भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र व डिजिटल प्लेटफार्म का अधिकृत X अकॉउंट

New Delhi, India
Joined April 2020
पति पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले में पत्नी और जिम ट्रेनर को पुलिस ने जेल भेजा गाजियाबाद में पति को रास्ते से हटाने की साजिश...गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात आई सामने UP क़े गाजियाबाद में पति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पत्नी प्रिया शर्मा और उसक़े प्रेमी जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर प्रिया के पति शशांक कंठारिया पर हमले की साजिश रची। घटना में शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को प्रताप सिंह चाकू लेकर शशांक के घर पहुंचा और उन पर कई वार किए। आरोप है कि घटना के समय प्रिया घर का दरवाजा खुला छोड़कर बाहर चली गई थी। इससे हमलावर को घर में प्रवेश करने का मौका मिला।
पत्नी के जिम ट्रेनर पर पति को चाकू से गोदने का आरोप! वसुंधरा में सुबह 5 बजे वारदात, पत्नी से कथित संबंधों को लेकर विवाद की चर्चा..अब दोनों अरेस्ट है। UP क़े गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शशांक सिंह पर सुबह करीब 5 बजे हमला किया गया। हमला उस समय हुआ जब प्रिया जिम जा चुकी थी।आरोप जिम ट्रेनर प्रताप सिंह पर है। बताया जा रहा है कि शशांक की पत्नी प्रिया जिम जाती थी और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से उसके कथित संबंधों को लेकर विवाद था। इसी विवाद को हमले की वजह बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। अब दोनों अरेस्ट है।
1
4
1
22
1,418
करवा चौथ से एक दिन पहले पत्नी की हत्या, तीन बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से किए वार.. 6 साल के बेटे को लेकर भागा पति घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति फरार बेटी के दिल्ली में नौकरी करने के फैसले को लेकर हुआ था विवाद, मायके वालों ने पुलिस को बताई वजह UP के शाहजहांपुर में करवा चौथ से एक दिन पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 35 वर्ष क़े अवनीश ने अपने तीन छोटे बच्चों के सामने पत्नी सुशीला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले में पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी पति अपने छह साल के बेटे को लेकर घर से फरार हो गया। दोनों की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी। #Shahjahahapur
1
8
1
22
1,588
एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर... निवाड़ी और बागपत के खेकड़ा में घोषित था 50-50 हजार रुपये का इनाम UP क़े गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश व बावरिया गैंग क़े एक्टिव मेंबर धर्मेंद्र को मार गिराया। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक, धर्मेंद्र अमरोहा जिले के बशी गांव का रहने वाला था।धर्मेंद्र पर गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र और बागपत के खेकड़ा में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी कई जिलों की पुलिस को तलाश थी।
4
23
1,006
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बीजेपी नेता सुजीत मंडल की हत्या के मुख्य आरोपी समयुन शेख को पुलिस ने एनकाउंटर में उस समय मार गिराया जब उसने क्राइम सीन क़े दौरान CID क़े एक अफसर का पिस्टल छीन लिया। जवाबी कार्यवाही में उसे गोली लग गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। क्या था मामला... सुजीत मंडल मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज इलाके के रहने वाले थे। वह 28 अगस्त को लापता हो गए थे। इसके बाद उनके शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद हुए। जांच में सामने आया कि उनकी हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर दिए गए थे। इस घटना के बाद सुजीत के परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर इलाके में नाराजगी भी सामने आई थी। पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोपों के बाद कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। समशेरगंज थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक का भी तबादला कर दिया गया था।
4
27
1,160
होटल में नाबालिग का यौन शोषण करते पकड़ा युवक.. मैनेजर भी अरेस्ट UP क़े रायबरेली में लालगंज-उन्नाव हाईवे पर स्थित होटल राजमहल पैलेस में ग्रामीणों क़े हंगामे क़े बाद पुलिस ने यहाँ कमरे चेक किए तो यहाँ 15 वर्ष की लड़की व उसका कथित बॉयफ्रेंड राज चौधरी एक रूम में मिले। युवक उसका शारीरिक शोषण करने क़े आरोप में जेल भेजा गया। दूसरे रूम में मिला एक कपल बालिग़ मिला।पुलिस ने नाबालिग लड़की को होटल में युवक संग एंट्री देने व बिना ID सत्यापन बालिग़ दर्शाने क़े जुर्म में मैनेजर को भी अरेस्ट किया है।
16
74
4,479
घर से भागने का दबाव बना रहा था प्रेमी.. मना करने पर घर में घुसकर गला काटा, एकतरफा प्यार की भी चर्चा UP क़े कुशीनगर में प्रेमिका का रिश्ता कही और तय होने से नाराज़ सिरफिरे ने युवती क़े घर में घुसकर दोनों को एक कमरे में बंद कर लड़की का गला काट दिया। युवती की मौत हो गई। युवती रोशनी उर्फ़ रुकसाना की दोस्ती गांव क़े ही सुरजीत क़े साथ बताई गई है। रोशनी का हाल में ही परिवार ने कही और रिश्ता तय किया था। मगर सुरजीत लड़की पर घर से भागने का दबाव बना रहा था। मगर युवती ने जहाँ रिश्ता तय हुआ वही पर शादी की बात कही। इसी बात से गुस्साए सुरजीत ने क़त्ल की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी को घर में पकड़कर पीटा गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया।मामला अलग अलग धर्म से जुडा था। ऐसे में पुलिस एक्टिव हुई और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। #Murder
3
43
2
117
2,911
3 लाख ₹ की सुपारी देकर पति ने करा दी पत्नि की हत्या.. शूटर की दोनों टांगो में लगी पुलिस की गोलियां.. UP क़े देवरिया जिले के थाना रुद्रपुर अंतर्गत सीएचसी सरकारी आवास में 25 अक्टूबर की रात प्रेग्नेंट युवती गुड़िया विश्वकर्मा की गला दबाकर और हथौड़े से वार कर हत्या क़े मामले में वांटेड सुपारी किलर गोरखपुर के गगहा निवासी आरोपी राम आशीष यादव को सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाएं पैर में गोली लगी है और उसका एक साथी फरार है।
1
21
59
2,192
मुज़फ्फरनगर क़े खतौली में युवक अक्षय की उसकी पत्नि क़े भाईयो व अन्य लोगो ने पीटकर हत्या कर दी। 2 आरोपी अरेस्ट है। युवक ने पिछले वर्ष लव मैरिज की थी।
1
6
48
2,394
सात साल इश्क, फिर निकाह… अब अपनों से ही जान का खतरा! प्रेम विवाह के बाद SSP की चौखट पर पहुंचा युगल, युवती ने पिता-भाइयों समेत परिजनों से बताया जान का खतरा UP क़े मुजफ्फरनगर में सात साल तक चले प्रेम संबंध क़े बाद कपल ने शादी कर ली। लेकिन अब इस प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है। खतौली के नवविवाहित युगल मंनशफ़ा और मौ. शान ने अपने ही परिजनों से जान का खतरा जताते हुए एसएसपी सूरज कुमार राय से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युगल का आरोप है कि उनके प्रेम विवाह से परिवार के लोग नाराज हैं। युवती ने अपने पिता और भाइयों समेत परिजनों से खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सात साल का प्यार, शादी का फैसला और अब सुरक्षा की गुहार! प्रेम विवाह के बाद सामने आए इस मामले में युगल ने पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी है। अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। #Muzaffarnagar #Khatauli #LoveMarriage #TrueStory
15
58
1
347
33,879
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस : मृतकों क़े परिवारजन को सरकारी नौकरी.. बेटी की आजीवन पढ़ाई व कातिलो पर NSA का डिप्टी CM ने किया ऐलान लखनऊ में हुए ट्रिपल मर्डर क़े बाद तीनो लाशो का डिप्टी CM बृजेश पाठक की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया। गत दिवस विवाद क़े बाद शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी व सुयश तिवारी की आरोपी ऋषभ शुक्ला ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। #Lucknow
UP की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई है। यहाँ नौबस्ता इलाके में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी आरोपी ऋषभ शुक्ला ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी और उनके 55 वर्षीय भाई शिवेंद्र तिवारी की मौके पर मौत हो गई।जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी की अस्पताल में मौत हुई।आरोपी ऋषभ शुक्ला अरेस्ट है। #Lucknow
5
25
1,744
UP क़े झाँसी में शादी से ढाई माह पहले युवती छाया ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है की होने वाले दूल्हे हर्ष ने युवती को व्हाट्सअप पर अपनी व अपनी गर्लफ्रेंड की न्यूड वीडियो भेजी तो छाया तनाव ने आ गई। छाया ने आत्महत्या कर ली। वीडियो भेजनें कारण परिवार ने बताया है। आरोप है की हर्ष छाया संग अपना रिश्ता तोडना चाहता था। मगर उसे अंदाज़ नहीं था, की छाया जान दे देगी।
3
19
1
92
4,368
होटल के कमरे में लड़की के साथ मिला युवक, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में पहुंचकर किया हंगामा, युवक-युवती से पूछताछ होटल में सेक्स रैकेट चलने और फर्जी आईडी पर कमरे देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी UP क़े बुलंदशहर में एक होटल के कमरे में युवक के साथ दूसरे धर्म की लड़की की मौजूदगी होने से हंगामा हो गया। बताया गया कि राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ता सूचना मिलने पर होटल पहुंचे थे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती से पूछताछ की। होटल पर सेक्स रैकेट संचालित होने और फर्जी आईडी के आधार पर कमरे उपलब्ध कराने के आरोप भी लगाए गए हैं।
3
37
2
107
7,091
उज्जैन में इंदौर की एक महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड चक्रेश जैन ने उसे मिलने के लिए उज्जैन बुलाया था। उसे कार में लिफ्ट दी गई। आगे जाकर 4 दोस्त भी कार में बैठे। यहाँ गैगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। FIR में 2 को नामजद किया गया। जबकि पीड़िता ने वीडियो में 5 आरोपी बताए है।
5
41
116
3,866
UP क़े सीतापुर में ऑल्टो कार क़े तालाब में गिरने से 3 लोगो की मौत हो गई। कार क़े तालाब में गिरने का 20 घंटे बाद पता चल पाया।तालाब की बाउंड्री नहीं थी। लाशो को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक राकेश अपने बेटे क़े हादसे में घायल होने क़े बाद उन्हें देखने बहराइच गए थे। राकेश क़े साथ उनके दोस्त सतीश व निर्मल की भी जान गई।
10
56
1,858
UP क़े जिला बिजनोर में स्योहारा थाने के गांव अमीरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की संदिग्ध मौत क़े बाद 4 वर्ष से मायके में अलग रह रही पत्नि ने यहाँ पहुंचकर अपने देवर पर पति की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या क़े आरोप की जाँच को पोस्टमार्टम कराया है। परिवार का कहना है की बीमारी से मौत हुई है। धर्मेंद्र व डोली की शादी को 15 वर्ष हो चुके थे। 3 बेटियां है। 4 वर्ष पूर्व डोली नाराज़ होकर मायके चली गई थी। अब पति की मौत पर ही वापस लौटी। #Bijnor #UP
1
9
58
2,687
चोरी से पहले पार्टी :घर में एंट्री करते ही मैगी बनाई, फिर फुर्सत क़े पलों में बैठकर खाई.. दो घरों से नकदी और सोने का सेट ले गए, बच्चो की गुल्लक को भी नहीं बक्शा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस UP क़े मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लाद नगर में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। तेरहवी में गए राजेश क़े घर में घुसे चोरों ने पहले किचन में मैगी बनाई, फिर आराम से बैठकर खाई। इसके बाद अलमारी खंगाली और नकदी, सोने के जेवर व कपड़े समेटकर फरार हो गए।चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो मकानों को निशाना बनाया। दोनों घरों से करीब 73 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात.. बताया गया है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है। #Meerut
2
10
2
40
1,806
पत्नी के जिम ट्रेनर पर पति को चाकू से गोदने का आरोप! वसुंधरा में सुबह 5 बजे वारदात, पत्नी से कथित संबंधों को लेकर विवाद की चर्चा..अब दोनों अरेस्ट है। UP क़े गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शशांक सिंह पर सुबह करीब 5 बजे हमला किया गया। हमला उस समय हुआ जब प्रिया जिम जा चुकी थी।आरोप जिम ट्रेनर प्रताप सिंह पर है। बताया जा रहा है कि शशांक की पत्नी प्रिया जिम जाती थी और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से उसके कथित संबंधों को लेकर विवाद था। इसी विवाद को हमले की वजह बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। अब दोनों अरेस्ट है।
4
46
7
160
8,052
‘ओवैसी बीजेपी का आदमी है!’ प्रयागराज में राकेश टिकैत के बयान से सियासी हलचल UP क़े प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान क्रांति महापंचायत के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। टिकैत ने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा चुनाव में हार की स्थिति में होती है, वहां ओवैसी बयान देने लगते हैं। बता दे की #AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी वेस्ट UP क़े कैराना व मुस्लिम बाहुल्य रामपुर में रैली करके चुनाव में प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुके है। @RakeshTikaitBKU का बयान इन रैलियों क़े बाद आया है। @aimim_national #RakeshTikait #Owaisi #Prayagraj #ViralNews #TrueStory
2
6
25
3,492
वाल्मीकि जयंती क़े कार्यक्रम में योगी सरकार क़े मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा क़े बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज मुजफ्फरनगर में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर शहर सीट से सपा के प्रत्याशी रहे राकेश शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की सियासत में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। #ValmikiJayanti
3
17
1,319