
Official twitter handle of District Election officer-cum-Deputy Commissioner, Simdega #DistrictAdministrationSimdega
Simdega
Joined November 2017
- Tweets4.7K
- Following70
- Followers39.8K
- Likes1.1K
आज जिले में पर्यटन की संभावनाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध भंवर पहाड़ पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया।
🌿 प्रमुख निर्देश एवं निर्णय:
विस्तृत कार्ययोजना (Master Plan): भंवर पहाड़ क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का आकलन करते हुए जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु शीघ्र ही एक विस्तृत Action Plan तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
स्थानीय विकास: हमारा उद्देश्य सिमडेगा के प्राकृतिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी श्रीमती माधुरी टोप्पो, जेएसएलपीएस डीपीएम श्रीमती शांति मार्डी, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री कुमार सौरभ एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री कूलन समद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आइए, सिमडेगा की अद्भुत प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने की इस यात्रा में भागीदार बनें! 🏞️✨
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान JSLPS के माध्यम से संचालित आजीविका गतिविधियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। हमारी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और लगन देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई:
🥚 लेयर बर्ड यूनिट (सुकरमुणि देवी):
यहाँ बीवी-380 नस्ल की मुर्गियों के पालन और अंडा उत्पादन का निरीक्षण किया। सुकरमुणि देवी द्वारा 100 मुर्गियों से प्रतिदिन लगभग 70 से 75 अंडों का उत्पादन किया जा रहा है, जो उनकी आय का एक बेहतरीन जरिया बन रहा है।
🍯 मधुमक्खी पालन इकाई (मुन्नी देवी):
जेएसएलपीएस से प्रशिक्षण प्राप्त कर मुन्नी देवी ने मधुमक्खी पालन की सफल शुरुआत की है। वर्तमान में उनके पास 22 बक्से हैं, और उच्च गुणवत्ता वाले शहद की 700 से 800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री से उन्हें शानदार स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
💡 हमारी प्राथमिकता:
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं को तकनीकी मार्गदर्शन, सही प्रशिक्षण, गुणवत्ता और बेहतर बाजार से जोड़कर स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही, पोषण सुरक्षा और आय वृद्धि के लिए मोटे अनाजों की खेती को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
आइए, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर झारखंड की इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
कृषि उत्पादन बढ़ाने, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा देने की दिशा में आज शाहपुर राजस्व ग्राम का दौरा किया। यहाँ बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत लगभग 250 एकड़ क्षेत्र में मड़ुवा (रागी) उत्पादन क्लस्टर विकसित किया गया है।
🌿 मुख्य बिंदु:
फसल अवलोकन व संवाद: खेतों में मड़ुवा की बेहतरीन स्थिति का जायजा लिया और हमारे मेहनतकश किसानों से सीधे संवाद कर खेती से जुड़ी बारीकियों की जानकारी ली।
झारखंड मिलेट मिशन: राज्य में मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठाने पर विशेष जोर दिया गया।
ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान: निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने पेंशन, राशन और क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी परेशानियाँ साझा कीं। सभी मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन का पूर्ण आश्वासन दिया गया है।
हमारा उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है। आइए, मिलकर मोटे अनाजों की खेती को अपनाएं और झारखंड को कृषि के क्षेत्र में और आगे ले जाएं!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
जिले की समृद्ध धरोहर और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेरिटेज-सह-म्यूजियम सेंटर में विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
आज उप विकास आयुक्त श्री दीपांकर चौधरी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हेरिटेज-सह-म्यूजियम सेंटर स्थल का निरीक्षण कर स्क्रीन संस्थापन, बैठने की उत्तम व्यवस्था तथा साफ-सफाई की तैयारियों का जायजा लिया।
मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए, यह आयोजन आगामी 30 और 31 अक्टूबर को किया जाएगा।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों और तकनीकी सहायकों के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें नागरिकों के लिए 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) की एक आधुनिक और सुविधाजनक सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
🔹 प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएँ:
डिजिटल डेटा प्रविष्टि: प्रत्येक घर और परिवार से संबंधित 40 महत्वपूर्ण विवरणों का डिजिटल माध्यम से शत-प्रतिशत सटीक संकलन।
क्षेत्रीय दायित्व: हर गणक (Enumertor) को 800 आबादी या भौगोलिक परिसीमा के अनुसार कार्यभार सौंपा जाएगा, जिसके लिए उन्हें नजरि नक्शा (Layout Map) तैयार करना होगा।
समय-सीमा: सभी कार्यों को पूरी शुद्धता और गोपनीयता के साथ 28 फरवरी की मध्यरात्रि तक पूर्ण करने का कड़ा लक्ष्य रखा गया है।
विशेषज्ञ मार्गदर्शन: जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड के उप निदेशक श्री गजेन्द्र गुप्ता एवं सांख्यिकी अन्वेषक श्री प्रतीक सिंह द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर समाहर्ता श्री गिरिजा शंकर महतो, जिला उप-जनगणना पदाधिकारी श्री पलटु महतो, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (चार्ज पदाधिकारी), प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आइए, इस राष्ट्रीय महत्व के डिजिटल महाअभियान को सिमडेगा जिले में पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ सफल बनाएं! 🇮🇳
@prdjharkhand
कल कोरकोटजोर गांव (केरसई) में मलार समाज के भाई-बहनों के साथ उनकी ही भाषा मे संवाद किया । उप निर्वाचन पदाधिकारी, एसडीओ सिमडेगा, एवं अंचलाधिकारी केरसई के साथ हमारी पूरी प्रशासनिक टीम उनकी समस्या के समाधान हेतु पहुँची थी ।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय और निर्देश:
📷 विशेष कैंप: कोरकोटजोर गांव में जल्द विशेष कैंप लगाकर जाति, आवासीय प्रमाण पत्र और जमीन की ऑनलाइन रसीद से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
📷 शिक्षा और अधिकार: जिन बच्चों के नाम स्कूल से छूट गए हैं, उनका पुनः नामांकन किया जाये ।
कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं , तथा नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
📷 निरीक्षण: इसके साथ ही, रेंगरीह के उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास की व्यवस्थाओं और एंजेला हेल्थ सेंटर की चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया।
जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद उनकी चौखट तक पहुंचे— अबुआ सरकार का यह संकल्प जिला प्रशासन की ज़िम्मेदारी है!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
कल दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को अंचल कार्यालय परिसर, सिमडेगा में आयोजित विशेष प्रमाण पत्र कैंप का औचक निरीक्षण किया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य हमारे आम नागरिकों को जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें त्वरित राहत प्रदान करना है। तथा यह सुनिश्चित करना है कि SIR कार्य में दस्तावेजों की कमी के कारण किसी भी मतदाता को परेशान न होना पड़े।
कैंप के पहले दिन:
📷 जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित 290 आवेदनों का सफल निष्पादन किया गया।
📷 SIR जनसुनवाई के 110 मामलों का भी त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।
संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन करें। साथ ही, प्रमाण पत्रों के निर्गमन, वंशावली सत्यापन और SIR सुनवाई से जुड़े कार्यों में पूरी पारदर्शिता और तेजी लाने पर जोर दिया गया है।
📷 महत्वपूर्ण सूचना:
यह विशेष कैंप कल, 26 अक्टूबर 2026 को भी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अंचल कार्यालय परिसर में संचालित रहेगा।
मैं सिमडेगा के सभी नागरिकों से अपील करती हूँ कि जो लोग इन सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वे कल इस कैंप में अवश्य पहुँचें। जिला प्रशासन आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज सिमडेगा के खैरन टोली में 'सिटी हॉस्पिटल' के उद्घाटन हुआ ।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री दीपक रिंकू, विधायक प्रतिनिधि श्री समी आलम , झामुमो जिला सचिव श्री शफीक खान , अस्पताल के निदेशक डॉ. इसरार अहमद आदि उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रबंधन और पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं!
सफलता की कहानी-31
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: जागरूकता से स्वस्थ समुदाय की ओर बढ़ता सिमडेगा
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन, सिमडेगा के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जलडेगा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोनमेरला सरदेरटोली में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHSNC) की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में CHO श्रीमती पिंकी समद, MPW श्री राजकिरण तिग्गा, सहिया श्रीमती गीता देवी, जेएसएलपीएस सदस्यों, महिला मंडल एवं आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, मानसिक तनाव एवं चिंता जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करने और आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्यकर्मियों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त, मलेरिया, फाइलेरिया एवं टाइफाइड बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित रूप से हाथ धोने तथा स्वच्छ पेयजल के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। VHSNC की बैठक में गांव की स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
यह आयोजन स्वस्थ मन, स्वच्छ वातावरण और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। यह झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, सिमडेगा की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
जिला प्रशासन सिमडेगा द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और प्रमाण पत्रों के त्वरित निष्पादन हेतु अंचल कार्यालय, सिमडेगा में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
🗓️ तिथि: 25 एवं 26 अक्टूबर 2026
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
📍 स्थान: अंचल कार्यालय परिसर, सिमडेगा
शिविर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:
✅ जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
✅ आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
✅ निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
✅ वंशावली सत्यापन (Genealogy Verification)
हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर, पारदर्शी और सुलभ तरीके से प्रशासनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलें।
👉 अपील: सिमडेगा के सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस विशेष शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
दिल्ली में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता (Under-15 बालिका वर्ग) में हमारी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, सिमडेगा की टीम ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की मजबूत एनसीसी सोनीपत टीम को 2-1 से हराकर राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सिमडेगा का नाम रोशन किया है!
तीन साल के अंतराल के बाद यह ऐतिहासिक खिताब जीतकर हमारी बेटियों ने साबित कर दिया है कि लगन, अनुशासन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
आज सिमडेगा लौटने पर झूलन सिंह चौक से लेकर विद्यालय परिसर तक बैंड-बाजे, डीजे और पारंपरिक नृत्य के साथ हमारी विजेता बेटियों का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का सौभाग्य मिला।
हमारी इन लाडली खिलाड़ियों ने न केवल जिला बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है।
आप सभी होनहार बेटियों को ढेरों बधाइयाँ! जिला प्रशासन आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर है। आगे भी इसी तरह अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश-प्रदेश का नाम रोशन करती रहें। 🌟
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज केलाघाघ जलाशय में जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने एवं जलीय संसाधनों के बेहतर व कुशल उपयोग के उद्देश्य से 3.20 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं (1 लाख ग्रास कार्प एवं 2.20 लाख अन्य प्रजाति) का संचयन किया गया।
इस पहल से न केवल हमारे स्थानीय जलीय संसाधनों का सही उपयोग होगा, बल्कि जिले के मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, नगर परिषद जनप्रतिनिधियों एवं केलाघाघ जलाशय समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।
आइए मिलकर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर सिमडेगा का निर्माण करें! 🌾🐟✨
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आगामी रामरेखा महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज रामरेखा धाम परिसर में रामरेखा धाम समिति के सदस्यों एवं सभी संबंधित जिला पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में प्रशासन और समिति आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
✨ बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
🚗 यातायात व पार्किंग: सुगम यातायात व्यवस्था के लिए चिह्नित 11 पार्किंग स्थलों पर मजिस्ट्रेट, सुरक्षा बलों और वॉलंटियर्स की तैनाती। अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष 'पार्किंग प्रबंधन समिति' का गठन।
🏥 स्वास्थ्य सेवाएं: श्रद्धालुओं के लिए 4 अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस और विशेष मेडिकल टीमों की पुख्ता व्यवस्था।
💧 पेयजल व स्वच्छता: रामरेखा जलापूर्ति योजना की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल के डिस्प्ले पॉइंट्स की स्थापना (पेयजल पॉइंट किसी होटल परिसर में नहीं होंगे), निर्माणाधीन शौचालयों को शीघ्र पूर्ण करने और अस्थायी शौचालयों के निर्माण के निर्देश।
👮♂️ सुरक्षा बल व्यवस्था: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों (विशेषकर महिला सुरक्षाकर्मियों) के लिए आवास, भोजन, पेयजल और शौचालय की उत्तम व्यवस्था।
🛍️ मेला एवं दुकान प्रबंधन: मेले में लगने वाली सभी दुकानों का एकरूप रंग का छप्पर/तिरपाल, तय आकार और सड़कों पर अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी समिति को सौंपी गई।
⚡ विद्युत आपूर्ति: विद्युत कार्यपालक अभियंता को समयबद्ध तरीके से विद्युत कनेक्शन और सुचारू आपूर्ति के निर्देश।
🏛️ बुनियादी ढांचे का निरीक्षण: बैठक के उपरांत रामरेखा धाम में चल रहे भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। संग्रहालय भवन का निर्माण महोत्सव से पूर्व उच्च गुणवत्तापूर्ण टाइल्स और मार्बल्स के साथ पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया गया।
हमारी पूरी टीम और समिति के सभी सदस्य मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस बार का रामरेखा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य, अलौकिक और सुव्यवस्थित अनुभव बने।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजय बखला सहित अन्य पदाधिकारी गण, रामरेखा धाम समिति के अध्यक्ष अखंडदास जी , सचिव ओम प्रकाश साहू, सह सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अमरनाथ बामलिया व अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
आइए, हम सब मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, खेल की उच्चस्तरीय सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत कल संध्या सिमडेगा के विभिन्न छात्रावासों, खेल परिसरों और जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान निम्नलिखित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए:
हॉकी बालिका व बालक खेल छात्रावास (CM School of Excellence & International Stadium): खिलाड़ियों से संवाद कर खेल सुविधाओं, मैदान और उनके खान-पान की गुणवत्ता (रसोईघर) का मुआयना किया। हमारे युवा कड़ी मेहनत से सिमडेगा और देश का नाम रोशन करें, यही हमारा संकल्प है। पढ़ाई और खेल दोनों को समान महत्व देना जरूरी है।
छात्रावासों की सुरक्षा और स्वास्थ्य: बालिका छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं से युक्त मेडिकल किट हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पुस्तकालय (सुबह 7:00 से रात्रि 8:00 बजे तक संचालित): विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करने हेतु पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया और पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए।
सिमडेगा के हर विद्यार्थी और खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर और संसाधन मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
हार्दिक आभार एवं मंगलकामनाएँ !
जिले में दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व अत्यंत सोल्लास सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। असत्य पर सत्य की जीत के इस महापर्व को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले
समस्त वरीय पदाधिकारियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों, शांति समिति के सम्मानित प्रतिनिधियों एवं सदस्यों, जिले के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, साहित्य सभा के कवियों व लेखकों एवं रंगकर्मी कलाकारों, हमारे समर्पित मीडियाकर्मियों एवं सिमडेगा के सभी जागरूक एवं ज़िम्मेदार नागरिकों तथा केंद्रीय दुर्गापूजा तथा अन्य पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सफाई कर्मियों सहित नगर परिषद के समस्त कर्मियों ,विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों आप सभी के अटूट समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, आपसी समन्वय और सहयोग के लिए जिला प्रशासन सिमडेगा आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है ! 💐
आप सभी ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और शांति की जो अभूतपूर्व मिसाल पेश की है, वह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक है। आइए, इसी सद्भाव की भावना को हमेशा बनाए रखें और अपने सिमडेगा जिले को प्रगति, शांति और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे ले जाने का संकल्प लें।
आप सभी को एक बार फिर से बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाएँ! 🌟
— उपायुक्त (DC), सिमडेगा
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज सिमडेगा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, बैकअप तंत्र एवं निर्वाचन अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया।
अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने तथा सुरक्षा में पूर्ण सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पवन कुमार महतो भी उपस्थित रहे।
@ceojharkhand
@prdjharkhand
✨ "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥" ✨
समस्त सिमडेगा वासियों को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी (दशहरा) की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 🌸
@k_singh_ranchi
@prdjharkhand
@JharkhandCMO















































