CO30th BN (@co30pacup) header
CO30th BN (@co30pacup) profile picture
Joined March 2017
Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)Photo by CO30th BN (@co30pacup)
🌺 सेवानिवृत्ति समारोह 🌺 🌿 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🌿 S.I.M (लिपिक ) श्रीमती अनीता त्रिपाठी आज दिनांक 31.10.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (I.P.S.) के द्वारा फूल-माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर विदाई दी गई ।
94
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 🇮🇳 🟡 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🟢 🇮🇳🇮🇳एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम🇮🇳🇮🇳
2
72
🥁।। पीएसी बैंड का शहीद स्मारकों पर वादन से सम्बन्धित ।।🥁 🟡 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🟢
2
279
🇮🇳🇮🇳पुलिस स्मृति दिवस 🇮🇳🇮🇳 🟡 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🟢 दिनांक 21.10.2026 दिन बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन गोण्डा स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया।
1
99
🟡 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🟢 💐 सैनिक सम्मेलन 💐
1
136
💐💐"राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती  व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती*समारोह।  💐💐            *🟡 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा 🟢*  आज दिनाँक 02.10.2026 को 30 वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा में सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह की उपस्थिति में वाहिनी क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सेनानायक व सहायक सेनानायक द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी व सभी जवानों को अहिंसा परमो धर्म: की शपथ दिलाई गई . सेनानायक महोदय द्वारा संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के तथा उनके द्वारा किए गए कार्य एवं दिखाए गए मार्ग पर प्रकाश डाला गया ।इस अवसर पर  सम्मान हेतु नियुक्त  सशस्त्र गार्द द्वारा सेरेमोनियल ड्रेस में सलामी दी गयी तथा वाहिनी  बैंड के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय धुन बजाया गया । तत्पश्चात सेनानायक , सहायक सेनानायक श्री कृष्णकांत तिवारी द्वारा गार्द एवं उपस्थित अधि0/कर्म0 को मिष्टान्न वितरण  किया गया। इस अवसर पर श्रीमान सेनानायक , सहायक सेनानायक तथा शिविरपाल श्री इंद्रजीत सिंह यादव द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
1
109
🎊56वाँ वाहिनी स्थापना दिवस 🎊 🟡 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा 🟢 आज दिनांक 30.09.2026 दिन बुधवार को श्रीमान सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (आई.पी.एस.), 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा की उपस्थिति में 56वाँ वाहिनी स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी बैंड द्वारा मधुर धुनों की प्रस्तुति से किया गया। तत्पश्चात सेनानायक महोदय व सहायक सेनानायक महोदय द्वारा मंच पर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें वाहिनी के जवानों द्वारा विभिन्न मनमोहक एवं शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर वाहिनी के बहुउद्देशीय हाल में सेनानायक महोदय की उपस्थिति में आपसी सौहार्द, समन्वय एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करने तथा जवानों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से “बड़े खाने” का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल श्री अशोक कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए आयोजन को सफल बनाने में सहायक सेनानायक श्री अशोक कुमार मिश्र , शिविरपाल श्री इंद्रजीत सिंह यादव, उप निरीक्षक गोपनीय श्री विशाल कुमार,सूबेदार सैन्य सहायक श्री राजू निषाद, प्रभारी दलनायक कर्तव्य दल श्री राम जनम यादव,आरटीसी प्रभारी श्री विनोद कुमार ,प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पीसी श्री प्रेमचंद राजभर सहित समस्त दलों के दलनायक, तथा वाहिनी में उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
2
111
🌺 सेवानिवृत्ति समारोह 🌺 🌿 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🌿 वाहिनी में नियुक्त निम्न अधिकारी/कर्मचारीगण— 1. प्लाटून कमाण्डर 860450726 श्री राजेन्द्र प्रसाद 2. स्वीपर 860601078 श्री कैलाश आज दिनांक 30.09.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (I.P.S.) के द्वारा फूल-माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर सहायक सेनानायक श्री अशोक कुमार मिश्रा,उप निरीक्षक गोपनीय श्री विशाल कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक श्री राजू निषाद, उप निरीक्षक लेखा श्री राकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक लिपिक श्री अमरजीत सिंह, सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समस्त पी०ए०सी० परिवार सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता है।
2
299
*🟡 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा 🟢* 🌷🌸"भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह "🌸🌷       सकल सृष्टि के कर्ता, रक्षक स्तुति धर्मा।     जय श्री विश्वकर्मा प्रभु, जय श्री विश्वकर्मा।। आज दिनाँक 17.09.2026 दिन गुरुवार को 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा में श्रीमान सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (आई.पी.एस.)की उपस्थिति में वाहिनी क्वार्टर गार्द पर वास्तु कला व शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पूजन-हवन तथा आरती विधि विधान से की गई।बाद आरती वाहिनी क्वार्टर गार्द पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी को *प्रसाद वितरण*  किया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक श्री कृष्ण कुमार तिवारी,शिविरपाल श्री इंद्रजीत सिंह यादव, सूबेदार मेजर श्री राजू निषाद, एसक्यूएम श्री शेषमणि, कंट्रोल रूम प्रभारी श्री अभिनव,पीसी प्रेमचंद सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
2
209
✍️✍️ राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह ✍️✍️ *🟡 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा 🟢* गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ आज दिनांक 05.09.2026 को श्रीमान सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (आई.पी.एस.), 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा की गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी के पुलिस मॉडर्न स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम सेनानायक ,उपसेनानायक एवं सहायक सेनानायक द्वारा महान विचारक, विख्यात शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सेनानायक द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस के महत्व एवं जीवन में शिक्षकों की भूमिका के संबंध में संबोधित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सेनानायक महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए उपस्थित शिक्षकगण एवं अनुचरगण को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।              उक्त समारोह में श्रीमान उपसेनानायक श्री श्रीपाल यादव, सहायक सेनानायक प्रथम श्री अशोक कुमार मिश्रा, सहायक सेनानायक द्वितीय श्री कृष्ण कुमार तिवारी, पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सुनील वर्मा सहित समस्त पीएमएस स्टाफ उपस्थित रहा।
131
श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम 🟡 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🟢 दिनांक 04.09.2026 दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (आई.पी.एस.), 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा की गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जवानों द्वारा हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेनानायक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वाहिनी के जवानों द्वारा विभिन्न भक्तिमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट एवं दमदार प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परिवारजन एवं श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपरान्त सेनानायक एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा श्री कृष्ण लला की सामूहिक आरती की गई। आरती के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परिवारजन एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा उपस्थित सभी को आशीर्वचन प्रदान किया गया। इस प्रकार श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास से परिपूर्ण श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शुभ अवसर पर उपसेनानायकश्री श्रीपाल यादव, सहायक सेनानायक श्री अशोक कुमार मिश्रा, सहायक सेनानायक श्री कृष्ण कुमार तिवारी, शिविरपाल महोदय श्री इंद्रजीत सिंह यादव, उपनिरीक्षक गोपनीय श्री विशाल कुमार, सूबेदार मेजर श्री राजू निषाद सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
1
120
🇮🇳 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा 🇮🇳        🌟 सेवानिवृत्त समारोह 🌟 वाहिनी में नियुक्त : 1.पी0सी0 902080315 श्री भाईलाल 2. मुख्य आरक्षी 860620439 श्री अशोक कुमार 3.मुख्य आरक्षी 880490234 श्री हरिनंद 4. मुख्य आरक्षी 860530176 श्री वकील गुप्ता          उपरोक्त के दिनांक 31.08.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज दिनांक 01.09.2026 को श्रीमान सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (आईपीएस) के द्वारा फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ ससम्मान विदाई दी गई।     इस दौरान सहायक सेनानायक श्री कृष्ण कुमार तिवारी,शिविरपाल श्री इंद्रजीत सिंह यादव, प्रधान लिपिक श्री अमरजीत सिंह, आंकिक शाखा प्रभारी श्री राकेश कुमार,सूबेदार मेजर श्री राजू निषाद सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
1
4
496
आज दिनांक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर @co30pacup द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया।महोदय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई ।तत्पश्चात वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। @IndependenceDay @HarGharTirangaa @Uppolice @Dgpacup @UPGovt @CMOfficeUP @igpacclkw
1
144
दिनांक 14.08.2026 को 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के अंतर्गत शहीद स्थलों/स्मारकों पर  देशप्रेम संबंधी धुन वादन के क्रम में वाहिनी पीएसी बैंड द्वारा राजेंद्र नाथ लाहिड़ी शहीद स्मारक, गोण्डा तथा अयोध्या (तत्कालीन फैजाबाद) जेल परिसर स्थित अशफाक उल्ला खां शहीद स्मारक पर वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों का वादन किया गया। 🎺देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम की आमजन ने सराहना की। #HarGharTiranga2026 #VandeMataram @Uppolice @dgpup @Dgpacup @igpacclkw @CMOfficeUP
1
2
103
हो दुनिया भर का रेला हो, या महाकुंभ का मेला हो... क्या आँधी उसको रोकेगी? सैलाब को जिसने झेला हो! #khakhiKaSitara @UPGovt @CMOfficeUP @Uppolice @Dgpacup
8
19
191
हम अश्व-वेग सा तेज लिए, और धाराओं का वेग लिए... जब अग्नि-सा लहराते हैं, तो दुश्मन भी थर्राते हैं! #khakhiKaSitara @UPGovt @CMOfficeUP @Uppolice @Dgpacup
3
4
94
CO30th BN retweeted
मुश्किल का दंभ निचोड़ा है, बाधा की बाँह मरोड़ी है। है सौ-सौ बार प्रणाम इन्हें, हर संकट में, हर जोखिम में... जाँबाज़ी से यह डटे रहे, #khakhiKaSitara @UPGovt @CMOfficeUP @Uppolice
4
4
92
है देश की भक्ति साँसों में, रक्षा का भाव है प्राणों में। परवाह नहीं इन्हें जल, थल, नभ की, परवाह इन्हें रहती सबकी। #khakhiKaSitara @UPGovt @CMOfficeUP @Uppolice @Dgpacup
7
8
230