Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc) header
Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc) profile picture

|Rajasthan Congress committee secretary social media YouTube channel | managing director MV Finance and realestate| @INCIndia

Jaipur, India
Joined October 2018
Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)Photo by Himanshu bhargava inc (@_himanshuinc)
पवन खेड़ा जी के बातों का संबित पात्रा के पास तो क्या पूरी भारतीय जनता पार्टी के पास जवाब नहीं है, @Pawankhera Full support Pawan Khera ji
22
221
10
649
Himanshu bhargava inc retweeted
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है ! राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है। राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। @INCRajasthan के सभी समर्पित नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एकजुट होकर ज़मीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मज़बूत किया। जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
315
1,366
49
6,646
73,623
Himanshu bhargava inc retweeted
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के चाचाजी श्री रतनाराम डोटासरा के निधन का समाचार बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति ।
23
122
5
1,416
74,266
Himanshu bhargava inc retweeted
प्रश्न : सर बीजेपी का गढ़ कहा जाता है मेवाड़, लेकिन उस मेवाड़ में भी कांग्रेस ने जिस तरीके से काम किया, जोधपुर खासतौर पर अच्छे मार्जिन के साथ में…. जवाब : आज जोधपुर, अलवर, जयपुर, सब जगह इनकी स्थिति खराब हो गई और जनता ने ध्यान रखा है कि इतने बुरी तरह उनको हराओ, जिससे कि ये हॉर्स ट्रेडिंग नहीं कर सकें, खरीददारी नहीं कर सकें, वो भी जनता ने इंतजाम कर दिया। इतनी बड़ी मार्जिन रखी है जिससे कि ये पहले की तरह नगर पालिकाओं की तरह, नगर निगमों की तरह ,जो इन्होंने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया था, उसकी गुंजाइश भी कम कर दी है। फिर भी मुझे लगता है कि आज रात को या आज रात से ही शुरू कर देंगे कि जहाँ संभव हो वहाँ कैसे चुनाव जीतें हॉर्स ट्रेडिंग करके। पुलिस का दुरुपयोग करके देख लिया। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि अब पुलिस समझ गई होगी कि जनता का मूड क्या है। जनता का मूड सरकार बदलने का मूड है। ये बदलने का मूड है, लग गया है कि 2028 में सरकार भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस वाले भी समझ गए हैं, इनके दबाव में नहीं आएंगे, ये मेरा मानना है। हालांकि ये तो लग जाएंगे, इनकी फितरत है, कैसे हॉर्स ट्रेडिंग करें। धन की कमी नहीं है इनके पास में, पुलिस का दुरुपयोग खूब किया, सब देख लिया। पर झटका अच्छा लगा है इनको, मैं बहुत खुश हूँ। सवाल : सर, मदन राठौड़ ने कहा है कि मैं जिम्मेदारी लेता हूँ, तो क्या वो जिम्मेदारी वहीं तक ही सीमित रहनी चाहिए? जवाब : देखिए, ये तो उनकी पार्टी का मामला है। वो हैं क्या जो जिम्मेदारी लें? वो क्या हैं? वो तो बीजेपी के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष ही तो हैं, पर जिम्मेदारी तो सरकार की है ना! सरकार की फेलियर से ये हुआ है। अब इनकी हाईकमान जो , हम तो चाहते हैं भजनलाल जी को ही रखें यहाँ पर। भले आदमी हैं, हम बार-बार कहते हैं। हमने कभी उन पर आरोप नहीं लगाया, बहुत भले आदमी हैं। उन्होंने गुस्से के अंदर पता नहीं... मैंने उनके साले का नाम ले लिया। अब मैंने गलत क्या कहा? उनका साला, कोई नाम है उसका... प्रमोद शर्मा। हमारे वक्त में भरतपुर के अंदर डीआईजी थे, उनके घर पे बैठ करके इसने करप्शन किए। शायद मेरे ख्याल से अरेस्ट कर दिए थे। हमारे वक्त में अरेस्ट हुए थे। मुख्यमंत्री की शपथ होने के दो दिन, एक दिन पहले एसीबी ने जो है मुख्यमंत्री जी को ऑब्लाइज करने के लिए एफआर लगा दी उस पे। ये मैंने जिक्र किया था, मेरी गलती ये थी कि मैंने इस बात का जिक्र कर दिया और ये कह दिया कि पुलिस उनकी तलाश तो कर रही है, राजस्थान के बाहर कर रही है, वो राजस्थान में ही घूम रहे हैं, जयपुर में ही घूम रहे हैं और बेईमानी हो रही है आज भी। मुख्यमंत्री मेरी भावना समझ नहीं पा रहे हैं। मैंने कहा आपके परिवार को दूर रखो सरकार से। मैंने क्या बुरा कहा? मैंने कहा आपका जो साले साहब हैं... प्रमोद शर्मा जी, उनको दूर रखो। उनका नाम मैंने नहीं लिया, मैंने परिवार की बात कही थी। अगर मेरी बात मानते, ज्यादा बेहतर होता भजनलाल जी के लिए पर वो समझ नहीं पाए। तो आप बताइए कि पता नहीं इतना गुस्सा आ गया कि पर्ची पढ़ ली जोधपुर के अंदर, आरोपों की झड़ी लगा दी मेरे ऊपर। वो आरोप जो लगाए मेरे ऊपर, मैं आज फिर कहता हूं आपको, वो आरोप भजनलाल का पीछा करते जाएंगे लगातार, मुख्यमंत्री रहेंगे तब भी करेंगे और मुख्यमंत्री हटने के बाद भी करेंगे क्योंकि ऐसे आरोप कैसे लगा दिए बिना कोई बेस के? कुछ तो बताओ तथ्य भाई! मैंने कहा माफी मांग लो पब्लिक से, मुझसे मत मांगो भाई, पब्लिक से मांग लो। मैंने कहा आप तथ्य बताओ, हमें बताओ, पब्लिक को बताओ, पब्लिक माई-बाप है, उनको बताने में उनको तकलीफ क्या हो रही थी? तो आप बता दीजिए। मैं तो कह दिया कि 5 साल की उम्र भी नहीं थी,जब मैंने दुकान खोली थी वहां पीपाड़ में, मुझे याद है, 56 साल हो गए, 56 साल पहले मैंने दुकान खोली, उसका जिक्र कर रहे हैं ये लोग। तो इसका मतलब है जानबूझकर कि कैसे बदनाम करें कांग्रेस नेताओं को, कभी डोटासरा जी का नाम लेते हैं, कभी मेरा नाम लेते हैं। कभी जिनका मौका लगता है, किसी का नाम ले लेते हैं ये। तथ्य इनके पास कोई है नहीं। अरे, पीसीसी प्रेसिडेंट के छापे डलवा दिए भाई इन लोगों ने। ईडी का छापा पड़ा है ना उनके यहां तो? कुछ मिला उनके यहां पे? आप बताइए, उनको मुंह लटका के वापस जाना पड़ा ईडी वालों को। तो कहने का मतलब है, आप कांग्रेस नेताओं से विचारधारा के आधार पर लड़ाई लड़ो, बजाय इसके कि आप झूठे आरोप लगाओ और दबाव मत रखो। मैं फिर मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगा, मेरे तीनों कार्यकाल में हमने एसीबी पर कोई दबाव दिया ही नहीं कभी और इनको पूछो और एसीबी के डीजी साहब को पूछो कि भई आप दबाव में आते ही क्यों हो? और सीएमओ को चाहिए दबाव नहीं दे उनके ऊपर।
87
534
11
3,418
113,904
Himanshu bhargava inc retweeted
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi सर के अमेरिका दौरे में जिस प्रकार अमेरिकन व वहां रह रहे भारतीयों में उत्साह, जोश व उनसे मिलने के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर वैसे ही गोदी मीडिया को लकवा मार गया था। लेकिन जब उनके लगातार कार्यक्रमों, संवादों और युनिवर्सिटी में युवा छात्रों के साथ हुए सवाल-जवाब में छात्रों द्वारा पूछने पर जो जवाब राहुल सर ने दिए, उसे सुन कर ‘आज तक’ की महिला एंकर अंजना ओम की तिलमिलाहट छुप नहीं सकी। चर्चा में बैठे स्वतंत्र पत्रकार श्री @ashutosh83B जी से जब एंकर ने सवाल किया, तो जो जवाब आशुतोष जी ने दिया, उसे सुनकर निःसंदेह एंकर की हताशा और बढ़ी होगी। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
25
739
6
2,427
77,208
Himanshu bhargava inc retweeted
“पंचायत चुनाव तो झांकी है, आगे के चुनाव बाक़ी हैं” राजस्थान पंचायत के चुनाव परिणाम कई मायनों में महत्वपूर्ण और भविष्य के लिए बहुत बड़ा संकेत देने वाले हैं। जननायक आदरणीय श्री @ashokgehlot51 साहब के दिल्ली से वापस आने पर जयपुर एयरपोर्ट के बाहर प्रेस मीडिया ने गहलोत साहब को रोक लिया और पंचायत चुनाव के परिणाम पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। प्रदेश की जनता अब भाजपा, मोदी-शाह, प्रदेश नेतृत्व और राजस्थान सरकार से तथा इनके जुमलों से भ्रमित होकर इनको जिताने व काँग्रेस तथा गहलोत सरकार को हराने की आत्मग्लानि से भर चुकी थी। यही कारण है कि राजस्थान पंचायत चुनाव से जनता ने अपनी भूल सुधारी है और भाजपा की विदाई का कार्यक्रम राजस्थान से शुरू हो चुका है। यह अब पूरे देश की जनता को प्रेरित करेगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री का बड़बोलापन भी उनको भारी पड़ गया। उन्होंने श्री गहलोत साहब की सरकार के पाँच साल के काम की तुलना अपनी सरकार के एक-दो साल से करने का बचकाना बयान उल्टा उन पर ही पलटवार कर गया। इसके अतिरिक्त गहलोत साहब पर वाहियात आरोप लगा कर उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। क्योंकि लोग तो पहले ही गहलोत सरकार को दुबारा नहीं चुनने की आत्मग्लानि से भरे थे, उप्र से यह दो बयान जले पर नमक छिड़कने जैसे हो गए। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है। ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को। BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए। गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
19
21
483
Himanshu bhargava inc retweeted
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम के आने के बाद प्रेस मीडिया के पत्रकार आगे की राजनीति के संदर्भ में चर्चा के लिए सबसे अधिक आदरणीय @ashokgehlot51 साहब, से ही चर्चा व सवाल-जवाब करते हैं। प्रेस वाले अब तक राजस्थान के संबंध में ही सवाल करते थे, लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर उनकी बड़ी भूमिका का क़यास लगाया जा रहा है। हालाँकि प्रेस वाले जो भी संकेत या संदेश दें लेकिन प्रदेश की जनता तो गहलोत साहब की दीवानी है। सैंकड़ों वीडियो मिल जाएंगे जहां जनता हर पत्रकार को उसके सवाल के जवाब में केवल श्री “अशोक गहलोत साहब” को ही अपने मसीहा के रूप में याद करती है, उनके हाथ में ही प्रदेश की बागडोर देना चाहती हैं। इसलिए यह अकाट्य सच है कि राजस्थान की जनता एक से लेकर दस नंबर तक एक नाम श्री अशोक गहलोत साहब को ही दिल से चाहती हैं। उनको सदैव प्यार, सम्मान के साथ जननायक कहती है। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
25
35
518
Himanshu bhargava inc retweeted
ये अच्छा है।🤪🤪
🤖 Made with AI
2
73
4
321
21,404
Himanshu bhargava inc retweeted
कल इंदिरा भवन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले द्विशताब्दी जयंती समारोह एवं जाति आधारित जनगणना सम्मेलन में शामिल हुए। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। महिलाओं, वंचितों और शोषित वर्गों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष भारतीय समाज में एक नई सामाजिक क्रांति का आधार बना, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। फुले जी का सपना था कि वंचितों को शिक्षा, सम्मान और हिस्सेदारी मिले। सही जातिगत जनगणना इसी हिस्सेदारी की पहली सीढ़ी है। #JyotibaPhule200 #CasteCensus
12
113
409
14,941
Himanshu bhargava inc retweeted
देश में राजस्थान ऐसा पहला राज्य बन गया जहां पहली बार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की तर्ज पर निकाय से लेकर पंचायत तक के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए । इस ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त आदरणीय श्री #राजेश्वर_सिंह साहब ने स्वयं इसकी कमान सँभाली और पूरे राज्य में दौरे कर चुनावी व्यवस्था को बहुत बारीकी से नियंत्रित किया ! पंचायत चुनाव का महत्व इसलिए बहुत ज्यादा है, क्योंकि इन चुनावों से गाँवों की सरकार बनती है। इसी कारण से इसकी जटिल प्रक्रिया, सबसे अधिक पोलिंग कार्मिकों की नियुक्ति, सब चुनावों से अधिक पोलिंग बूथों की संख्या, तथा ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों व मतदाताओं की संतुष्टि इस आयोजन को सफल करने के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसके अतिरिक्त सबसे अधिक ऐतिहासिक रहा पूरे राज्य में इतने बड़े आयोजन का निर्विवाद संपन्न होना। जी न्यूज़ के इस वीडियो क्लिप में पूर्ण विवरण दिया गया है कि किस प्रकार चुनाव आयुक्त महोदय ने लोकतंत्र के इतने बड़े आयोजन को कैसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया ! @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
25
30
468
Himanshu bhargava inc retweeted
मणिपुर में ज़हरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूँ। यह हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है - सरकार अब भी सो रही है। दोषियों पर तुरंत सख़्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवज़ा मिले।
381
3,687
60
13,821
887,919
Himanshu bhargava inc retweeted
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।" मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है। आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं? नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया। Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है। "आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है। तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं। तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
1,274
9,892
298
32,416
992,591
Himanshu bhargava inc retweeted
“राजस्थान पंचायत चुनाव में काँग्रेस की प्रचंड जीत” इसमें कोई शक नहीं कि एकजुटता में बड़ी ताकत है। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में मिली हार से सबक लेकर प्रदेश संगठन ने पंयायत चुनाव में अपनी भूल सुधारी और उसका परिणाम सामने है। लेकिन प्रदेश के निवासियों की जो दीवानगी और श्रद्धा अपने जननायक आदरणीय श्री @ashokgehlot51 साहब के लिए है, उसका प्रदर्शन इन चुनावों नतीजों से दिखाई दे रहा है। पंचायत चुनावों में जिस कारण ने काँग्रेस की जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, वो कारण है भाजपा सरकार के आने के बाद जनता की गहलोत साहब के प्रति ललक और उनके शासन की कल्पना। इसके अतिरिक्त गहलोत साहब का कार्यकाल उनकी छवि, उनका सुशासन, उनके द्वारा किए गए जनहित के काम और प्रदेश का विकास। सही मायने में इन ही सब कारणों का सबसे महत्वपूर्ण व असर रहा, इसलिए काँग्रेस की जयकार इन्हीं सब वजह से हुई है। “ये तो बस शुरुआत है” @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
1
26
32
707
Himanshu bhargava inc retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है। ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को। BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए। गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं। जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है। ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं। जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
1,381
7,215
282
27,947
777,657
Himanshu bhargava inc retweeted
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की : देखिए जिस प्रकार से परिणाम आए हैं उससे लगता है कि जनता ने तीन साल पूरे होने पर इनको तोहफा दिया है, क्योंकि जिस प्रकार से इन्होंने बीहेव किया, गवर्नेंस में ध्यान दिया नहीं, शासन करने में ध्यान नहीं दिया, खाली दौरे करते रहे, दिल्ली दौरे किए होंगे 30-40 तो , पूरे प्रदेश में घूमते रहे। यहां शासन करना बहुत गंभीर और बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि जनता ने जो इनका सूपड़ा साफ किया है उसमें मुख्य कुशासन कारण होगा। जनता परेशान थी, उनके काम हो नहीं रहे थे। करप्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया, सुनवाई करने वाला कोई नहीं रहा। गुस्सा बढ़ता ही गया और फिर ऊपर से कह रहे हैं कि एक साल बनाम पांच साल, मतलब हमने एक साल में इतने काम कर दिए जितना पिछली सरकार ने पांच साल में किए। अब बताइए आप यह कोई मान सकता है इस प्रकार से? तो इस प्रकार की जो स्थिति बनी है और फिर हमारी योजना इतनी शानदार थी कि अभी चुनाव 23 के होने के बाद में ही इम्मेडिएटली लोगों को महसूस भी हुआ कि चार महीने हो गए सरकार को और कोई काम कर नहीं रहे हैं तो पार्लियामेंट चुनाव में ही इन्होंने झटका दे दिया। 11 सीटें जीतना लोकसभा की बहुत बड़ी बात थी। तमाम लोगों ने एहसास कर लिया कि सरकार अच्छा काम कर रही थी और चुनाव में कामयाब नहीं हुई। सरकार हार गई या हमने हरा दी तो जनता ने महसूस करके ही मैं समझता हूं पार्लियामेंट के चुनाव से जो एक माहौल बन गया और फिर जो इनकी गुंडागर्दी हुई नगर निगम के अंदर, नगर पालिकाओं के अंदर, निकायों के अंदर तब मैंने कहा था, आह्वान किया मैंने प्रदेशवासियों से, मतदाताओं से इसका बदला आप लो पंचायत चुनाव के अंदर और मुझे खुशी है कि बदला ले लिया गया। हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके अध्यक्ष जी समेत पदाधिकारियों ने हम सबको इन्वॉल्व किया। मीटिंग भी हम लोगों ने करी और बकायदा मॉनिटरिंग होती रही। जो भी गए पर्यवेक्षक गए हों या जिनको भेजा गया PCC द्वारा, मॉनिटरिंग भी अच्छी हुई। जिला कांग्रेस कमेटियों ने, वहां के पदाधिकारियों ने, ब्लॉक अध्यक्षों ने इस बार सबने मिलकर काम किया और मतदाताओं को विश्वास हो गया कि वास्तव में हमारे साथ धोखा हो गया। जो वादे किए गए थे मैनिफेस्टो में, जो बजट में घोषणाएं हुई थी, वह लागू ही नहीं हो रही थी। तो मेरा मानना है कि यह जो जीत है हमारी यह कांग्रेस की नीतियों की, कार्यक्रमों की, सिद्धांतों की, जो खड़गे साहब के और राहुल गांधी के नेतृत्व में जिसके लिए संघर्ष हम कर रहे हैं, वो लोग पार्लियामेंट के अंदर कर रहे हैं। राहुल जी और खड़गे साहब जो विपक्ष है, राज्यों में वहां हम सब कर रहे हैं तो मैं समझता हूं वह बहुत बड़ा कारण रहा कि जनता ने विश्वास किया कांग्रेस पर।
78
344
2
1,966
44,316
Himanshu bhargava inc retweeted
भाजपा के दावों की पोल खोलने वाली, जननायक व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @ashokgehlot51 साहब ने आज बजट फाइल्स सीरीज़ का दूसरा एपिसोड, जारी किया है जो प्रदेश के खिलाड़ियों की उपेक्षा पर आधारित है। आज वीडियो सीरीज़ "बजट फाइल्स" का दूसरा एपिसोड में भाजपा सरकार की बजट घोषणा "खेलो राजस्थान यूथ गेम्स" की हकीकत सरकारी बजट और सार्वजनिक खबरों के आधार पर रखी गई है। भाजपा सरकार ने इस घोषणा को दो बजट में दोहराया, पर खिलाड़ियों को मैदान अब तक नहीं मिला। बजट में क्या कहा गया- ▪ जुलाई 2024, बजट भाषण पैरा 66: "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" की तर्ज पर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष "खेलो राजस्थान यूथ गेम्स" के आयोजन की घोषणा, पारंपरिक खेलों को शामिल करते हुए। हर साल 50 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई। ▪ फरवरी 2026, बजट भाषण पैरा 79: यही घोषणा फिर दोहराई गई, इस बार ग्राम पंचायत स्तर को भी जोड़कर, और फिर 50 करोड़ रुपये का प्रावधान। ▪ दो बजट में कुल 100 करोड़ रुपये की घोषणा। घोषणा के बाद हकीकत- ▪ आयोजन अब तक नहीं हुआ, जबकि खिलाड़ी दो साल से इंतज़ार कर रहे हैं। ▪ इसके उलट, कांग्रेस सरकार के दौरान राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक में 50 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था। खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार थे, सरकार एक ही घोषणा दो-दो बार करने के बाद भी मैदान सूना रहा। खिलाड़ियों के साथ यह मज़ाक नहीं तो और क्या है? मुख्यमंत्री से तीन सवाल- • जुलाई 2024 में घोषित 50 करोड़ रुपये में से अब तक कितना खर्च हुआ, और किस पर ? • हर साल आयोजन की घोषणा के बाद भी पहले साल का आयोजन अब तक क्यों नहीं हो सका ? • जो खिलाड़ी दो साल चार महीने इंतज़ार करते रहे, उनके इस नुकसान का जवाब कौन देगा? @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
17
20
425
Himanshu bhargava inc retweeted
कांग्रेस सरकार जाने के बाद से ही जोधपुर की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। इसी कड़ी में जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में आईवीआईजी इंजेक्शन में बड़ी हेराफेरी सामने आई है, जिसमें एक हजार से ज्यादा वायल का रिकॉर्ड ही नहीं मिल रहा। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से ऊपर है। जो महंगे इंजेक्शन गंभीर बीमारियों के मरीजों को निःशुल्क लगाए जाने थे, उनका हिसाब ही नहीं है। हैरानी की बात यह है कि कुछ कर्मचारियों के नाम से इंजेक्शन जारी दिखाए गए, जबकि कुछ तारीखों पर वे छुट्टी पर थे। कई कर्मचारी तो इंजेक्शन लेने से ही इनकार कर रहे हैं। यह किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है। कुछ समय पहले राजस्थान के मरीजों के लिए आए निःशुल्क कैंसर इंजेक्शन बाद में दिल्ली में कालाबाजारी करते हुए पकड़े गए थे। राजस्थान में लगातार ऐसी घटनाओं का सामने आना चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्री को इसे गंभीरता से लेकर इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए, जिससे सच सामने आए और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
51
96
7
291
21,366
Himanshu bhargava inc retweeted
When I first came to India, I often wondered where I belonged. I was becoming part of a new family, a new culture and a completely unfamiliar world. Finding my place took time - not unlike what most young women in India go through when they get married. What began with uncertainty gradually grew into love, acceptance and a deep sense of belonging.
467
3,185
81
11,719
182,276
Himanshu bhargava inc retweeted
मुझे लगता है, अब गोदी मीडिया के दलाल पत्रकार और भाजपा के बड़बोले प्रवक्ता कभी भी उस स्टूडियो में बहस के लिए नहीं जाएंगे जहां युवा (GenZ) सवाल पूछते हों ! इस वीडियो में इस भाजपा के बड़बोले प्रवक्ता जो खुद को बहुत स्मार्ट समझता है, उसकी ज़बरदस्त धज्जियाँ उड़ा दी, उसके पास सही जवाब नहीं था देने के लिए ! यहां तक कि एक सवाल में एक युवा ने मोदी जी और श्री राहुल गाँधी सर की ज़बरदस्त तुलना कर यह बता दिया कि श्री @RahulGandhi सर मोदी जी की तुलना में कितने अच्छे हैं। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
9
288
4
817
35,619
Himanshu bhargava inc retweeted
भाजपा के स्लीपर सेल एक-एक करके सामने आ रहे हैं। केजरीवाल, असीदुद्दीन ओवैसी, मायावती और कई छोटे-बड़े दलों की असलियत सामने आने के बाद, जनता इनको नकारने लगी है, इसलिए इस बार तथाकथित दलितों का नेता जो मायावती जी का स्थान हथियाने चला था, लेकिन प्रारंभ से ही संघी था, को खुल कर मैदान में उतार दिया है। यही नहीं “मुसंघी” नेता और “संघी” दलित नेता उत्तरप्रदेश में भाजपा की डूबती नैया को बचाने के लिए गठबंधन कर 430 सीटों पर चुनाव लड़ने का निश्चय कर लिया है। राजनीति का यह कीचड़ केवल देश की जनता ही साफ कर सकती है। क्योंकि जनता जाति-धर्म की भावनाओं में बह कर इनके जाल में फँस जाती है, और ऐसे लोग कुकरमुत्तों की तरह इसलिए पैदा हो जाते हैं। संभव है आने वाले समय में कुछ और ऐसे ही स्लीपर सेल सामने आकर सबको चौंका सकते हैं, इसलिए यदि देश से कीचड़ साफ करना है तो देशवासियों को साथ आना ही होगा। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
33
32
468
Himanshu bhargava inc retweeted
भाजपा के जहर का असर देखना हो तो इसे देखिए ! काँग्रेस में था जब तक इसकी भाषा और इसके विचार शालीन व मर्यादित थे, लेकिन मलाई चाटने भाजपा ज्वाइन करते ही इसका चरित्र और जमीर पूरी तरह मर गया। बात चरित्र और जमीर तक की ही नहीं है, बल्कि इन लोगों की बुद्धि भी भ्रष्ट हो चुकी है।क्योंकि इनके दिमाग में गोबर भर दिया जाता है। प्रमाण देखिए, एक चौथी पास के तलवे चाटने वाला नया-नया चाटुकार, एक पोस्ट ग्रेजुएट वरिष्ठ नेता का उपहास उड़ाने का भौंडा प्रदर्शन कर रहा है, जबकि इसकी औक़ात उन्हीं ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ की चौखट पर भी खड़े रहने की भी नहीं है ! लेकिन यह अच्छा हुआ कि काँग्रेस का कचरा साफ हो गया, और नियति अनुसार कीचड़ कीचड़ में समाहित हो गया। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
28
68
7
194
30,905