सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio) header
सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio) profile picture

आधिकारिक अकाउंट / जनपद बागपत में विभिन्न प्रशासनिक अपडेट के लिए फॉलो करे। / @BagpatDm @CDOBaghpat सूचना सेतु ऐप का उपयोग करे: https://teapawt.net/t.co/zTpFsZ2oYO

Joined July 2021
Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)Photo by सूचना विभाग, बागपत (@baghpatdio)
#SVEEP अभियान के अंतर्गत आज जनपद #बागपत में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को फॉर्म06 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी एवं वोट के महत्व से अवगत कराया। आज ही नागरिक सेवा पोर्टल से जुड़ें: voters.eci.gov.in #SSR2027 @CommissionerMe3
2
1
2
53
जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी @RahulBhatiGoUP की अपील: जनपद #बागपत के नागरिक 16-30 नवंबर तक स्वगणना पोर्टल: se.census.gov.in पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें एवं #जनगणना2027 में भागीदारी सुनिश्चित करें। #Census2027 @CensusIndia2027
2
3
64
सूचना विभाग, बागपत retweeted
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा प्रदेश में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में प्रेसवार्ता... 🗓️ दिनांक- 17 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) 🕛 समय- मध्यान्ह 12:00 बजे से..... 📍 स्थान- लोकभवन सभागार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश Live On YouTube- youtube.com/live/GWUFgtNCEa0…
4
52
57
5,126
आज #बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में @ayushupdept विभाग के प्रमुख सचिव एवं शासन से नामित जनपद #नोडल अधिकारी श्री रंजन कुमार सर ने शासन के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की #समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #Baghpat #Review
42
आज #Census2027 अभियान के अंतर्गत जनपद #बागपत में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर #स्वगणना की जानकारी दी गई एवं जनगणना 2027 में जिम्मेदारी से भागीदारी करने का आह्वान किया। #Baghpat #जनगणना2027 स्वगणना पोर्टल लिंक: se.census.gov.in/
1
1
56
कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2027 के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य प्रकाशन की मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। #SVEEP #Baghpat #SSR2027 #बागपत @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @CommissionerMe3 @DEO_Baghpat
1
3
142
#SVEEP अभियान के अंतर्गत विभिन्न हितधारकों से बैठक कर अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं #SSR2027 अभियान के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर आज BLOs ने आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर मतदाताओं को नाम की जांच कराई। @CommissionerMe3 #Baghpat #VoterAwareness
1
44
#ECI के निर्देशों के क्रम में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 #SSR2027 एवं मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ जनपद नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव श्री रंजन कुमार जी द्वारा किया गया। #Baghpat #SVEEP नागरिक सेवा पोर्टल से जुड़ें: voters.eci.gov.in @CommissionerMe3
48
#SVEEP अभियान के अंतर्गत आज जनपद #बागपत में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को फॉर्म-06भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी एवं वोट के महत्व से अवगत कराया। आज ही नागरिक सेवा पोर्टल से जुड़ें: voters.eci.gov.in #SSR2027 @CommissionerMe3
35
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने जनपद #बागपत के गन्ना किसानों से की अपील। चीनी मिल में साफ एवं गुणवत्तायुक्त गन्ने की ही आपूर्ति करें, ताकि गन्ने की रिकवरी में वृद्धि हो सके। drive.google.com/file/d/1cbz… #CaneDevelopment #Baghpat @UPCane @BagpatDm @DCOBaghpatup17
3
110
#लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी हेतु जनपद #बागपत में स्वीप अभियान के तहत मतदाता साक्षरता क्लबों #ELCs के माध्यम से युवाओं को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की जानकारी दी गई। 18 वर्ष आयु पूर्ण युवाओं को फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
32
लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी जरूरी! #बागपत के पुलिस अधीक्षक श्री पूर्णेन्दु सिंह जी ने युवाओं से आह्वान किया कि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ऐसे युवा, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। #SVEEP
2
63
सूचना विभाग, बागपत retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत नाज़ुक (क्रिटिकल) मतदेय स्थलों के चिन्हीकरण एवं सुभेद्य (वल्नरेबिलिटी) मैपिंग की कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश प्रत्येक मतदाता को भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता – मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ: 16 नवम्बर, 2026 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य प्रदेश के पुलिस आयुक्तों, समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को नाज़ुक (क्रिटिकल) मतदेय स्थलों के चिन्हीकरण एवं सुभेद्य (वल्नरेबिलिटी) मैपिंग की कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाज़ुक (क्रिटिकल) मतदेय स्थलों का चिन्हीकरण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ किया जाए। आयोग द्वारा इसके लिए सात प्रमुख मानक निर्धारित किए गए हैं। इनमें ऐसे मतदेय स्थल शामिल हैं, जो वल्नरेबल पॉकेट अथवा वल्नरेबल क्षेत्र में आते हैं, जहां पिछले निर्वाचन में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ हो और 75 प्रतिशत से अधिक मत किसी एक प्रत्याशी को प्राप्त हुए हों अथवा जहां 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हो। इसके अतिरिक्त पिछले लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन में पुनर्मतदान की स्थिति, मतदान प्रक्रिया में अनियमितता अथवा बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं, अनुपस्थित, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं का प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र के औसत से अधिक होना तथा संबंधित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति भी क्रिटिकल मतदेय स्थल के चिन्हीकरण के आधार होंगे। सुभेद्य (वल्नरेबिलिटी) मैपिंग का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों एवं मतदाताओं की पहचान करना है, जहां किसी व्यक्ति अथवा समूह द्वारा मतदाताओं को मतदान करने से रोकने, डराने-धमकाने या प्रभावित करने की आशंका हो सकती है। इसके लिए ग्राम, मजरा एवं क्षेत्रवार ऐसे मतदाताओं अथवा मतदाता समूहों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्हें मतदान के दौरान भय, दबाव अथवा किसी अन्य प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिन्हीकरण एवं वल्नरेबिलिटी मैपिंग की कार्यवाही में स्थानीय परिस्थितियों, पूर्व निर्वाचन के अनुभवों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं का समुचित विश्लेषण किया जाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करते हुए समयबद्ध ढंग से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्रिटिकल मतदेय स्थलों का चिन्हीकरण एवं वल्नरेबिलिटी मैपिंग इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सकेगा। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
5
34
46
9,035
सूचना विभाग, बागपत retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर को 75 जनपदों में जिला निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी आलेख्य मतदाता सूची हर बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी आलेख्य मतदाता सूची लखनऊ: 16 नवम्बर, 2026 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों की 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुविधा एवं जानकारी के लिए आलेख्य मतदाता सूची संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा भी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इन बैठकों में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति किए जाने का अनुरोध भी किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके। 1,73,730 मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास आमजन को दिखाने हेतु प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। जिसका उनके द्वारा 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक टेबल टॉप एक्सरसाइज कर त्रुटियाँ को चिन्हित कर नियमानुसार अग्रतर कार्यवाही भी की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के साथ ही सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना है। इस कार्य में राजनैतिक दलों एवं आम नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
50
66
16,006
सूचना विभाग, बागपत retweeted
*जनगणना–2027* अब अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें, जनगणना में भागीदार बनें! se.census.gov.in स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026 जनसंख्या गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 इस अवधि में प्रगणक आपके घर आकर जनगणना का कार्य करेंगे। कृपया उन्हें सही जानकारी देकर सहयोग करे।
1
14
45
2,410
सूचना विभाग, बागपत retweeted
5
133
201
38,270
आज #SVEEP अभियान के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें युवाओं को वोट के महत्व एवं विभिन्न अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। #Baghpat @ECISVEEP @ceoup @BagpatDm @DEO_Baghpat @sveepbaghpat @CommissionerMe3
1
2
107
अब अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें,जनगणना2027 में भागीदार बनें! se.census.gov.in स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026 जनसंख्या गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 इस अवधि में प्रगणक आपके घर आकर जनगणना का कार्य करेंगे।कृपया उन्हें सही जानकारी देकर सहयोग करें। @CommissionerMe3
1
3
142
डिजिटल दौर में लोकतंत्र की नई पहरेदारी, कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ निर्वाचन सोशल मीडिया सेंटर, मेरठ मंडलायुक्त @CommissionerMe3 ने किया उद्घाटन.. @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @sveepbaghpat @BagpatDm
आज #बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में मा. मंडलायुक्त, मेरठ मंडल @CommissionerMe3 श्री भानु चंद्र गोस्वामी जी द्वारा निर्वाचन सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस सेंटर के माध्यम से निर्वाचन संबंधी प्रमाणिक सूचनाओं का प्रसार, #SVEEP अभियान का संचालन व फेक न्यूज की निगरानी की जाएगी।
58
चुनाव की तैयारी में हर स्तर पर जिम्मेदारी और समन्वय जरूरी : @CommissionerMe3 निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जिम्मेदारी से काम करें अधिकारी: मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @sveepbaghpat @CommissionerMe3
आज #बागपत में मा. मंडलायुक्त, मेरठ मंडल @CommissionerMe3 श्री भानु चंद्र गोस्वामी जी की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #Baghpat
83