Shalini Gupta (@askshalugupta) header
Shalini Gupta (@askshalugupta) profile picture

Simple girl, big dreams...

Allahabad
Joined April 2026
Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)Photo by Shalini Gupta (@askshalugupta)
गुजरात के डाकोर मंदिर में 151 मन का अन्नकूट चढ़ाया गया। भगवान का भोग लगते ही प्रसाद की लूट मच गई। कोई बोरी तो कोई झोला लेकर प्रसाद लेने टूट पड़ा। 😂🙏
2
143
फिरोजाबाद के चंदपुरा गांव में दीपावली की रात 48 वर्षीय रूप सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में पत्नी और बेटा भी घायल हुए, बेटे का पैर फ्रैक्चर हो गया। मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
1
4
117
कभी-कभी चुप रहना भी जरूरी होता है, क्योंकि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता।
5
79
दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात पटाखा फटने से 10 साल के मासूम ऋषि की जान चली गई। बेटे को खोने के बाद मां अंजलि का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने अस्पताल पर सही इलाज न करने और परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। मां ने इंसाफ की मांग की है।
3
133
राजस्थान के सीकर में तो गजब हो गया! एक बेटे ने अपने ही पिता की दुकान से सोना लूटने की साजिश रच डाली। इसके लिए तीन दोस्तों को भी साथ मिला लिया, लेकिन पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। अब बताइए, ऐसे बेटे का क्या करें! 😅
1
1
12
5,472
कन्नौज में दिवाली की शाम अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनका अमोल दीक्षित से विवाद हुआ था। पुरानी राजनीतिक रंजिश की बात भी सामने आ रही है। अनुज अपने पीछे पत्नी, मां और एक छोटी बेटी छोड़ गए हैं।
2
7
143
लखनऊ में STF ने लूट करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से करीब 48.45 लाख रुपये बरामद किए।
4
45
कानपुर के पनकी पड़ाव में दिवाली की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की छत गिरने से सास, बहू और महज 20 दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य घायल है। हादसे के वक्त बहू अपने बच्चे को गोद में लेकर खिला रही थी, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई।
1
5
194
आप सभी को परेवा (गोवर्धन पूजा) की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌸
1
4
95
दिवाली के दिन गाजियाबाद के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। नोवा मॉडटेक नाम की इस फैक्ट्री में प्लास्टिक का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।
4
67
अयोध्या में आज 30 लाख दीप जलाने की तैयारी है। शाम होते ही रामनगरी लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगी। पूरे देश की नजरें आज अयोध्या के दीपोत्सव पर टिकी हैं। 🪔
5
62
दिवाली पर यूपी के सरकारी कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से तोहफा! 🎁 महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की गई है। अब कर्मचारियों को 63% DA मिलेगा। अब दिवाली की खुशी और भी बढ़ गई, कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले!
5
49
ओडिशा में महिला सब-रजिस्ट्रार ₹7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गईं। पहले ₹10 हजार मांगे, फिर ₹7 हजार में सौदा तय हुआ। लेकिन मैडम को क्या पता था कि ₹7 हजार का सौदा इतना महंगा पड़ जाएगा कि नौकरी पर ही बन आएगी! 😅
2
61
सूरत के कपड़ा कारोबारी रामस्वरूप मूंड ने दिवाली पर अपने 50 कर्मचारियों को 1-1 लाख रुपये कैश बोनस दिया। साथ में खास तोहफे भी दिए। मालिक का इतना प्यार देखकर कई कर्मचारी भावुक हो गए। बॉस हो तो इनके जैसा
1
12
347
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔
1
6
98
दिल्ली के साकेत में एक कार शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स महिला को पीठ पर बैठाकर एक इमारत से दूसरी इमारत पर जाता नजर आ रहा है।
4
88
बिहार के नवादा में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी का नया तरीका पकड़ा। झारखंड से आ रही बोलेरो की छत में गुप्त तहखाना बनाकर सैकड़ों लीटर विदेशी शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कितने तेजस्वी लोग हैं
4
111
पंजाब के मोगा में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कानों से बाइक सवार दो युवक सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
4
166
सहारनपुर में थाने के अंदर ढाई महीने की गर्भवती महिला से गैंगरेप के मामले में रिटायर्ड CO और इंस्पेक्टर को 20-20 साल की सजा सुनाई गई। करीब 11 साल की लंबी लड़ाई के बाद महिला को इंसाफ मिला। वर्दी की आड़ में ऐसा जुर्म करने वालों को कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए।
1
6
160
आप लोग कौन से वाले हो भाई? 😄
2
7
207