
Storyteller @PenguinIndia #Bilingual #Novelist #Podcaster #Filmmaker # Former Broadcaster with @BBC World Service London @CovUniAlumni | @DUAlumni
Mumbai, Maharashtra
Joined August 2009
- Tweets5.1K
- Following1.6K
- Followers4.9K
- Likes14.3K
Congratulations to both of you @OmarAbdullah @Nidhi . Lots of love and laughter , always✨😇💕
Om Shanti 🙏
आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन का दर्द अभी थमा भी नहीं था कि एक और असहनीय पीड़ा आ गई।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी का निधन गहरे दु:ख से भर देने वाला है। पिता के बाद मां का साया उठ जाना… इससे बड़ा कोई व्यक्तिगत आघात नहीं हो सकता।
मां जीवन की वह छांव होती हैं, जिसकी कमी कोई कभी पूरी नहीं कर सकता। रूपी सोरेन जी की ममता और संस्कारों की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार-शुभचिंतकों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि ! ॐ शांति !!
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
Pankaj Dubey retweeted
Looking forward to “Think Woman Is Power” tomorrow at The Westin Mumbai. I believe women’s safety is inseparable from knowing our rights. I’ll be sharing my perspective on women’s rights, safety and the growing challenges of cybercrime. See you all
Pankaj Dubey retweeted
A Fauji’s son… this is what shaped his journey👀
For @gurruchoudhary, becoming an actor was always the dream, but his journey was deeply rooted in values he grew up with as a fauji’s son.
This Independence Day, celebrating the stories, sacrifices & spirit that make us proud🇮🇳
शुक्रिया जनाब 🤩
जानदार लेखक, शानदार दोस्त, मजेदार व्यक्तित्व के धनी भाई @carryonpd को जन्मदिन की कोटिशः शुभकामनाएं। प्रभु आपके जीवन में सफलताओं के पथ प्रशस्त करें।
Pankaj Dubey retweeted
प्रिय मोहम्मद इरफ़ान,
शायद तुम्हें यह एहसास भी न हो कि इन दिनों तुम्हारी आवाज़ कितने लोगों के दिलों तक पहुंच रही है। जंतर-मंतर की भीड़ में न जाने कितने चेहरे थे, लेकिन उनमें एक चेहरा ऐसा था जिसने लोगों को रुककर सुनने पर मजबूर कर दिया। वह चेहरा तुम्हारा था।
जब तुमने कहा... "जब नौजवानों के सवाल बिन उत्तर रह जाएंगे,
पहाड़ों में दबे लावे जैसे कभी तो उबल जाएंगे..." तो लगा जैसे यह सिर्फ़ एक कविता नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की बेचैनी बोल रही हो।
तुम्हारे शब्दों में आक्रोश भी है, संवेदना भी; तर्क भी है और उम्मीद भी। सबसे बड़ी बात यह कि उनमें बनावट नहीं, सच्चाई है। फिर तुम्हारे बारे में जाना। पता चला कि तुम्हारा जीवन आसान नहीं रहा। औपचारिक तालीम के अवसर सिफ़र रहे, लेकिन सीखने की इच्छा कभी कम नहीं हुई। तुमने इंटरनेट, मोबाइल और अपने अनुभवों से खुद को लगातार गढ़ा। यही किसी भी सच्चे विद्यार्थी की पहचान है।
तुम्हारी बातों में भगत सिंह की बेचैनी की झलक मिलती है, दुष्यंत कुमार की संवेदना का असर दिखता है और अदम गोंडवी की सादगी महसूस होती है। यह सब किसी डिग्री से नहीं, सीखते रहने की भूख से आता है।
सोचता हूं, हमारे देश में न जाने कितने ऐसे इरफ़ान होंगे, जिनकी प्रतिभा मंच मिलने का इंतज़ार कर रही है। कितने लोग होंगे जिनकी आवाज़ भीड़ के शोर में दब जाती है, सिर्फ़ इसलिए कि उनके पास संसाधन कम हैं।
तुम्हारी कहानी सिर्फ़ तुम्हारी नहीं है। यह उन लाखों युवाओं की कहानी है जो परिस्थितियों से लड़ते हुए भी अपने भीतर सीखने की आग को ज़िंदा रखते हैं।
इरफ़ान... तुम्हें देखकर एक बात फिर से सच लगती है कि शिक्षा सिर्फ़ स्कूल और कॉलेज की चारदीवारी तक सीमित नहीं होती। सीखने की सबसे बड़ी शर्त जिज्ञासा होती है और वह तुममें भरपूर दिखाई देती है।
उम्मीद है कि तुम्हारी आवाज़ और दूर तक पहुंचेगी। तुम्हें ऐसे अवसर मिलेंगे जहां तुम्हारी समझ, तुम्हारी भाषा और तुम्हारे विचार समाज के काम आएंगे। क्योंकि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके वे युवा होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी सोचने, पढ़ने और सच बोलने का साहस रखते हैं।
तुम्हारे लिए दिल से यही दुआ है कि तुम्हारा सफ़र लगातार आगे बढ़े और तुम्हारी पहचान किसी वायरल वीडियो तक सीमित न रहे, बल्कि तुम्हारे विचारों और कर्मों से बने।
तुम्हारी कहानी हमें यह याद दिलाती है कि प्रतिभा का जन्म किसी विशेष घर में नहीं होता, लेकिन उसे पहचानना और अवसर देना समाज की ज़िम्मेदारी होती है।
इरफ़ान तुम्हें खूब सारा प्यार और ढ़ेरो दुआएं !!
@HemantSorenJMM @RahulGandhi @TheLallantop
To every young person finding their voice: Don't let anyone convince you that silence is wisdom. Speak with courage. Speak with empathy. Speak with integrity.
Go. The future is yours.
Pankaj Dubey retweeted
ज़ुल्मी को ज़ुल्मी कहने में,जीभ जहाँ पर डरती है
पौरुष होता क्षार वहाँ,दम घोंट जवानी मरती है : दिनकर।
@HemantSorenJMM @INCIndia
Pankaj Dubey retweeted
जिन काँटों को फूल की हिफ़ाज़त के लिए बनाया था ...
उन काँटों ने अपने ही फूल को डसा-
आज गुलाब की
पंखुड़ी से ख़ून रिसा ...
भूल जाते हैं काँटे उनका वजूद उनकी धार
फूलों के होने से है .
उखाड़ दिए जायेंगे वो अपनी जड़ों समेत गुलशन से , अगर फूल ही ना बचे ...
मालिक के आगे झुकने का काँटो को नशा
आज गुलाब की पंखुड़ी से खून रिसा
Alarming! Must read.
जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम सिर्फ आंखों के साथ सीधे दिमाग पर असर डाल रहा है। नींद की कमी, याददाश्त में गिरावट, फोकस में कमी और बढ़ता “डिजिटल स्ट्रेस” अब ब्रेन एजिंग को तेज करने लगे हैं।
रात में मोबाइल इस्तेमाल से मेलाटोनिन (नींद वाला हार्मोन) प्रभावित होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता गिरती है और दिमाग को पूरा आराम नहीं मिल पाता। यही नहीं, लगातार डिजिटल ओवरलोड “इन्फ्लेमेशन” बढ़ाकर मानसिक थकान, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है।
विशेषज्ञों की मानें तो छोटे-छोटे बदलाव जैसे सोने से पहले स्क्रीन से दूरी, सुबह की धूप लेना और
“डिजिटल डिटॉक्स” दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।
समय रहते संभल जायें हम सब।अब समय है सेहत को धीरे-धीरे कमजोर करने वाली दिखावे की “स्मार्ट” आदतों को छोड़कर कम स्क्रीन, बेहतर नींद और संतुलित जीवन वाली “स्मार्ट” चॉइस को अपनाने का।
@HemantSorenJMM @MoHFW_INDIA @UNICEFIndia
Pankaj Dubey retweeted
Paresh Pahuja on Love, Poetry & the Timeless Magic of Gulzar
Paresh Pahuja dives into the world of emotions, poetry and love, sharing a soulful conversation inspired by the timeless verses of Gulzar Sahab.
Share it with all your friends! ❤️✨
Pankaj Dubey retweeted
Full episode streaming now on YouTube.
@STBSOfficial @carryonpd @bajajritika @somaniyash11 #DeekshaBajaj @GautamBThakker #VagabondMotionPictures @official_ist @gtfilmsofficial
#PuneetSharma #SmallTownsBigStories #MumbaiDiaries #CityOfDreams #PankajDubey
Pankaj Dubey retweeted
निदा फ़ाज़ली साहब की पुण्यतिथि पर नमन
मैं अपने इख़्तियार में हूँ भी नहीं भी हूँ
दुनिया के कारोबार में हूँ भी नहीं भी हूँ.
तेरी ही जुस्तुजू में लगा है कभी कभी
मैं तेरे इंतिज़ार में हूँ भी नहीं भी हूँ.
फेहरिस्त मरने वालों की क़ातिल के पास है
मैं अपने ही मज़ार में हूँ भी नहीं भी हूँ.
औरों के साथ ऐसा कोई मसअला नहीं
इक मैं ही इस दयार में हूँ भी नहीं भी हूँ.
मुझ से ही है हर एक सियासत का ऐतबार
फिर भी किसी शुमार में हूँ भी नहीं भी हूँ.
























