Uday Singh (@UdaySinghJS) header
Uday Singh (@UdaySinghJS) profile picture

National President, Jan Suraaj Party Ex Member of Parliament from Purnea, Bihar (2004-2014)

Bihar, India
Joined July 2025
Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)Photo by Uday Singh (@UdaySinghJS)
11
23
219
16,839
छठ महापर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक छठ महापर्व हमें सामाजिक एकता, समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। मेरी कामना है कि भगवान भास्कर एवं छठी मईया आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाएँ। हर घर में खुशहाली हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो और सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों। आइए, इस पावन पर्व पर हम आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। जय छठी मईया! 🙏
1
4
41
420
खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ! छठ महापर्व हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उत्सव है। यह पर्व हमें आस्था के साथ धैर्य, अनुशासन, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। लोक आस्था के इस पावन महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा के शुभ अवसर पर सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। मेरी कामना है कि भगवान सूर्यदेव का तेज और छठी मैया का आशीर्वाद हर परिवार पर बना रहे। समाज में सुख-समृद्धि, आपसी सद्भाव और खुशहाली बढ़े तथा सभी के जीवन में आरोग्यता एवं नई आशाओं का संचार हो। इस पावन अवसर पर सभी छठ व्रतियों के कठिन व्रत, अटूट विश्वास और पवित्र संकल्प को सादर नमन। जय छठी मैया! 🙏 #खरना_पूजा #महापर्व_छठ #लोकआस्था #ChhathPuja #UdaySingh
2
30
327
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने जीवन से अंधकार को मिटाकर उम्मीद, इंसानियत और भाईचारे की नई रोशनी फैलाने का संदेश भी है। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास का दीप हमेशा रौशन रहे। आइए, इस दीपावली हम संकल्प लें कि आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनें और मिलकर एक ऐसे समाज एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में अपना योगदान दें, जहाँ हर चेहरे पर मुस्कान और हर घर में खुशहाली हो। आप सभी क्षेत्रवासियों एवं समस्त बिहारवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। #dipawali #jansuraajparty #prashantkishor
2
4
29
453
🪔 धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔 धनतेरस का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। माँ लक्ष्मी की कृपा और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से हर घर में खुशहाली हो तथा सभी के जीवन में नई उम्मीदों और खुशियों का उजाला फैले। आप सभी को धनतेरस की दिली मुबारकबाद एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। #धनतेरस #Dhanteras #HappyDhanteras #शुभ_धनतेरस #माँ_लक्ष्मी #भगवान_धन्वंतरि #UdaySingh #JanSuraajParty #PurniaNews
2
28
463
𝐀𝐜𝐜𝐨𝐫𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐨 𝐏𝐅𝐂 डिग्री होल्डर 'हाफिडिविट चौधरी' बिहार में 𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞 हो सकता है, अपराध नहीं हो सकता है! बिहार में 𝐏𝐨𝐯𝐞𝐫𝐭𝐲 हो सकता है, गरीबी नहीं हो सकता.. बिहार में 𝐅𝐥𝐨𝐨𝐝 हो सकता है, बाढ़ की त्रासदी नहीं हो सकता.. बिहार में 𝐌𝐢𝐠𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 दिक्कत है,पलायन से कोई दिक्कत नहीं बिहार में 𝐔𝐧𝐄𝐦𝐩𝐥𝐨𝐲𝐦𝐞𝐧𝐭 समस्या है, बेरोजगारी समस्या न है और न आगे होगा बिहार में 𝐏𝐞𝐫 𝐂𝐚𝐩𝐢𝐭𝐚 𝐈𝐧𝐜𝐨𝐦𝐞 सबसे कम हो सकता है, प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम नहीं हो सकता ऐसे दिव्यज्ञान वाले 𝟕वीं फेल मुख्यमंत्री हमें मिले हैं। हम कितने भाग्यशाली हैं। Thank you @narendramodi Ji 🙏 @jansuraajonline @PrashantKishor
8
58
3
274
3,795
“हमारे यहां (बिहार में) अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो चुका है। "CRIME" हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं हो सकता” ये Chief Minister हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं हैं Modi, Prime Minister हैं लेकिन प्रधानमंत्री कतई नहीं हैं! बहुत तगड़ा वाला सस्ता नशा है गुरु! ओंठ के नीचे दबाओ और "Headache है लेकिन सरदर्द नहीं है, ये बोल जाओ। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से PFC डिग्री होल्डर श्री हाफ़डिविट चौधरी के ‘ज्ञान की बात’ का एक और एपिसोड जारी हुआ। आप महान है ज्ञानी बाबा!
57
205
10
668
17,660
श्री आर.के. सिन्हा जी के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुःखी है। सिन्हा जी ने अपने जीवन में उद्यमिता, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई। SIS समूह की स्थापना कर उन्होंने देश में सुरक्षा सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा संस्थान खड़ा किया। वहीं, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरंभिक सफर तक उनकी संगठनात्मक भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान, कार्यशैली और दूरदर्शिता लंबे समय तक स्मरणीय रहेंगे। उनका निधन समाज, राजनीति और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। #RKSinha #RIP
1
2
34
709
कोचेली, डगरूआ निवासी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। ।। ॐ शाँति।।
5
257
हमारे सोशल मीडिया "Back End Team Lead" देवपालिक गुप्ता कल दोपहर से "रांची से पटना जनशताब्दी ट्रेन" से लापता थे। रात में 9 बजे FIR दर्ज हुआ.. कल रात से ये News फ्लैश हो रहा है। हम सब भी लगातार कल से झारखंड शासन और रांची प्रशासन के संपर्क में रहे हैं। ~31 वर्षीय देवपालीक, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे, IIMC ग्रेजुएट थे। कई प्रमुख अखबार एवं न्यूज चैनल/ या लल्लनटॉप जैसे पोर्टल के लिए कार्य कर चुके थे। जन सुराज से जुड़े अधिकारिक Page या अन्य सोशल मीडिया कैंपेन के पीछे देवपालिक और उनकी टीम निरंतरता में पिछेल 04 वर्षों से कार्य कर रही थी। कुछ घंटे पहले उनकी बॉडी, रांची के समीप मूरी में रेलवे ट्रैक के नजदीक से बरामद की गई है। पोस्टमार्टम हेतु बॉडी को रांची के RIMS लाया जा रहा है। हमें, हम सब को नहीं पता कि हमारे 'देवपालिक गुप्ता' की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसलिए यह आधिकारिक रूप से नहीं कह सकते हैं कि यहां किसी प्रकार की राजनैतिक/ अन्य प्रकार की साजिश हुई है। देवपालिक अगर किसी प्रकार के साजिश (राजनैतिक या गैर राजनैतिक) के शिकार हुए है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाए। मा. मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि इस मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच हेतु वरीय अधिकारी को निर्देशित करें। स्वयं @PrashantKishor जी कल रात से ही लगातार हेमंत सोरेन जी सहित झारखंड पुलिस के अन्य वरीय 'पुलिस अधिकारियों' के संपर्क में हैं। हमसब चाहते हैं कि @JharkhandPolice या रांची पुलिस इस्तिमाल को सही से इन्वेस्टिगेट कर ये पता लगा ले कि किन परिस्थितियों में @Devpalik की मौत हुई? हम सब के लिए ये अत्यंत दुःखद और अत्यंत ही हृदयविदारक है। हमारे @jansuraajonline के लिए ये कठिन क्षण है। प्रभु देवपालिक की आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏 ॐ शांति 💐
19
59
3
301
14,454
उदय सिंह का यह रूप आपने नहीं देखा होगा, CITY POST पर MUSKAN के साथ EXCLUSIVE INTERVIEW #bihar #biharnews #citypostlive #viral #patna #bjp #rjd #jansuraj #shrikantpratyush #biharpolitics #udaysingh #jansuraj
8
35
1,342
आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनायें। विजयदशमी के इस पावन अवसर पर, आइए संकल्प लें एक नए और विकसित बिहार के निर्माण का। आगामी 23 तारीख को विधान परिषद के चुनाव में जन सुराज के योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं। ​आपका एक वोट बिहार को विकास के एक नए मार्ग पर ले जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए, मिलकर एक बेहतर भविष्य की नींव रखें। ​#JanSuraajParty #PrasantKishor #BiharElections #Vijayadashami #NewBihar #VoteForChange #BiharPolitics #watches
2
3
37
594
जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्णिया के पूर्व सांसद श्री उदय सिंह जी प्रेस वार्ता करते हुए। #jansuraajparty #prashantkishor #MLCElection #BiharNews #BiharPolitics #watches
2
9
110
2,240
पूर्णिया नगर निगम के स्नातक मतदाताओं से अपील। #purnea #पूर्णिया #purnianagarnigam #MLCElection
1
11
61
810
रुपौली में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी रजनीश रंजन के प्रचार अभियान के क्रम में स्नातक मतदाताओं से संवाद किया। मतदाताओं ने जन सुराज को प्रथम वरीयता का अपना मत देने का आश्वासन दिया। मतदाताओं ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है साथ ही रजनीश रंजन को विजयी बनाने का भी मन बना लिया है। जय बिहार, जय जन सुराज। #jansuraajparty #Prashantkishor #MLCElection #BiharMLC
1
1
23
355
आज बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी रजनीश रंजन के समर्थन में महर्षि मेहीं की भूमि,भक्त प्रह्लाद की तपोभूमि में बाबा धीमेश्वर महादेव के आशीर्वाद से स्नातक मतदाताओं का समर्थन जन सुराज पार्टी के साथ है। आज पूरा कोशी, सिमांचल और अंग के क्षेत्र में बदलाव की बयार चल रही है, सभी लोग बदलाव चाहते हैं। अब जरुरत है 23 अक्टूबर शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के अपने लोकप्रिय उम्मीदवार रजनीश रंजन को अपना प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनायें। #jansuraajparty #Prashantkishor #MLCElection #BiharMLC
1
25
471
कोशी गंगा की संगम स्थली कटिहार पूर्णिया की सीमा पर अवस्थित कुर्सैला में बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव का उमंग और उत्साह को देखकर मैं अभिभूत हूं। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रजनीश रंजन के पक्ष में कटिहार जिले के समैली, बरारी कुर्सेला समेत और कई क्षेत्रों के स्नातक मतदाताओं ने अपने प्रथम वरीयता का मत देने के अपने निश्चय और प्रतिबद्धता को दुहरा कर जन सुराज पार्टी की जीत को पक्का करने का संदेश दिया। जय जन सुराज, जय जय बिहार। #jansuraajparty #Prashantkishor #MLCElection #BiharMLC
38
542
भागलपुर के नवगछिया में जन सुराज पार्टी के हमारे साथियों ने गोपालपुर, रंगरा नवगछिया, परबत्ता, डोलबज्जा, बिहपुर, नारायणपुर के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से हमारा संवाद करवा कर दल के प्रति अपनी महती कर्तव्य का पालन किया। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं ने बड़ी नेक नियती से जन सुराज पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार रजनीश रंजन को प्रथम वरीयता का मत देने के अपने निश्चय को कर्तल ध्वनि से पुष्टि की। मैं उन सभी मतदाताओं से विनती करना चाहता हूं कि जो मतदाता बंधु किन्हीं वजहों से नहीं आ सके उन्हें भी रजनीश रंजन को प्रथम वरीयता का मत देने का मेरी अपील उन तक पहुंचा दें तो बड़ी कृपा होगी। रजनीश रंजन की जीत हम सबों की जीत होगी । जय जन सुराज, जय बिहार। #jansuraajparty #Prashantkishor #MLCElection #BiharMLC
1
3
29
508
बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रजनीश रंजन के पक्ष में चुनाव प्रचार के क्रम में महेशखूंट में स्नातक मतदाताओं के एक बड़े वर्ग से संवाद किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सिर्फ स्नातक ही मतदाता नहीं है बल्कि बड़ी संख्या में शिक्षक बंधु भी मतदाता हैं। मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि आप इस बार जन सुराज पार्टी को अपना पहली पसंद बनायें हम आप की लड़ाई को ना सिर्फ आगे बढ़ायेंगे बल्कि आप की सभी जायज मांगों को पूरी करवायेंगे। आश्चर्य है जब शिक्षक को राज्य सरकार ने सरकारी कर्मी बना दिया तो उन्हें वो सारी सुविधाएं मिलनी ही चाहिए जो राज्य के अन्य कर्मियों को प्राप्त है। सातवीं वेतन शिक्षकों की जायज मांगें हैं परन्तु सरकार संवेदनहीन है इसे इस बार अपनी ताकत का एहसास कराना ही होगा। तो आइये हम सभी मिलकर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनायें। जय जन सुराज। #jansuraajparty #Prashantkishor #MLCElection #BiharMLC
2
33
428
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार रजनीश रंजन के पक्ष में खगड़िया में स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद कर अत्यंत ही प्रसन्नता हुई कि यहां के स्नातक बंधु इस बार नए उम्मीदवार को विजयी बनाने का मन बना लिया है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले आते हैं जिसमें आठ जिले गंगा के उत्तरी मैदानी भाग में हैं। इस बार शुद्ध संजोग की बात है कि जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का पैतृक निवास गंगा के उत्तरी भाग सहरसा में है परन्तु गंगा के दक्षिणी पूर्वी इलाके से भी उनका गहरा लगाव एवं व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक तथा राजनैतिक सम्बन्ध पूर्व है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं ने परिवर्तन का स्पष्ट संकेत दे दिया है। सभी प्रबुद्ध मतदाताओं ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रजनीश रंजन को विजयी बनाने का मन बना लिया है। विजयादशमी के तुरन्त बाद आने वाले 23अक्टूबर 2026 रोज शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से शाम के 4 बजे तक जन सुराज पार्टी को अपना प्रथम वरीयता का मत दे कर विजयी बनाइये। जय बिहार, जय जय बिहार। #jansuraajparty #Prashantkishor #MLCElection #BiharMLC
18
363
आज बेगुसराय में बिहार विधान परिषद के द्वि-वार्षिक चुनाव के लिए दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक संघ के लोकप्रिय नेता आदरणीय सुरेश राय जी के पक्ष में मतदाताओं से सोच समझ कर निर्भीकता पूर्वक अपने उज्वल भविष्य के लिए जन सुराज पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार को विजयी बनाने का अपील किया। यहां उपस्थित मतदाताओं के जोश उत्साह एवं सकारात्मक सोच के मद्देनजर अब ऐसा परिलक्षित होने लगा है कि सभी सम्मानित शिक्षकगण इस बार दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपने प्रिय उम्मीदवार सुरेश राय जी को विजयी बनाएंगे। सम्पूर्ण बिहार में इस बात की जोरदार चर्चा है की सभी आठो शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षक एवं स्नातक बंधु एक मुस्त परिवर्तन का मन बना लिया है। अब यदि वोट चोरी नहीं हो मतदान में गड़बड़ी नहीं हो तो जन सुराज पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता । #jansuraajparty #Prashantkishor #MLCElection #BiharMLC
2
1
40
669