Joined May 2018
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 अक्टूबर 2026 समाहरणालय परिसर में सतर्कता अभिचेतना सप्ताह का आयोजन, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सतर्कता अभिचेतना सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान सरकारी कार्यालयों में कार्य-संस्कृति को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनहितोन्मुख बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर लोक सेवकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की स्थापना, सरकारी सेवाओं के निष्पक्ष क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। साथ ही, प्रशासनिक कार्यों में नैतिक मूल्यों का पालन करने एवं भ्रष्टाचार से संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सतर्कता अभिचेतना सप्ताह का उद्देश्य प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना तथा समाज में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने कार्यों में उच्च नैतिक मानकों का पालन करें और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला प्रशासन बक्सर सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
1
2
141
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 अक्टूबर 2026 नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बक्सर जिले में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा सघन जन-जागरूकता अभियान जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों को दिए गए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में नशामुक्त बिहार अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने तथा समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक बक्सर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा पटना स्थित अधिवेशन भवन से किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए तथा नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए: 1. व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार: जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंच सके। 2. विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता: विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 3. रैली, शपथ ग्रहण एवं परिचर्चा का आयोजन: विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, परिचर्चा तथा अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 4. जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता: अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 5. पंचायत एवं वार्ड स्तर पर जागरूकता गतिविधियां: पंचायतों, नगर निकायों, वार्डों तथा स्थानीय समुदायों के माध्यम से लोगों को नशे के सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 6. युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी: युवाओं, महिलाओं तथा समाज के अन्य वर्गों को अभियान से जोड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित किया जाएगा। 7. विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग: पोस्टर, बैनर तथा अन्य उपयुक्त प्रचार माध्यमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के जरिए नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा। 8. विभागीय समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन: संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों का संचालन करने तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और इसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता और समाज के समग्र विकास में भी बाधक बनता है। इसलिए नशामुक्त समाज का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बक्सर जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस अभियान के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
115
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 अक्टूबर 2026 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार" में अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई के निर्देश आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, श्री शशिकांत पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतो एवं कुल 30 आवेदनों को समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 30 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 12 राजस्व विभाग, 09 विकास से एवं 09 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। वरीय पदाधिकारियों ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
2
155
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक 26 अक्टूबर 2026 20वें एशियन गेम्स में कुश्ती टीम को सहयोग प्रदान करने वाले पहलवान अविनाश कुमार को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने किया सम्मानित जिला प्रशासन बक्सर द्वारा कुश्ती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले पहलवान अविनाश कुमार को सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने उन्हें सम्मानित करते हुए जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में कुश्ती टीम को सहयोग प्रदान करने में उनकी भूमिका एवं योगदान की सराहना की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की सफलता के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास के साथ-साथ टीम को मिलने वाला सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। खेल के मैदान में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अतिरिक्त टीम के सदस्यों के बीच समन्वय, सहयोग एवं सकारात्मक भावना भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि अविनाश कुमार का कुश्ती टीम को सहयोग प्रदान करने में योगदान खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं टीम भावना को दर्शाता है। ऐसे प्रयास युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बक्सर जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के युवाओं में खेल के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। जिला प्रशासन बक्सर द्वारा अविनाश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी खेल जगत से जुड़े रहकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा जिले का गौरव बढ़ाने में अपना योगदान देते रहेंगे। जिला जनसंपर्क कार्यालय बक्सर । @IPRDBihar @officecmbihar @BSSABihar
2
2
202
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों के तहत ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर बिहार में औद्योगिक विकास, स्थानीय रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। #samratChoudhary #CMsamrat
22
1
12
650
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की उपस्थिति में आज गया जिले के बोधगया स्थित वेलकम होटल बाय आई०टी०सी० में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग और 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ एवं बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टेन रेजर के अवसर पर हुए ये समझौते राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। #samratChoudhary #CMsamrat
3
23
2
21
1,956
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹5 लाख तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय द्वारा एक माह के वेतन का चेक सौंपा गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं श्री मंगल पाण्डेय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी साबित होगी। #samratChoudhary #CMsamrat
18
2
16
5,818
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार औद्योगिक केंद्र बनने की राह पर तीव्र गति से अग्रसर है। देश का सबसे बड़ा बेवरेज का बोटलिंग प्लांट बिहार में लगा है। साथ ही स्टील प्लांट के साथ-साथ, रिफाइनरी, फर्टिलाइजर, पेट्रोलियम समेत बिजली के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। @samrat4bjp @IndustriesBihar @BIADAbihar #BiharIndustrialRise #BiharMeansBusiness #samratchoudhary #CMSamrat
1
30
7
27
4,708
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने समीक्षा बैठक के दौरान डिग्री महाविद्यालयों के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। #DegreeCollege #samratchoudhary #CMSamrat
3
23
6
20
13,291
District Administration Buxar retweeted
शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ #SaradPurnima #samratchoudhary #CMSamrat
1
19
1
23
3,095
District Administration Buxar retweeted
बिहार की संस्कृति और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार। 26 अक्टूबर 2026 से गया जी से बैंकॉक के लिए नॉन-स्टॉप हवाई सेवा का शुभारंभ। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बिहार की वैश्विक पहचान सशक्त होगी। #GayaToBangkok #DirectFlight #BodhGaya #InternationalConnectivity #BiharDevelopment #ExploreBihar
1
15
4
15
5,252
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का श्रवण किया। कार्यक्रम में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। बिहार का मखाना आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपनी पहचान बना रहा है। यह बिहार के मेहनतकश किसानों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों की क्षमता को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र के अनुरूप स्वदेशी उत्पादों, बेहतर पैकेजिंग और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर देने से बिहार के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई संभावनाएँ मिल रही हैं। @narendramodi @samrat4bjp #Mankibaat #samratChoudhary #CMsamrat
1
15
4
15
3,278
District Administration Buxar retweeted
पूर्णिया की कुमुद कोमल ने बेकरी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद PMFME योजना के तहत ₹6 लाख का ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया। आज वह केक, पिज्जा और पेस्ट्री की बिक्री से हर महीने ₹2 लाख की कमाई कर रही हैं। #kahanibadlavki #KahaniBiharKeBadlavKi #samratchoudhary #CMSamrat #PMFME
2
22
4
24
5,055
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में 26 अक्टूबर 2026 से गया और बैंकॉक के बीच सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। #GayatoBangkok #GayaAirport #CADBihar #SamratChoudhary #CMSamrat
🤖 Made with AI
21
2
19
4,798
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प’ अभियान से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रहा नया स्वरूप। सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड स्थित बाजितपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का कायाकल्प किया गया है। मरम्मत, रंग-रोगन और स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य केंद्र की बदली तस्वीर। #KayakalpAbhiyan #samratchoudhary #CMSamrat
19
5
15
4,097
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार हो रहा है। डिग्री कॉलेजों के संचालन से विद्यार्थियों को अपने प्रखंड में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। #HigherEducation #samratchoudhary #CMSamrat
1
21
2
21
4,458
District Administration Buxar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित 'राज्य कोचिंग योजना' से बिहार के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के सपने हो रहे हैं साकार! ​आर्थिक बाधाएं खत्म, अब हर होनहार को मिलेगा बेहतर अवसर और सफलता का नया आसमान। #MinorityWelfare #YouthEmpowerment #samratchoudhary #CMSamrat
25
6
20
3,836
District Administration Buxar retweeted
इंतजार बस कुछ दिनों का, फिर लौटेगी छठ की वही रौनक...जय छठी मैया 🙏 #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
23
5
32
6,037
District Administration Buxar retweeted
बिहार से बैंकॉक तक, हवाई संपर्क का नया विस्तार। आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से गया जी से बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। इससे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी #GayaToBangkok #DirectFlight #BodhGaya #InternationalConnectivity #BiharDevelopment #ExploreBihar
16
3
12
6,081
District Administration Buxar retweeted
मधुबनी के किसान आत्मा योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर खेतों की खाली मेड़ों पर अरहर की खेती कर रहे हैं। इस पहल से न केवल दलहन का उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि किसानों की आमदनी में भी वृद्धि हो रही है। #kahanibadlavki #KahaniBiharKeBadlavKi #samratchoudhary #CMSamrat #Atma
12
1
8
2,776