दिल्ली न्याय यात्रा के दो वर्ष पूरे। मोहब्बत, एकता और न्याय का संदेश लेकर शुरू हुई इस ऐतिहासिक यात्रा ने दिल्ली के जनमानस पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। सभी न्याययात्रियों एवं साथी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
#DelhiNyayYatra
दिल्ली की हवा ज़हरीली होती जा रही है और पिछले 13 सालों से सत्ता में बैठे लोग समाधान देने के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
कांग्रेस सरकार के दौर में प्रदूषण से लड़ने के लिए सिर्फ घोषणाएं नहीं, ठोस फैसले हुए। CNG आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिला, मेट्रो का विस्तार हुआ और दिल्ली का ग्रीन कवर 1.75% से बढ़कर 20% से अधिक पहुंचा।
यह फर्क होता है राजनीतिक इच्छाशक्ति और महज बयानबाजी में।
सवाल सीधा है!
पिछले 13 सालों में दिल्ली को वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और दूसरे पर्यावरणीय संकटों से स्थायी राहत दिलाने के लिए क्या ठोस परिणाम सामने आए?
आम आदमी पार्टी की सरकार थी तो पंजाब के किसानों पर ठीकरा फोड़ा जाता था। भाजपा वालों ने आज वो भी कर दिया।
कभी दिखावे के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव, कभी मौसमी अभियान और अब AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों के आसपास पानी छिड़ककर आंकड़ों को प्रभावित करना।
यह दिल्ली की जनता के साथ सीधा धोखा है।
दिल्ली पर जब भी प्रदूषण जैसी विपदा आती है, सरकार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पल्ला झाड़ लेती है। न कोई स्थायी समाधान, न कोई ठोस कार्ययोजना। पिछले 13 सालों में किसी भी सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एक सुनियोजित, वैज्ञानिक और दीर्घकालिक रणनीति पर गंभीरता से काम करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।
दिल्ली की हवा ज़हरीली हो चुकी है, यमुना प्रदूषित है और जनता की सेहत दांव पर लगी है।
लेकिन पिछले 13 सालों में दिल्ली की जनता को समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन और बहाने मिले हैं। पहले आम आदमी पार्टी की सरकार से और अब भाजपा की सरकार से।
दिल्ली की जनता को साफ हवा, स्वच्छ यमुना और रहने लायक बेहतर दिल्ली चाहिए। न रोज नए बहाने, न खोखली घोषणाएं और न ही जिम्मेदारी से भागने वाली सरकारें।
दिल्ली के निवासियों की जान के साथ खेलना बंद कीजिए।
#DelhiPollution #DelhiAQI #AirPollution #DelhiCongress #CleanAirForDelhi
@punjabkesari
दिल्ली न्याय यात्रा के दो वर्ष : मोहब्बत, एकता और न्याय के संकल्प के दो साल!
आदरणीय जननायक नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के विचारों से प्रेरित यह यात्रा दिल्ली के हर वर्ग को जोड़ने, मोहब्बत का पैगाम जन-जन तक पहुँचाने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का अनवरत प्रयास है।
सभी न्याययात्रियों और साथी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
सफर जारी है, मोहब्बत का कारवां जारी है! ❤️
#DelhiNyayYatra
दिल्ली न्याय यात्रा के दो वर्ष पूरे होने पर जनसरोकारों और जनता से सीधे जुड़ाव के इस ऐतिहासिक सफर को याद करते हुए गर्व की अनुभूति होती है। 700 किलोमीटर, 70 विधानसभा क्षेत्र और लाखों लोगों तक पहुंचने का संकल्प। यह यात्रा जनता की आवाज़ बुलंद करने का एक सशक्त प्रयास रही।
#2YearsofDelhiNyayYatra #DelhiCongress
भाई जतिन शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं करता हूं।
आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हवन-पूजन कर सभी की खुशहाली की प्रार्थना की।
दीपावली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में शुभता और आरोग्यता का संचार करे।
#Deepawali #Delhi
अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस पावन पर्व पर सबके घर-आंगन में धन-धान्य, समृद्धि, आनंद और सौभाग्य का वास हो, यही कामना है।
#HappyDiwali #HappyDiwali2026
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी के आवास पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह में कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं साथियों के साथ शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सभी से आत्मीय मुलाकात हुई और दीपावली की खुशियां साझा करने का सुखद अवसर मिला।
अमित शाह जी, मोदी जी को कन्फ़्यूज़ मत कीजिए। बस उन्हें मेरे साथ खुली बहस के लिए मना लीजिए। कोई भी मंच, कोई भी समय। डरो मत।
: नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी
दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास स्थित कार शोरूम में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मेरी दिल्ली प्रशासन एवं दमकल विभाग से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जाए, फँसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जाए और घायलों को तत्काल उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
ईश्वर सभी को सुरक्षित रखें। 🙏
#Delhi #SaketCourt
आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह बेहद आत्मीयता एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ।
इस अवसर पर INTUC दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष इंजीनियर डी.सी. कपिल के नेतृत्व में INTUC के वरिष्ठ नेता चौधरी जिले सिंह, ऋषिपाल जी, सत्यव्रत पुनिया जी सहित सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रकाश पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई खुशियों का संचार करे तथा सभी के जीवन को खुशियों के प्रकाश से आलोकित करे।
#DelhiCongress #INTUC #Deepawali #Congress
आज स्वर्गीय रणबीर सिंह सरोहा जी एवं स्वर्गीय सरिता रणबीर सिंह सरोहा जी की तेरहवीं एवं बरसी के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 🙏
📍उत्तम नगर, दिल्ली
सभी देशवासियों को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता की कामना है।
#ShubhDhanteras
सिर्फ़ सस्पेंशन के दिखावे से काम नहीं चलेगा!
GRAP लागू होने के बावजूद निर्माण कार्य कैसे हो रहे थे?
दिल्ली CM बताएं अवैध और ख़तरनाक इमारतों को कब चिन्हित किया जाएगा?
दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने से हुई जनहानि और मलबे में लोगों के दबे होने की खबर अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।
आज घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरती जाए और यदि कोई भी व्यक्ति मलबे में दबा है, तो उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।
साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच कर जवाबदेही तय की जाए। दिल्ली में ऐसे सभी अवैध एवं जर्जर निर्माणों को तत्काल चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
#ChawriBazar #DelhiBuildingCollapse #Delhi
24 घंटे हो गए मोदी जी।
LoP श्री @RahulGandhi जी ने आपको चैलेंज दिया है।
डरिए नहीं, डिबेट कीजिए!
आज पूज्य दादी माता स्वर्गीय माता सुखदेवी जी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनकी पुण्य स्मृतियों को सादर नमन किया।
रामलीला मैदान में उमड़े जनसैलाब ने ये स्पष्ट कर दिया है कि ये सरकार अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
📍रामलीला मैदान, नई दिल्ली
#VoteBachaoDeshBachao
आज रामलीला मैदान से स्पष्ट संदेश गूंजा है- वोट चोरी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा ✊🔥
कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी एवं INDIA ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली ऐतिहासिक रही।
इस महारैली में सहभागिता कर हमने लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प और मजबूत किया है।
इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने में जुटे दिल्ली कांग्रेस के सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं साधुवाद।
📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली
#VoteBachaoDeshBachao #SaveDemocracy





























