Udant Martand (@UM200Years) header
Udant Martand (@UM200Years) profile picture

India's first Hindi newspaper established on May 30, 1826 completes its 200 years in 2026. This account is a tribute to 'The Rising Sun' in Indian Journalism.

Delhi
Joined December 2025
Photo by Udant Martand (@UM200Years)Photo by Udant Martand (@UM200Years)Photo by Udant Martand (@UM200Years)Photo by Udant Martand (@UM200Years)
उत्तर प्रदेश में चुनावी हवाएं बहने लगी हैं। प्रत्याशियों की विशालकाय गाड़ियां यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की तरफ दौड़ लगाए पड़ी हैं। इसी बहाने इस हफ्ते देश के युवाओं की एक और श्रेणी से करते हैं मुलाकात, जानते हैं कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। udant-martand.in/latest-stor…
1
15
अगर भ्रष्‍ट दलों और असमानताओं के खिलाफ दुनिया की सड़कों पर युवा उतरे हुए हैं, तो उन्‍हीं की पीढ़ी का एक बड़ा हिस्‍सा अलहदा किस्‍म की जिंदगी, खयालात और राजनीति का हिस्‍सा है। इस हफ्ते में सुध ऐसे युवाओं की जिनसे जरूरत से ज्‍यादा अपेक्षाएं पाली जा रही हैं। udant-martand.in/latest-stor…
1
12
आज दिवाली है, सब लक्ष्मी पूजेंगे, बही खाते सुधारेंगे और मुनाफा जोड़ेंगे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पैसा, मुनाफा, फायदा, ये शब्द समझ नहीं आते। उनके लिए उनका वजूद ही उनका शुभ-लाभ है। आइए, एक दीया उनके लिए जलाएं! udant-martand.in/latest-stor… #HappyDiwali #ShubhDeepawali #शुभ_दीपावली
47
रेहान वाड्रा की जिस कला प्रदर्शनी से 74 तस्‍वीरें हटवा दी गईं, उसका थीम वाक्‍य है ‘No Idea is Final’। तस्वीरें हटवाने वालों को नहीं पता कि 'किसी भी विचार की सत्ता अंतिम नहीं होती', यह विचार ही अपने आप में दिल्‍ली के इतिहास और भविष्य का सूत्रवाक्‍य है। udant-martand.in/latest-stor…
1
3
38
तीन दशक बाद जनता को नई दिल्‍ली की सरहद से बाहर हकाल दिया है। जंतर-मंतर बंद हो गया है। हो सकता है कि प्रदर्शनकारियों के लिए यह अदृश्‍य वरदान जैसा कुछ साबित हो। अंधेरे के किले में रोशनी की सरकारी थिगली तले बैठने से वैसे भी क्‍या हासिल हुआ है आज तक! udant-martand.in/latest-stor…
1
1
3
130
Udant Martand retweeted
#India: UPDATE — At least 43 journalists detained, several assaulted, while covering protests against India’s election chief. Read CPJ’s updated In-Focus report: cpj.org/2026/10/at-least-37-… #PressFreedom #JournalismIsNotACrime
33
160
4
290
5,767
जब पूरी दिल्‍ली रावण को मारने के लिए कटे कबंध सड़क पर निकली हुई है उस वक्‍त पहाड़ इससे बेखबर अपनी योगिनियों को जगा रहा है। वह जानता है कि राक्षस को मारने के लिए पहले देवी को जगाना होगा, नीचे मैदान में लाना होगा। इस हफ्ते की कहानी कुल्लू से... udant-martand.in/latest-stor…
2
101
क्या अशोक वाजपेयी के कला प्रेम को उनकी किसी महान योजना की आड़ माना जाना चाहिए? निकोलस रोरिक पर जॉन मैकेनन की किताब पढ़ें और खुद फैसला करें। udant-martand.in/latest-stor…
3
45
अनैतिकताओं के अंधेरे में सामान्‍य-सी दिखने वाली एक कार्रवाई कैसे असामान्‍य बनकर उभर उठती है, बनारस के भारत कला भवन से आए इस समाचार से जाना जा सकता है। udant-martand.in/latest-stor…
1
1
29
श्रीकांत वर्मा ट्रस्‍ट का अशोक वाजपेयी सम्‍मान इस देशकाल में कोई अपवाद या विचलन नहीं है। वह हिंदी जगत का स्‍थापित नियम है, कवि जिसके आदी हैं। उनके डीएनए में ही आपराधिक बनियों का संरक्षण है। हर कवि इस बात को जानता है। udant-martand.in/latest-stor…
23
अपने यहां के लोग नामों का इतना महीन अंतर नहीं समझते। वे सब धान बाईस पसेरी तौलते हैं। जैसे, कोई विदेशी कहीं दिख गया तो वह हमारे लिए अंग्रेज ही है, अंग्रेजी राज की गुलामी का ऐसा जोर दिमाग पर अब तक पड़ा हुआ है। udant-martand.in/archives/br…
22
शिक्षक दिवस के बहाने एक भुला दिए गए शिक्षक की याद! वह शख्स, जिसकी न कहीं तस्वीर मौजूद है, न किए हुए काम का दस्तावेज़ आसानी से उपलब्ध है। बनारस के सतीश चंद्र गुहा, जिन्होंने इस देश को पहली बार सिखाया कि अपनी प्राचीन किताबों और ज्ञान को कैसे सहेजना है... udant-martand.in/latest-stor…
17
‘उदन्‍त मार्तण्‍ड’ के 7 नवम्‍बर 1826 के अंक में सांप के विष की औषधि प्रकाशित हुई थी। इस लेख को ‘विशाल भारत’ में पुनर्प्रकाशित करने वाले ब्रजेन्‍द्रनाथ बनर्जी ने साथ में अपनी टिप्‍पणी लिखी है कि ‘’मालूम नहीं यह औषधि कहां तक उपयोगी है’’! udant-martand.in/archives/a-…
12
दिल्‍ली के पंजाबी बनियों, हापुड़ के एक चौधरी साहब और कुछ मद्रासी श्रद्धालुओं की यह कहानी बताती है कि खाये पीये अघाये सभ्‍य समाज के भीतर भी कैसे कुछ लोगों को बेगाना और अजनबी बना कर खारिज कर दिया जाता है। udant-martand.in/latest-stor…
51
इस कहानी की तस्‍वीर में दिख रही दुखियारों की भीड़ में अशोक बनवासी कोई भी हो सकता है। आप गौर से देखें तो उसे पहचान भी सकते हैं। उसकी दी हुई चिट्ठी को नीचे जस का तस छापा जा रहा है। udant-martand.in/latest-stor…
1
2
41
कलकत्ते में वाजिद अली शाह की खुशबू लेनी हो तो मटियाबुर्ज जाना चाहिए, जहां नवाब ने अपने आखिरी साल बिताए और शहर के भीतर एक छोटा सा अदद लखनऊ बसा डाला। आज भी यहां आप किसी से दो बात कर लें तो भूल जाएंगे कि बंगाल में हैं। udant-martand.in/latest-stor…
17
आज से ठीक दो सौ साल पहले गवर्नर जनरल लार्ड एमहर्स्‍ट ने उत्तर भारत की एक लम्‍बी यात्रा शुरू की थी। ‘उदन्‍त मार्तण्‍ड’ में उनकी यात्रा, दरबार और लोगों से मिलने-जुलने की खबरें बराबर छपा करती थीं। अवध के बादशाह से उनकी भेंट का वर्णन सुनने योग्‍य है। udant-martand.in/archives/wh…
8
दिल्‍ली के दिल पर नई पीढ़ी की हिंदी की जो अश्‍लील चाबुक चल रही है उसने शायर ज़ाफ़र ज़टल्‍ली को जिंदा कर दिया है, जिन्‍होंने ‘हिंदी’ की पहली ग़ज़ल लिखी थी और जिन्हें 339 साल पहले मुल्क के बादशाह ने मरवा दिया था। udant-martand.in/latest-stor… #StudentProtest
69