
#Generalsecretary Rajasthan Pradesh Congress committee. #AICC delegate. #PCC Delegate #Advocate tweets are personal views. Rt's are not endorsements
Jaipur Rajasthan
Joined August 2013
- Tweets5.9K
- Following1.3K
- Followers1.3K
- Likes29.2K
Pinned Tweet
आजाद भारत का प्रथम कांग्रेस अधिवेशन जयपुर में आयोजित हुआ था। 26 दिसंबर 1948 मैं अमर ज्योति के विशेष अंक में छपी ग्राउंड रिपोर्ट।अधिवेशन में पं जवाहरलाल नेहरू तथा श्री सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश के तिरंगे झंडे का विरोध करने पर कड़ी चेतावनी दी गई थी
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
LIVE: विशेष प्रेसवार्ता, पीसीसी मुख्यालय, जयपुर teapawt.net/i/broadcasts/2nQVvNENj…
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
बूथ-बूथ पर मजबूत संगठन, युवाओं को नेतृत्व
समर्पित और संगठित कार्यकर्ताओं की मेहनत
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
राजस्थान पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस की जीत के पीछे बूथ स्तर तक मजबूत संगठन, गांवों के जमीनी मुद्दों पर निरंतर सक्रियता और युवाओं पर भरोसा निर्णायक साबित हुआ। 78% टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को देकर कांग्रेस ने नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर दिया। यही जीत का मजबूत आधार बना। @GovindDotasra @INCRajasthan @RahulGandhi #RajasthanPolitics #Congress #PanchayatElections #Jaipur
निकाय में हार के बाद कांग्रेस ने पंचायत में वापसी ऐसे ही नहीं की है। इसके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की भूमिका महत्वपूर्ण है। डोटासरा की प्लानिंग,आक्रामकता और सक्रियता ने निराश कार्यकर्ताओं में जो जादू बिखेरा उसकी प्रतिक्रिया गांवों से आया यह प्रचंड संदेश है। नेता प्रतिपक्ष जूली की जमीन पर मेहनत भी काबिलेगौर है। एक ने रणनीति बनाई, दूसरे ने कैडर को जगाया। दरअसल हार से सीखने वाला ही जीतना जानता है। जबकि भाजपा के कार्यकर्ता और बड़े नेता निकाय में जीत के आधे-अधूरे सम्मोहन से बाहर नहीं निकल पाए। युवा शक्ति के दर्द में भी शामिल नहीं हो पाए। समझना होगा कि लोकप्रिय नीतियों और राजनीतिक मुद्दों के प्रति प्रभावशाली प्रदर्शन लगातार जरूरी है। लहर की भी एक सीमा होती है। भाजपा संगठन के शीर्ष चेहरे राजनीति की इस शक्ति संदेश का मुहावरा पढ़ नहीं पाए।
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आंकड़ों की नजर से दैनिक भास्कर में मेरा पूरा विश्लेषण
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं:
* जिला परिषद का गणित: 41 जिला परिषदों में से 37 में हुए चुनावों (कुल 1275 में से 1271 वार्डों के परिणाम) में कांग्रेस को 794, भाजपा को 357, आरएलपी को 51, बीएपी को 43 और अन्य को 26 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही कांग्रेस 23, भाजपा 5 और आरएलपी 1 जिला परिषद में बोर्ड बनाने की स्थिति में है।
* पंचायत समितियों की स्थिति: 419 पंचायत समितियों के 7543 में से 7520 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने 3758 और भाजपा ने 2213 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस 229, भाजपा 51, आरएलपी 14 और बीएपी 11 समितियों में प्रधान बनाने की स्थिति में है।
* साल 2021 से तुलना: 2021 के चुनावों में भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 13 जिला परिषदों में जीत दर्ज की थी, जबकि पंचायत समितियों में कांग्रेस के 180 और भाजपा के 139 प्रधान बने थे।
* नेताओं की प्रतिक्रिया: रिपोर्ट में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन परिणामों को जनता का समर्थन बताया है। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जनादेश को स्वीकार करते हुए परिणामों पर मंथन और पार्टी में सुधार की बात कही है, साथ ही कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है।
#RajasthanPolitics #PanchayatChunav #ElectionAnalysis #RajasthanNews #DainikBhaskar
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को।
BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।
गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है।
ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं।
जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है।
ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं।
जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।
जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है !
राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है।
राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। @INCRajasthan के सभी समर्पित नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एकजुट होकर ज़मीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मज़बूत किया।
जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत होने पर सभी को बहुत-बहुत बधाई और प्रदेश की देव तुल्य जनता का आभार।
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को इतना बड़ा समर्थन देने के लिए राजस्थान की जनता का हार्दिक आभार और बधाई।
राजस्थान की कुल 419 पंचायत समितियों में से अब तक 384 के परिणाम सामने आ चुके हैं। इनमें से 289 पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनने जा रहे हैं, जबकि भाजपा महज़ 85 पर सिमट गई है। कांग्रेस को 205 पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत और 84 में बहुमत मिला है। भाजपा को केवल 50 में पूर्ण बहुमत और 35 में बहुमत मिला है। 10 पंचायत समितियों में टाई की स्थिति है, वहां भी हमें जनादेश के मुताबिक बहुमत मिलने की उम्मीद है।
कुछ राजनीतिक मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि राजस्थान में जलवायु परिवर्तन हुआ है। यह जलवायु परिवर्तन नहीं है, बल्कि जनता ने प्रदेश के राजनीतिक मौसम और माहौल को भांपकर सही आकलन किया है!
प्रदेश की समझदार जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश के बिगड़ते हालात का सही मूल्यांकन करते हुए केंद्र और प्रदेश की अहंकारी भाजपा सरकारों को करारा जवाब दिया है।
हमें याद है कि नगर निकाय चुनाव में महज़ 0.9% की बढ़त पर प्रधानमंत्री ने प्रचंड जीत का ट्वीट किया था। अब पंचायत समितियों में कांग्रेस के 289 और भाजपा के महज़ 85 बोर्ड बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, इस जनादेश को आप किस श्रेणी में रखेंगे?
राजस्थान की जनता ने आपको साफ संदेश दिया है: सत्ता का अहंकार नहीं चलेगा, जनता का जनादेश सर्वोपरि है!
राजस्थान से भाई हेम सिंह शेखावत जी, श्री डूंगर राम गेदर जी, श्री जगदीश जांगिड़ जी बहन रेहाना रियाज जी, दानिश अबरार जी और भाई धीरज गुर्जर जी को एआईसीसी सचिव बनने पर बहुत-बहुत बधाई।
@HemShekhawatINC @DRGEDAR @dgurjarofficial @danishabrar2016 @RayazRehana @JagdishJangidIN
राजस्थान सरकार का शिक्षा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणा स्वरूप शिक्षक सम्मान पर ध्यान नहीं है लगातार शिक्षक सम्मान पर दायरा घट रहा है।
भाजपा सरकार की यही कार्य शैली बन गई है। घोषणा करो भ्रमित करो वाह- वही लूटो और फिर अपने फैसले से पलट जाओ।
रोजगार की आस लगाए युवाओं के साथ यह एक धोखा है।
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
कांग्रेस की प्लानिंग की अब सरकार को बचे 2 साल घेर कर रखा जाए ताकि चुनाव आने तक एंटी इनकंबेंसी मजबूत हो जाए बीजेपी के खिलाफ... इसी पर भास्कर में आज मेरी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। @GovindDotasra @RahulGandhi @SoniaGandhi @ashokgehlot51
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
ब्यूरोक्रेसी में हलचल के बीच राजस्थान कैडर के 283 IAS की संपत्तियों पर मेरी दैनिक भास्कर पेज वन पर एनालिटिकल एक्सक्लूसिव रिपोर्ट @BhajanlalBjp @PMOIndia
आदिवासी महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर विनम्र नमन।
जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से घटकर 56.75 करोड़ कैसे हो गई? इससे वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जमा होने वाली रकम भी 227 करोड़ से घटकर 2.27 करोड़ रह गई. क्या कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया? देखिए पूरी खबर इंडियन एक्सप्रेस हिंदी पर.
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
On your other claim: That ECI tallies (on Form 17C) that record of votes polled is confirmed against votes counted. Here is your internal record from Latur Rural assembly, which ECI is legally required to check for any possibility of rigging. It says ZERO votes were polled.
बाली विधानसभा क्षेत्र के फालना में हुए भीषण अग्निकांड में खुडाला फालना नगर पालिका वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस पार्षद श्रीमती ऊषा पुनमिया जी एवं उनके पति श्री प्रकाश पुनमिया जी की मृत्यु हो गई। भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें
Swarnim Chaturvedi INC retweeted
3 राज्य, 63 सीटें… और रिकॉर्ड में मतदाता "शून्य"?
The Reporters Collective ने महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के 4,200 से ज़्यादा चुनावी दस्तावेज़ खंगाले। नतीजे चौंकाने वाले हैं:
🔹 51 सीटों पर बूथ पर आए मतदाताओं और EVM में गिने वोटों का मिलान आयोग के अपने रिकॉर्ड से साबित नहीं होता।
🔹 19 सीटों पर बूथ पहुंचे मतदाताओं की संख्या "शून्य" दर्ज है।
🔹 32 सीटों पर टर्नआउट और EVM वोटों में सीधा अंतर है।
🔹 महाराष्ट्र-हरियाणा की जिन 10 सीटों के रिकॉर्ड गायब हैं, उनमें 7 BJP/NDA ने जीतीं।
और चुनाव आयोग का जवाब? बस इतना — "सीटों का ब्योरा भेजिए।"
अब सीधे सवाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी से:
❓ अगर सब कुछ साफ़ है, तो पोलिंग बूथ की CCTV फुटेज देने से इनकार क्यों?
❓ फुटेज 45 दिन में नष्ट करने का नियम किसे बचाने के लिए?
❓ मशीन-रीडेबल डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं दी जाती?
❓ 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर उठे सवालों पर चुप्पी क्यों?
क्या इसीलिए डेटा छिपाया जा रहा है, ताकि 2024 के जनादेश पर उठे शक का कभी जवाब न देना पड़े?
पारदर्शिता कोई एहसान नहीं, जनता का हक़ है। जो आयोग खुद को निष्पक्ष कहता है, उसे सबूत दिखाने से डर क्यों?
#EVM #ElectionCommission #ज्ञानेश_कुमार_जवाब_दो #लोकतंत्र_बचाओ
⚖️ सुप्रीम कोर्ट जी, 51 सीटों पर वोटों की इतनी गड़बड़ी पर पर्दा क्यों पड़ने दिया जा रहा है?
The Reporters' Collective की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ECI के आंतरिक रिकॉर्ड में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 51 सीटों पर गड़बड़ियां दिखती हैं।
🔹 19 सीटों पर बूथ में आए मतदाताओं की संख्या दर्ज ही नहीं हुई, कई जगह "0" या "nil" लिखा गया।
🔹 32 सीटों पर डाले गए वोट और EVM में गिने गए वोट मेल नहीं खाते। 12 में कम वोट गिने गए, 20 में ज़्यादा।
🔹 बड़खल (हरियाणा): लगभग 3.32 लाख वोट पड़े, 1.60 लाख गिने गए।
🔹 मुंबई नॉर्थ: 18.11 लाख वोट पड़े, 10.33 लाख गिने गए।
🔹 कैथल: रिकॉर्ड में 215 वोट, EVM में 1,67,285।
कुछ जगह अधिकारियों ने कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को ही "डाले गए वोट" लिख दिया, यानी यह लापरवाही भी हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि जब रिकॉर्ड ही सही न हों, तो भरोसा कैसे बने?
ECI पहले ऐसे आरोपों को निराधार बता चुका है। पर 2019 के बाद से बूथ-स्तर का डेटा सार्वजनिक नहीं हुआ, और दिसंबर 2024 में फॉर्म 17C तक पहुंच भी सीमित कर दी गई।
लोकतंत्र की ताकत पारदर्शिता है। सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर ECI से जवाब मांगना चाहिए।
#SupremeCourt #ElectionCommission #Transparency #Democracy
reporters-collective.in/trc/…






























