Human retweeted
AMAZON CS "Single Link DIRECT PERSON CONTACT"
📞amazon.in/hz/contact-us/expr…
Click->Login->Connect with Amazon CS Person 😁
Like ❤️ Repost ♻️ Bookmark 🔖 Enjoy 🥳
#CreditCard #CCgeek #Amazon #CS
H/T: @Ambchur 👏👏
Human retweeted
“मृत्यु तो एक दिन अवश्य आएगी, परंतु जो कायर होते हैं, वह मृत्यु के आने से पहले कई बार मर जाते हैं।”
~ रावण ||🗿
Human retweeted
जब तक किसी दीवार से धक्का नहीं लगा,
तब तक मैं अपने आप को अंधा नहीं लगा।
आँखों को इंतेज़ार में चश्मे लगे मगर,
खिड़की पे आज तक कोई पर्दा नहीं लगा।
एक बस आपके ना देखने से मर गया हूँ मैं,
यह देख कर भी आपको सदमा नहीं लगा?
— आदित्य सिंह🌷
Human retweeted
When you start a chess game, you have 20 moves available (16 for pawn and 2 for one knight). After completing the first movement you have more than 40 different possibilities. And 8900 in the third and 197740 in the fourth. In the 40s there will be 10 puissance 40 possibilities. Number corresponds to the number of atoms in the universe. This is what make chess more magical.
Human retweeted
𝐀𝐧 𝐎𝐥𝐝 𝐓𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦 𝐈𝐭𝐚𝐥𝐢𝐚 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐞𝐫𝐜𝐢𝐚𝐥:
This is what this lean man meant to the Whole World....
#GandhiJayanti #HappyDussehra #Vijayadashami
#विजयादशमी #लाल_बहादुर_शास्त्री #महात्मागांधी
Human retweeted
Judge Frank Caprio. One of the Sweetest, Witty, Sensible Judges on the Planet moves on at 88 🙏 Gone to Cancer.
Sharing one of my favourite videos of him as a tribute. We lost a great human today.
You healed the world dear sir. Love you. Miss you.
#FI
Human retweeted
I finally understand how large language models actually work
After reading the 2025 textbook “Foundations of LLMs”
It blew my mind and cleared up years of confusion
Here’s everything i learned (in plain english):
Human retweeted
1 year ago on this day, Novak Djokovic shined bright on Centre Court.
One of the most iconic photos in tennis history.
Human retweeted
चीज़ों के गिरने के नियम होते हैं मनुष्यों के गिरने के
कोई नियम नहीं होते
लेकिन चीज़ें कुछ भी तय नहीं कर सकतीं
अपने गिरने के बारे में
मनुष्य कर सकते हैं
बचपन से ऐसी नसीहतें मिलती रहीं
कि गिरना हो तो घर में गिरो
बाहर मत गिरो
यानी चिट्ठी में गिरो
लिफ़ाफ़े में बचे रहो, यानी
आँखों में गिरो
चश्मे में बचे रहो, यानी
शब्दों में बचे रहो
अर्थों में गिरो
यही सोच कर गिरा भीतर
कि औसत क़द का मैं
साढ़े पाँच फीट से ज़्यादा क्या गिरूँगा
लेकिन कितनी ऊँचाई थी वह
कि गिरना मेरा ख़त्म ही नहीं हो रहा
चीज़ों के गिरने की असलियत का पर्दाफाश हुआ
सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दी के मध्य,
जहाँ, पीसा की टेढ़ी मीनार की आख़िरी सीढ़ी
चढ़ता है गैलीलियो, और चिल्ला कर कहता है -
'इटली के लोगो,
अरस्तू का कथन है कि, भारी चीज़ें तेजी से गिरती हैं
और हल्की चीज़ें धीरे-धीरे
लेकिन अभी आप अरस्तू के इस सिद्धांत को
गिरता हुआ देखेंगे
गिरते हुए देखेंगे, लोहे के भारी गोलों
और चिड़ियों के हल्के पंखों, और काग़ज़ों और
कपड़ों की कतरनों को
एक साथ, एक गति से, एक दिशा में
गिरते हुए देखेंगे
लेकिन सावधान
हमें इन्हें हवा के हस्तक्षेप से मुक्त करना होगा,'
और फिर ऐसा उसने कर दिखाया
चार सौ बरस बाद
किसी को कुतुबमीनार से चिल्ला कर कहने की ज़रूरत नहीं है
कि कैसी है आज की हवा और कैसा इसका हस्तक्षेप
कि चीज़ों के गिरने के नियम
मनुष्यों के गिरने पर लागू हो गए है
और लोग
हर क़द और हर वजन के लोग
खाये पिये और अघाए लोग
हम लोग और तुम लोग
एक साथ
एक गति से
एक ही दिशा में गिरते नज़र आ रहे हैं
इसीलिए कहता हूँ कि गौर से देखो, अपने चारों तरफ़
चीज़ों का गिरना
और गिरो
गिरो जैसे गिरती है बर्फ़
ऊँची चोटियों पर
जहाँ से फूटती हैं मीठे पानी की नदियाँ
गिरो प्यासे हलक़ में एक घूँट जल की तरह
रीते पात्र में पानी की तरह गिरो
उसे भरे जाने के संगीत से भरते हुए
गिरो आँसू की एक बूँद की तरह
किसी के दुख में
गेंद की तरह गिरो
खेलते बच्चों के बीच
गिरो पतझर की पहली पत्ती की तरह
एक कोंपल के लिए जगह ख़ाली करते हुए
गाते हुए ऋतुओं का गीत
'कि जहाँ पत्तियाँ नहीं झरतीं
वहाँ वसंत नहीं आता'
गिरो पहली ईंट की तरह नींव में
किसी का घर बनाते हुए
गिरो जलप्रपात की तरह
टरबाइन के पंखे घुमाते हुए
अँधेरे पर रोशनी की तरह गिरो
गिरो गीली हवाओं पर धूप की तरह
इंद्रधनुष रचते हुए
लेकिन रुको
आज तक सिर्फ इंद्रधनुष ही रचे गए हैं
उसका कोई तीर नहीं रचा गया
तो गिरो, उससे छूटे तीर की तरह
बंजर जमीन को
वनस्पतियों और फूलों से रंगीन बनाते हुए
बारिश की तरह गिरो, सूखी धरती पर
पके हुए फल की तरह
धरती को अपने बीज सौंपते हुए
गिरो
गिर गए बाल
दाँत गिर गए
गिर गई नजर और
स्मृतियों के खोखल से गिरते चले जा रहे हैं
नाम, तारीख़ें, और शहर और चेहरे...
और रक्तचाप गिर रहा है
तापमान गिर रहा है
गिर रही है खून में निकदार होमोग्लोबिन की
खड़े क्या हो बिजूके से नरेश
इससे पहले कि गिर जाए समूचा वजूद
एकबारगी
तय करो अपना गिरना
अपने गिरने की सही वजह और वक़्त
और गिरो किसी दुश्मन पर
गाज की तरह गिरो
उल्कापात की तरह गिरो
वज्रपात की तरह गिरो
मैं कहता हूँ
गिरो
नरेश सक्सेना
Human retweeted
K.T. Rama Rao, the working president Bharat Rastra Samithi, made what he called a radical proposal of delimitation on the basis of fiscal contribution, development and progress.
Pointing out that population alone cannot be a criterion, he said that with South India accounting for 19% of India’s population but contributing to 36% of the GDP, the South could have 36% representation in Parliament.
Mr. Rao said if India had to break its shackles and emerge as an economic, cultural and social superpower by 2047, a hundred years after independence, it should have stronger States. “Stronger the States, stronger the country. Cooperative federalism is the order of the day, not coercive federalism,” he said.
thehindu.com/news/national/b…
Human retweeted
This is Day 452 of the fight. Yet, 12 of the top 70 finance apps in 🇮🇳 App Store are still fraudulent.
If you can’t help make this reach @Apple and force action within 24 hours, this'll be my last post on #FakeLoanApps
It's in your hands now. Repost, tag or let this fight end.
Human retweeted
This dog was spotted getting a moment of love from a stranger, and very politely asking for a moment more. 13/10 would gently pat for eternity
Human retweeted
जो शाएसता होता है
वो आहिस्ता होता है
शाएसता होने का मतलब है, मोहज़्ज़िब होना. तहज़ीब के दायरे में रहना. यानी रहन सहन के सही तौर तरीक़े इस्तेमाल करने वाला. अगर हमने तहज़ीब ना सीखी और जीते रहे तो हम में और हैवानों में क्या फ़र्क़ रह जाएगा? इंसान, इंसान बनता ही तहज़ीब से है.
बचपन में इंसान बन कर जीने की ऐसी सख़्त तरबियत मिली कि आज, 73 बरस का होने के बाद भी उससे बाहर निकल पाना, हमारे लिए तो नामुमकिन है.
लेकिन जो माँ ने मार मार कर सिखाई थी वो तहज़ीब, आज दूर दूर तक कहीं नज़र नहीं आती.
चलिए एक निगाह डालते चलें कि वो आहिस्ता क्या होता है जो शाएसता होता है.
हमारी अम्मी कहा करती थीं कि मोहज़्ज़िब से बद-तमीज़ होने में सबसे पहला फ़र्क़ होता है “ आवाज़ के बुलंद होने का “
हमें तालीम मिली थी कि हमेशा मद्धम सुर में बात किया करो. चीख चीख कर या तो गँवार बात करते हैं या फिर जानवर. लेकिन आज जिसको देखिए तीव्र स्वर में बात करता नज़र आता है. बच्चे भी, माँ बाप से तमीज़ से बात करते नज़र नहीं आते.
हमें तालीम मिली थी कि महफ़िल में अपनी बातें पूरी मज़बूती से रखी जा सकती हैं बग़ैर आवाज़ को ऊँचा किए हुए. हमें महफ़िल में नरम लहजे में बात करना सिखाया गया था. लेकिन आज ऊँची आवाज़ आम नज़र आती है.
आज से तीस एक बरस पहले जब हम किसी रेसतोराँ में जाया करते थे तो लोग कुछ यूँ एक दूसरे से बात करते नज़र आते थे कि एक टेबल पर होने वालों की गुफ़्तुगु पड़ोस के टेबल पर बैठे लोगों को सुनाई नहीं दिया करती थी.
आज आप किसी होटल में चले जाएँ फिर वो पाँच सितारा होटल ही क्यूँ ना हो, आपको ऐसा शोर सुनाई देता है कि आपको अपने साथियों से कुछ कह पाना मुहाल हो जाता है. तमीज़ की पहली सीढ़ी कुछ यूँ ग़ाएब हुई है जैसे गधे के सर से सींग.
तमीज़ का दूसरा उसूल जो हमें सिखाया गया, वो था-
जब तक बोलने वाले की बात ख़त्म ना हो जाए, उसे बीच में ना टोका जाए. ये अमल भी अब हमें दूर दूर तक कहीं देखने को ही नहीं मिलता. आम ज़िंदगी में भी कोई आपको अपनी बात पूरी करने ही नहीं देता. इसका नमूना तो आपको दिन रात टेलीविजन के debate में देखने को मिल जाएगा. इन debates में कोई किसी को पूरा बोलने नहीं देता. बस, टेलिविज़न का ऐंकर अपनी बात पूरी कर सकता है या फिर वो जिसे ऐंकर इजाज़त दे. अक़्ल के इस्तेमाल पर तो बैन यानी प्रतिबंध लग चुका है.
तीसरा कदम तमीज़ की तरफ़ था कि जब बुजुर्ग बोल रहे हों तो कम उमर लोगों को महफ़िल में उनकी बात ग़ौर से सुन लेनी चाहिए, उन्हें बीच में हर गिज नहीं टोकना चाहिए. अब बुजुर्ग किस खेत की मूली हैं?
फ़ेहरिस्त काफ़ी लम्बी है. और चीजों पर फिर कभी बात करूँगा.
मैं तमीज़ का दामन नहीं छोड़ूँगा.
Human retweeted
Then in early December, #chatGPT was released and I... had to play around with it (at the expense of adding features to Targum 😮💨) I know I know, focus is important.
Dec 03 - Built a chatGPT powered Telegram bot with support for google search and stable diffusion!
My @OpenAI #chatGPT is not like your chatGPT.
Mine can... draw 🤪 (using @StabilityAI API or Dalle)
Oh and it runs via Telegram, so I can ask it on the go.
WIP of course, prompt engineering needs some work!


























