Pinned Tweet
आईआईटी बॉम्बे ने अबतक कितनी बार माफ़ी मांग ली, कितने ट्वीट डिलीट किए इसका हिसाब मीडिया के पास क्यों नहीं?
शायद इसलिए क्योंकि उन्हें मीडिया के साथ मिलकर एक माहौल बनाना था, नैरेटिव गढ़ना था जिसमें वह सफल भी रहे?
बाकी क्या होना चाहिए था, क्या नहीं करना चाहिए था इतनी बात तो उन्हें भी पता ही होगी ना फिर पर ये गलतियां फिर क्यों?
एक ओर प्रोपगेंडा फैलाने, नैरेटिव गढ़ने का काम किया और दूसरी ओर फैलाए हुए रायते को भी चुपचाप साफ करते रह गए।
हर अपराध को उचित ठहराने आ गए,
अपनी जाति को निर्दोष बताने आ गए।
कागज़, कलम से लिपाई पुताई करके,
संस्थागत हत्या को हादसा बनाने आ गए।।
@iitbombay
ये व्यक्ति बहुजन विरोधी सोच वाला है, बहनजी ने पार्क बनवाया टोंटी वाले ने नाम बदल कर जनेश्वर मिश्रा पार्क कर दिया और ये धूर्त व्यक्ति असल सच को दबा कर कुछ और ही बकैती कर रहा है..
इसी से इसकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है, बहुजनों को बहरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है.
जनेश्वर मिश्रा पार्क में सुबह की सैर का मज़ा ही कुछ और है .
अखिलेश यादव ने लखनऊ में इतना खूबसूरत और विशाल पार्क बनवाया .
योगी राज में यहां एक म्यूजिकल फाउंटेन बना है .
अच्छी बात है कि पार्क काफी मेंटेन है .
4
68
🇮🇳 26 नवंबर – संविधान दिवस
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के महान शिल्पकार, भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रणेता और करोड़ों वंचितों की आवाज़ परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को कोटि-कोटि नमन एवं हृदय से सलाम। 💙
जय संविधान! जय भीम! 💙
गुरु नानक देव जी ने मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने जात-पात, ऊँच-नीच और धार्मिक भेदभाव का विरोध करते हुए कहा कि सभी मनुष्य समान हैं।
उनकी महान शिक्षाएँ आज भी हमें सत्य, करुणा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
एक ओंकार, सतनाम।
जिस देश में आम आदमी को दो वक्त का पौष्टिक भोजन मुश्किल से मिलता हो, वहां 7000 रुपये लीटर का दूध भी स्वास्थ्य क्रांति कहलाने लगा है!
1
23
🙏🙏🙏
इनका नाम जस्टिस सी.एस. कर्णन था।
आज सुबह, 13 नवंबर 2026 को चेन्नई में उनका निधन हो गया। वे 71 साल के थे।
उनका जन्म 12 जून 1955 को कुड्डालोर जिले के एक गांव कर्णथम में हुआ था।
एक दलित लड़का जो 1984 में वकील बना और 30 मार्च 2009 को मद्रास हाई कोर्ट का जज बना।
2011 में वे नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स गए। उन्होंने कहा कि साथी जज उन्हें दलित होने की वजह से बेइज्जत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि एक जज ने जानबूझकर उन्हें जूते से छुआ, जबकि दो और देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने जांच की मांग की। कमीशन ने उनकी शिकायत चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भेज दी।
23 जनवरी 2017 को, जो अब कलकत्ता हाई कोर्ट में हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री को 20 जजों के नाम लिखकर उन पर करप्शन का आरोप लगाया था। उन्होंने सेंट्रल एजेंसियों से उनसे पूछताछ करने को कहा।
उनके आरोप कभी साबित नहीं हुए। उनकी कभी जांच भी नहीं हुई।
फरवरी 2017 में, चीफ जस्टिस जे.एस. खेहर की लीडरशिप में सुप्रीम कोर्ट के सात जजों ने खुद ही उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई शुरू की और उनसे सारे काम छीन लिए। उन्होंने उनके खिलाफ "ऑर्डर" देकर जवाब दिया।
9 मई 2017 को उन्हें छह महीने जेल की सज़ा सुनाई गई। हाई कोर्ट के किसी भी मौजूदा जज को पहले कभी जेल की सज़ा नहीं हुई थी।
गिरफ्तारी से बचते हुए वह अपने 62वें जन्मदिन पर रिटायर हो गए। पुलिस ने उन्हें 20 जून को कोयंबटूर के पास पकड़ा। वह 20 दिसंबर 2017 को कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल से बाहर आए।
जस्टिस जे. चेलमेश्वर उन सात में से एक थे जिन्होंने उन्हें दोषी ठहराया था। उन्होंने भी लिखा कि कर्णन के आरोपों की जांच करने के काबिल किसी भी अथॉरिटी ने उन पर कार्रवाई करना कभी ज़रूरी नहीं समझा।
लेकिन उन्होंने जो सवाल पूछा था, वह अभी भी खुला है। 2018 से मार्च 2025 तक नियुक्त 715 हाई कोर्ट जजों में से सिर्फ़ 22 SC थे।
उन्होंने शिकायत करने वाले आदमी को सज़ा दी।
उन्होंने कभी शिकायत की जांच नहीं की।
वह एक फाइटर की तरह जिए। एक फाइटर की तरह मरे। उन्हें उनकी लड़ाई के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
लेखक : @naveentheforce
नमो बुद्धाय 🙏
संसार की सभी उत्पन्न होने वाली वस्तुएँ और अवस्थाएँ परिवर्तनशील हैं।
-तथागत गौतम बुद्ध
सुख-दुःख, सफलता-असफलता और जीवन की परिस्थितियाँ स्थायी नहीं हैं। परिवर्तन को स्वीकार करना व्यक्ति को कठिन समय में धैर्य रखने और सुख के समय अहंकार से बचने में सहायता करता है।
(धम्मपद, अनिच्चवग्ग (अनित्य से संबंधित अध्याय) तथा बौद्ध दर्शन में प्रतिपादित अनित्य का सिद्धांत।)
#नमो बुद्धाय जयभीम ☸️💙🙏
#GoodMorningAndHappiness
#बौद्ध_दर्शन
(Credit image: social media)
2
33
सुनो वैशाखनंदनो ब्रो श्री वालों
बोनस, एलाउंस, टीए, डीए अथवा भत्ता, ईनाम, मुवावजा, शेयर इत्यादि की तो शुरुआत ही डॉक्टर अंबेडकर जी ने की थी। अब इसकी जानकारी है या नहीं? इसलिए मुँह से जन्मी औलादो मुँह से कम हगा करो🤔
1
23
जिस हवा में हम सांस नहीं ले सकते, उस हवा में हमारी आने वाली पीढ़ियां कैसे जिएंगी?
देशभक्ति केवल नारे लगाने, तिरंगा फहराने और भारत माता की जय बोलने से नहीं होती। देशभक्ति अपने देश को रहने लायक बनाए रखने से भी होती है।
त्योहार मनाइए, किसी की सांसें छीनकर नहीं।
#प्रदूषण_मुक्त_भारत
1
33
भयावह!
पचास घरों का एक गावं , सब के सब दलित आबादी लगभग 300 लोग थोड़े ज्यादा या थोड़े कम भी हो सकते हैं..हाँ , बात चुकी बिहार की हो रही है तो जाती भी जानना जरुरी है..मुसहर जाति के ही सारे लोग है..गाँव का नाम मुसहरी . नेशनल हाईवे 80 से महज 300 मीटर की दूरी पर , खड़िया पीपरा रेलवे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर है ये गाँव मुसहरी..वैसे 3 किलोमीटर की परिधि में तीन रेलवे स्टेशन और है. आज़ादी के ६४ साल और विकास के तमाम वाडे इस गाँव के लोगों के लिए बेमानी हैं , ये तो विकास का मतलब भी नहीं समझते , समझें भी कैसे पुरे गाँव में एक भी आदमी 5 वीं क्लास तक भी नहीं पढ़ा. सुनने में थोडा अजीब लग सकता है पर मुसहरी की एक सच्चाई ये भी है की इस गाँव में एक भी शौचालय नहीं है. पक्का मकान के लिए गावं के कुछ लोगों को इंदिरा आवास के लिए आधा-अधुरा पैसा मिला . इतना नहीं मिला की ये अपने घर के ऊपर छत दाल सकें...टापू की तरह आबादी से दूर खेतो में बसी इस आबादी का सच ये है की इनकी मुश्किलें पहाड़ की उचाईयों से होड़ करती हैं..बदनसीबी को इन्होने अपना नसीब समझ लिया है,,
जिस दिन मैं अपने पत्रकार मित्र के साथ मुसहरी पंहुचा, एक दिन पहले बारिश हुयी थी..मज़े की बात ये की इस गावं में पहुचने के लिए कच्ची या पक्की सड़क नहीं है..खेतों से होते हुए जब हम इस गावं में पहुचे तो कीचर और सूअर औए गोबर की भभक्तिओ बदबू ने हमारा स्वागत किया ..हाँ कच्चे मांस के जलने की बदबू भी फैली हुयी थी, पूछने पर पता चला की ये खेतों से चूहे पाकर कर लाते हैं और अपने पेट की भूख मिटाते हैं..पुरे गाँव में एक भी शोचालय नहीं सब खेतों में शौच के लिए जाते हैं..इतनी गंदगी से इनको कौन-कौन सी बीमारियाँ होती हैं इनको पता भी नहीं चलता होगा क्यूंकि इस गाँव में कोई स्वास्थ केंद्र भी नहीं है.. गाँव में एक सामुदायिक भवन हैं जिसमे 5 वीं क्लास तक का स्कूल चलता है..ये अलग बात है की पुरे गाँव में कोई क्लास 6 तक पढ़ा भी नहीं मिलता..हमे वहीँ कुछ गाँव वाले घेरकर बाते करने लगते हैं, धारो कुर्सी लाकर देता है , धारो इस गावं का अकेला शक्श है जिसके पास मोबाइल है वो उची आवाज़ में अपने चायनीज मोबाइल पर रॉब गांठते हुए जब गाने बजाता है तो पूरा गाँव उसे घेरकर सुनते है. ये अलग बात है की उसे अपना फोन चार्ज करने के लिए घोरघट गाँव जाना पड़ता है..इस गाँव ने कभि८ बिजली का मूह नहीं देखा ..जबकि इस दलित बस्ती के आसपास बसे दारे गाँव बिजली से चमचमाते हैं..
पता नहीं आपने देखा है या नहीं पर मैंने इस धरती पर नरक देख लिया है, और उस नरक में रहने वाले अभिशप्त प्राणियों को भी....
1
29
























