Bsa Hardoi (@bsa_hardoi) header
Bsa Hardoi (@bsa_hardoi) profile picture

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई , उत्तर प्रदेश Official Twitter Account

Joined December 2022
Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)Photo by Bsa Hardoi (@bsa_hardoi)
विकास भवन हरदोई में स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दिनांक 23 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे विकास भवन सभागार, हरदोई में स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती नेहा ब्याडवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री प्रभात मिश्र एवं जनगणना प्रशिक्षण प्रभारी श्री विनय जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर, प्रगणक, सुपरवाइजर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा अधिक से अधिक परिवारों तक जागरूकता पहुँचाने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वगणना अभियान को गति देना, कार्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना तथा सभी प्रतिभागियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना रहा। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #Hardoi #BasicEducationDepartment #जनजागरूकता #TeamHardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @InfoDeptUP @basicshiksha_up @UPGovt @CensusIndia2027
2
248
स्वयं स्वगणना कर अभियान को आगे बढ़ा रहे प्रगणक एवं सुपरवाइजर जनगणना 2027 के अंतर्गत मल्लावां विकासखंड में प्रगणक एवं सुपरवाइजर स्वयं स्वगणना की प्रक्रिया अपनाकर डिजिटल माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर रहे हैं। उनकी यह पहल स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दूसरों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने और अभियान के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास है। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #मल्लावां #Hardoi #जनजागरूकता @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027
1
226
जनगणना 2027 जागरूकता रैली का आयोजन जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय धोबिया, विकासखंड हरियावां में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझने और डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। #जनगणना2027 #स्वगणना #Census2027 #हरियावां #Hardoi #जागरूकता_रैली @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027
89
स्वगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में रोशन जबी, ग्राम बरहुआं, विकासखंड मल्लावां द्वारा स्वगणना करते हुए लोगों को डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वगणना के प्रति जागरूकता और लोगों की सहभागिता बढ़ाने के ऐसे प्रयास अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #मल्लावां #Hardoi #जनजागरूकता @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027
1
190
हर परिवार तक स्वगणना की जानकारी पहुँचाने का प्रयास डिजिटल स्वगणना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और इस प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण चरण में लोगों को स्वयं ऑनलाइन विवरण दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वीरेंद्र परिहार, प्राथमिक विद्यालय बैठापुर, विकासखंड सांडी द्वारा भी स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की जा रही है। ऐसे प्रयास अभियान के संदेश को गांवों तक पहुँचाने और लोगों की सहभागिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #सांडी #Hardoi #जनजागरूकता #DigitalSelfEnumeration @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027
2
302
स्वगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक साथी निरंतर लोगों के बीच पहुँचकर जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। स्वगणना की प्रक्रिया को समझाते हुए अधिक से अधिक परिवारों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अर्चना देवी, प्राथमिक विद्यालय मोदीपुर, विकासखंड हरियावां द्वारा स्वगणना अभियान के अंतर्गत सक्रिय सहभागिता निभाते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फील्ड में शिक्षकों की यह सक्रियता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #हरियावां #जनजागरूकता #Hardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027
2
237
स्वगणना जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक मल्लावां (हरदोई)। जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान के अंतर्गत ग्राम सराय गौरी, मल्लावां में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान सुपरवाइजर शमा परवीन ने घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया एवं महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक परिवारों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रसोइयों सहित ग्रामीणों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए जनगणना 2027 में सहभागिता का संदेश दिया गया। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #मल्लावां #जनजागरूकता #Hardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027
3
245
स्वगणना अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर जागरूकता जनगणना 2027 के डिजिटल चरण के अंतर्गत ग्राम रमपुरा खमरिया, विकासखंड भरखनी में स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाते हुए स्वयं इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस तरह गाँव-गाँव तक पहुँचकर जागरूकता फैलाने की पहल स्वगणना अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #भरखनी #जनजागरूकता #Hardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CensusIndia2027 @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt
5
220
विद्यालय के माध्यम से स्वगणना जागरूकता की पहल जनगणना 2027 के डिजिटल चरण के अंतर्गत एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल, भिठारी, विकासखंड बावन में स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विद्यार्थियों को इसकी प्रक्रिया एवं महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। विद्यालय स्तर पर ऐसे प्रयास डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #बावन #जनजागरूकता #Hardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027
157
जनगणना 2027 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वगणना जागरूकता अभियान को व्यापक जनसहभागिता से जोड़ने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं को भी इस महत्वपूर्ण पहल के प्रति जागरूक किया गया। इस क्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जे.पी. त्रिवेदी जी, मंत्री श्री पंकज सिंह जी, एडीएम (न्यायिक) जी सहित बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्ताओं को स्वगणना की प्रक्रिया, इसके उद्देश्य, महत्व एवं जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिवक्ता समाज को जागरूक करने की यह पहल विशेष महत्व रखती है, क्योंकि अधिवक्ता समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे जुड़ते हैं और सामाजिक जागरूकता के प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। उपस्थित अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे स्वयं स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपने परिवार, परिचितों और समाज के अन्य लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें, जिससे जनगणना 2027 का यह महत्वपूर्ण अभियान जन-जन तक पहुँचे और अधिकाधिक नागरिक जिम्मेदारीपूर्वक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @DCO_UP @CensusIndia2027 @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt
1
4
194
स्वगणना जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए फील्ड में लगातार जागरूकता प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाने और अधिक से अधिक परिवारों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सुपरवाइजर शमा परवीन द्वारा ग्राम सराय गौरी, मल्लावां में घर-घर जाकर एवं स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क कर स्वगणना के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान रसोइयों सहित ग्रामीणों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। फील्ड में लगातार किए जा रहे ऐसे प्रयास अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #जनजागरूकता #जनभागीदारी #Hardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @DCO_UP @CensusIndia2027 @InfoDeptUP @UPGovt
1
6
269
स्वगणना अभियान में जनजागरूकता की पहल जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक साथी निरंतर लोगों के बीच पहुँचकर उन्हें स्वगणना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नागरिकों को इस प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ स्वयं स्वगणना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंकज कुमार अवस्थी द्वारा विकासखंड बावन के ग्राम इटोरिया में लोगों को स्वगणना के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। फील्ड में इस तरह की सक्रियता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #जनजागरूकता #जनभागीदारी #Hardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @CensusIndia2027 @DCO_UP
1
6
212
स्वगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान को गति देने के लिए शिक्षक साथी लगातार लोगों के बीच पहुँचकर जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। नागरिकों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाने और स्वयं आगे बढ़कर इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आशुतोष मिश्रा, यूपीएस कोर्रिया, हरदोई द्वारा भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे समर्पित प्रयास अभियान को जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। #स्वगणना #जनगणना2027 #Census2027 #जनभागीदारी #Hardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @CensusIndia2027 @DCO_UP @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt
1
4
205
स्वगणना अभियान में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हरदोई ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि को साकार करने में जनपद के समस्त शिक्षकों, विभागीय कार्मिकों एवं सहयोगियों की मेहनत, लगन और सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी के समन्वय और प्रतिबद्धता ने हरदोई को यह गौरव दिलाया है। समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #स्वगणना #जनगणना2027 #हरदोई #TeamHardoi @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @DCO_UP @CensusIndia2027 @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt
1
5
493
बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे मथुरा के चार विद्यार्थी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिला स्नेह और आशीर्वाद मथुरा के प्राथमिक विद्यालय बाद की चार होनहार छात्राओं अनसूया, दीक्षा, भावना और छात्र नरेंद्र कुमार ने बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बच्चों के साथ प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीरज मथुरिया और सहायक अध्यापिका श्रीमती कुसुम रानी भी मौजूद रहीं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया तथा पुरस्कार जीते। एक छात्रा ने कविता पाठ भी किया। राष्ट्रपति महोदया ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान राष्ट्रपति जी ने छात्रा अनसूया के सेना में अधिकारी बनने के सपने की सराहना की और उसे अच्छी सेहत बनाने की सलाह दी। बच्चों ने राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और प्रणब मुखर्जी लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया। परिषदीय विद्यालय के बच्चों के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात जीवनभर की अनमोल स्मृति बन गई। बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतिभा प्रदर्शन और नए अवसरों के मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। #SchoolEducation #SamagraShiksha #25CroreBachchonKeSapnoKaBharat #SchoolsForViksitBharat @BsaMathura @rashtrapatibhvn
3
3
13
1,605
हरदोई के नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला अमर उजाला के मंच पर स्थान। अमर उजाला के लोकप्रिय बाल पृष्ठ 'तुम्हारे मन की' में जनपद हरदोई के बच्चों की रचनात्मकता, विचारों और प्रतिभा को स्थान मिलना हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। इस अंक में बेटी की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व को दर्शाने वाली सामग्री के साथ प्राथमिक विद्यालय की छात्रा प्रियाशी (कक्षा 5, प्राथमिक विद्यालय गोंडाखेड़ा, हरियावां) की तस्वीर प्रकाशित हुई है। वहीं बबली की बनाई चित्रकला और 'मेरी रचना' स्तंभ में कंचन की कविता 'प्यारा बाल दिवस' को भी स्थान मिला है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि हमारे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ लेखन, साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। दोनों होनहार बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए साधुवाद। बच्चों की प्रतिभा को मंच मिले, तो उनके सपनों को नई उड़ान मिलती है। #BasicShiksha #Hardoi #AmarUjala #परिषदीयविद्यालय #बालप्रतिभा #तुम्हारेमनकी @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @AmarUjalaNews
1
142
आज का संकल्प—स्वगणना के नाम! जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में हमारी सहभागिता ही हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान है। आइए, आज स्वयं एवं अपने परिवार की स्वगणना पूर्ण करें और मित्रों, रिश्तेदारों तथा आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वयं भी करें स्वगणना, दूसरों को भी करें प्रेरित। हमारा छोटा-सा प्रयास, जनगणना अभियान को जनआंदोलन बना सकता है। #स्वगणना #Census2027 #जनगणना2027 #Hardoi #BasicEducation #राष्ट्रनिर्माण #जनजागरूकता @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @DCO_UP @CensusIndia2027 @basicshiksha_up @info @UPGovt
2
191
समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित जनपद हरदोई में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं जीवन की सहजता से जोड़ने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभात मिश्र के कुशल निर्देशन में ALIMCO कानपुर के समन्वय से दिनांक 17 नवंबर 2026 को BRC बिलग्राम एवं 18 नवंबर 2026 को BRC संडीला में उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 188 पात्र दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों, गतिशीलता तथा विद्यालय में सहभागिता को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्रीमती आशा वर्मा द्वारा किया गया। ALIMCO कानपुर की विशेषज्ञ टीम के सदस्य अखिलेश यादव, मोहन कुमार एवं राजेंद्र कुमार ने बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। संडीला में आयोजित शिविर में ग्राम प्रधान बेगमगंज के प्रतिनिधि द्वारा बच्चों को उपकरण प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा तिवारी के मार्गदर्शन में बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलग्राम तहसील के विशेष शिक्षक पुष्पेंद्र कनौजिया, राम सिंह, रामशीष गुप्ता, स्वर्ण शिखा, निगम सिंह, ब्रजराज, कुमुद, चंद्रकिशोर एवं सुधीर तथा संडीला तहसील के विशेष शिक्षक शिक्षा सिंह, विजय कुमार, संजय, राघवेंद्र एवं अनुज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा उपस्थित अभिभावकों को समेकित शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वितरित सहायक उपकरणों का विवरण: • ट्राई साइकिल – 18 • व्हीलचेयर – 24 • सीपी चेयर – 4 • रोलेटर – 28 • ब्रेल किट – 20 • टीएलएम किट – 17 • सुगम्य केन – 5 • हियरिंग एड – 64 (32 सेट) • कैलिपर्स – 22 सहायक उपकरण प्राप्त होने से दिव्यांग बच्चों को अपनी शारीरिक बाधाओं को कम करने, आत्मनिर्भर बनने तथा सामान्य बच्चों की भांति शिक्षा और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में सहयोग मिलेगा। समावेशी शिक्षा की दिशा में हर कदम, हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की ओर। #Hardoi #InclusiveEducation #SamagraShiksha #DivyangChildren #BasicEducation #ALIMCO #शिक्षा #समेकितशिक्षा
1
3
278
जनगणना-2027 : स्वगणना अभियान में जिम्मेदार अधिकारियों की सहभागिता जनपद हरदोई में जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना जागरूकता अभियान के क्रम में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी श्री आशीष कुमार आनंद ने बीएसए कार्यालय, हरदोई में स्वयं एवं अपने परिवार की स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन स्वगणना पोर्टल के माध्यम से आवश्यक पारिवारिक विवरण दर्ज किए तथा जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। स्वगणना नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। प्रत्येक परिवार द्वारा स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करना इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आइए, हम सभी स्वगणना को प्राथमिकता दें और जनगणना-2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। #Census2027 #SelfEnumeration #CensusHardoi #HarGharCensusHardoi #जनगणना2027 #स्वगणना @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @dmhardoi @CdoHardoi @DCO_UP @CensusIndia2027 @InfoDeptUP @UPGovt @basicshiksha_up
2
257
उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की अवधि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 है। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in)पर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है। इस वीडियो के माध्यम से हम स्व-गणना करने की प्रक्रिया सीख सकते हैं। हमारी जनगणना, हमारा विकास । #census #census2027 #censusofindia #selfenumeration #हरघरजनगणना @myogiadityanath @thisissanjubjp @dmhardoi @CdoHardoi @basicshiksha_up @InfoDeptUP @UPGovt @DCO_UP @CensusIndia2027
1
2
271