलकर एक न्यायसंगत, समावेशी और शांतिपूर्ण वैश्विक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
#Unitednationsday #Rajasthanpolice #Unitednations #Globalpeace #Globalunity
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं
#kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers
#PoliceRajasthan
#IgpJaipur
SP Kotputli-Behror retweeted
इंजन की गूंज, एकता का संकल्प और नशे के खिलाफ बुलंद आवाज़!
जयपुर के अल्बर्ट हॉल से ‘Fight Against Drugs’ राष्ट्रीय बाइक रैली ने अजमेर की ओर प्रस्थान किया। देश के प्रमुख सुरक्षा बलों के 250 जांबाज राइडर्स का यह सफर केवल सड़कों पर आगे बढ़ने का नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और राष्ट्र को नशामुक्त बनाने की जनजागृति का अभियान है।
हर पड़ाव पर एक संदेश—नशे को ना, जीवन को हाँ!
📞 नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की सूचना दें: 155249
#FightAgainstDrugs #RajasthanPolice #DrugFreeIndia #NationalUnityDay
SP Kotputli-Behror retweeted
जब रिश्तों में दूरियां बढ़ती हैं, तो सिर्फ घर नहीं... एक मासूम की मुस्कान भी बिखर जाती है। लेकिन चूरू में राजस्थान पुलिस ने सिर्फ कानून की लकीरें नहीं खींची, बल्कि बिखरते हुए परिवारों और रिश्तों पर एक संवेदनशील मरहम लगाया है।
महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चूरू पुलिस द्वारा पारिवारिक बैठकों का एक अनूठा दौर चलाया जा रहा है। राजस्थान पुलिस के कुशल नेतृत्व और काउंसलिंग टीम के प्रयासों से धारा 498A के तहत थाने पहुंचने वाले मामलों में लगातार भारी कमी दर्ज की गई है:
* काउंसलिंग का असर (महीने-दर-महीने घटते आंकड़े): जून में 15, जुलाई में 7, अगस्त में 6, सितंबर में 2 और अक्टूबर में घटकर महज 1 रह गया।
* बिना FIR और कोर्ट-कचहरी के समाधान: थाने पहुँचे कुल 36 मामलों का निस्तारण केवल काउंसलिंग के माध्यम से हुआ। बिना मुकदमे के अधिकांश परिवार फिर से खुशी-खुशी बस गए, वहीं कुछ मामलों में आपसी सहमति से अलग रहने का सम्मानजनक निर्णय लिया गया।
* संवाद से समाधान: कानूनी अदालतों के चक्कर काटने और धन-समय गंवाने वाले परिवारों के लिए यह पहल एक नया वरदान साबित हो रही है।
* व्यापक जागरूकता: अभियान के दौरान Rajcop App, महिला बीट अधिकारी, कालिका पेट्रोलिंग, One Stop Center और महिला हेल्पलाइन की पूरी जानकारी दी जाती है।
पति-पत्नी के विवाद को बेहद संवेदनशीलता से हल करना इसलिए भी जरूरी है, ताकि प्रत्येक बच्चे का पालन-पोषण सिंगल पैरेंटिंग की जगह माता-पिता दोनों के संरक्षण में हो सके। इस तरह, परिवार बचाने के साथ-साथ बचपन को सुरक्षित रखने की यह छोटी सी मुहिम सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक बड़ा योगदान है।
राजस्थान पुलिस का मानना है कि हर विवाद का अंत घर टूटने से नहीं, बल्कि आपसी संवाद से होना चाहिए।
यदि आपको भी ऐसी किसी भी प्रकार की मदद चाहिए तो हेल्पलाइन 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें।
#Rajasthanpolice #Churupolice #Womenandchildwelfare #Rajasthanpolice #family
SP Kotputli-Behror retweeted
₹2.12 करोड़ की "डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 🔎
सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने महाराष्ट्र के ठाणे से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
📍 क्या हुआ था?
जयपुर निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी को फोन और व्हाट्सएप कॉल पर खुद को पुलिस/सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाया गया। फर्जी दस्तावेज भेजकर उन्हें वीडियो कॉल पर रखा गया और RTGS से ₹2.12 करोड़ ट्रांसफर करवाए गए। बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच से पुलिस आरोपी तक पहुँची। जांच जारी है।
🛡️ याद रखें:
✔️ डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती
✔️ "किसी को मत बताना, तुरंत पैसे भेजो" ठगी का साफ संकेत है
✔️ व्हाट्सएप पर आए वारंट या सरकारी पत्र बिना सत्यापन के सच न मानें
✔️ कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता या सिम कार्ड किसी को न दें
डरें नहीं, सत्यापन करें।
ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #DigitalArrest #1930 #cyberawareness
SP Kotputli-Behror retweeted
राजस्थान की पहचान—आतिथ्य, सुरक्षा और राजस्थान पुलिस पर विश्वास!
टोंक पुलिस की तत्परता से इजरायली युवती का खोया हुआ पासपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, 4 क्रेडिट कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं ₹20,000 की नकदी बरामद कर सुरक्षित सुपुर्द की गई। युवती ने राजस्थान पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
पर्यटकों का विश्वास, राजस्थान पुलिस का संकल्प। सुरक्षा, सहयोग और सम्मान के साथ हर जरूरत में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है।
📞 पर्यटन पुलिस, जयपुर से संपर्क करें:
📞 पर्यटन पुलिस, जयपुर
▪️ पर्यटन थाना: 0141-2600336
▪️ CUG: 8764868070
▪️ कंट्रोल रूम: 0141-2388438, 0141-2388430
#RajasthanPolice #TouristSafety #TonkPolice
SP Kotputli-Behror retweeted
मानव तस्करी रोधी यूनिट (AHTU) के कार्यों को मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय में NHRC की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक!
मानव तस्करी के खिलाफ प्रभावी रोकथाम के लिए आज पुलिस मुख्यालय में NHRC नई दिल्ली की महानिदेशक (अनुसंधान) डॉ. अनुपमा निलेकर चन्द्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक (सिविल राइट्स एंड AHT) पुलिस, राजस्थान श्री हवा सिंह घुमरिया, महानिरीक्षक पुलिस सिविल राइट्स श्रीमती लवली कटियार एवं SP (AHTU) की उपस्थिति में यूनिट के कार्यों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आइए, हम सब मिलकर समाज के सबसे संवेदनशील और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करें और एक सुरक्षित व न्यायपूर्ण राजस्थान का निर्माण करें।
#Humantrafficking #AHTU #NHRC #RajasthanPolice #Publicsafety
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं
#kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers
#PoliceRajasthan
#IgpJaipur
SP Kotputli-Behror retweeted
'FIGHT AGAINST DRUGS' का संदेश लेकर अजमेर पहुँची राष्ट्रीय बाइक रैली!
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के उपलक्ष्य में 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' संदेश के साथ आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली अपने पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जयपुर से प्रस्थान कर CRPF कैंप, अजमेर पहुँच चुकी है। अजमेर पुलिस अधीक्षक, श्री हर्षवर्धन अग्रवाला एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा राइडर्स का भव्य स्वागत किया गया।
रैली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कल 23 अक्टूबर 2026 को आनासागर झील, अजमेर से IG अजमेर रेंज, डॉ. रवि द्वारा इस रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया जाएगा। नशा मुक्ति और "राष्ट्रीय एकता" का मजबूत संदेश लेकर निकल रही यह रैली अजमेर के बाद चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात (एकता नगर) तक अपनी यात्रा पूरी करेगी।
#Fightagainstdrugs #Rajasthanpolice #PolicebikeRally #Nationalunityday #Drugfreeindia
SP Kotputli-Behror retweeted
राजस्थान पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक और बड़ा कदम!
पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी की अध्यक्षता में 'राजस्थान पुलिस कार्मिक कल्याण न्यास' की 53वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी प्रस्तावों पर गहन मंथन किया गया:
* सहायता राशि में बढ़ोतरी पर विचार: सेवा के दौरान पुलिसकर्मी की मृत्यु या पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
* उच्च शिक्षा व सुविधाएं: पुलिसकर्मियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, पुलिस लाइनों में सुविधाओं का विस्तार और पुस्तकालय निर्माण के प्रस्तावों पर विचार।
* ग्रीन ड्राइव पहल: पुलिस परिसरों में हरियाली बढ़ाने के लिए 'ग्रीन ड्राइव' शुरू करने का सुझाव।
* सीएसआर (CSR) सहयोग: न्यास के कोष को मजबूत करने के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सहयोग प्राप्त करने के विकल्पों पर चर्चा।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री वी.के. सिंह, आईजी श्री कैलाशचंद विश्नोई और जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान पुलिस अपने कार्मिकों के कल्याण और उनके परिवारों को बेहतर संबल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#Rajasthanpolice #policemen #welfare #helpfund #education
















