
Member of Uttar Pradesh Legislative Assembly from Chhaprauli (Baghpat) and a member of @RLDparty .
Joined July 2021
- Tweets730
- Following405
- Followers3.9K
- Likes3K
Dr. Ajay Kumar retweeted
उत्तर प्रदेश में देश के पहले गन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय गन्ना किसानों के सशक्तीकरण और कृषि क्षेत्र में आधुनिक क्रांति की दिशा में एक मील का पत्थर है। इस संस्थान के माध्यम से गन्ने की उन्नत किस्मों और उत्पादन वृद्धि पर होने वाला वैज्ञानिक शोध सीधे अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के विजन को साकार करते हुए खेत-खलिहान की खुशहाली और किसान-कमेरे समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय लोक दल पूरी निष्ठा से संकल्पबद्ध है। #KisanKalyan
Dr. Ajay Kumar retweeted
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं युगद्रष्टा शिक्षाविद, 'भारत रत्न' से सम्मानित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
महामना ने सदैव माना कि देश की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग तक ज्ञान और शिक्षा की सुलभ पहुँच हो। उन्होंने पत्रकारिता, स्वाधीनता संग्राम और शिक्षा के माध्यम से आम जनमानस में स्वाभिमान और एकता की अलख जगाई। उनके आदर्शों पर चलकर एक शिक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
#MahamanaMalviya #MadanMohanMalaviya #BharatRatna
Dr. Ajay Kumar retweeted
राष्ट्रीय लोकदल के माननीय विधायक डॉ. अजय कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते है। आप इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।
Dr. Ajay Kumar retweeted
ग्रामीण अंचल के विकास और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ₹24.60 करोड़ की लागत से 12.5 किमी लंबे बिनौली-बिलोचपुरा मार्ग का निर्माण व सुदृढ़ीकरण होने जा रहा है।
इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के 20 से अधिक गाँवों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों के लिए आवागमन सुरक्षित, तेज़ और सुगम बनेगा। गाँव-देहात को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़कर हर नागरिक के जीवन को आसान बनाना और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना ही राष्ट्रीय लोकदल की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है। #RashtriyaLokDal
Dr. Ajay Kumar retweeted
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की कुछ झलकियाँ!
📍 रोहतक, हरियाणा। 01 नवंबर, 2026
Dr. Ajay Kumar retweeted
राष्ट्रीय लोकदल के माननीय विधायक डॉ. अजय कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय लोकदल परिवार आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता है। आप इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।
Dr. Ajay Kumar retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में मा. कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी, बागपत लोक सभा क्षेत्र के मा. सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी, बिजनौर लोक सभा क्षेत्र के मा. सांसद श्री चन्दन चौहान जी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मा. सदस्य श्री योगेश नौहार जी, बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री राजपाल सिंह बालियान जी, शामली सदर विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री प्रसन्न चौधरी जी, छपरौली विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. अजय कुमार जी, सादाबाद विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री प्रदीप कुमार सिंह जी उर्फ गुड्डू चौधरी, थाना भवन विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री अशरफ अली खान जी और सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री गुलाम मोहम्मद जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री राम निवास पाल जी और श्री अमरनाथ पाल जी भी उपस्थित रहे।
@AnilKumarMZN
@DrSangwanRLD
@ChandanChauhanS
@Rajpalbalyan
@PersannKumar_
@ajaykmla
@AshrafAliKhan__
@GhulamMohdMLA
मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी महाराज से आज लखनऊ में रालोद के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट कर जनहित के मुद्दो पर सार्थक चर्चा की।
चर्चा में वर्तमान पेराई सत्र हेतु गन्ना मूल्य बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में #RLD के माननीय विधायक और सांसद शामिल रहे।
Dr. Ajay Kumar retweeted
गाँव-देहात के युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान और इसी के बल पर खेलों में आगे बढ़ रहा हिंदुस्तान।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने अपनी पूरी सांसद निधि को खेल और खिलाड़ियों के विकास एवं खेल सुविधाओं के लिए समर्पित कर एक नई मिसाल कायम की है। मेरठ को स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान दिलाना हो, अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण हो या फिर युवाओं के दौड़ने के लिए सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा... प्रत्येक गाँव के खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा तराशने का बेहतर मंच मिल रहा है।
हमारा संकल्प है कि संसाधनों की कमी से किसी भी युवा का सपना न टूटे। मैदान से मेडल तक, हम हर कदम पर अपने युवा साथियों के साथ हैं और इसके लिए ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलने वाले होनहार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ देने के लिए लगातार मजबूत फैंसले ले रहे हैं।
#SportsForAll #ChaudharyJayantSingh
Dr. Ajay Kumar retweeted
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सादर नमन।
जय हिंद!
Dr. Ajay Kumar retweeted
अन्नदाता का सम्मान और अधिकार ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में आज किसानों की आवाज़ सीधे दिल्ली की सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँच रही है।
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' का सर्वोच्च सम्मान मिलना हर किसान के संघर्ष और गौरव की ऐतिहासिक जीत है। इतना ही नहीं, चाहे गन्ने के उचित दाम की बात हो या गन्ना नियंत्रण मसौदे को रद्द कराने का कदम हो, राष्ट्रीय लोक दल ने हमेशा किसानों के हक के लिए सड़क से संसद तक डटकर लड़ाई लड़ी है।
हमारा स्पष्ट विचार है कि अन्नदाता खुशहाल होगा, तभी देश तरक्क़ी की राह पर आगे बढ़ेगा। हम किसानों के चेहरे पर मुस्कान और उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए सदैव संकल्पबद्ध हैं।
#RLD #Farmer #ChaudharyCharanSingh #ChaudharyAjitSingh #ChaudharyJayantSingh
Dr. Ajay Kumar retweeted
बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक पंडित लच्छू महाराज जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से सादर नमन।
तबले की थाप पर अपनी उंगलियों के जादू से दुनिया भर में भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति का परचम लहराने वाले लच्छू महाराज जी का कला समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध करने में उनका अतुलनीय योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
#LacchuMaharaj
Dr. Ajay Kumar retweeted
भारत को रक्षा और तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाले 'मिसाइल मैन', पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन।
कलाम साहब ने सिखाया कि लगन, अनुशासन और सेवाभाव से हर असंभव लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर देश की युवा शक्ति, शिक्षा और कौशल को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
Dr. Ajay Kumar retweeted
स्वाधीनता आंदोलन में क्रांतिकारियों का संबल बनने वाली महान वीरांगना, 'दुर्गा भाभी' दुर्गावती देवी जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका निडर व्यक्तित्व, त्याग और समर्पण आज भी हमें सिखाता है कि राष्ट्र के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए कैसे अडिग रहा जाता है।
Dr. Ajay Kumar retweeted
'जय जवान, जय किसान' के महामंत्र से देश में नई ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से शत-शत नमन।
शास्त्री जी का जीवन यह संदेश देता है कि राष्ट्र की असली ताकत गांवों की समृद्धि, अन्नदाताओं की खुशहाली और सीमाओं की सुरक्षा में निहित है। राष्ट्रीय लोक दल उनके किसान-हितैषी विचारों और सादगीपूर्ण सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से संकल्पबद्ध है।
#LalBahadurShastri #LalBahadurShastriJayanti #JaiJawanJaiKisan
Dr. Ajay Kumar retweeted
विश्व को अहिंसा और सद्भाव का संदेश देने वाले युगपुरुष, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से शत-शत नमन।
बापू के 'ग्राम स्वराज' और स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और समाज के हर वंचित, किसान व कामगार को उसका हक व सम्मान दिलाना ही हमारे दल का प्राथमिक ध्येय है। आइए, राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलकर एक स्वच्छ, समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi





















