Ravindra Singh retweeted
आज दिनांक 24 नवंबर 2026 कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मां मुक्तेश्वरी धाम, मूसानगर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई।साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग साध्वी निरंजन ज्योति जी के आश्रम अखंड परमधाम, मूसानगर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत,अभिनंदन किया गया।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
उत्तर प्रदेश शासन के नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, सतर्कता, अनुशासन एवं सुरक्षित व्यवहार के संबंध में व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया गया।
मॉक ड्रिल के अंतर्गत सीपीआर (CPR) देने की प्रक्रिया, दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने, प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिससे आमजन आपात परिस्थितियों में सजग रहते हुए आवश्यक सहायता प्रदान कर सकें।
अभ्यास का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा एवं आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तत्परता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और बचाव कार्यों की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के तहत जनपद कानपुर देहात के समस्त मतदान केंद्रों पर 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह के निर्देशन में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा मतदाता विवरण में संशोधन हेतु फॉर्म-8 प्राप्त करेंगे।
जनपद के समस्त नागरिकों, पात्र युवा मतदाताओं एवं ऐसे मतदाताओं जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा जिनके विवरण में संशोधन अपेक्षित है, से अपील है कि उक्त तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित फॉर्म भरें और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
@ceoup @ECISVEEP
Ravindra Singh retweeted
भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के तहत जनपद कानपुर देहात के समस्त मतदान केंद्रों पर 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह के निर्देशन में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा मतदाता विवरण में संशोधन हेतु फॉर्म-8 प्राप्त करेंगे।
जनपद के समस्त नागरिकों, पात्र युवा मतदाताओं एवं ऐसे मतदाताओं जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा जिनके विवरण में संशोधन अपेक्षित है, से अपील है कि उक्त तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित फॉर्म भरें और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
@ceoup @ECISVEEP
Ravindra Singh retweeted
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (16 से 30 नवंबर 2026) का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों का जीवन सुरक्षित बनाएं।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप शासन द्वारा निर्धारित मूल्य एवं अनुमन्य मात्रा में समय से उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह के निर्देश पर जनपद के 86 उर्वरक बिक्री केंद्रों की व्यापक जांच कराई गई।
अभियान अंतर्गत 40 जनपद स्तरीय अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्धता, स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की जांच की। जांच आख्या के आधार पर कमियों एवं अनियमितताओं को दूर करने तथा प्रथम दृष्टया दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
किसानों का हित सर्वोपरि, उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
आज दिनांक 13.11.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।जिलाधिकारी द्वारा जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण व माननीय मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी उद्बोधन को जनपद में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी,अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह,अपर जिलाधिकारी प्रशासन,अन्य संबंधित अधिकारियों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया।
इसी अवसर पर माननीय राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कृषक दुर्घटना सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
दीपावली की पूर्व संध्या(छोटी दीपावली)के पावन अवसर पर अकबरपुर स्थित कालिका देवी मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहित अन्य अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित एवं दीपदान किया तथा मंदिर परिसर में आयोजित आरती में सम्मिलित होकर मां कालिका की आराधना की। माननीय राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
#DevDeepawali #KanpurDehat
Ravindra Singh retweeted
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की उपस्थिति में जनपद में नहरों की प्रस्तावित सिल्ट सफाई के कार्यों के संबंध में बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की उपस्थिति में जनपद स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा युवा उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में समस्त AERO की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ECINet, AERO डैशबोर्ड सहित विभिन्न निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही AERO के दायित्वों, कार्यों के निष्पादन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। सभी AERO को निर्वाचन संबंधी कार्य पूरी सक्रियता, गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
@ECISVEEP @ceoup
महोदय
जिलाधिकारी महोदय,के निर्देश पर UPSIC और नगर पालिका पुखराया के द्वारा संयुक्त रूप से सरदार पटेल पार्क, पटेल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज की खराब लाइटों को ठीक कराकर जलवा दिया गया है।
सादर,
Replying to @advkanpurdehati @DMKanpurDehat
साहब से यह भी पूछिए कि लाइट क्यों नहीं जलती , पर जवाब मिल जायेगा की वो तो eo साहब बताएंगे ...
2
2
103
Ravindra Singh retweeted
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के तत्वावधान में आयोजित वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
आज दिनांक 01.11.2026 को प्रथम पाली में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित "प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026)"अंतर्गत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी,स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
Ravindra Singh retweeted
भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता,अखंडता का संदेश दिया गया।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस #RunForUnity
Ravindra Singh retweeted
भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने पटेल चौक, पुखरायां में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प के साथ पटेल जी के योगदान का स्मरण किया गया।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस
Ravindra Singh retweeted
भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर कलेक्ट्रेट में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता की शपथ ली तथा राष्ट्रगान किया। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस








































































