Pinned Tweet
मेढ़क को पानी में डालकर तापमान बढ़ाया जा रहा है
जनता कितना सहन करेगी अनुमान लगाया जा रहा है
उगते सूरज पर ग्रहण लगाकर जुगनुओं की रौशनी में
सबको विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है
रफ्ता रफ्ता ही कसा जाता है फांसी का फंदा गले में
सियासत देखती है कितना रोया चिल्लाया जा रहा है
1
90
समंदर के शोर का जवाब है मेरे पास
हम पहाड़ों की खामोशी से हारे हुए हैं
पानी की तरह बहुत चली गई हो तुम
और हम पत्थरों के जैसे तुम्हारे हुए हैं
3
52
डरना नहीं किसी के भी पैरों की नाप से
आखिर में पुण्य जीत ही जाता है पाप से
गीता में भी श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा
पहली लड़ाई जितनी है अपने आप से
शिक्षक दिवस के अवसर प्रसिद्ध साहित्यकार स्वयं श्रीवास्तव जी की प्रेरणादायक पंक्तियां मुख्य अतिथि ज्ञानरंजन मिश्रा जी की सुरीली आवाज मे
2
45
देश उजला करने वाले के आंगन में घना अंधेरा है
सूरज बेच दिए रातों को अमावस में डूबा सवेरा है
टेंट में मेला के जैसे लगा है भविष्य का दांव मेरा
क्या बताऊं कितना बढ़ गया लाइलाज घाव मेरा
मजबूरियों को जी रहे हैं क्या दिखाए क्या छुपाए
जिसके जिम्मे थी सुरक्षा वो लोकतंत्र का लुटेरा है
बच्चों के हाथ में मोबाइल लिए फ्री फायर वीडियो गेम खेल रहे हैं और बहुत सारे लड़के देख रहें हैं, अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ये नजारा है गांधी उद्यान डाल्टनगंज का, जहां फ्री फायर का स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।
बाजार, शॉर्ट कट पैसा, इंटरनेट बर्बाद कर देगा।
1
72
टूटना बहुत जरूरी था सत्ता के अहंकार का
न्याय मिलना चाहिए छात्रों के अधिकार का
सहेजकर रखना है देश के युवा भविष्य को
केवल शिक्षा ही बदलती है सूरत संसार का
#Dharmendra #CJP
2
96
नजर अपने गिरेबान तक नहीं जाती
तेरी गली मेरे मकान तक नहीं जाती
पूरी जिंदगी बीच में ही सफर करते हैं
जमीं कभी आसमान तक नहीं जाती
ॐ जय लक्ष्मी माता
तुमको निषदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता।
सूर्य चंद्रमा ध्यावत
नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।
जय मां महालक्ष्मी 🙏
धन वैभव समृद्धि की देवी सदा अपने भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखिए।
ये भीषण आग लखनऊ के नगर निगम इलाके के पास ही एक झुग्गी झोपड़ी की बस्ती में लगी हुई है। जहां एक झोपडी में किसी कारण आग लगने से देखते ही देखते पूरा 200 के आस पास जोड़ियां जलकर राख हो गई।
यहां अधिकांश प्रवासी गरीब ही रहते थे जो कीड़ा कचरा चुनने का काम करते थे, आसाम के प्रवासी बताया जा रहा है। राहत बचाव कार्य जारी है लेकिन ज्यादा कुछ नहीं बचा पाए।
सरकार को इसकी गहन जांच करनी चाहिए कि कहीं किसी का साजिश तो नहीं की इन्हें हटाकर जमीन खाली करवाना हो।
जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं
शरच्चन्द्रभालं महादैत्यकालं
नभोनीलकायं दुरावारमायं
सुपद्मासहायम् भजेऽहं भजेऽहं
हे जगत के पालनहार प्रभु प्रतिपालक, कंठ में माला धारण किए हुए, चंद्रमा के समान भाल, सभी दैत्यों काल, आकाश के समान विशाल सुपदमा सहाय श्री हरि के भजन से जगत का कल्याण होता है।
जय श्री हरि 🙏
सम्राट चौधरी को शपथ लेते ही आज पूरी तरह से नीतीश कुमार लालू यादव रामविलास पासवान के युग का बिहार में अंत हो गया और
आखिरकार आजादी के 78 सालों के बाद बीजेपी बिहार जैसे बड़े राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने में सफल रही है।
हालांकि सम्राट चौधरी कितने बीजेपी के हैं कितने जेडीयू के और कितने राजेडी के हैं ये चर्चा का विषय जरूर है।
फिर मुरेठा खोलकर शॉट के लेना आसान नहीं है बिहार जैसे राज्य में, अब यहां से सम्राट चौधरी, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के इर्द गिर्द ही बिहार की राजनीति घूमती हुई दिखाई देगी।
#मुख्यमंत्री #तेजस्वीयादव #samrat
ये देखिए जब सफलता आप के संघर्ष से टकराती है तो उसका परिणाम कितना तीव्र होता है। प्रफुल्ल हींग अब ये नाम कौन नहीं जानता है, हैदराबाद के तेज गेंदबाज डेब्यू मैच में ही सनसनीखेज शुरुआत करके रातों रात स्टार बन गए ।
इसका असर इनके इंस्टाग्राम पर देखिए, पहले इनका फॉलोवर्स पहले 90 हजार थे जो पिछले दो दिनों में बढ़ाकर 416 हजार हो गए हैं।
इसलिए संघर्ष करते रहना चाहिए एक दिन सफलता जरूर कदम चूमती है।









