Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR) header
Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR) profile picture

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तरप्रदेश ll Department of Irrigation & Water Resources, UP

Sinchai Bhawan Cantt Road, LKO
Joined July 2022
Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)Photo by Irrigation & Water Resources Department, UP (@UPIrrigationWR)
शहजाद बांध ललितपुर से निकली नहरों द्वारा किसानों के हर खेत तक पानी पहुँच रहा है। #shahzaddam #lalitpur
73
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
जिला गंगा समिति, पीलीभीत द्वारा गंगा उत्सव–2026 के अंतर्गत गोमती उद्गम स्थल पर विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वोदय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर नदी एवं घाटों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। वहीं, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं में लगभग 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम को मां गोमती की भव्य आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर नियमित रूप से गोमती आरती करने वाले 21 बच्चों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन ने नदी संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में युवा पीढ़ी की भागीदारी के महत्व को उजागर किया। #GangaUtsav #NamamiGange #RiverConservation #CleanRivers #JanBhagidari
1
1
2
62
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
कानपुर के गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर गंगा उत्सव–2026 की मुख्य संध्या भव्य रूप से आयोजित की गई। इस अवसर पर 5,100 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महागंगा आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य एवं संगीत के माध्यम से गंगा की आध्यात्मिक महत्ता और समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत किया। इस अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। पूरे आयोजन ने गंगा संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया। #GangaUtsav #NamamiGange #CleanGanga #RiverConservation #CulturalHeritage
1
9
393
सन् 2006 में बना लव–कुश गंगा बैराज उत्तर प्रदेश के प्रमुख बैराजों में से एक है, जिसे कानपुर के लाखों लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। #GangaRiver #KnowIndia #luvkushgangabarrage
78
जल संरक्षण ही भविष्य की समृद्धि का आधार है! स्मार्ट सिंचाई तकनीकों को अपनाकर हमारे अन्नदाता न केवल बहुमूल्य जल की बचत कर सकते हैं, बल्कि अपनी फसल की पैदावार भी बढ़ा सकते हैं। आइए, खेती में जल प्रबंधन के इन आधुनिक और प्रभावी तरीकों को अपनाएं: #WaterConservation #SmartIrrigation
73
📷 कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य: प्रकृति और जलीय जीवन का स्वर्ग 📷 उत्तर प्रदेश के बहराइच का तराई क्षेत्र अपनी अद्भुत जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ स्थित कतर्नियाघाट अभयारण्य घने वनों और वन्यजीवों का एक समृद्ध संसार है।
110
नदियाँ जुड़ेंगी, तो देश आगे बढ़ेगा! कहीं पानी की अधिकता, तो कहीं सूखे की मार... भारत की इस जल-समस्या का सबसे बेहतरीन समाधान है 'Interlinking of Rivers'। यह योजना अतिरिक्त पानी को उन इलाकों तक पहुँचाने का काम करेगी जहाँ इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। #RiverInterlinking
1
117
जल चक्र और भूजल रिचार्ज को समझने के लिए जानिए अंतःस्यंदन और अनुस्रवण के बीच का अंतर: 🔹अंतःस्यंदन: बारिश या सिंचाई के पानी का मिट्टी की सतह में प्रवेश करना। 🔹नुस्रवण: उस पानी का मिट्टी की निचली व गहरी परतों में रिसकर जाना। #JalShakti #WaterConservation #Groundwater #SoilHealth
1
97
नीचे नदी और ऊपर नहर! क्या आपने दुनिया के इस अनोखे अजूबे को देखा है? कासगंज (उत्तर प्रदेश) में काली नदी पर बना 'नदरई का पुल' सिंचाई विभाग के सबसे ऐतिहासिक और महानतम जल सेतुओं में से एक है। इसकी इंजीनियरिंग आज भी दुनिया भर के शोध संस्थानों के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है! #Kasganj
1
139
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
🚩 काशी के घाट हमारी आस्था हैं, इन्हें गंदा करना नहीं! बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के प्रसिद्ध #DashashwamedhGhat पर देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। लेकिन घाटों पर फैला कचरा हमारी जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करता है। Being Helper Foundation की टीम ने घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। काशी आइए, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लीजिए, माँ गंगा के दर्शन कीजिए और यदि कहीं कचरा दिखाई दे तो उसे उठाकर डस्टबिन में डालिए। 📢 स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। आइए संकल्प लें— 🚩 न खुद गंदगी फैलाएँगे, न दूसरों को फैलाने देंगे। 🚩 माँ गंगा और काशी के घाटों की पवित्रता बनाए रखेंगे। याद रखिए, स्वच्छता ही असली सेवा है। दर्शन करने आइए, गंदगी फैलाने नहीं! हर हर महादेव! 🙏🚩 जय माँ गंगे! 🌊
6
16
596
कानपुर के मेस्कर घाट पर गंगा भक्तों ने लोगों से गंगा में पूजन सामग्री एवं अन्य कचरा न डालने की विनम्र अपील की। इस दौरान लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पूजन सामग्री एवं कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया।
2
140
जनभागीदारी से ही नदियां अविरल और निर्मल रहेंगी! कुशीनगर में विशेष अभियान 6.0 के तहत जिला गंगा समिति और वन विभाग द्वारा नारायणी नदी के तट पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों ने श्रमदान के साथ नदी संरक्षण की शपथ ली। #SpecialCampaign6 #Kushinagar #NamamiGange
1
145
एक तालाब, सिर्फ़ पानी का स्रोत नहीं, बल्कि अनगिनत जीवन का आधार है। बारिश के पानी को सहेजने से लेकर भूजल को recharge करने और जैव विविधता को सहारा देने तक, तालाब प्रकृति के संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए, अपने तालाबों को सहेजें और इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखें।
1
1
124
1886 से बुंदेलखंड की जीवनरेखा बना पारीछा बाँध! बेतवा नदी पर 140 साल पहले बनी यह इंजीनियरिंग की अनूठी मिसाल आज भी खेतों को सींचती है और 920 MW पावर प्लांट को रफ्तार देती है। इसे 'वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर' का दर्जा भी प्राप्त है। #ParichhaDam #Jhansi #IncredibleInd
1
152
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
चौदहवां कदम उठाएं। घाट पर स्नान करते लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही रेलिंग और ज़ंजीरों का प्रावधान किया जाता है। उन्हें नज़रअंदाज़ कर किसी अप्रिय घटना को आमंत्रण न दें। #PreventPollution #KeepRiversClean #CommunityAction #CleanRiverBanks #CivicSense
1
10
10
583
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
स्वच्छ घाट, स्वच्छ नदी, यही है गंगा संरक्षण की दिशा में हमारा संकल्प। विशेष अभियान 6.0 के तहत रामपुर में जिला गंगा समिति ने कोसी घाट और कोसी पुल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नदी तट और आसपास के क्षेत्रों से कचरा व प्लास्टिक एकत्र किया गया। साथ ही, लोगों को खुले में कचरा न फेंकने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और नदी संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया। गंगा की स्वच्छता हो या उसकी सहायक नदियों का संरक्षण, हर प्रयास मायने रखता है। आइए, स्वच्छ नदियों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। #SpecialCampaign6 #NamamiGange #Rampur #RiverConservation #SwachhBharat
4
2
7
879
गंगा को साफ करना एक दिन का काम नहीं है, बल्कि यह साल भर की प्रतिबद्धता है! लगातार निगरानी, ​​नियमित सफाई और सामूहिक जिम्मेदारी हमारी नदियों को हर दिन और बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।
2
1
90
आज नई दिल्ली में मा• केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी अध्यक्षता में आयोजित गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड (GFCB) की 19वीं बैठक में माननीय मंत्री, जलशक्ति श्री @swatantrabjp जी ने प्रतिभाग किया।
2
1
131
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
आज नई दिल्ली में मा• केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी अध्यक्षता में आयोजित गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड (GFCB) की 19वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में पश्चिम बंगाल के मा• मुख्यमंत्री श्री @SuvenduWB जी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री @RNK_Thakur जी एवं बिहार के मा• उप-मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
4
8
88
3,049
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
हर खेत तक पानी, हर किसान के चेहरे पर खुशहाली! 📷 माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को सशक्त बनाने, राजकीय नलकूपों के जीर्णोद्धार, नहरों की सफाई और किसानों को सिंचाई हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करानेके लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी नलकूपों के बिजली बिल में सहायता से लेकर डीजल पंपसेटों के सौरकरण तक—लक्ष्य है सिंचाई को अधिक सुलभ, आधुनिक और किफायती बनाना।
4
5
49
2,326