Pinned Tweet
मिलता नहीं किसी को तू ओ ख़ानुमाँ-ख़राब
फिरता है जुस्तुजू में तिरी इक जहाँ ख़राब
ख़ुद-रफ़्ता कर दिया है ये जोश-ए-बहार ने
फिरते हैं बू-ए-गुल की तरह बाग़बाँ ख़राब
- आलमगीर ख़ान कैफ़
11
260
फूल तो फूल हैं काँटों से लिपट जाता हूँ
ये समझ कर कि मुझे तेरा नज़ारा होगा
अब न साहिल की तलब है न किनारों की तलाश
डूब जाएँगे जहाँ वो ही किनारा होगा
- ओम प्रकाश लाग़र
अभी से तू ने क़ातिल म्यान में तलवार क्यूँ रख ली
अभी तो जान थोड़ी सी तन-ए-'बिस्मिल' में बाक़ी है
- बिस्मिल इलाहाबादी
कुछ तो दुनिया की इनायात ने दिल तोड़ दिया
और कुछ तल्ख़ी-ए-हालात ने दिल तोड़ दिया
हम तो समझे थे के बरसात में बरसेगी शराब
आई बरसात तो बरसात ने दिल तोड़ दिया
दिल तो रोता रहे ओर आँख से आँसू न बहे
इश्क़ की ऐसी रिवायात ने दिल तोड़ दिया
- सुदर्शन फ़ाकिर
हवाओं को दिए की रौशनी से इश्क़ हो जाना
कि जैसे मौत ही को ज़िंदगी से इश्क़ हो जाना ॥
- मुरलीधर ‘तालिब’
उस के पहलू से लग के चलते हैं
हम कहीं टालने से टलते हैं
बंद है मय-कदों के दरवाज़े
हम तो बस यूँही चल निकलते हैं
मैं उसी तरह तो बहलता हूँ
और सब जिस तरह बहलते हैं
वो है जान अब हर एक महफ़िल की
हम भी अब घर से कम निकलते हैं
- जौन एलिया



