Pinned Tweet
मेरे विभिन्न आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं:
1️⃣ फेसबुक: facebook.com/amarbaurioffici…
2️⃣ ट्विटर (X): teapawt.net/amarbauri
3️⃣ इंस्टाग्राम: instagram.com/amar_bauri
आज दिल्ली में रैली करने वालों का जमीनी एजेंडा और उसकी असल हकीकत!
देश में SIR की आवश्यकता क्यों है? बरहेट (झारखंड) का मीता देवी का मामला एक गंभीर केस स्टडी है!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के विधानसभा क्षेत्र बरहेट, साहिबगंज में गलत पहचान और संदिग्ध वंशावली के आधार पर लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय नागरिक और मतदाता बनाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस द्वारा राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है।
लोकतंत्र में हर पात्र भारतीय नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए।
जानते हैं, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) क्यों जरूरी है?
झारखंड के साहिबगंज से सामने आ रही इन खबरों को देखिए!
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बरहेट में मतदाता सूची में फर्जी प्रविष्टियों और पहचान बदलने की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं।
रिपोर्ट में एक हिंदू महिला का नाम फातिमा बीबी दर्ज होने, पिता के स्थान पर निजामुद्दीन का नाम जोड़ने और कथित फर्जी वंशावली तैयार करने जैसे मामलों का उल्लेख है।
हिंदू मिता देवी के पिता बन गए मुस्लिम नेजामुद्दीन, गुमनाम पत्र से हुआ साजिश का पर्दाफाश। एक ही संख्या के आधार कार्ड में दो अलग-अलग नामों ने खोल दी पोल, आठ के विरुद्ध प्राथमिकी !
झारखंड की मतदाता सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और अवैध प्रविष्टियों की पहचान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
एक भी पात्र मतदाता न छूटे और एक भी अपात्र नाम सूची में न रहे!
एक भारत, श्रेष्ठ भारत! 🇮🇳
लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर MY Bharat, गिरिडीह द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित यूनिटी मार्च में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री @yourBabulal जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सरदार पटेल जी का अखंड, एकजुट एवं सशक्त भारत का संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
इस सरकार से भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताएँ नहीं रुक पाएँगी!
JTET-2026 परीक्षा में गड़बड़झालों की भरमार...
1. हिंदी-अंग्रेजी जैसे भाषा विषयों के अभ्यर्थियों को बना दिया 'Social Studies Teacher'
2. पहले Science और SST के विकल्प दिए, बाद में Language जोड़ा, लेकिन कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी
3. कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड से फोटो और हस्ताक्षर गायब
4. आधार नंबर समेत व्यक्तिगत विवरणों में गड़बड़ी की शिकायतें
5. तीन परीक्षा केंद्रों के नाम और पते तक में त्रुटियां, जिन्हें बाद में सुधारना पड़ा
सच्चाई यह है कि, हेमंत सरकार अपने कुशासन और निकम्मेपन के कारण राज्य में एक भी परीक्षा सही से आयोजित नहीं करा पा रही है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जब अभ्यर्थी अपनी इस जायज समस्या को लेकर जैक (JAC) ऑफिस पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई, तो अधिकारी बेशर्मी से बोलते हैं- "परीक्षा दे लो, उसके बाद समस्या ठीक कर ली जाएगी।"
हेमंत जी... कहीं यह बच्चों को ठगने और उनके भविष्य को बर्बाद करने की आपकी सोची-समझी साजिश तो नहीं है?
"नाचने जा रहे हैं दिल्ली!"
राज्य की भोली भालीं माँ-बहनों को ऐसे दिगभ्रमित किया जा रहा है ...
किसी को कुछ पता नहीं।
कहाँ जा रहे हैं, क्या करने जा रहे हैं?
शर्म करो कांग्रेस पार्टी !
आज भाजपा जिला कार्यालय, गिरिडीह में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं संगठनात्मक समन्वय को लेकर चर्चा की।
कांग्रेस पार्टी से बड़ा ठग कोई नहीं!
झारखंड की भोली-भाली जनता को किस तरह गुमराह कर कांग्रेस की रैली में ले जाया जा रहा है, यह वीडियो देखिए!
आखिर कांग्रेस का जनाधार लगातार क्यों सिमट रहा है? इसका जवाब इसी वीडियो में है।
जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं, बस किसी तरह भीड़ जुटानी है और अपना चेहरा चमकाना है!
यही है कांग्रेस की राजनीति का असली चेहरा!
सरकारी दफ्तर है या आरामगाह ?
चंदनकियारी का दुर्भाग्य देखिए ...
पूरी व्यवस्था सो चुकी है, कोई देखने वाला नहीं !
आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों हेतु सोशल मीडिया प्रभारी एवं सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विशेष रूप से, झारखंड भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक श्री @irahulawasthi जी को पंजाब में सोशल मीडिया से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर अनंत शुभकामनाएं।
All the very Best !
भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री वंशी यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @AdityaPdSahu जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @PawanSaiBJP जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय जी, प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जी, माननीय विधायक श्री आलोक चौरसिया जी, श्री राजधानी यादव जी, पूर्व विधायक श्री हरेकृष्ण सिंह जी, जिला प्रभारी श्री मनीर उरांव जी, श्री पंकज सिंह जी, श्री शशिभूषण भगत जी सहित जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रभारी एवं प्रवासी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की "लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ" पदयात्रा में दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब
भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है, ये अराजक तत्वों से निपटना भी जानता है और कभी भी इसकी इजाजत नहीं देगा, जिस प्रकार से अराजकता को ये सोच रहे हैं।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @nitinnabin जी
आज पलामू स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित जिला संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी के साथ पार्टी के सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं समर्पित कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
झारखंड के युवाओं का भविष्य नीलाम हो रहा था और हेमंत सरकार आंखें मूंदकर बैठी रही!
JPSC की 9 परीक्षाओं में धांधली ने पूरी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कहीं परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप, कहीं OMR शीट से छेड़छाड़, कहीं फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर चयन, तो कहीं पैसे लेकर नौकरियां बांटने का खेल!
यह केवल परीक्षा घोटाला नहीं, झारखंड के लाखों मेहनती युवाओं के सपनों, उनके संघर्ष और उनके भविष्य के साथ विश्वासघात है।
सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से है कि आखिर आपकी सरकार की नाक के नीचे इतने बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताएं कैसे होती रहीं? किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चलता रहा? और अब तक बड़े जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
छोटे प्यादों पर कार्रवाई करके बड़े मगरमच्छों को बचाने का खेल अब नहीं चलेगा!
हमारी मांग स्पष्ट है कि JPSC-JSSC की भर्ती अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच हो, मुख्य साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जाए और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई हो।
झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी सरकार या दलालों की जागीर नहीं है।
हेमंत सरकार को एक-एक अभ्यर्थी के साथ हुए अन्याय का जवाब देना होगा!
पूर्व मंत्री आदरणीय रामचंद्र चंद्रवंशी जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय तेतरी चंद्रवंशी जी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

































