Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا (@anilmedia) header
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا (@anilmedia) profile picture

Asst. Prof. @HJUjaipur. Research interests: Media, Culture, Civil liberties and Critical pedagogy. Political beliefs: Free association of free people. Navodayan

Jaipur, from Sidhi, MP.
Joined January 2010
काफ़िर इश्कम मुसलमानी मरा दरकार नीस्त हर रगे मन तार गश्ता, हाजते जुन्नार नीस्त (मैं इश्क़ का मारा काफ़िर हूं, मुझे मुसलमानी की जरूरत नहीं..मेरी हर रग तार बन गई है, मुझे जनेऊ की भी ज़रूरत नहीं।) तूती-ए-हिंद
15
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
ज्याँ द्रेज़, तुम कौन हाे? किस देश के वासी हो? तुम यहाँ क्या कर रहे हो? नहीं, नहीं, यह पूछिए कि पत्रकारिता क्या जानती है! + दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर, 2026 को एक अद्भुत दृश्य था। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की माँग को लेकर प्रदर्शन हो रहा था। पुलिस का भारी बंदोबस्त था। लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर लोग सड़कों पर थे। इसी बीच एक पत्रकार ने एक दुबले-पतले, सफ़ेद दाढ़ी वाले व्यक्ति से पूछा, ‘भाई साहब, आप कौन हो? कहाँ से आए हो? हू आर यू एंड वेयर आर यू फ्रॉम?’ एक लंबी, दुबली देह, कुछ झुके कंधे, कानों तक उतरते बेतरतीब सफ़ेद-भूरे बाल। पतले फ्रेम के चश्मे के पीछे गहरी, चौकन्नी आँखें; ऊँचा माथा, उभरी नाक, झुर्रियों से रेखांकित गाल, हल्की मूँछें और ठोड़ी पर विरल सफ़ेद दाढ़ी। होंठों पर ऋषियों सी अधखिली मुस्कान। चेहरे पर अनुभवों से उपजा अनोखी सौम्य। वह व्यक्ति ज्याँ द्रेज़ थे। जिन्होंने अप्रतिम लेख और ग्रंथ लिखे हैं। भारतीय रेलगाड़ियों से टंगी जिनकी साइकिल बहुत चर्चा में रहती है। वह ज्याँ द्रेज़ जो अमीर बाप का बेटा होकर भी भारत के ग़रीबों और ग़ुरबत की चिंता करता है। भारतीयों का यह फ़ुरसत नहीं है। +++ आंदोलनकारियों के बीच एक 'अंगरेज़नुमा विदेशी' को देखकर भागते रिपोर्टर का प्रश्न सुनकर आप हँस सकते हैं। लेकिन यह हँसने का अवसर नहीं, भारतीय पत्रकारिता की बौद्धिक दरिद्रता पर शोक मनाने का क्षण है। एक ऐसा समाज, जिसमें संसार के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों में से एक व्यक्ति से माइक्रोफ़ोन लेकर उसकी पहचान पूछी जा रही हो और वह भी ऐसे लहजे में, मानो कोई संदिग्ध विदेशी प्रदर्शन में घुस आया हो, वहाँ समस्या किसी एक रिपोर्टर की जानकारी तक सीमित नहीं रह जाती। और फिर इस तमाशे में एक दूसरी आवाज़ प्रवेश करती है। समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश सवाल उठाती हैं कि किसी युवा पत्रकार के लिए ज्याँ द्रेज़ को पहचानना क्यों ज़रूरी है? यदि वह नहीं जानता और पूछता है तो वह वही कर रहा है जो पत्रकार को करना चाहिए, सवाल पूछना। वरिष्ठों को इतना ज्ञान बघारने की आवश्यकता नहीं! +++ वाह! पत्रकारिता के इतिहास में अज्ञान के पक्ष में इससे अधिक आत्मविश्वासपूर्ण पैरवी दुर्लभ होगी, स्मिता प्रकाश। अज्ञान जब पत्रकारिता की योग्यता और इतिहास की अशिक्षा राजनीतिक विशेषाधिकार बनने लगे, तब लोकतंत्र को ख़बरों से नहीं, ख़बर देने वालों से भी ख़तरा पैदा होता है। सवाल पूछना पत्रकारिता है, निश्चय ही। लेकिन सवाल पूछने के लिए भी कुछ जानना पड़ता है। बिना अध्ययन का सवाल जिज्ञासा नहीं, तैयारी का अभाव है। और जब एक वरिष्ठ संपादक इस अभाव को पत्रकारिता का स्वाभाविक गुण बताने लगें, तब त्रासदी व्यक्तिगत नहीं रहती, संस्थागत हो जाती है। +++ ज्याँ द्रेज़ कोई ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें किसी समाचार चैनल ने पिछले सप्ताह प्रसिद्ध बनाया हो। वे दशकों से भारतीय समाज, ग़रीबी, भूख, पोषण, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर काम कर रहे हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बौद्धिक सहयोगी हैं। भारत की रोज़गार गारंटी व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों की बहसों में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। वे 2002 से भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने भारत को केवल विश्वविद्यालयों की वातानुकूलित कक्षाओं से नहीं पढ़ा। गाँवों, बस्तियों, श्रमिकों और भूखे लोगों के बीच रहकर समझा है। जिस व्यक्ति ने करोड़ों भारतीयों की जीवन-स्थितियों को समझने के लिए अपना जीवन लगाया, उससे भारतीय मीडिया पूछ रहा है कि आप किस देश से आए हैं! दरअसल, हमारे समाचार कक्षों में एक नया जुगराफ़िया विकसित हुआ है। वहाँ देश उन लोगों से बनता है जो सत्ता के आसपास दिखाई देते हैं। जो सत्ता के बाहर, समाज की गहराइयों में काम करते हैं, वे अचानक विदेशी हो जाते हैं। कुछ चेहरों को पहचानना पत्रकारिता की अनिवार्यता है, लेकिन कुछ विचारकों को न पहचानना उसके लिए शर्म की बात भी नहीं! स्मिता प्रकाश का तर्क इसी कु-बौद्धिक भूगोल का घोषणापत्र है। +++ ज़रा सोचिए, यदि किसी पत्रकार को अमर्त्य सेन, रोमिला थापर, इरफ़ान हबीब, अरुणा रॉय, प्रभात पटनायक, मेधा पाटकर या ज्याँ द्रेज़ के बारे में कुछ मालूम नहीं तो वह भारत के सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक इतिहास की रिपोर्टिंग किस आधार पर करेगा? वह प्रश्न पूछ सकता है, लेकिन प्रश्न के भीतर छिपे उत्तरों, असत्य और छल को पहचानेगा कैसे? पत्रकारिता केवल माइक्रोफ़ोन पकड़ने की कला नहीं। वह ज्ञान का अनुशासन है। उसमें जिज्ञासा आवश्यक है, लेकिन जिज्ञासा के पीछे अध्ययन, संदर्भबोध और स्मृति भी चाहिए। +++ और ज्याँ द्रेज बेल्जियम मूल वाले कोई पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने भारत को अपनी प्रतिभा और श्रम से समृद्ध किया। ज्याँ द्रेज उसी बेल्जियम से हैं, जिन्होंने हमें फ़ादर कामिल बुल्के जैसे विद्वान् दिए, जिन्होंने हिन्दी को अपना अप्रतिम अंगरेज़ी–हिन्दी कोश और रामकथा का विलक्षण अनुसंधान दिया। रॉबर्ट अंत्वान ने संस्कृत, पियेर फ़ालों ने बंगाली, रिचर्ड द स्मेत ने भारतीय दर्शन और कॉन्स्टेंट लीवेंस ने आदिवासियों के भूमि-अधिकारों की लड़ाई में अपना जीवन लगाया। अब उसी परंपरा में ज्याँ द्रेज़ ने भारत की भूख, ग़रीबी और असमानता को अपना बौद्धिक सरोकार बनाया है। इन लोगों की जन्मभूमि बेल्जियम थी, लेकिन इनकी प्रतिभा की सीमाएँ राष्ट्रीय नहीं थीं। इन्होंने भारत को केवल अपना निवास नहीं बनाया; भारत की भाषाओं, ज्ञान और मनुष्यता को अपनी जीवन-साधना बनाया। इनकी प्रतिभा की कोई सीमा नहीं है, लेकिन मूर्खता की भी कोई सीमा नहीं होती। +++ सबसे ख़तरनाक स्थिति आती है, जब अज्ञान केवल न्यूज़रूम तक सीमित नहीं रहता। वह मीडिया और राजनीति के नेतृत्व की भाषा में प्रवेश कर जाता है। आज समाचार चैनलों में प्रश्नों की कमी नहीं है। कमी है प्रश्नों के पीछे विचार की। हर शाम अनेक एंकर देश का इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध, धर्म, दर्शन और संविधान समझाते दिखाई देते हैं। लेकिन उनके आत्मविश्वास और उनकी जानकारी के बीच की दूरी कभी-कभी भयावह लगती है। सबसे ख़तरनाक पत्रकार वह नहीं है जो कुछ नहीं जानता। सबसे ख़तरनाक वह है जो कुछ नहीं जानता, यह भी नहीं जानता कि वह कुछ नहीं जानता और फिर अपनी इस अनभिज्ञता को निर्भीक पत्रकारिता घोषित कर देता है। ज्याँ द्रेज़ से पूछा गया प्रश्न था, आप कौन हैं? लेकिन इस घटना का वास्तविक प्रश्न कुछ और है। +++ हमने ऐसे समाचार कक्ष क्यों बना लिए हैं जहाँ सत्ता के चेहरे पहचानना अनिवार्य है, लेकिन समाज को बदलने वाले विचारकों को पहचानना ऐच्छिक? जहाँ राजनीतिक आरोपों की भाषा तत्काल सीख ली जाती है, लेकिन ग़रीबी, असमानता और नागरिक अधिकारों का बौद्धिक इतिहास अपरिचित बना रहता है? स्मिता प्रकाश को पत्रकारों का बचाव अवश्य करना चाहिए। लेकिन उनके अज्ञान का नहीं। पत्रकारिता में पहला प्रश्न पूछने से पहले पहली पुस्तक पढ़ने की भी ज़रूरत होती है। क्योंकि पत्रकारिता की सबसे बड़ी विडंबना यह नहीं कि उसने ज्याँ द्रेज़ को नहीं पहचाना। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि अब उसके कुछ संरक्षक यह समझाने में लगे हैं कि उन्हें पहचानना ज़रूरी ही क्यों था। और यही वह क्षण है जब अज्ञान एक साधारण मानवीय कमी नहीं रह जाता। वह संस्थागत अहंकार बन जाता है। कभी पत्रकारिता सत्ता से पूछती थी, तुम कौन होते हो? अब वह ज्ञान से पूछ रही है, तुम कौन हो? यह भारतीय पत्रकारिता के लिए अत्यंत अपमानजनक प्रश्न है। और उससे भी अधिक अपमानजनक है इस प्रश्न पर गर्व करना। +++ लेकिन इस पूरे प्रसंग में एक और विलक्षण विडंबना है। जिस वीडियो ने भारतीय पत्रकारिता की बौद्धिक तैयारी पर प्रश्न खड़े किए, उसे सोशल मीडिया पर उठाने वालों में एक नाम है सोमू आनंद। एनडीटीवी के लिए रिपोर्टिंग करने वाला युवा पत्रकार। दिल्ली से कोई 1250 किलोमीटर दूर उस कोसी अंचल का व्यक्ति, जिसे महानगरों की पत्रकारिता अक्सर हाशिये का भूगोल समझती है। सोमू ने एक्स पर लिखा, ‘एक पत्रकार ज्यां द्रेज से पूछ रहा, आप हो कौन, कहाँ से आये हो?’ इस टिप्पणी में छिपा क्षोभ उस पूरी घटना की आलोचना बन गया। यहाँ भूगोल का उलटाव बड़ा दिलचस्प है। देश की राजधानी में, ज्याँ द्रेज़ के सामने खड़े होकर एक व्यक्ति उनकी पहचान पूछ रहा था, जबकि सुदूर बिहार के एक नए रिपोर्टर ने दूर रहकर भी उस प्रश्न की विडंबना पहचान ली। पत्रकारिता की दृष्टि महानगरों में नहीं जन्मती। वह अध्ययन, अनुभव और सामाजिक चेतना से विकसित होती है। दिल्ली में बैठना किसी को बड़ा पत्रकार नहीं बनाता, जैसे सहरसा में रहना किसी को छोटा पत्रकार नहीं बनाता। बौद्धिकता का कोई पिनकोड नहीं होता और अज्ञान को राष्ट्रीय राजधानी का पता मिल जाने से वह ज्ञान नहीं हो जाता! +++ लेकिन मुझे यहाँ ब्रिटिश कवयित्री एडिथ सिटवेल की वह बात याद आ रही है, जो उन्होंने कही थी : "I am patient with stupidity, but not with those who are proud of it.?" [The Last Years of a Rebel: A Memoir of Edith Sitwell By Elizabeth Salter] @SomuAnand_ #JeanDreze #FatherCamilleBulcke #Journalism #JantarMantar
2
24
1
89
3,402
Many thanks @AshwiniVaishnaw Sir. Issue resolved.
Hello @AshwiniVaishnaw Sir, I’d tried to book my ticket through AskDisha 2.0 of irctc. After successful payment, it says that some error occurred. Nw my money is deducted but there is no ticket booking reference number, I’m calling to @IRCTCofficial bt there is no response.
105
Hello @AshwiniVaishnaw Sir, I’d tried to book my ticket through AskDisha 2.0 of irctc. After successful payment, it says that some error occurred. Nw my money is deducted but there is no ticket booking reference number, I’m calling to @IRCTCofficial bt there is no response.
1
1
288
Jaipur please!
We want to do weekend screenings in some cities. But we need to have a quorum !!! Bangalore, Mumbai, Delhi, you will have shows, don’t worry. But other cities, if you really want them, please write your city name below and we will try our best to!
96
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
We want to do weekend screenings in some cities. But we need to have a quorum !!! Bangalore, Mumbai, Delhi, you will have shows, don’t worry. But other cities, if you really want them, please write your city name below and we will try our best to!
594
239
33
2,676
170,990
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो रो के बात कहने की आदत नहीं रही!
हमने तमाम उम्र अकेले सफ़र किया हम पर किसी खुदा की इनायत नहीं रही -दुष्यंत कुमार
1
3
249
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
क्या आप जानते हैं कि ख़बर की सबसे सटीक परिभाषा कबीर ने दी है? त्रिभुवन ख़बरों की जाने कैसी-कैसी परिभाषाएं पत्रकारिता के विद्यार्थियों को सिखाई जाती हैं; लेकिन मेरे ख़याल से ख़बर की सबसे सटीक पहचान कबीर ने बताई है। यह उनकी एक उलटबांसी है और इसके अर्थ रहस्यवाद से संबंधित हैं। लेकिन यह रहस्य रहस्य न होकर इरोटिका से संबंधित सच का रेखांकन है। कबीर इस पद में मनुष्य के ऐसे नैसर्गिक यौन स्वभावों को बहुत ही शालीन तरीके से खोलते हैं। मनुष्य के जल जैसे शांत शीतल अंगों में जब कामनाओं का वेग उठता है तो उसकी देह के भीतर के छोटे-छोटे अंग और रोम कूप भी ऐसे प्राणियों में बदल जाते हैं, जो मनुष्य को एकाकार करते हुए एक-दूसरे को आत्मसात कर देने को आतुर हो उठते हैं। इस तरह की अवस्थाओं में मनुष्य की इंद्रियां उसके जीवन की धूसर कामनाओं के कपाट खोलती हुई उसे ऐंद्रिक आनंद के अंधकार की गहराइयों में उतार कर उसे जीवन के वास्तविक सौंदर्य से भटका देती हैं। पत्रकारिता में पढ़ाया जाता है कि कुत्ता आदमी को काट ले तो ख़बर नहीं है; लेकिन आदमी कुत्ते को काट ले तो ख़बर है। दरअसल, ख़बर की यह परिभाषा एक ब्रिटिश दिग्गज अल्फ्रेड हार्म्सवर्थ (1865-1922) गढ़ी थी। हालांकि इसका श्रेय एक अन्य पत्रकार जॉन बी. बोगार्ट (1848-1921) को भी दिया जाता है। लेकिन बहुत ही बेढ़ंगी सी और कुतर्क सी लगने वाली यह परिभाषा इतनी लोकप्रिय हुई कि इसका श्रेय लेने के लिए चार्ल्स एंडरसन डाना (1819-1897) के पक्ष में भी बहस की जाती है। इन तीनों के आधार पर कहा जाता है, "जब एक कुत्ता एक आदमी को काटता है तो यह ख़बर नहीं है; क्योंकि ऐसा अक्सर होता रहता है। लेकिन अगर कोई आदमी कुत्ते को काट ले तो यह ख़बर है।" मैंने आज तक दिन में तारे देखने, बिना पानी के प्यास बुझने और बिना बुनियाद के इमारतें खड़े होने के किस्से तो सुने हैं, लेकिन पत्रकारिता में इतना डूबे रहने के बावजूद यह कभी नहीं सुना कि मनुष्य समाज में व्याप्त ऐसे प्राणियों से इतर कहीं किसी आदमी ने कुत्ते को काट लिया हो। और कोई कहता है : न्यूज़ यानी नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट ऐंड साउथ! लेकिन हम चारों नहीं, भले दसों दिशाओं की बात कर लें; लेकिन अक्सर होता यह है कि पूरी दुनिया को जो बात पता होती है और हमारे इर्द-गिर्द की हर दीवार तक पर लिखी होती है, वह अख़बार में नहीं होती है। और भी बहुत परिभाषाएं हैं। लेकिन मुझे लगता है कि सबसे सटीक कबीर हैं। कबीरदास कहते हैं : एक अचंभा देखा रे भाई, ठाढ़ा सिंध चरावै गाई। पहले पूत पीछे भइ माँई, चेला कै गुरु लागै पाई। जल की मछली तरवर ब्याई, पकरि बिलाई मुरगै खाई। बैलहि डारि गूँनि घरि आई, कुत्ता कूँ लै गई बिलाई। तलिकर साषा ऊपरि करि मूल बहुत भाँति जड़ लगे फूल। कहै कबीर या पद को बूझै, ताँकूँ तीन्यूँ त्रिभुवन सूझै। पहली पंक्ति देखिए : एक अचंभा देखा रे भाई, ठाढ़ा सिंघ चरावै गाई। मैंने देखा कि शेर गाय चरा रहा है। क्या ग़ज़ब ख़बर है। अगर कोई घटना ऐसी है, जिसमें कोई ताकतवर शत्रु किसी कमज़ोर और असहाय का संरक्षण कर रहा है तो यह एक बड़ी घटना है। इसके भीतर कुछ न कुछ रहस्य है। मान लो, कोई ताकतवर शासक अगर विपक्ष के किसी कुसूरवार व्यक्ति को जेल नहीं भेज रहा है और उसे चरने दे रहा है तो वहां जरूर कोई पॉलिटिकल एंगल है। पहिलै पूत, पीछे भई माई। पहले पुत्र पैदा हुआ और फिर मां जन्मी। वाह, यह तो फ्रंट पेज स्टोरी होगी ही। आप देख लें, अगर कोई सिस्टम बाद में आने वाला है और उससे पहले उस सिस्टम से पैदा होने वाली चीज़ आकर खड़ी हो चुकी है तो यह बड़ा स्कैंडल है। आजकल हम देख रहे हैं कि सिस्टम के तहत कोई प्रक्रिया तो बाद में लागू होने वाली है, लेकिन उसके फायदों का दोहन करने वाले पहले ही आ बिराजते हैं। जैसे हाईवे तो बहुत बाद में निकलेगा, लेकिन हाईवे निकलने का फायदा उठाकर कुछ धूर्त पहले ही वहां जमीने खरीद लेते हैं तो यह हुआ पहिलै पूत, पीछे भई माई। चेला के गुरु लागै पाई। क्या कमाल बात है। यह फ्लायर स्टोरी ही है। यह ख़तरनाक़ ख़बर भी हो सकती है। आप देखिए, अगर आज आप देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री बनते ही वह गीत गाने लगे कि ये दोस्त नहीं, मेरा भाई है और यह मेरे जीवन का हिस्सा है तो यह तय है कि अगले दिन ये चेला गुरु के पांव लगने के बहाने उसके सीने में खंजर घोंपने ही वाला है। जल की मछली तरवर ब्याई, पकड़ि बिलाई मुरगै खाई। जल की मछली ने तरुवर पर चढ़कर अपने शिशुओं को जन्म दिया है। ये भी फ्रंट पेज ऑल एडिशन स्टोरी है। केंद्र से कोई प्रतिनिधि आ रहा है और वह ऐसे प्रथम बार के विधायक को मुख्यमंत्री बनवा देता है, जिसे उसके साथी स्वतंत्र प्रभार या कैबिनेट मंत्री की लॉबिंग के लिए प्रोत्साहन दे रहे थे तो क्या यह जल की मछली का तरुवर पर ब्याना नहीं है? और अगर कोई असाधारण ताक़तवर नेता को एक प्रथम बार का नया नेता मुक़ाबले से बाहर कर देता है तो क्या यह ऐसा नहीं है, जैसे मुर्गे ने बिल्ली को ही उदरस्थ कर लिया हो। बैलहि डारि गूँनि घरि आई, कुत्ता कूँ लै गई बिलाई। ...और हालात ऐसे हो जाते हैं कि देश का जनमानस उस बैल की तरह व्यवहार करने लगता है, जो रस्सी से खोल देने के बाद घर से खाने के ठांण पर जाने के बजाय सीधे खेत में जाता है और कड़ी धूप में भी कहीं तप पर रही पंजाळी अपने गले में डालकर हम में जुत जाता है। आदमी ऐसी उलटबांसी को जीने लगता है, जिसमें वह अपने आपको यातना के एक नंदन कानन में पाता है। उसे अपने चारों तरफ ऐसे वृक्ष नजर आने लगते हैं, जिनकी जड़ें तो आसमान में होती हैं और फूलों से लदी शाखाएं ज़मीन के भीतर महक रही होती हैं। और कुत्ता कूं लै गई बिलाई ...मतलब समझे जनाब। जो श्वान अपनी गली में किसी बिल्ली को प्रवेश नहीं करने देता और देखते ही उस पर झपट पड़ता है और अब उस श्वान की हालत यह है कि उसे बिल्ली ही घसीटे जा रही है। क्या यह पंक्ति आज के दौर में न्यायपालिका और सत्ता या मीडिया या सत्ता के रिश्तों पर कुछ रोशनी नहीं डाल रही? कबीर दरअसल कवि नहीं थे। वे पूरे पॉलिटिकल आदमी थे। वे बहलोल लोदी, सिकंदर लोदी और इब्राहीम लोदी के शासन काल में हुए थे। कबीर ने जॉर्ज ऑर्वेल से 465 साल पहले बता दिया था कि पॉलिटिकल लैंग्वेज इस तरह डिजाइंड होती है कि उसमें झूठ सदैव सत्य का विभ्रम देते हैं और हत्याएं या नरसंहार किसी पवित्र यज्ञ अनुष्ठान दिखाई देने लगती हैं। ऐसे व्यक्ति को लोग पवित्र और चक्रवर्ती शासन के अश्वमेध का घोड़ा मानकर पूजने लगते हैं। इस देश के लोग दुष्टों को पूजते और अपने सच्चे साधुओं की वाणी पर ध्यान तक नहीं देते। कबीर जैसे विद्रोही और विवेकशील साधु की क्या जगह आज हमारे चिंतन और जीवन में? आज हर साल विज्ञान में 45 लाख से अधिक विद्यार्थी प्रवेश पाते हैं; लेकिन सबके सब रूढ़िवादी और दकियानूस। कबीर जैसी चेतना किसी एक में नहीं। वे साहसी कबीर ही थे जो अस्मत लेने के बदले लोई को राशन देने वाले किसी लालची दूकानदार के घर रात को अपने कंधों पर बिठाकर अपनी पत्नी को लोई को ख़ुद ले गए और बाहर इंतज़ार करने लगे कि वह आए तो उसे वापस ले जाएं। मनुष्य को हिला देने वाला यह दृश्य उस दुष्ट को भी हिला ही देता है, जो किसी की भूख को रुपहली मछली मानकर अपनी धधकती कामुक क्षुधा शांत करना चाहता है। ब्राह्मण गंगा के पानी की पवित्रता को बखान करते हैं तो कबीर उन्हें पीने को अपना लोटा देते हैं। ब्राह्मण जुलाहे के लोटे को छूकर अपावन नहीं होना चाहते। कबीर कहते हैं अगर गंगा का पानी मेरे लोटे को शुद्ध नहीं कर सकता तो तुम लोगों की पापात्माओं को ढोती तुम्हारी काया को कैसे शुद्ध कर देगा? अभी किसी ने कहा कि मनुष्य को अभिमान नहीं करना चाहिए। कबीर ने तभी कह दिया था कि अभिमान कभी भी विनम्रता पर विजय प्राप्त नहीं कर सकता। आज सब लोग जातिवाद के नाना ख़तरनाक़ रूपों से त्रस्त हैं। लेकिन कबीर ने तो तभी साहस के साथ कहा : एक जोति थैं सब उतपनां, कौन बॉम्हन कौन सूदा। आज कुछ लोग हिंदुत्व के लिए पूरे देश में तूफान मचाए हुए हैं। कबीर ने उन्हें किस तरह फंफेड़ा है, वह अतुलनीय है। आज एक बहुत बड़ा समूह देश में जातियों को पुनर्जीवन देने पर आमादा है। कबीर ने तो तब कहा था : जात नहीं जगदीश की, हरि जन की कहाँ होय। जाति पांत के कीच मैं, डूब मरो मत कोय। कबीर ने बहलोल लोदी, सिकंदर लोदी और इब्राहीम लोदी जैसे मुसलिम शासकों के समय में मस्जिद पर चढ़कर अजान देने को बांग देना कहा और उपहास उड़ाया। मस्जिदों, मुल्ला-मौलवियों और इस्लाम की बहुत सारी रूढ़यों पर ख़तरनाक़ प्रहार किए। कबीर को किसी लोदी ने कभी कुछ नहीं कहा। उनके सारे के सारे पद और दोहे वैसे के वैसे सुरक्षित हैं। किसी ने उनकी लिंचिंग नहीं की। किसी ने उन्हें जेल में नहीं डाला। किसी ने उन्हें धर्म या देशद्रोही नहीं बताया। कबीर कितने विद्रोही थे। इसका एक बड़ा प्रतीक मगहर है। वे श्रेष्ठता के ऐसे मानकों को ध्वस्त कर देने वाले थे, जिन्होंने समाज में लोगों के बीच अंधविश्वास और अवैज्ञानिकता को सुदृढ़ कर दिया था। लोग कह रहे थे कि काशी में करवत लेने या मरने से मुनष्य स्वर्ग में जाता है और उसके पास ही मगहर वह जगह है, जहाँ कोई व्यक्ति मरे तो उसका नरक जाना तय है। कबीर पूरे जीवन काशी में रहे; लेकिन मरने का समय आया तो मगहर चले गए। कहने लगे, वे कौन स्वयं भू हैं, जो एक जगह को स्वर्ग और दूसरी को नरक घोषित कर देते हैं। हम तो हम हैं और हमारी अपनी परिभाषाएं हैं। होगा तुम्हारा स्वर्ग, मैं तो उसे नरक की तरह से छोड़कर ये चला : कवनु नरकु किया, सुरगु बिचारा संतन दोऊ रादे। हम काहू की काणि न कढ़ते अपने गुरु परसादे। सचमुच, कबीर अपने कालखंड के सबसे बेहतरीन रिपोर्टर थे और आज का समय मांग करता है कि वैसे ही रिपोर्टरों की बहुत आवश्यकता है, जो सबको सब तरह से विचलित और प्रक्षालित करते रहें। #kabir #कबीर #kabirJayanti #कबीर_जयंती #kabir_is_supremegod #KabirlsGod #KabirlsGod
8
26
94
7,390
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
Press Club of India expresses concern on Australian journalist Avani Dias being compelled to leave India after the government denied her visa extension “We demand that the government should come clear on this issue and state the reasons behind denial of visa extension to her.”
33
196
16
425
58,287
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
UK: #JulianAssange's hearing is set for 20-21 Feb, determining if further appeal is possible or extradition begins. @pen_int, @englishpen and @PEN_Norway will be at the Royal Court of Justice to demonstrate solidarity. We call to stop the extradition and #FreeAssange pen-international.org/news/s… @Stella_Assange @FreeAssangeNews
5
73
3
128
6,569
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
Israel has now killed 8,312 Palestinian children in Gaza, in 56 days. 8,312 children. Call it what it is: GENOCIDE
3,148
28,756
543
53,778
1,582,969
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
मेरे पापा @RupeshKSingh85 को रिहा करो-अग्रिम. #500_days_behind_the_bar
14
32
896
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
Indian media must be the only ones that celebrate train inaugurations but ignore train accidents. No accountability, no questions, no actions.
61
1,390
19
5,599
125,104
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
BREAKING: World leaders applaud @LulaOficial for calling for the freedom of Julian Assange at the UN General Assembly today. “Preserving press freedom is essential. A journalist like Julian Assange cannot be punished [for] informing society in a transparent and legitimate way” #FreeAssange2023
99
2,435
134
6,779
187,633
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
आदिवासी आरक्षण मंच की भगवती भील, प्रमिला तथा 3 नाबालिग आदिवासी किशोरों समेत 56 आदिवासियों को 8 सितंबर 2023 से बांसवाड़ा मे गिरफ्तार किया गया है,जिसकी पीयूसीएल कड़े शब्दों में निंदा करता हैं. हमारी सख्त नाराजगी है कि बांसवाड़ा पुलिस व प्रशासन ने दुर्भावनापूर्ण एफआईआर थाना कलिंजरा में दर्ज की हैं (नंबर : 183/ 2023, dated 09/09/2023 व FIR 184/ 2023, 10/09/2023)अखबारों के मुताबिक स्थानीय पुलिस 200 अधिक आदिवासियों को अपराध से जोड़ना चाह रहे हैं.
3
4
321
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
अगर आपके शहर में कोई समोसे की दुकान है जो घटिया क्वालिटी के तेल में बासी आलू और मिलावटी मैदे से समोसे बनाती है। तो अगर ऐसे में आप व्यक्तिगत रूप से उस दुकान से समोसे ना खाने का फ़ैसला करते हैं तो क्या ये अपनी सेहत की रक्षा है या दुकानदार का हक़ मारना?
736
2,994
221
13,270
623,364
Stop destroying nature!!
This used to be their home, it carried their nests which had their eggs. But someone destroyed those innocent lives and their whole world is now crumbling. That someone is called “Human" and it's you man. Please stop! Come together and save the forest @dolkabadh
1
1
85
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
जब से प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगकर कृषि बिल वापिस लेने को मजबूर हुए, तब से उनके मन में गांव-किसान की आवाज उठाने वालों के खिलाफ कड़वाहट बढ़ गई है। उनके हाथ Account Withheld करने का नया उस्तरा लग गया है। जो उन्हें थोड़ा तीखा बोले, वही देश विरोधी बता कर बैन कर दिया जाता है। खेती किसानी के मुद्दे उठाने वाले @ramanmann1974 और @GaonSavera के हैंडल्स को भारत में बैन कर दिया गया है। प्रधानमंत्री जी, इतना मत डरो प्लीज। #restore_GaonSavera_account
145
999
21
3,580
243,840
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
#Chandrayaan3Landing की कामयाबी के लिए @isro के वैज्ञानिकों के साथ पूरे देश को मुबारकबाद! इस कामयाबी के साथ कुछ सबक भी हैं: 1. यह कामयाबी उस विज्ञान की है जो प्रयोग, तर्क और तथ्य से आगे बढ़ता है।असफलताओं से सीखता है।शार्टकट या जुगाड़ में नहीं मेहनत में विश्वास करता है।
1
14
75
2,339
Dr. Anil Kumar Mishra ڈا. انل کمار مشرا retweeted
Rahul Gandhi said- Lalit and Nirav also have 'Modi' in their name. - He got a defamation suit - Sentenced for 2 yrs - Disqualified from Parliament The PM said- East India Company and Indian Mujahideen also had 'India' in their name. - No case? - No sentence? - No disqualification? Is 'Modi' bigger than 'India'?
393
3,451
117
11,195
443,924