Pinned Tweet
“तुमसे मोहब्बत किसी ख़्वाब के पूरे होने जैसी नहीं,
बल्कि उस सुकून जैसी है जिसे पाने के बाद
इंसान ख़्वाब देखना ही भूल जाए।” ❤️
#darkness..✍️
"जिसे सबसे अधिक चाहते है उसी को बार बार परखते है जैसे प्रेम विश्वास नहीं एक परीक्षा हो"...
#darkness..✍️
“कुछ लोग ज़िंदगी में ऐसे मिलते हैं,
कि उनसे बिछड़ने के बाद भी…
हर नई खुशी में उनका अधूरा सा हिस्सा रह जाता है।” 🖤
#darkness..✍️
"यादें इसलिए नहीं चुभती क्योंकि वे बुरी होती है
वे इसलिए चुभती है क्योंकि कभी बहुत अच्छी थी.."
#सिर्फ_तुम
#darkness..✍️
"संबंध वही सुंदर है, जहां दोनों सही होने का नहीं साथ होने की कोशिश करे.."
#darkness..✍️
"आदमी के पास इतना प्रेम तो होना ही चाहिए कि जब वो किसी स्त्री का हाथ थामे तो स्त्री को महसूस हो हाथ थामना जबकि हाथ पकड़ना अलग बात है.."
#darkness..✍️
"वास्तव मे प्रेम में ही कुछ ऐसा कि अगर कोई भा जाएं और मन में बैठ जाए तो संसार के सबसे मनमोहक इंसान भी उसके आगे तुच्छ लगते है.."
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
"जिन नैनो में तुम बसे दूजा कौन समाए
धागा हो तो तोड़ दूं प्रीत तोड़ी ना जाए..!!"
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
ज़रूरी नहीं हर इश्क़ का अंजाम मिलन हो,
कुछ रिश्ते सिर्फ़ एहसास बनकर ही मुक़द्दर हो जाते हैं।
जो पास होकर भी पास न हो सके कभी,
वही दूर रहकर भी दिल के सबसे क़रीब हो जाते हैं। 🥀
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
अब जो था, वो रहा नहीं,
जो है, वो भी अपना नहीं।
हाथों में बस धुंध सी बची है,
और दिल में तस्वीरें—सब याद बन चुकी है।
#सिर्फ_तुम
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
सुकून_ए_लफ्ज़ retweeted
साथ रहने का नाम रिश्ता नहीं… मुश्किलों में भी हाथ न छोड़ने का नाम रिश्ता है।
#सिर्फ_तुम
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
फिर हुआ यूं कि हम दोनों ही झूठे निकले,
वो भी खुश है, और मरा मैं भी नहीं..!!
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
"अधूरा है तुम्हारा मुझे चाहने का दावा,
जब तुम मेरे इंतज़ार की कीमत नहीं समझते..!!"
#सिर्फ_तुम
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
"व्यर्थ है तुम्हारी आंखों का सुंदर होना
जो तुम्हारे प्रति मेरे भीतर बसे प्रेम को तो देख नहीं पाई..!!"
#सिर्फ_तुम
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
तुम्हारी एक नज़र ने वो काम किया,
जो सालों की दुआएँ भी न कर सकीं..!!
#सिर्फ_तुम
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
"प्रेम सरे आम नहीं, बस एहसास होना चाहिए
हम उन्हें चाहते है ये पता, सिर्फ उन्हें चाहिए..!!"
#सिर्फ_तुम
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
ज़िंदगी ने एक सबक दिया है, जो यादगार रहेगा,
हर शख्स मोहब्बत के काबिल नहीं, ये इकरार रहेगा।
जिन पर किया था भरोसा, उन्होंने ही धोखा दिया,
अब ये दिल भी थोड़ा पत्थर है, मगर समझदार रहेगा।
#सिर्फ_तुम
#सुकून_ए_लफ़्ज़
#darkness..✍️
