धर्म-संस्कृति-परंपरा के सच्चे संरक्षक और भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 151 वी जन्म जयंती के अवसर पर शत-शत नमन।
जनजातीय गौरव दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#JanjatiyaGauravDiwas
#भगवान_बिरसा_मुंडा
मानगढ़ धाम की घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड के समान ही 6 वर्ष पूर्व हुआ भीषण नरसंहार था। यह आन्दोलन दक्षिण राजस्थान के भील समाज का अपनी राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा तथा जबरन धर्मांतरण की गतिविधियों के विरुद्ध था।
#Mangarh #NationalMemorialForMangarh
गोविंद गुरु महाराज के नेतृत्व में जनजाती समाज ने अद्वितीय साहस और त्याग का परिचय दिया। उन वीरों की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें।
#Mangarh #NationalMemorialForMangarh
#राष्ट्रमंडलखेल में पुरुष पैरा 100 मीटर (T47) स्पर्धा में दिलीप महादू गावित ने 10.71 सेकंड के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। #वनवासीकल्याणआश्रम की ओर से दिलीप को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
🇮🇳 जय हिंद!
1
590
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
#जनजाति_सुरक्षा_मंच के प्रतिनिधि मंडल ने आज @rashtrapatibhvn महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर जनजाति के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
#जनजाति_सुरक्षा_मंच के प्रतिनिधि मंडल ने आज @PMOIndia श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर जनजाति समाज के संदर्भ में विविध विषयों पर उनसे चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में देश के विभिन्न हिस्सों के जनजाति सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
जनजाति सांस्कृतिक समागम में बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर संभाग( छत्तीसगढ़) से 5000 जनजाति भाई बहन दिल्ली जा रहे हैं। इनमें से 1500 भाई - बहनों का रायपुर स्टेशन पर रायपुर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
#JanjatiSamagamDelhi
#तू_मै_एक_रक्त
श्रद्धा भाव जो दृढ़ करना है...
नई दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम निकलने से पहले कोंकण प्रांत के कार्यकर्ताओं ने कई जगह विधिवत पूजा कर कार्यक्रम और प्रवास सफलता की कामना की।
#JanjatiSamagamDelhi
#तू_मै_एक_रक्त
प्राचीन मूल्यों की रक्षा करने के लिए जनजाति समाज ने बड़ा संघर्ष किया है। कई योद्धाओं ने, महापुरुषों ने अपने धर्म-संस्कृति के लिए भी अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इन्हीं महापुरुषों में एक थे -भगवान बिरसा मुंडा।
#तू_मै_एक_रक्त
#JanjatiSamagamDelhi
भारतीय संस्कृति शुद्ध रूप में अगर कहीं दिखती है तो वह जनजाति क्षेत्र में। विस्तीर्ण फैला वन क्षेत्र ही हमारी प्राचीन संस्कृति का उद्गम स्थल है। संस्कृति के इन प्राचीन मूल्यों को जनजाति समाज ने संरक्षित किया है।
#तू_मै_एक_रक्त
#JanjatiSamagamDelhi
जनजाति संस्कृति-परंपरा के अस्तित्व को लेकर संघर्ष यह केवल जनजाति समाज का विषय नहीं, तो यह संपूर्ण राष्ट्र की चिंता का विषय है। इसलिए संपूर्ण देशवासियों ने जनजाति समाज के पीछे अपनी संपूर्ण शक्ति खड़ी करनी चाहिए।
#तू_मै_एक_रक्त
#JanjatiSamagamDelhi
जनजातियों का यह न आंदोलन है, न धरना-प्रदर्शन है, यह तो केवल दर्शन है उस विराट संस्कृति-परंपरा का, जिसे जनजाति समाज ने संजोए रखा हुआ है। इसी संस्कृति के अस्तित्व को लेकर चिंता जताने के लिए जनजाति समाज दिल्ली आ रहा है।
#तू_मै_एक_रक्त
#JanjatiSamagamDelhi
24 मई 2026 को लगभग डेढ़ लाख जनजाति समाज भारत की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले पर दस्तक देगा। इतिहास में पहली बार जनजाति समाज इतनी बड़ी संख्या में अपनी संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेकर दिल्ली में एकत्रित हो रहा होगा।
#तू_मै_एक_रक्त
#JanjatiSamagamDelhi
24 मई को दिल्ली में भव्य जनजाति सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया गया है। डेढ़ लाख से अधिक लोग सम्मिलित होंगे। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जनजाति समाज धर्म - संस्कृति रक्षा का संकल्प लेकर एकत्रित हो रहा है।
#JanjatiSamagamDelhi
#तू_मैं_एक_रक्त
1857 के विद्रोह के दौरान जब अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की लहर चल रही थी तब राजा शंकर शाह - रघुनाथ शाह ने कविताओं और गीतों के माध्यम से अंग्रेजों के विरुद्ध जनता को प्रेरित किया।
#JanjatiHeroes1857
#FirstWarofIndependence
शोषण, वन कानूनों और भूमि नीतियों का विरोध करके जनजातियों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संथाल और बिरसा मुंडा के आंदोलनों ने प्रतिरोध को उजागर किया और स्वतंत्रता की भावनाओं को प्रेरित किया।
#JanjatiHeroes1857
#FirstwarofIndependence
अंग्रेजों के दमन के खिलाफ बिगुल बजाने में #संथालसमाज का बहुत बड़ा योगदान रहा। संथाल वीरों ने जुल्मी जमींदारों, भ्रष्ट पुलिस और इनकी सरपरस्त अंग्रेज हुकूमत के मजबूत गठबंधन के खिलाफ साधारण तीर-कमानों से संघर्ष किया।
#JanjatiHeroes1857
#जनजाति_गौरव
अंग्रेजों के दमन के खिलाफ बिगुल बजाने में #संथालसमाज का बहुत बड़ा योगदान रहा। संथाल वीरों ने जुल्मी जमींदारों, भ्रष्ट पुलिस और इनकी सरपरस्त अंग्रेज हुकूमत के मजबूत गठबंधन के खिलाफ साधारण तीर-कमानों से संघर्ष किया।
#JanjatiHeros1857
#जनजाति_गौरव
















