युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब और बर्दाश्त नहीं!
UPPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण के नियमों को लेकर लगातार उठते विवाद, परिणामों का बार-बार रद्द होना और भर्ती प्रक्रियाओं में अनिश्चितता प्रदेश के लाखों नौजवानों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
मैंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में लगातार इस मुद्दे को उठाया है और सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि आयोग की मनमानी और भर्ती प्रक्रिया की खामियों का खामियाजा हमारे नौजवान क्यों भुगतें?
जिस युवा ने अपने जीवन के कई अनमोल वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा दिए, उसके सपनों, संघर्ष और भविष्य की जवाबदेही आखिर कौन लेगा?
आरक्षण कोई खैरात नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकार है। इसकी अनदेखी सामाजिक न्याय की भावना और युवाओं के संवैधानिक अधिकारों पर चोट है।
सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर कब तक प्रदेश का युवा भर्ती प्रक्रियाओं की अनिश्चितता, परिणामों के निरस्तीकरण और प्रशासनिक लापरवाही की कीमत चुकाता रहेगा?
युवाओं को आश्वासन नहीं, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, समयबद्ध नियुक्तियां और उनके अधिकारों का सम्मान चाहिए।
युवाओं के सम्मान, सामाजिक न्याय और उनके सुरक्षित भविष्य की लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी।
#युवा_न्याय_दो
#सामाजिक_न्याय
#भाजपा_हटाओ_यूपी_बचाओ
#2027_में_PDA_सरकार_बनाओ
विनम्र अपील एवं निवेदन ….
अतरौलिया की समस्त सम्मानित नागरिकों से विनम्र अपील है कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे चुनाव आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत
• 28 नवंबर एवं 29 नवंबर को अपना नाम अवश्य जुड़वाएँ।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पार्टी के सेक्टर, बूथ एवं पदाधिकारियों सहित हमसे संपर्क करें ।
याद रखिए, आपका एक वोट आपकी आवाज़ है। अपने मताधिकार की रक्षा करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
न कोई छूटे, न कोई वंचित रहे —
हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़े!
🤖 Made with AI
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे|
अतरौलिया की देवतुल्य जनता का अटूट प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद है हमारे ऊपर , अतरौलिया मेरा परिवार है । मैं आप सभी का सदैव ऋणी रहूँगा ।
मैं आप सबको ये भरोसा और विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले समय में PDA के महानायक आदरणीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में जब PDA की सरकार बनेगी तो एक बार फिर अतरौलिया में विकास की गंगा बहेगी !!
@yadavakhilesh
समाजवादी विचारधारा के प्रखर पथप्रदर्शक, किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों एवं वंचितों की बुलंद आवाज़, करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत एवं हम सभी के पितातुल्य श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
श्रद्धेय नेताजी, जब भी आपकी महान शख़्सियत, संघर्षपूर्ण जीवन और अतुलनीय योगदान को शब्दों में पिरोने का प्रयास करता हूँ, तो महसूस होता है कि आपकी महानता के सामने शब्द भी बौने पड़ जाते हैं। आपका जीवन, आपके विचार और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
आप केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक संघर्ष और करोड़ों लोगों की उम्मीदों का नाम हैं।
आपके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏🏻
RT @yadavakhilesh: ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी स…
अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक !
आज हमारे क्षेत्र के ग्रामसभा - भगतपुर के दो नौजवानों सनी कुमार गौतम एवं नीतीश कुमार गौतम (१७ वर्ष ) के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन की दुखद सूचना पर उनके घर एवं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त किया एवं अपार दुख की इस घड़ी में परिजनों को सांत्वना प्रदान किया ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें !!
Dr. Sangram Yadav retweeted
गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि ‘किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है!’
इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को ‘नौ बटे निल’ कर देगी। पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट ‘पीडीए’ का समाज प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा।
गोरखपुर की ये पुकार
अहंकार की होगी हार
#भाजपा_का_गढ़_गड़बड़ाया
ये जनसैलाब है PDA का…
सबकी पीड़ा, सबके दुख का अंत होगा, जब सत्ता में समाजवाद होगा !
📍PDA रथ यात्रा, गोरखपुर
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय, अतरौलिया में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित तिथियों पर छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु विशेष अभियान चलाने पर चर्चा हुई।
विशेष अभियान की तिथियाँ:
1️⃣- 21 नवंबर 2026
2️⃣- 22 नवंबर 2026
3️⃣- 28 नवंबर 2026
4️⃣- 29 नवंबर 2026
आप सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र अपील है कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे इन तिथियों पर अपना नाम अवश्य जुड़वाएँ।
याद रखिए, आपका एक वोट आपकी आवाज़ है। अपने मताधिकार की रक्षा करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
न कोई छूटे, न कोई वंचित रहे —
हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़े!
बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, हमारी सबसे खूबसूरत उम्मीद भी हैं। उनकी मुस्कान, सपनों और शिक्षा को संवारना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आइए, हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और सुनहरे भविष्य का अधिकार दिलाने का संकल्प लें।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !!
🪔 अतरौलिया की समस्त सम्मानित देवतुल्य जनता को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो।
आपका घर-आँगन खुशियों के प्रकाश से सदैव रोशन रहे।
शुभ धनतेरस 🙏
डॉ. संग्राम यादव
विधायक – अतरौलिया
आज 📍ग्रामसभा- उसुरकुड़वा में क्षेत्र की बेटियों द्वारा सीसी रोड का लोकार्पण किया जाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा। बेटियों के हाथों विकास कार्य का शुभारंभ समाज में सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण का एक सुंदर संदेश है।
इस अवसर पर माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं नौजवान साथियों से मिले अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है।
आप सभी का यह अपनापन और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपका स्नेह मुझे जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण, संकल्प एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आपका विश्वास ही मेरी पूंजी है, और अतरौलिया का विकास ही मेरा संकल्प!
आज़ हमारे क्षेत्र के ग्रामसभा - अभयपुर निवासी श्री बाबूराम यादव जी के भतीजे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी श्री सूरज यादव (२९ वर्ष ) के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई ।
उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
हमारी पूरी संवेदना परिजनों के साथ है ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें!
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!!
अत्यंत दुखद !!















































