CMO Haryana retweeted
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥
राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥ 🙏🚩
पंचकूला स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) में पहुँचकर हर्ष की अनुभूति हुई। पिछले 25 वर्षों से यह संस्थान वैदिक ज्ञान के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उच्च संस्कारों का संचार कर रहा है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का यह प्रयास सराहनीय है।
CMO Haryana retweeted
नानक नाम जहाज है, चढ़ै सो उतरे पार,
जो श्रद्धा कर सेवदे, गुर पार उतारणहार।
चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। 🌺
मानवता की सेवा, प्रेम और समानता के संदेश को समर्पित उनका जीवन सदैव हम सभी के लिए आदर्श रहेगा। उनके दिव्य उपदेश आज भी समाज को सद्भाव, भाईचारे और सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
CMO Haryana retweeted
आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) के हरियाणा राज्य दिवस समारोह में शामिल होकर उपस्थितजनों को संबोधित किया।
हरियाणा ने अपने गठन के 60 वर्षों में किसानों, श्रमिकों और उद्यमियों के परिश्रम से विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। आज हरियाणा पवेलियन हमारी समृद्ध विरासत, सामर्थ्य और संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित करना है।
विरासत और विकास के संगम से हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
CMO Haryana retweeted
🔴 LIVE : यूथ मैराथन (कालांवाली, सिरसा) #DrugsFreeHaryana #NashaMuktBharat teapawt.net/i/broadcasts/2rJYOlaLN…
CMO Haryana retweeted
🔴 LIVE : प्रेस वार्ता (कुरुक्षेत्र) teapawt.net/i/broadcasts/2vyAyXdJO…
CMO Haryana retweeted
🔴 LIVE: लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास एवं अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी (कुरुक्षेत्र) teapawt.net/i/broadcasts/2onqnyRYW…
CMO Haryana retweeted
'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ करते हुए मोरनी क्षेत्र के किसानों के लिए 7 बड़ी घोषणाएं कीं ...
CMO Haryana retweeted
दुकानदारों को एक माह में मिलेगा दुकानों का मालिकाना हक!
शहरी स्वामित्व योजना 1.0 और 2.0 के तहत लंबित सभी मामलों का एक माह के भीतर निपटारा करने के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
20 वर्ष से अधिक समय से किराये, लीज या लाइसेंस फीस पर नगर निकायों की दुकानों का संचालन कर रहे पात्र दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक।
पात्र दुकानदारों को उनका अधिकार दिलाने में कोई अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी।
CMO Haryana retweeted
गौसेवा, करुणा और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक पावन पर्व "गोपाष्टमी" की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏🐄
CMO Haryana retweeted
PM-सेतु योजना के तहत ₹320 करोड़ से 7 ITI का आधुनिकीकरण, हरियाणा के युवाओं को मिलेंगी भविष्य की स्किल्स 🥽💻🚀
CMO Haryana retweeted
बदलते हरियाणा की नई उड़ान 🚁
जिन हाथों ने हल और ट्रैक्टर संभाला, अब वही हाथ ड्रोन उड़ाएंगे 🎮
CMO Haryana retweeted
आज जगाधरी में नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया।
इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 155 से बढ़ाकर 375 की जाएगी। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत यमुनानगर को 50 बसें मिलेंगी।
इलेक्ट्रिक बसों से शहरों में वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा। यात्रियों को आरामदायक सफर और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही, ईंधन की बचत और लास्ट माइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
इसी वित्त वर्ष में करनाल, रोहतक, पंचकूला, रेवाड़ी, अंबाला और हिसार में भी ई-बस डिपो तैयार किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य हर बड़े शहर में स्वच्छ और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।
CMO Haryana retweeted
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय छठ पर्व समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर छठ मैया और भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठ पर्व प्रकृति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम है, जो हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ता है।
बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से हरियाणा आए हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों ने अपनी मेहनत और कर्मठता से प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी आस्था और संस्कृति का सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने करनाल में ₹4.48 करोड़ की लागत से स्नान घाट का निर्माण कराया है। इसके अतिरिक्त पंचकूला, पानीपत और सोनीपत में भी छठ पूजा के लिए घाटों का निर्माण किया गया है।
जय छठी मैया!🙏
CMO Haryana retweeted
आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले अंतरराष्ट्रीय कौशल केंद्र एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इन परियोजनाओं से प्रदेश में युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
हमारी सरकार का संकल्प है कि हरियाणा का युवा हुनरमंद बने, आत्मनिर्भर बने और विकसित हरियाणा के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
CMO Haryana retweeted
आज कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए 44 करोड़ रुपये से अधिक की 6 परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 13 करोड़ 36 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की 2 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के सेक्टर-28 और जोगना खेड़ा में 33 केवी सब-स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। मिर्जापुर और दयालपुर में उप-स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
इसके अलावा पिपली, बीड़ पिपली और पिपली-लाडवा रोड की आवासीय कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था और 6.50 एमएलडी क्षमता के इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का निर्माण होगा। वहीं, थानेसर में केडीबी रोड का जीटी रोड (सेक्टर 2/3 विभाजक मार्ग) से उधम सिंह चौक तक नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे लोगों का आवागमन सुगम होगा।






























