Vickram Swami (@VickramSwamiINC) header
Vickram Swami (@VickramSwamiINC) profile picture

प्रदेशाध्यक्ष, सामाजिक न्याय एव अधिकारिता प्रकोष्ठ, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पीसीसी सदस्य, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, राजस्थान (Indian National Congress)

Jaipur, India
Joined June 2014
Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)Photo by Vickram Swami (@VickramSwamiINC)
यह संघर्ष मात्र सत्ता का संघर्ष नही है, यह विचारधारा का संघर्ष है, जनता के हक़ और अधिकारों को बचाने का संघर्ष है यह लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने का संघर्ष है यह आइडिया ऑफ इंडिया को बचाने का संघर्ष है यह भारत की आत्मा को ज़िंदा रखने का संघर्ष है! #MyLeaderRahulGandhi
9
178
2
280
24,615
Vickram Swami retweeted
खुलेआम SP और पुलिसकर्मियों को गाली देना, धमकाना और रौब झाड़ना.. आखिर किस बात का घमंड है? क्या भाजपा सरकार में BJP विधायकों को कानून हाथ में लेने और पुलिस को अपमानित करने का लाइसेंस मिल गया है? सत्ता का नशा इतना भी सिर चढ़कर नहीं बोलना चाहिए कि जनप्रतिनिधि कानून, संविधान और सारी मर्यादाएं ही भूल जाएं! भीलवाड़ा के जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने खजूरी में उप प्रधान चुनाव के दौरान SP और पुलिसकर्मियों के साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया है, वो बेहद शर्मनाक है। पुलिस अधिकारियों को खुलेआम गाली देना, धमकाना और चुनाव जीतने के लिए दबाव बनाना सत्ता का अहंकार है। कल खजूरी में प्रधान चुनाव के दौरान कांग्रेस के 10 निर्वाचित सदस्यों को एक भी वोट नहीं डालने दिया गया। बस रोककर शीशे तोड़े गए और निर्वाचित सदस्यों को मतदान से वंचित रखा। और आज उप प्रधान चुनाव के दौरान भी वही दबंगई, गुंडागर्दी औब अभद्र भाषा सामने आ रही है। मुख्यमंत्री जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जवाब दें.. क्या विधायक गोपीचंद मीणा को कानून से ऊपर रहने की खुली छूट मिली हुई है? या ये सब आपकी सहमति से हो रहा है? क्या पुलिस विभाग अपने ही अधिकारियों और जवानों के अपमान पर FIR दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई करेगा, या सत्ता के दबाव में खामोश रहेगा? जहाजपुर, कोटड़ी और खजूरी में जिस तरह लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने की कोशिश की गई, कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और दोषी चाहे कितना ही रसूखदार क्यों न हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। @RajCMO @PoliceRajasthan @Rajeev_ips
44
113
11
471
20,377
Vickram Swami retweeted
LIVE: Special Press Conference | Indira Bhawan, New Delhi teapawt.net/i/broadcasts/2zkpzLaZv…
366
2,674
127
7,622
144,196
जातिवार जनगणना में ओबीसी की अलग पहचान, स्पष्ट जातिवार सूची और पारदर्शी वर्गीकरण सुनिश्चित करे केंद्र सरकार : विक्रम स्वामी api.lionexpress.in/share/glo… @DrJaihind @AdvRajendraPal
3
6
189
Vickram Swami retweeted
कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री@kharge और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के साथ INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। इस बैठक में परिसीमन बिल को लेकर चर्चा हुई। हमारी साफ मांग है 👇 ⦿ लोकसभा की वर्तमान संख्या को बरकरार रखा जाए ⦿ लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए ⦿ अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा बरकरार रखा जाए 📍 10 राजाजी मार्ग, दिल्ली
120
395
13
1,901
92,072
उत्तम चौधरी जी को NSUI राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में NSUI राजस्थान छात्र हितो की आवाज़ और मज़बूती से बुलंद करेगी। नई ज़िम्मेदारी के लिए पुनः बधाई।
6
18
294
Vickram Swami retweeted
आज INDIA Alliance के सभी दलों के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा संविधान संशोधन Bill लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हम इसका विरोध करेंगे। इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं। 1. पहले इनका नारा ‘400 पार’ था। देश की जनता ने उसे विफल कर दिया। अब 850 सीटों तक लोकसभा का विस्तार करके ये हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथों में रखना चाहते हैं। इनका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना नहीं, बल्कि पूरी सत्ता अपने हाथों में केंद्रित करना है। 2. इस Bill में SC/ST यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। संविधान का Article 330 कहता है कि SC/ST के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित होनी चाहिए। जब नया Census होने वाला है, तो उसके आंकड़ों का इंतज़ार क्यों नहीं किया जा रहा है? Latest Census के अनुसार SC/ST की जनसंख्या के अनुपात में उनकी सीटें निर्धारित होनी चाहिए। हमारा सवाल है कि सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को उनकी आबादी के अनुसार उनका उचित Share देने से क्यों बच रही है? 3. जिस चुनाव आयोग पर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, उसी चुनाव आयोग को परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है। Chief Election Commissioner ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर पहले से ही गंभीर सवाल हैं। अगर उन्हीं की देखरेख में Delimitation होगा, तो उसकी निष्पक्षता की क्या Guarantee है? किस सीट को General बनाना है, किस सीट को Reserved बनाना है, कहां महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करनी है, इन सभी महत्वपूर्ण फैसलों में चुनाव आयोग की भूमिका होगी। जब ‘Vote Chori’ को लेकर ही इतने गंभीर आरोप हैं, तो ऐसे में Delimitation की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। 4. असम और जम्मू-कश्मीर में किस ढंग से Delimitation किया गया, इसके उदाहरण हमारे सामने हैं। Geography और Population के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में किस तरह बदलाव किया गया, General और Reserved सीटों का स्वरूप कैसे बदला गया, इसके राजनीतिक परिणाम भी हमने देखे हैं। हमें आशंका है कि पूरे देश में इसी तरह का परिसीमन करके BJP अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है। 5. अप्रैल में जब सरकार यह Bill लेकर आई थी, तब उसे Two-third Majority नहीं मिली और Bill विफल हो गया। अब TMC, NCP, शिवसेना और अन्य राजनीतिक दलों को तोड़कर अपने Numbers जुटाने की कोशिश की जा रही है। जब सरकार को लग रहा है कि शायद उसके पास पर्याप्त संख्या हो सकती है, तब वह दोबारा यह Bill लेकर आ रही है। 6. एक बार पूरी सत्ता इनके हाथों में चली गई, तो ये संविधान में अपनी इच्छानुसार बदलाव करने के लिए इस बहुमत का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम नहीं चाहते कि भारत की संसद भी चीन की तरह ऐसी संस्था बन जाए, जहां सरकार के इशारे पर सभी हाथ उठाकर हर प्रस्ताव को मंजूरी दे दें। हमें आशंका है कि इसके जरिए RSS-BJP हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथों में रखना चाहती है और संविधान की जगह मनुस्मृति की विचारधारा लागू करना चाहती है। इसीलिए हम सभी ने मिलकर इस संविधान संशोधन Bill का विरोध करने का निर्णय लिया है। यह न SC/ST के हित में है, न देश के हित में और न ही लोकतंत्र के हित में है। यह Amendment लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए लाया जा रहा है।
141
569
14
1,994
55,505
Vickram Swami retweeted
चढ़ावा चोरी, आस्था धोखा प्रधानमंत्री द्वारा चुने गए भाजपा, आरएसएस और विहिप से जुड़े पदाधिकारियों वाले ट्रस्ट ने देशवासियों का ट्रस्ट तोड़ा है और अब यह बार-बार साबित हो रहा है कि प्रधानमंत्री-गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तिकड़ी ने उनकी भागीदारी और क्रियाकलापों पर पर्दा डालने का काम किया है। अब यह ताज़ा खुलासा हुआ है कि पहले भी चंपत राय के नेतृत्व में शिरडी साईं, तिरुपति बालाजी समेत दूसरे मंदिरों की दान व्यवस्था का अध्ययन किया गया था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दूसरे मंदिरों की दान व्यवस्था का अध्ययन किया गया था, तो अयोध्या के राम मंदिर में पारदर्शी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई? दान की गिनती, सुरक्षा और बैंक में जमा करने की जवाबदेही तय क्यों नहीं हुई? क्या ट्रस्ट को पारदर्शी व्यवस्था के उपायों की जानकारी होने के बावजूद जानबूझकर चढ़ावा चोरी होने दिया गया? आज जब चढ़ावे की चोरी के अनेक गंभीर मामले सामने आ चुके हैं, तो केवल कर्मचारियों को आरोपी बनाकर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता। भाजपा, आरएसएस और विहिप को भगवान राम के मंदिर से हुई चढ़ावा चोरी का जवाब देना ही होगा। हमारी मांग बिलकुल स्पष्ट है: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच हो, जांच का दायरा ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों तक पहुंचे और एसआईटी सीधे और केवल सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट करे। राम के नाम पर चढ़ाए गए धन का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। आस्था के साथ जवाबदेही भी अनिवार्य है।
10
102
2
232
4,103
Vickram Swami retweeted
आज INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक हुई। इस बैठक में हमने मिलकर तय किया कि मोदी सरकार जो परिसीमन बिल लेकर आ रही है, वह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। यह खतरा इसलिए है, क्योंकि BJP लोकतंत्र को ख़त्म कर, पूरी सत्ता हमेशा के लिए अपने हाथ में लेना चाहती है। : कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge 📍 दिल्ली
16
179
4
427
22,169
Special Congress Party briefing by Shri Rahul Gandhi, Leader of Opposition (Lok Sabha), at 5 PM today, 28 November 2026, at Indira Bhawan, new AICC Headquarters, 9A, Kotla Marg, New Delhi. लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी आज, 28 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे इंदिरा भवन, कांग्रेस मुख्यालय, 9ए, कोटला मार्ग, नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
2
7
217
जातिवार जनगणना के नाम पर OBC समाज के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए! जातिवार जनगणना तभी सार्थक होगी, जब OBC की अलग पहचान, स्पष्ट जातिवार सूची और सही वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए। OBC के लिए अलग कॉलम और जातियों की प्रमाणित सूची के बिना आंकड़ों का संकलन करना कई सवाल खड़े करता है। आखिर OBC समाज की वास्तविक आबादी, सामाजिक स्थिति और हिस्सेदारी का सही आकलन कैसे होगा? सामाजिक न्याय केवल जनगणना की घोषणा से नहीं, बल्कि आबादी के अनुपात में अधिकार, अवसर और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने से मिलेगा। OBC समाज को आंकड़ों में उलझाना नहीं, उसकी वास्तविक संख्या के आधार पर हक और हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। #CasteCensus #OBC #SocialJustice #Census2027
5
7
103
नारी शिक्षा के अग्रदूत, सामाजिक समानता एवं न्याय के प्रखर योद्धा, महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन l महिला शिक्षा के प्रसार, वंचितों, शोषितों एवं पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार दिलाने तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को मिटाने के लिए उनका आजीवन संघर्ष एवं अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा l
1
4
7
114
Vickram Swami retweeted
कांग्रेस की मांग 👇
6
39
136
1,998
Vickram Swami retweeted
शशि थरूर ने वेतन के एक उदाहरण से "आनुपातिक वृद्धि" (proportional increase) के मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। सबसे पहले, 50% फॉर्मूले का गणित देखें 👇 → यूपी: 80 → 120 सीटें (+40) → तमिलनाडु: 39 → 59 (+20) → केरल: 20 → 30 (+10) → यूपी-केरल का अंतर: आज 60 सीटें → भविष्य में 90 सीटें "अनुपात तो वही रहता है", लेकिन सत्ता का अंतर 50% बढ़ जाता है। थरूर ने क्या कहा: > "मान लीजिए आप एक MD हैं और ₹2 लाख कमाते हैं। आपका ड्राइवर ₹20,000 कमाता है। यानी 10:1 का अनुपात।" > "आप सभी की सैलरी में 50% की बढ़ोतरी करते हैं। अब आपको ₹3 लाख मिलते हैं और ड्राइवर को ₹30,000।" > "अनुपात अभी भी 10:1 ही है। लेकिन क्या आपकी स्थिति पहले से कहीं बेहतर नहीं हो गई?" > "बीजेपी ठीक यही हासिल करने की कोशिश कर रही है।" और DMK के बारे में: > "मैं बहुत निराश हूँ।" > "बीजेपी के बड़े एजेंडे को देखे बिना, सिर्फ इस खोखले तर्क पर मान जाना कि 'वृद्धि आनुपातिक है', अपनी जिम्मेदारी से भागने जैसा है।" > "अगर DMK इस जाल में फंस गई है, तो इसका मतलब है कि वे अपने लिए खुद नहीं सोच रहे हैं।" आज DMK की 2 शर्तें हैं: → तमिलनाडु का 7.18% हिस्सा कम नहीं होना चाहिए। → 1971 के आधार वाला अनुपात अगले 25 सालों तक वैसा ही (स्थिर) रहना चाहिए। कागजों पर 50% का फॉर्मूला इन दोनों शर्तों को पूरा करता दिखता है। और यही तो असली जाल है। एक सीधा सा सवाल: → क्या समान प्रतिशत वृद्धि का मतलब सच में समान सत्ता पाना है, जबकि एक पक्ष पहले से ही 4 गुना बड़ा है? अनुपात वही है, लेकिन अंतर और बड़ा हो गया है। दक्षिण को भले ही कुछ बढ़ोतरी मिल जाए, लेकिन सत्ता की स्टीयरिंग व्हील (कमान) उत्तर के पास ही रहेगी 🚗⚖️ … @ShashiTharoor
2
762
11
3,071
69,104
मैं परिसीमन के ख़िलाफ़ हूँ क्योंकि भाजपा जिस तरह देशभर में परिसीमन की प्रक्रिया को अपने राजनीतिक नजरिये से आगे बढ़ाना चाहती है, उससे केवल लोकसभा और विधानसभा सीटों का पुनर्निर्धारण ही प्रभावित नहीं होगा, बल्कि देश के संघीय ढांचे, राज्यों के बीच राजनीतिक संतुलन और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व पर भी दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है। देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरे लिए देश का संघीय ढांचा, राज्यों का बीच राजनीतिक संतुलन और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है! भाजपा जो करना चाहती है उसमें विपक्ष के पास करने के लिए कुछ नहीं बचने वाला है और बहुमत की आड़ में संविधान को बदलना, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को डमी बनाना इनका एक मात्र राजनीतिक लक्ष्य है! #परिसीमन
2
5
216
समय सिखाता है जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं है, परिवर्तन ही सत्य है! #सुप्रभात #जय_जगत
4
12
215
Vickram Swami retweeted
419 प्रधान चुनाव का फाइनल रिजल्ट- कांग्रेस 254 बीजेपी 104 RLP 24 BAP 14 सीपीआई M 2 निर्दलीय व अन्य 19
7
98
4
1,203
27,492
Vickram Swami retweeted
देश के मैन्युफ़ैक्चरिंग उद्योग को गति देने में नाकाम मोदी सरकार अब लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत मैन्युफ़ैक्चर करने की साज़िश रच रही है। यह भारत के संविधान पर हमला है। इसका पूरी ताकत से विरोध किया जाना चाहिए और किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का रुख़ शुरू से ही स्पष्ट और एकसमान रहा है। 1. अगले 25 साल तक लोकसभा की मौजूदा कुल सीटें बरकरार रखी जाएं। 2. अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा बरकरार रखा जाए। 3. महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू किया जाए। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण भी शामिल रहे।
30
189
3
544
9,445