Chaste Monk retweeted
Replying to @MumbaiCityFC
दुःख | दर्द | पीड़ा | वेदना | संताप | व्यथा | विषाद | अवसाद | क्लेश | कष्ट | यातना | टीस | कसक | तड़प | बेचैनी | घुटन | निराशा | हताशा | विरह | मलाल | पीर | आह | शोक | मनोव्यथा | अंतर्वेदना | ग़म | मायूसी | बेबसी | उदासी |
Chaste Monk retweeted
मुझे लगता है कि यहाँ ये ज़रूरी है कि आप मदद करें, और सम्भव हो तो बिना संकोच किये इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा REPOST कर दें ताकि उन लोगों तक पहुँच सके जो मदद कर दें कुछ।
Help Radha Fight a Severe Lung Infection in Ranchi milaap.org/fundraisers/suppo…
Chaste Monk retweeted
प्रिय गुलमोहर...
दूरियों की धूप के दरमियान
तुम्हारा यूं होना
आज भी मायने रखता है !
Chaste Monk retweeted
करीब आओ तुम्हारी तन्हाईया चुरा लूँ
धड़कते दिल से तुम्हारी बेताबियाँ चुरा लू...❣️
Chaste Monk retweeted
तुम्हें इक मश्वरा दूँ सादगी से कह दो दिल की बात
बहुत तैयारियाँ करने में गाड़ी छूट जाती है
- जुबैर अली ताबिश
Chaste Monk retweeted
People and time will teach you lessons that no book ever could — pay attention to both.
Chaste Monk retweeted
यह जीवन भी एक नॉवेल की तरह चलता हैं जहां वक्त के हर पड़ाव पर इन पत्तियों की तरह एक नई जिंदगी नए चैप्टर की तरह पुरानी चैप्टर के अंत से पहले दस्तक दे देती हैं ! ये चेंज इतना सहज होता है कि हमें लगता है कि हम वो ही ज़िंदगी जी रहे है पर वक्त के हर दौर में अलग अलग जिंदगियां जीते हैं !
Chaste Monk retweeted
आसान नहीं होता छोड़ना,
जो पसंद हो..
बेहद मुश्किल है,
नई राह पर चलना..
लेकिन त्यागना पड़ता है
किसी ग्वाले को गोकुल..
होना पड़ता है वनवासी,
किसी राजकुमार को।
- संदीप द्विवेदी
Chaste Monk retweeted
बंगाल में भाजपा सरकार बन गई. केरल-तमिलनाडु में भी बन जाएगी लेकिन इस सरकार में कोई परीक्षा बिना पेपर लीक के हो जाए ऐसा असंभव हो चुका है. सरकार को समझना चाहिए कि विद्यार्थी जीवन नेतागीरी नहीं है कि साठ साल बाद खड़ा होकर भी कोई इलेक्शन जीत जाएगा.विद्यार्थियो के समय की कद्र करें 🙏
Chaste Monk retweeted
दिल ऐसे मुब्तला हुआ तेरे मलाल में
ज़ुल्फ़ें सफ़ेद हो गईं उन्नीस साल में
ऐसे वो रो रहा था मिरा हाल देख कर
आया हुआ हो जैसे किसी इंतिक़ाल में
ये बात जानती हूँ मगर मानती नहीं
दिन कट रहे हैं आज भी तेरे ख़याल में
इक बार मुझ को अपनी निगहबानी सौंप दे
'उम्रें गुज़ार दूँगी तिरी देख-भाल में
वो तो सवाल पूछ के आगे निकल गया
अटकी हुई हूँ मैं मगर उस के सवाल में
- हिमांशी बाबरा 🌻
Chaste Monk retweeted
ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन
हम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था
- अमीता परसुराम मीता
Chaste Monk retweeted
मुद्दतों बाद उठाए थे पुराने काग़ज़
साथ तेरे मिरी तस्वीर निकल आई है
- साबिर दत्त
Chaste Monk retweeted
नभः स्पर्शम दीप्तम!!
भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
हमें गर्व है अपने शूरवीरों पर
जय हिन्द जय भारत 🙏🏻
#IndianAirForceDay
Chaste Monk retweeted
अब किसी सच्चे दिल की चाह भी बोझ लगे,
ज़ख़्म ने दिल को इतना मुख़्तसर कर दिया।
~चाहत
Chaste Monk retweeted
जो एक उम्र हँसा था मुझे सताते हुए
वो रो पड़ा है मिरी दास्ताँ सुनाते हुए
वो शख़्स जिस का तअ'ल्लुक़ न था कोई मुझ से
ये क्या कि रोने लगा मुझ से दूर जाते हुए
- एहतमाम सादिक़ 🌻
Chaste Monk retweeted
आदमी जितना जल्दी बीमारियों से नहीं मरता, उससे ज्यादा जल्दी से घर का क्लेश मार देता है। जिस घर में क्लेश होने लगे उसकी हालत उस घर की हो जाती है, जिस पर आगे महंगा संगमरमर तो लगा है लेकिन अंदर कई साल से सफाई नहीं की गई है।
अपने जीवन काल में पंडित छन्नू लाल मिश्रा भारत रत्न छोड़कर सारे बड़े पुरस्कार औऱ सम्मान अर्जित कर चुके थे।लेकिन पिछले दो साल से घर के कलेश ने उनको अपना ही घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।
बुढ़ापे में अपना ही बनाया घर छोड़ना पड़े, इससे ज्यादा कष्टकारी क्या हो सकता है ? दो साल से वो बनारस छोड़कर अपनी छोटी बेटी के यहाँ रहने लगे थे।
मीडिया में आए दिन समाचार आता कि पंडित जी कोविड में पत्नी और एक बेटी को खोने के बाद बाकी बेटे और बेटियों के रवैये से बेहद आहत हैं।
एक बेटी प्रेस कान्फ्रेंस करती कि उन्हें उनकी छोटी बहन से जान का खतरा है। छोटी बेटी मीडिया को बताती कि बड़ी बहन ने पिताजी के एकाउण्ट से बहुत सारा पैसा अपने नाम ट्रांसफ़र करवा लिया है। कौन कितनी संपत्ति लेगा, कौन सा घर किसके हिस्से आएगा...ये डिसाइड ही नहीं हो रहा है।
हालात इतने खराब थे कि पंडित जी निवारण के लिए सरकार के दरवाजे तक अर्जी लगा चुके थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
जानता हूँ...90 साल से अधिक कोई क्या ही जीवन देखेगा...!
ये भी जानता हूँ कि पंडित जी के बेटे और बेटियां पढ़े-लिखे और बेहद सम्मानीय लोग हैं। जिनकी समाज में प्रतिष्ठा है।
बावजूद इसके, जिस पिता की वजह से सारी संपत्ति बनी, जिसकी वजह से सारी प्रतिष्ठा बनी..उसी को जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब बिसरा दिया गया। इससे बड़ा भी दुर्भाग्य क्या होगा ?
सम्पत्ति और घर फिर आएंगे- जाएंगे..लेकिन धरती पर पंडित छन्नू लाल मिश्रा दुबारा नहीं आ सकते।
आज मुझे इस बात के रहस्योद्घाटन में कोई रुचि नही है कि पंडित जी के घर में झगड़ा चल रहा था। इसमें भी नहीं कि इन झगड़ों में कौन सही था या कौन गलत।
परिवार के झगड़े बाहर वालों को दिखते आसान हैं, होते नहीं।
मेरी रुचि बस इतनी है कि झगड़े आसान हों या न हो। इतना जानना बेहद आसान है कि व्यक्ति से बड़ा कोई धन नहीं होता। और परिवार सिर्फ पैसे से नहीं चलता बल्कि त्याग और समर्पण से ही चलता है।
एक व्यक्ति को इस समर्पण और त्याग की वेदी पर खुद को चढ़ाना पड़ता है।
पुराने जमाने में संयुक्त परिवारों की यही धुरी थी। कोई एक आदमी होता था..जो अपने बेटे को बेटा, अपनी बेटी को बेटी..अपने हित को अपना हित न समझकर पूरे परिवार के बारे में सोचता था।
कोई एक भाई होता था, जो अपने बेटे से ज्यादा अपने भाई के बेटे को प्रेम करता था। कोई एक चाची हुआ करती थी, जो अपने बेटे से पहले अपनी दयादिन के बेटे को खिला देती थी।
कोई एक बड़े पिताजी हुआ करते थे जो अपने लिए कपड़े नही खरीदते, बाकी सबके लिए खरीद लाते थे।
मैनें अपने छोटे जीवन में कई ऐसे लोगों को देखा है। आप लोगों ने भी जरुर देखा होगा।
लेकिन अफ़सोस आज ऐसे लोग दिखाई नही देते।
तभी परिवार आज परिवार नही रहे, घर भी घर नहीं रहा।
आस-पास नज़रे दौड़ाएंगे तो आप पाएंगे कि क्लेश नामक दीमक घर को चाट रहा है। और कहना गलत न होगा कि पुरुष इसके सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं।
महिलाएं आपस में झगड़ लेती हैं। रो लेती हैं, चीख और चिल्ला लेती हैं। नैहर चली जाती हैं..प्रेस कान्फ्रेंस कर लेती है। अगले दिन आपस में मेल-मिलाप भी कर लेती हैं।
लेकिन आज अधिकतर पुरुषों की आधी ऊर्जा परिवार की इज्ज़त बचाने में चली जा रही है और आधी ऊर्जा अपने अंदर के कष्ट को बाहर न आने देने में।
मुझे कई बार लगा है कि दुनिया का कोई झगड़ा ऐसा नही है, जो बातचीत से नहीं सुलझाया जा सकता है।
और ये भी लगा है कि इसके लिए आपका बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा होने की जरुरत भी नही है। बस विवेक की जरूरत है।
कहना यही है कि आज हमको या आपको इस विवेक का प्रयोग करना जरूरी है। तभी परिवार नामक संस्था बचेगी।
वरना सारा सम्मान और सारा अर्जित धन, धरा का धरा रह जाएगा और आप जिस व्यक्ति के कारण सम्पत्ति में हिस्सा खोज रहें हैं, वो असंतोष की सांस लेकर इस दुनिया से विदा हो जाएगा।
फिर आप भले अभी अफ़सोस न करें लेकिन जीवन में ऐसे मौके आएंगे कि अफ़सोस होगा।
तब आंसू आंख नहीं हृदय से आंसू निकलेंगे....और कोई पोछने वाला नहीं होगा।
यूँ ही।
---------------
अतुल


























