आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा/लोक सभा सामान्य निर्वाचन से सम्बंधित निर्वाचक नामावली के मतदेय स्थल का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 19.10.2026 को किया गया तथा आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दिया गया। इस सम्बन्ध में आज अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी कि अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें प्रस्तावित मतदेय स्थल के बारे में सभी राजनैतिक दलों को विस्तृत रूप से बताया गया।जिस पर सभी राजनैतिक दलों द्वारा सहमति जताई गयी।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ceoup
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज दिनांक 24 अक्टूबर 2027 को मतदाता पंजीकरण हेतु आयोजित विशेष विशेष पंजीकरण अभियान जिसमें ऐसे मतदाता जो 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरा कर रहे हैं या ऐसे मतदाता जिसका नाम किसी कारण वश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है या किसी अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं के क्रम में जनपद के विधान सभा क्षेत्र 333 कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय गोला बाजार,कसया एवं भलुही मदारी पट्टी बूथ संख्या 340 से 344 तक कार्यों/अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इसके साथ ही जनपद की अन्य विधान सभा क्षेत्रों में ERO/AERO द्वारा भी बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है।
@ChiefSecyUP @ceoup @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP
आज कसाडा सभागार में ईपीसी मोड के अंतर्गत निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर के निर्माण कार्यों एवं कार्य में आ रही बाधाओं के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक समन्वय / कार्रवाई एवं शासन स्तर से भी वार्ता कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर सचिव कसाडा/उप जिलाधिकारी कसया एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारी पट्टी में शिक्षा के स्तर को सुधारने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था, तकनीक के उपयोग तथा बच्चों की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया।
स्मार्ट क्लास में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई की स्थिति के संबंध में शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। छात्रों से संवाद कर उनकी समझ और डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि का भी आकलन किया गया। अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से पठन-पाठन को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया जाए। डिजिटल उपकरणों के नियमित व सुचारू रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
सभी बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, जिससे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
शिक्षक निर्वाचन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान
जनपद में हुआ 84.15 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जनपद में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 3496 शिक्षक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। मतदान प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चला।
मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया का जायजा पुलिस अधीक्षक के साथ ब्लॉक पडरौना, नगर पालिका पडरौना, ब्लॉक रामकोला एवं कप्तानगंज स्थित मतदान केंद्रों का लिया गया। इस दौरान मतदान कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
दोपहर 2 बजे तक जनपद में 71.48 प्रतिशत तथा शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने तक जनपद में कुल 84.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित स्थल कलेक्ट्रेट सभागार लाया गया जहां से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मतपेटियों को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर भेजा जाएगा, जहां मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी।
@ChiefSecyUP @ceoup @InfoDeptUP @UPGovt
आज पुलिस अधीक्षक के साथ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 हेतु चल रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के दृष्टिगत मतदेय स्थल ब्लॉक पडरौना, नगर पालिका परिषद पडरौना, ब्लॉक रामकोला एवं कप्तानगंज का निरीक्षण किया गया। मतदान कार्मिकों से कुल कितना मतदाता है,कितना मतदान हुआ तथा कितना प्रतिशत हुआ आदि जानकारी प्राप्त की गई। मतदान कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाईड लाइन के अनुसार चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। शिकायतों/समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष, गुणवत्ता युक्त और समय पर सुनिश्चित किया जाए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट सभागार से कल दिनांक 23 अक्टूबर को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 हेतु होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु पोलिंग कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@ChiefSecyUP @ceoup @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।समस्याओं/शिकायतों को सुनकर संज्ञान लिया गया। शिकायतों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष, गुणवत्ता युक्त और समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज रामाभार स्थित सिसवा घाट पर पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मूर्ति विसर्जन का निरीक्षण किया गया।अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मूर्तियों का विसर्जन कराया जाए।
अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों द्वारा बताया गया कि यहां पर लगभग 50 मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
कलेक्ट्रेट सभागार में आज किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी योजनाओं, फसल क्षतिपूर्ति तथा खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेष यानी पराली को खेतों में न जलाएं, बल्कि उसका वैज्ञानिक विधि से प्रबंधन करें, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। अधिकारियों को पराली के उचित प्रबंधन एवं बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
कूड़ा निस्तारण एवं खुले में कचरा डंपिंग से संबंधित शिकायतों पर निर्देशित किया गया कि कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) की व्यवस्था है, तो खुले में अवैध डंपिंग ना की जाए। वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से कूड़ा निस्तारण की कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
किसानों की माँग पर जिप्सम एवं पीली सरसों के बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
किसानों के केले की फसल को हुए नुकसान की बीमा क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के निर्देश बीमा कंपनी के जिला समन्वयक को दिए गए तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर किसानों को क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट सभागार में पी०एम० सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसामान्य को योजना से लाभान्वित करने के संबंध में बैठक की गई। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई इस योजना के तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने पर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। एक किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर कुल 45 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 90 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट से 10 किलोवाट तक के संयंत्र पर कुल 1.08 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। दो किलोवाट का संयंत्र स्थापित कराने पर औसतन प्रतिदिन 10 यूनिट बिजली उत्पादन तथा लगभग 2,000 रुपये प्रतिमाह तक बिजली बिल में बचत संभव है।
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक उपभोक्ता राष्ट्रीय पोर्टल pmsuryaghar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अनुदान प्राप्त करने के लिए यूपीनेडा में इम्पैनल्ड वेंडर के माध्यम से ही सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराना आवश्यक है। पोर्टल पर पंजीकृत वेंडरों की सूची भी उपलब्ध है।
बैठक में योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पात्र घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर बल दिया गया, ताकि अधिकाधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल में बचत कर सकें और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले।
@ChiefSecyUP @InfoDeptUP @UPGovt @CMOfficeUP
जनसेवा और समाधान!
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों/समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर संज्ञान लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष, गुणवत्ता युक्त और समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
@ChiefSecyUP @UPGovt @InfoDeptUP @CMOfficeUP
महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महानवमी और विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
जनपद के नागरिकों से अपील की गई कि सभी लोग इन त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, सफाई, यातायात व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @UPGovt
आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थल सम्भाजन को लेकर हुई बैठक।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन, उनके भौतिक सत्यापन, निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाएगा। आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रति मतदेय स्थल अधिकतम 1,200 मतदाताओं तथा दो किलोमीटर की भौगोलिक परिधि को ध्यान में रखते हुए सम्भाजन की कार्यवाही की जाएगी। बताया गया कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि को देखते हुए पूर्व में अंतिम रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों का 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक पुनः भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भौतिक सत्यापन के उपरांत मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 19 अक्टूबर 2026 को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। वर्तमान में स्थापित मतदेय स्थलों के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव होने पर संबंधित प्रतिनिधि 23 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जा सके।
बताया गया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों सहित सभी पात्र छूटे हुए नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरवाया जाए। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से जनपद के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा उनकी सूची की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की गई। बीएलए के माध्यम से पात्र नागरिकों के फार्म-6, अपात्र अथवा मृत निर्वाचकों के संबंध में फार्म-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फार्म-8 प्राप्त कर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा सकता है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की जानकारी देते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की। बैठक में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस), कांग्रेस तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचन नामावलियों को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने तथा मतदेय स्थलों की व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई।
@ChiefSecyUP @ceoup @ECISVEEP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज सदर तहसील पडरौना में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए नागरिकों की राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों/समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित,निष्पक्ष एवं गुणवत्ता युक्त निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन कृषि विभाग ने कुशीनगर में निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था से निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी प्राप्त कर अगले 15 दिन के अंदर विश्विद्यालय के प्रवेश द्वार,हॉस्टल, क्लॉस रूम, सेमिनार हॉल, बाउंड्री वॉल एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, रोगी कल्याण समिति, क्षय रोग समिति, आयुष्मान भारत, योजना, संचारी रोग समिति तथा आयुष एवं, होम्योपैथिक विभाग की प्रत्येक योजना की समीक्षा की गई। सभी PHC/CHC प्रभारी को संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संचालित योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने हेतु साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
आज कलेक्ट सभागार में कलेक्ट्रेट अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित पटल सहायकों के साथ राजस्व कार्यो, न्यायालय वादो,IGRS पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंश निर्धारण, स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने, रियल टाइम खतौनी,राजस्व वसूली के अंतर्गत GST,बैंक, विद्युत देय,परिवहन,खनन आदि की रिकी समीक्षा करने तथा राजस्व वाद के अंतर्गत धारा 24, धारा 67, धारा 116 एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@ChiefSecyUP @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
@ChiefSecyUP @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP

























































