Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) header
Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) profile picture

Geopolitical War Monitoring Journalist.Network10,EuroNews,BBC WorldWide.VOA.Channel7. ZeeNews. NewsNation,Hindustan.constitutionalist 🇮🇳 योगक्षेमं वहाम्यहम्

Global
Joined August 2009
Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)Photo by Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08)
यह वीडियो और खबर थाईलैंड की एक बहुत ही अनोखी और Eco-friendly Farming Technique।से जुड़ी है. फसल की कटाई के बाद THILAND के खेतों में बड़ी संख्या में ,लगभग 10,000 बत्तखों को एक साथ छोड़ दिया जाता है. ये बत्तखें खेतों में बचे हुए Snails, Insectsऔर फसल कटाई के बाद खेतों में छूटे हुए अनाज के दानों को बड़े चाव से खा जाती हैं. बत्तखें खेत के कीटों को प्राकृतिक रूप से साफ कर देती हैं, जिससे किसानों को Pesticides का इस्तेमाल कम करना पड़ता है. बत्तखों को प्राकृतिक रूप से भोजन मिल जाता है, जिससे किसानों को उनके Feed पर अलग से ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते. यह तरीका पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है और किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है. #ThailandFarming #EcoFriendly #SustainableAgriculture #RiceFields #DuckFarming #AgricultureInnovation #GreenFarming
2
6
30
9,194
Bnei Brak, ISRAEL में अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी छात्रों की इज़राइली सेना में अनिवार्य भर्ती के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन और हिंसक झड़प की ये डरावनी तस्वीरें हैं... #Israel #JerusalemFaction #Haredi #MilitaryConscription #BneiBrak #MilitaryDraftIssue
1
75
इज़राइल में अनिवार्य सैन्य भर्ती को लेकर हंगामा: रोड 4 पर पुलिस और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प! 🚨🇮🇱 Highway 4 पर Jerusalem Faction के अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी प्रदर्शनकारियों द्वारा सेना में अनिवार्य भर्ती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने Stun grenades और लाठियों का जमकर इस्तेमाल किया. हाल ही में सैन्य सेवा से बचने या नियमों का पालन न करने के आरोप में कुछ येशिवा–धार्मिक स्कूल के छात्रों को सेना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था. इसी गिरफ्तारी के विरोध में और अपनी धार्मिक छूट की मांग को लेकर इन लोगों ने सड़कों पर उतरकर जाम लगाया और प्रदर्शन किया. Jerusalem Faction या Peleg Yerushalmi अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी Haredi Jews का एक कट्टरपंथी और रूढ़िवादी गुट है. यह समूह यह मानता है कि उनके धार्मिक छात्रों को इजरायली सैन्य सेवा से पूरी तरह छूट मिलनी चाहिए.जब भी इस समुदाय के किसी छात्र या सदस्य को सेना या पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता है, तो यह फैक्शन बड़े पैमाने पर सड़क जाम और हिंसक प्रदर्शन करता है. #Israel #JerusalemFaction #HarediProtests #IsraelNews #Highway4 #Haredi #MilitaryConscription #BneiBrak #MilitaryDraftIssue
2
3
297
ITALY की सेना का एक ICH-47F Chinook हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए यह हादसा Bosnia and Herzegovina के Brčko शहर के पास हुआ, जहाँ यूरोपीय संघ के शांति मिशन के तहत यह हेलिकॉप्टर तैनात था.
1
6
438
"Trump has lost his mind?" "You're sick. You are disgusting. Put yourself in shape, you look like hell..." A Reuters reporter asked Donald Trump if he was skipping Kansas because he was tired of traveling or wasn't feeling well. In response to this question, Donald Trump flew into such a rage that it was like waving a red flag at a bull.
1
174
BHUTAN के गासा जिले में स्थित शिनताफू–लेमथांग झील में GLACIAL LAKE आउटबर्स्ट फ्लड' की घटना हुई है. जिससे भारत की ओर संकोश नदी के तटीय और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है. झील का पानी मोफू और मो चू नदी के रास्तों से होते हुए नीचे की ओर संकोश नदी की तरफ बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलीपुरद्वार के कुमारग्राम, पकरीगुड़ी, भोलका और आसपास के चाय बागान तथा वन गांवों में खास सतर्कता बरती जा रही है. संकोश नदी और उसकी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत नदी के किनारों से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है. दार्जिलिंग, तराई और डुआर्स क्षेत्र निवासियों से सतर्क रहने, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने का अनुरोध किया गया है.
1
1
262
🚨Putin said––Russia does not want a war with Europe, but if such a situation arises or anyone wants to prepare for it, Russia is fully prepared for it." रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में Russia-Africa summit के परिणामों पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूरोप को यह चेतावनी दी है. पुतिन ने कहा कि यदि चीजें बहुत आगे बढ़ गईं और यूरोप के साथ सीधा संघर्ष छिड़ गया, **तो उस युद्ध में कोई भी विजेता नहीं बचेगा ** राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस बयान के भू-राजनीतिक स्तर पर बहुत गहरे और दूरगामी मायने हैं. पुतिन का यह बयान सीधे तौर पर NATO और यूरोपीय देशों के लिए है जो यूक्रेन युद्ध के दौरान लगातार रूस पर आर्थिक और सामरिक दबाव बना रहे हैं. "2030 तक रूस की सामरिक हार संभव नहीं है" कहकर पुतिन ने अपनी घरेलू जनता और वैश्विक मंच –विशेषकर ग्लोबल साउथ को यह संदेश दिया है कि रूस लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है और उसकी आर्थिक और सैन्य स्थिति स्थिर है. पुतिन का अपने बयान के अंत में यह कहना कि "अगर चीजें बहुत आगे बढ़ीं, तो कोई विजेता नहीं बचेगा," एक प्रकार से अप्रत्यक्ष रूप से इस बात की याद दिलाना है कि रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु जखीरा है, और सीधा टकराव पूरी मानवता के लिए विनाशकारी होगा. #VladimirPutin #NATO #RussiaEurope #Ukrain #Geopolitics #Europe #AtomicPower
4
311
ZIM-Chartered Container Ship Sinks in Black Sea After Drone Attack Off Bulgarian Coast— लाइबेरिया के झंडे वाला कंटेनर जहाज 'कॉन्टशिप जेट' , जिसे इजरायली शिपिंग कंपनी ZIM ने चार्टर किया था–उस पर बुल्गारिया के तट के पास ब्लैक सागर में केप कालियाकरा के पास में समुद्री सुसाइड बोट्स द्वारा हमला किया गया. यह जहाज इस्राइल के Haifa बंदरगाह से रोमानिया के Constanta बंदरगाह की ओर जा रहा था. जहाज पर कुल 421 कंटेनर लदे हुए थे, जिनमें लिथियम-आयन बैटरी, Corrosive liquids और एसिड जैसे खतरनाक और संवेदनशील सामान भी शामिल थे. ड्रोन्स के हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और वह गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर पानी में डूब गया. राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 18 क्रू मेंबर्स को समय रहते लाइफबोट्स के जरिए बुल्गारियाई नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया. #BlackSea #ZIM #MaritimeSecurity #DroneAttack #Bulgaria
5
470
गुजरात के Morbi शहर के वाघपारा इलाके में कार के पार्किंग सेंसर की आवाज से चिढ़कर पड़ोसी शिखर गोयल ने महिला वकील पुष्पा भट्ट की खड़ी गाड़ी में आग लगा दी. मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार घर के पास पार्क थी. गाड़ी का अलार्म किसी के संपर्क में आने पर बार-बार बीप कर रहा था. इस आवाज से चिढ़कर आरोपी शिखर गोयल हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा. उसने कार के बोनट पर पेट्रोल डाला और माचिस जलाकर गाड़ी में आग लगा दी. हैरान करने वाली बात यह रही कि कार में आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं, बल्कि जलती हुई कार का अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाने लगा. आग से कार का इंजन और केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. अब आरोपी शिखर गोयल हिरासत में है.
1
3
9
1,420
पटना के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके राजबाजार में उर्मिला देवी नाम की एक महिला को गोली मार दी गई. मृतका उर्मिला देवी राजा बाजार इलाके में स्थित दीपा क्लीनिक में Sanitation Worker के रूप में काम करती थीं. वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद शाम के समय अपने घर के लिए निकली थीं. इसी दौरान राजा बाजार जैसे अत्यधिक व्यस्त इलाके में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. अपराधियों द्वारा इस सनसनीखेज वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
1
4
424
हर बात पर "चटर चटर–भटर भटर" करने वाले रविकिशन का जवाब MLC चुनाव के नतीजों पर सुनिये— सर, एमएससी चुनाव का रिजल्ट आया है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं कि 2027 में इससे भी बड़ी हार होगी. रविकिशन–पागल... फोटो ले लिया... कुछ बोल नहीं रहे हैं सर आप रविकिशन– हर-हर... हर-हर महादेव अच्छा लगा, पहली बार आते ही आप लोग हमको एकदम बड़ा स्वागत किए. काहे हसत बाड़ा? सर, 27 चुनाव को लेकर के क्या लग रहा है? रविकिशन–बम्म-बम्म होगा, मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं, ऐतिहासिक चुनाव होगा. विराट और विशाल विजय होगी, मोदी-योगी जी के कालखंड में... ये शिक्षक चुनाव था. वो जनता का चुनाव है.जनता लॉ एंड ऑर्डर देखती है. आप लोग बहुत आनंदित रहेंगे, सभी लोग सुरक्षित रहेंगे.. ये उत्तर प्रदेश जो नया बना है, ये अद्भुत है..
3
9
763
🚨 Chaos in the Albanian Parliament! संसद भवन का मुख्य हॉल उस समय धुएँ से भर गया जब विपक्षी सांसदों ने एक मतदान प्रक्रिया को रोकने के लिए लाल और नीले रंग की फ्लेयर्स जला दिए. संसद के भीतर की ये नाटकीय तस्वीरें राजधानी Tirana में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों और तीखे राजनीतिक संघर्ष के बीच सामने आई हैं. धुएं और फ्लेयर्स के बीच, विपक्षी सदस्यों ने सत्तारूढ़ दल के सांसदों के साथ तीखी झड़प की और प्रधानमंत्री Edi Rama पर पानी की बोतलें भी फेंकी. #Albania #Tirana
2
8
503
प्रयागराज के नवाबगंज–बरईपुर रामनगर गांव में ज़मीन में में गाड़े हुए करोड़ों रुपए रुपए मिले हैं. अभी तक 5 करोड़ रुपए की गिनती हुई है जबकि स्थानीय लोगों की चर्चाओं के मुताबिक यह रकम 60 करोड़ तक पहुंच सकती है. जिस मकान के बरामदे की खुदाई से 500 रुपए के नोटों के ये जो करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं वो मकान दो सगे भाइयों—राकेश यादव और राजेश यादव का है. दोनों भाईं पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक कंपनी में काम करते थे. कोरोना के दौरान दोनों आरोपी बड़ी रकम के साथ वहां से अपने गांव लौटे थे. गांव लौटने के बाद आरोपियों ने अचानक कई बीघा कृषि भूमि, बाजार में दुकानें, नया मकान, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि खरीदे थे और गांव में मंदिर निर्माण भी करा रहे थे. पिछले दिनों इन दोनों भाइयों का जमीन को लेकर अपने पट्टी से झगड़ा हो गया था. इसी विवाद में पैसों की सूचना लीक कर पुलिस तक पहुंचा दी गई. अब पूरे मकान को सील कर दिया गया है और ED, Income Tax तथा पुलिस मिलकर, आय के स्रोत, टैक्स चोरी और संभावित हवाला या आपराधिक नेटवर्क के कोण से बहु-स्तरीय जांच कर रही हैं.
1
5
11
1,607
Cyclone Arnab के कारण ओडिशा के Ganjam जिले और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है. Aska सोराडा Sorada और Berhampur सहित लगभग 300 गांव और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. नदियों के उफान पर होने से कई संपर्क मार्ग पूरी तरह कट चुके हैं.
1
10
19
1,182
सरकार को THAR जीप की बिक्री पर रोक लगा देनी चाहिए.. राजस्थान के झुंझुनूँ जिले के चिड़ावा में BJP के स्थानीय नेता राजेश दहिया की पुत्रवधू चीना आलड़िया की थार एसयूवी में सवार, भाजपा नेता के भतीजे और उसके एक अन्य साथी ने, बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए भाग गया. इस भीषण दुर्घटना में तीनों युवकों—राजेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी और अशोक सैनी की मृत्यु हो गई...….. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चिड़ावा-मंड्रेला मार्ग जाम कर दिया. उन्होंने आती जाती अन्य गाड़ियों पर पथराव किया.
1
6
518
KIEV में अंधेरा छाया हुआ है. रूस द्वारा UKRAIN के Power System को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कीव और देश के कई अन्य क्षेत्रों जैसे विन्नित्सा, डिप्रोपेट्रोव्स्क, डोनेट्स्क, चेर्निहाइव, खार्किव, ज़ाप्रोज़ीझिया और सुमी ओब्लास्ट में बिजली आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हुई है. बिजली ग्रिड पर अत्यधिक दबाव और क्षति के कारण, ऊर्जा ऑपरेटरों जैसे DTEK और उक्रेनेर्गो को कीव और आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए घंटेवार बिजली कटौती के शेड्यूल लागू करने पड़े हैं. पावर ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने और बड़े पैमाने पर किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए केवल घरेलू उपभोक्ताओं ही नहीं, बल्कि उद्योगों और व्यवसायों के लिए भी बिजली की खपत पर सख्त प्रतिबंध और सीमाएं तय की गई हैं. लगातार हो रही बमबारी के कारण ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखना देश के सामने एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, जिससे अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं. #KyivPowerOutage #UkraineUnderAttack #EnergyInfrastructure #RussiaUkraineWar #Kyiv
6
374
नाइजीरिया के Taraba State के बिन्नाडी गाँव में एक भीषण सशस्त्र हमले में 62 बेकसूर लोगों की मौत हो गई है,जबकि 52 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हमलावर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी व आगजनी की. नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में भारी हथियारों से लैस सशस्त्र Bandits, Boko Haram और ISWAP जैसे कट्टरपंथी–जिहादी गुट सक्रिय हैं. जो धार्मिक और सांप्रदायिक हिंसा, अपहरण और नरसंहार की वारदातों में शामिल रहते हैं. इस क्षेत्र में कृषि करने वाले स्थानीय समुदायों –जिनमें बड़ी संख्या में ईसाई शामिल हैं– और सशस्त्र मिलिशिया के बीच ज़मीन, संसाधनों और धार्मिक-सामाजिक टकराव के कारण अक्सर इस तरह के खूनी हमले किए जाते हैं. #Nigeria #TarabaState #BinnariAttack
4
376