Vikash Pandey (@VickyJsr93) header
Vikash Pandey (@VickyJsr93) profile picture

खबर वही नहीं, जो हर जगह छपी हो। यहां मिलेंगी दुनिया के उन कोनों से निकली अनोखी और दिलचस्प खबरें, जिन पर शायद आपकी नजर न गई हो। 🧠 सेहत | 🤖 टेक | 🌱 पर्यावरण

jamshedpur
Joined August 2026
Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)Photo by Vikash Pandey (@VickyJsr93)
आखिर ये यहां पहुंचा कैसे? फ्लैट में रहने वालों में डर का माहौल है।
10
पुलिस वाले की गलती सिर्फ इतनी थी कि वे नो इंट्री में खड़े ट्रक चालकों से जुर्माना वसूल रहे थे। लेकिन ट्रक चालकों ने उन्हें दोड़ा-दौड़ाकर पीटा उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। वीडियो देखें और बताएं किसकी गलती है।
1
4
47
Vikash Pandey retweeted
अब F1 कार चलाने के लिए ड्राइवर की भी जरूरत नहीं इटली के इमोला में ऐसी ही रेस हुई, जहां ट्रैक पर दौड़ रही कारों के अंदर एक भी ड्राइवर नहीं था। कारें खुद मोड़ ले रही थीं, रफ्तार बढ़ा रही थीं, ब्रेक लगा रही थीं और दूसरी कारों से दूरी भी बनाए रख रही थीं। ये था Abu Dhabi Autonomous Racing League का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला। कारों में लगे कैमरे, सेंसर और कंप्यूटर सिस्टम ट्रैक को पढ़ रहे थे और AI तय कर रहा था कि कब क्या करना है। सोचिए, जिस काम के लिए दशकों से इंसानी ड्राइवर की ट्रेनिंग होती रही, वही काम अब AI रेस ट्रैक पर कर रहा है। ऐसी रेसों के जरिए यह देखा जा रहा है कि AI तेज रफ्तार में कार को कितनी सटीकता और सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर सकता है। लेकिन मेरे लिए सवाल थोड़ा अलग है। अगर AI रेस ट्रैक पर इंसान से बिना मदद लिए कार दौड़ा सकता है, तो आम सड़कों पर ड्राइविंग का भविष्य आखिर कितना दूर है? और जब कार खुद फैसला लेने लगेगी, तो गलती होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी AI की, कार बनाने वाली कंपनी की या इंसान की?
1
2
25

भविष्य में जानवरों से बात करेंगे लोग न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने इसमें सफलता हासिल की है। एआई और मशीन लर्निंग तकनीक के जरिये वे जानवरों की भाषा को डिकोड करने के करीब पहुंच गए हैं। इस तकनीक से इंसान जल्द ही जानवरों से बातचीत करने में सक्षम हो सकते हैं। ‘कॉलर डूलिटल चैलेंज’ नामक प्रोजेक्ट के तहत जानवरों से बिना उन्हें जताए संपर्क साधने के लिए 10 मिलियन डॉलर (लगभग 83 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की गई है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एआई की तेज प्रगति के कारण 2030 तक इंसान जानवरों की बोली का कोड क्रैक कर लेगा। हालांकि, इस तकनीक के साथ ही अब जानवरों के निजता के अधिकार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारों ने चेतावनी दी है कि इस तकनीक का गलत इस्तेमाल शिकारियों द्वारा उन्हें भटकाने या नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।
1
15
Vikash Pandey retweeted
मोदी सरकार की एक और उपलब्धि दुनिया में 2025 में जहां अरबपतियों की संख्या 8.2% बढ़कर रिकॉर्ड 3,795 हो गई। वहीं, भारत में अरबपतियों की संख्या सिर्फ 3.9% बढ़ी। अब हमारे देश में सिर्फ 132 अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति 454 अरब डॉलर है। ये मैं नहीं कह रहा। Altrata Billionaire Census 2025 के आंकड़े बता रहे हैं। भारत लगातार दूसरे साल रूस और सिंगापुर जैसे देशों से पीछे रहा। सिंगापुर में अरबपतियों की संख्या भारत से कहीं तेज बढ़ी। जर्मनी में 20% और चीन में 13% की बढ़ोतरी हुई। जब सरकार अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से बढ़ने का दावा कर रही है, एआई और मैन्युफैक्चरिंग को ग्रोथ का अगला इंजन बताया जा रहा है, तब भारतीय अरबपतियों की संपत्ति बढ़ने की रफ्तार इतनी सुस्त क्यों है भारत की GDP बढ़ रही है, लेकिन क्या भारतीय कारोबारियों की दौलत बढ़ने की रफ्तार उसी हिसाब से बढ़ रही है? और अगर नहीं, तो वजह सिर्फ वैश्विक संकट है या भारत के बाजार और कारोबार की अपनी कुछ कमजोरियां भी हैं?
1
1
1
28

आखिर कैसे हुई गूगल की शुरुआत जानना चाहते हैं तो देखें मजेदार वीडियो...
1
1
27
Vikash Pandey retweeted
एक तरफ नेपाल में त्रासदी है। हजारों लोग लापता हैं। कई लोग मर गए और दूसरी तरफ उत्सव मनाया जा रहा है। नेपाल में गाय उत्सव की परंपरा निभाने के लिए एक जुगह पर 1 लाख लोग जुट गए। हालांकि, इस उत्सव में सबसे पहले बाढ़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। मगर क्या ये सही है? बहरहाल, उत्सव की बात कर लेते हैं। यह पारंपरिक ‘गाई जात्रा’ था। जिसमें लाखों लोग जुटे थे। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ‘बसंतपुर दरबार स्क्वायर’ पर समारोह हुआ। यह नेवारी और थारू समुदाय के लोग 17वीं सदी से हर साल मनाते आ रहे हैं। वे अपने प्रियजनों की याद में गाय के रूप वाली वेशभूषा धारण कर यात्रा निकालते हैं। मान्यता है कि दिवंगत आत्माओं को स्वर्ग पहुंचने के लिए ‘वैतरणी नदी’ पार करनी होती है, जिसे वे केवल गाय की पूंछ पकड़कर ही पार कर सकते हैं। इसी विश्वास के तहत प्रतिभागी गाय की पोशाक में नकली पूंछ बांधकर सड़कों पर उतरे ताकि मृतकों को नदी पार कराई जा सके। लेकिन मेरा सवाल ये है कि क्या देश में इस त्रासदी के बीच उत्सव मनाना चाहिए।
1
1
4
107

रांची का मशहूर दशम फॉल इस समय अपने पूरे उफान पर है। सफेद दूध की तरह गिरता यह पानी और इसकी गूंज रोंगटे खड़े कर देने वाली है। प्रकृति का यह अद्भुत नजारा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अगर आप भी जाने का प्लान कर रहे हैं तो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। मानसून के बाद फॉल की यह खूबसूरती और इसका रौद्र रूप सच में मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। प्रकृति जब अपने इस शबाब पर होती है, तो उसके आगे सब फीका लगने लगता है। यह खूबसूरत वीडियो मैंने खुद कैमरे में कैद किया है।
1
1
3
88
गैंग्स ऑफ वासेपुर के दीवानों के लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या ही होगी, अनुराग कश्यप की इस क्लिप ने तो पुरानी यादें ताजा कर दीं और अब Gangs of Wasseypur 3 का इंतजार हो रहा है।
42
जब से कॉकरोच जनता पार्टी बनी है कॉकरो काफी डिमांड में हैं अब इसे ही देख लें। हालांकि, ये है तो काफी मजेदार आपका क्या कहना है?
2
1
3
74
60 साल तक बर्फ में दबा रहा बैग… अब मालिक के बेटे तक पहुंचा 1963 में ग्लेशियर की दरार में गिरने के बाद एक पर्वतारोही को जान बचाने के लिए अपना भारी बैग वहीं छोड़ना पड़ा था। 60 साल बाद बर्फ पिघली तो वही बैग फिर बाहर आ गया। अंदर से बर्फ काटने वाली कुल्हाड़ी, पुराना कैमरा, पाइप और 1950-60 के दशक के दस्तावेज मिले। ऑस्ट्रियाई पुलिस ने जांच कर 86 वर्षीय पर्वतारोही को ढूंढ निकाला। उम्र और खराब स्वास्थ्य के चलते वह खुद बैग लेने नहीं पहुंच सके, तो पुलिस ने इसे उनके बेटे को सौंप दिया। सोचिए, जिस सामान को 1963 में हमेशा के लिए खो चुका मान लिया गया था, वह छह दशक बाद वापस घर पहुंच गया। लेकिन कहानी का दूसरा पहलू भी है ग्लेशियर का पिघलना अब ऐसे पुराने सामान और अवशेषों को बाहर ला रहा है, जो दशकों से बर्फ के नीचे दबे थे। जो चीजें कभी बर्फ में सुरक्षित थीं, उनके बाहर आने की वजह भी चिंता वाली है।
47
हैलो दोस्तों... आप सब कैसे हैं? मैंने नया एकाउंट बनाया है पुराने वाले से मस्क चाचा को समस्या थी तो आप लोगों से कहना चाहूंगा कि जो लोग मुझे जानेते हैं और जो नहीं जानते हैं सभी फॉलो कर लें। अब तो ब्लू टीक भी आ गया है सहयोग किजिए और रिर्टन में भरपूर सहयोग मिलेगा।
1
1
29
अगर आप सोचते हैं कि स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या लैपटॉप घर पर छोड़कर जाने से कोई आपको ट्रैक नहीं कर सकता तो अब गलत हो। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक की खोज की है, जिससे आपके आसपास मौजूद वाई-फाई राउटर बिना किसी कनेक्टेड डिवाइस के भी आपकी पहचान कर सकते हैं। यह तकनीक 100 फीसदी तक सटीक तरीके से किसी भी व्यक्ति की गतिविधि और पहचान को पकड़ सकती है। जर्मनी स्थित कार्लस्रूहे प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वाई-फाई राउटर एक अदृश्य जासूसी नेटवर्क में तब्दील हो सकते हैं। दरअसल, वाई-फाई राउटर और डिवाइस के बीच जो अनएन्क्रिप्टेड सिग्नल का आदान-प्रदान होता है, उनका इस्तेमाल इंसानों की रेडियो-इमेज बनाने के लिए किया जा सकता है। यह सिस्टम हर व्यक्ति के चलने के तरीके और अलग-अलग कोणों के बावजूद लगभग 100 फीसदी सटीकता के साथ सेकंडों में उनकी पहचान करने में सफल रहा। हजार लोगों पर किए गए परीक्षण में इस सिस्टम ने सिग्नल के जरिये लोगों की चाल-ढाल और शारीरिक रचना को सेकंडों में पहचान लिया। इस तकनीक का दुरुपयोग आपकी लोकेशन हिस्ट्री और निजी आदतों पर नजर रखने के लिए किया जा सकता है।
1
1
50
मैंने नया अकाउंट बना लिया है। पुराने अकाउंट @Vikashpdy से X को कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। जो लोग मुझे जानते हैं, प्लीज़ मेरे नए अकाउंट @VickyJsr93 को फॉलो कर दें और फॉलोबैक भी दे दें। बहुत जल्द ब्लू टिक भी आ जाएगा। धन्यवाद
1
39