जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) header
जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) profile picture

This is the official twitter account of District Administration, Supaul #districtadministrationsupaul

Supaul, India
Joined May 2020
Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)
आज दिनांक 08.11.2026 को जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा०प्र०से० द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राम टोला, वार्ड संख्या-04 स्थित महादलित टोला में महादलित समुदाय के परिवारों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने महादलित परिवारों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित कीं। उन्होंने सभी के साथ आत्मीयता से पर्व मनाते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल सदर, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, संबंधित वार्ड पार्षद एवं विकास मित्र सहित अन्य उपस्थित रहे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
91
आज दिनांक 08.11.2026 को जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा०प्र०से० द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राम टोला, वार्ड संख्या-04 स्थित महादलित टोला में महादलित समुदाय के परिवारों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने महादलित परिवारों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित कीं। उन्होंने सभी के साथ आत्मीयता से पर्व मनाते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल सदर, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, संबंधित वार्ड पार्षद एवं विकास मित्र सहित अन्य उपस्थित रहे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
6
319
ऑनलाइन मीडिया में प्रकाशित सुपौल निवासी सूरज उरांव की पंजाब में सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु से संबंधित खबर पर जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को मामले की स्थलीय जाँच कर जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार मृतक के आश्रित को बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के अंतर्गत अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला प्रशासन, सुपौल। #Supaul
7
1,149
आज दिनांक 07.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, सुपौल, त्रिवेणीगंज एवं वीरपुर तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अभियंताओं को छठ पर्व के मद्देनजर सभी आवश्यक सड़कों की मरम्मत का कार्य पर्व से पूर्व पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी परिस्थिति में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सड़कों का नियमित निरीक्षण करते रहने तथा जहां भी सड़क की स्थिति खराब हो, वहां अविलंब आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
9
519
विभागीय निदेशानुसार आज दिनांक-07.11.2026 को 9:30 बजे पूर्वाह्न से 4:30 बजे तक संयुक्त श्रम भवन, सुपौल में श्री सुशील कुमार यादव, श्रम अधीक्षक, सुपौल की अध्यक्षता में चार नए श्रम कोड के लिए जागरूकता एक दिवसीय प्रशिक्षण संयुक्त श्रम भवन, सुपौल आयोजित की गई। श्री सुबेश कुमार पासवान, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, राघोपुर द्वारा विभाग से प्राप्त (प्रशिक्षण) के उपरांत चार नए श्रम कोड (1) मजदूरी (वेतन) संहिता, 2019, (2) सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, (3) औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 एवं (4) उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं संहिता, 2020 की सारी जानकारी दी गई है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल तथा सदस्य बाल कल्याण, सुपौल, श्री आदित्य कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, सुपौल सदर, श्री मिहिर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपरा, श्री अमित कुमार केशरी, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बसंतपुर, श्री सुबेश कुमार पासवान, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, राघोपुर, श्री नितीन कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, प्रतापगंज, श्री विकास कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी किशनपुर एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभी पदाधिकारियों द्वारा विभाग द्वारा अधिसूचित सभी चार नए श्रम कोड (1) मजदूरी (वेतन) संहिता, 2019, (2) सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, (3) औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 एवं (4) उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं संहिता, 2020 पर पूर्व के 29 केन्द्रीय श्रम कानून को मिलाकर सरल रूप से (i) न्यूनतम वेतन सभी रोजगारों पर लागू होने, (ii) न्यूनतम वेतन भुगतान की प्रक्रिया, (iii) बोनस, दण्ड PF और ESIC, (iv) ग्रेच्युटी, (v) मातृत्व लाभ, जिग वर्कर, (vii) सभी कामगार को विमुक्ति पत्र, (viii) स्वास्थ्य जाँच, (ix) काम के घंटे, (x) सुविधा एवं दण्ड, (xi) समितियाँ और यूनियन, (xii) हड़ताल, (xii) छटनी, (xiii) बन्दी आदि पर विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराया गया। @IPRDBihar @LRMWWDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
3
512
वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता (बालिका वर्ग – अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) के आयोजन की मेजबानी का दायित्व सुपौल जिले को सौंपा गया है। इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी 09 प्रमंडलों से चयनित बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज दिनांक 07.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, नजारत उप समाहर्ता, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि छठ महापर्व के उपरांत दिनांक 18 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक सुपौल स्थित मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों एवं उनके साथ आने वाले दल के सदस्यों के आवासन, खान-पान, परिवहन, सुरक्षा, खेल आयोजन तथा उद्घाटन एवं समापन समारोह से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यह आयोजन जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ बालिका खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। @IPRDBihar @BiharSportsDept #samratchoudhary #CMSamrat
1
5
428
आज दिनांक 07.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में "पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अंतर्गत उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। उक्त समीक्षात्मक बैठक में श्री आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल, श्री धनन्जय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, राघोपुर, श्री आशुतोष कुमार शर्मा, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, सुपौल के साथ जिले के अन्य सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, आदि उपस्थित हुए। बैठक के अध्यक्ष जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी आगन्तुकों का स्वागत करने के उपरांत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कराने के साथ-साथ 125 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं से समन्वय स्थापित कर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन हेतु जागरूक करने हेतु सभी पदाधिकारी / कर्मी /भेंडरों को निदेशित किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा माह नवम्बर-2026 में कम से कम 10 हजार नये आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया एवं इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरतने हेतु सख्त निर्देश दिया गया। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पंचायतों के जनप्रतिनिधि यथा मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्तियों से समन्वय स्थापित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी/कर्मियों को निदेशित किया गया ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि भेंडर सलेक्श्न एवं सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में शतप्रतिशत वृद्धि लाने हेतु निदेशित किया गया एवं जो भी चयनित भेंडर हैं उनके साथ क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने स्तर से समय-समय पर बैठक आयोजित कर भेंडर को प्राप्त आवेदन को ऋण प्रदान कराने हेतु संबंधित बैंक तक उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही बैंक के बैंक प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक ऋण वितरण कार्य में वृद्धि कराने हेतु निर्देश दिया गया। उपरोक्त कार्य हेतु उपयुक्त दस्तावेज यथा आधार कार्ड, उपभोक्ता संख्या, मोबाईल नंबर, बैंक खाते से संबंधित विवरणी एवं छत स्वामित्व हेतु प्रमाण पत्र (जो स्वअभिप्रमाणित भी हो सकता है) के माध्यम से ऑनलाईन वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in प्ले स्टोर पर उपलब्ध सुविधा बिहार एप्प एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मोबाईल एप्प के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पुरी करने, आवेदन के आलोक में 5.75 प्रतिशत की दर से बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण एवं 01 KW के सौर ऊर्जा संयत्र के अधिष्ठापन पर 40,000/- 02 KW के सौर ऊर्जा संयत्र के अधिष्ठापन पर 80,000/- एवं 03 KW एवं इससे अधिक के सौर ऊर्जा संयत्र के अधिष्ठापन पर 98,000/- तक के केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा दिये जाने वाले अनुदान की जानकारी देते हुए सभी कनीय/ सहायक विद्युत अभियंताओं को आवेदकों से उक्त योजना में आवेदन समर्पित करने के लिए जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अगामी छठ पूजा के शुभ अवसर पर बाहर से आये आमजनों तक इस योजना के लाभ के संबंध में जागरूक करने हेतु निदेशित किया गया। बैठक के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आगामी पर्व यथा दिवाली व छठ के शुभ अवसर पर निर्बाध, सुदृढ व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। साथ ही छठ घाटों का स्थल निरीक्षण कर उसके आस-पास विद्युत संरचनाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु निदेशित किया गया एवं 24x7 फ्यूज कॉल सेंटर, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सुपौल दूरभाष संख्या 9264456424, सोलर सयंत्र अधिष्ठापन का दूरभाष संख्या 903163382, 24x7 फ्यूज कॉल सेंटर, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, राघोपुर दूरभाष संख्या 9031007118 एवं गठित कंट्रोल रूम को तत्पर रहने हेतु निदेशित किया गया। @IPRDBihar @EnergyBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
6
539
सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान से निखर रही है सुपौल जिले की तस्वीर @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat #Supaul
1
1
4
382
जिला प्रशासन सुपौल retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से बिहार के गाँवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। #KayakalpAbhiyan #CMSamrat #samratchoudhary
🤖 Made with AI
2
8
9
3,066
आज दिनांक 06.11.2026 को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त अवसर पर श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
4
442
आज दिनांक 06.11.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरौना में "सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन" एवं सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 द्वारा एक्स-रे (X-Ray) सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस सेवा के प्रारंभ होने से अब स्थानीय लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरौना में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी l साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उक्त अवसर पर सिविल सर्जन, सुपौल, प्रमुख, मरौना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। @IPRDBihar @BiharHealthDept #samratchoudhary #CMSamrat
1
5
358
आज दिनांक 06.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महादलित टोलों में शौचालय निर्माण एवं भुगतान, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) का निर्माण एवं भुगतान, सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) का निर्माण एवं भुगतान, सामुदायिक सोक पिट का निर्माण तथा स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों का 16वी वित्त एवं एलएसबीए से प्राप्त आवंटन से समय पर भुगतान के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (PWMU) के माध्यम से प्लास्टिक कचरे के प्रसंस्करण सहित अभियान के विभिन्न घटकों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उक्त बैठक में निदेशक, डीआरडीए, सुपौल, डीपीएम, जीविका, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार उपस्थित थे। वहीं, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं बीपीएम, जीविका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। @IPRDBihar @BiharRDD #samratchoudhary #CMSamrat
1
2
292
दिनांक 05 नवंबर 2026 को सम्मेलन कक्ष, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME), एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर के अन्वेषक श्री भीमसेन, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल श्री मनोज कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री बागेश कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों एवं कारीगरों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग, उत्पादों की गुणवत्ता एवं बाजार में पहचान, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री तथा आधुनिक समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण (लोन) सुविधा, वित्तीय सहायता एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक, डिजिटल माध्यमों एवं प्रभावी मार्केटिंग के उपयोग से कारीगर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने लाभार्थियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक एवं विपणन के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों, कारीगरों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की सहभागिता रही। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
4
288
दिनांक 05.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा रात्रि में त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान चेक पोस्टों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस को 24 घंटे सक्रिय एवं तत्पर रहना है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी नागरिक को दिन या रात में कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आपात स्थिति में आम नागरिकों को केवल एक कॉल पर डायल 112 की आपातकालीन सेवा उपलब्ध है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है l @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
7
590
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत प्रखंड- सुपौल के ग्राम पंचायत- अमहा में गोबरधन परियोजना के अंतर्गत बने गोबर गैस प्लांट के क्रियाशीलता हेतु आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, श्री आशुतोष कुमार, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, जिला समन्वयक सोनम कुमारी, बी0पी0एम0 जीविका, सुपौल, प्रखंड समन्वयक, सुपौल, निदान एजेन्सी के प्रतिनिधि श्री विशाल कुमार एवं सी0एल0एफ0 के सदस्य आदि उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त के द्वारा इस प्लांट को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान निदान एजेंसी के प्रतिनिधि श्री विशाल कुमार द्वारा यथाशीघ्र गोबरधन परियोजना के क्रियाशीलता हेतु कार्य प्रारम्भ करने हेतु सहमति दी गयी तथा कार्य कराने में अपेक्षित सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। इसी क्रम में गोबरधन परियोजना को यथाशीघ्र क्रियाशील करने हेतु सख्त निदेश दिया। एजेंसी को यह भी निर्देश दिया गया कि स्थानीय कर्मी को इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करें साथ ही सी0एल0एफ0 को निदेशित किया गया कि गोबरधन परियोजना को क्रियाशील कराने में दैनिक रूप से आवश्यकता अनुसार गोबर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा बी0पी0एम0 जीविका, सुपौल को निदेशित किया गया कि वे निदान एजेन्सी द्वारा किये जा रहे क्रियाकलाप का अनुश्रवण करेंगे तथा कार्य की प्रगति से संबंधित जिला स्वच्छता कार्यालय को अवगत करायेगे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
4
342
आज दिनांक 05.11.2026 को जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आगामी दीपावली, लोक आस्था का महापर्व छठ एवं अन्य आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0 की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि दीपावली के अवसर पर पटाखों की बिकी एवं भंडारण निर्धारित नियमों तथा वैध अनुज्ञप्ति के तहत ही किया जा सकेगा। इसके लिए अधिकतम 30 दिनों की अवधि हेतु अस्थायी लाईसेंस प्रपत्र (LE-5) निर्गत करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल को प्राधिकृत किया गया है। सभी संबंधित विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। पर्व-त्योहारों के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, ढाबा, स्ट्रीट फूड स्टॉल, कैंटीन एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा दुर्गा पूजा एवं काली पूजा, 2026 के अवसर पर दिनांक 04.11. 2026 तक जिले के विभिन्न थाना स्तरों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिले में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का विवरण निम्नवत् हैः- विभिन्न थानों में कुल प्रस्तावों की संख्या 271 BNSS की धारा 126 के अंतर्गत की गई कार्रवाई की संख्या 6,027 Bond Down की संख्या 2,183 जब्त किए गए डीजे की संख्या 64 डीजे संचालकों के विरुद्ध Bond Down की संख्या 170 पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिले सभी थाना प्रभारी को डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा लेने रात्रि गस्ती बढाने का निदेश दिया गया। विधि-व्यवस्था एवं समुचित यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को छठ घाटों तथा घाटों तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पिपरा, निर्मली एवं त्रिवेणीगंज सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारु रखने तथा जाम की समस्या से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, सुपौल द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे दीपावली, छठ एवं अन्य पर्व-त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। पटाखों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप एवं सुरक्षित तरीके से करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
4
386
आज दिनांक 05.11.2026 को जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर.एस. भा0पु0से0 के द्वारा संयुक्त रूप से दीपावली, लोक आस्था का महापर्व छठ एवं अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ कार्यालय वेशम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुपौल जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पूजा पंडालों, छठ घाठ तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाकिारियों को निदेश दिया गया। साथ ही डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं इसकी प्रतिदिन समीक्षा करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। बाजार एवं सघन यातायात वाले सड़कों पर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही स्वर्ण आभूषण के दुकानों, वित्तीय प्रतिष्ठान जैसे बैंक, ए0टी0एम0 के निकट विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
7
290
आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में सुपौल जिला अंतर्गत संचालित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन हेतु गठित छात्रावास संचालन समिति की बैठक की गयी I उक्त बैठक में छात्रावास में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक उपाय, नामांकित छात्रों के आवासन, छात्रावास के रख-रखाव, सफाई और सुरक्षा हेतु कर्मियों की सेवा के नवीनीकरण आदि बिन्दुओं पर विचार एवं निर्णय लिया गया I उक्त बैठक में सहायक निदेशक,अल्पसंख्यक कल्याण सुपौल , मो. दानिश वकार, छात्रावास अधीक्षक, डॉ नूरजहाँ बेगम, सहायक प्राचार्य एस०एन०एस० महिला कॉलेज सुपौल, मो० मक़सूद आलम, जिला प्रतिनिधि, मो0 बदिउज्ज़मा, शिक्षक आर०एस०एम० पब्लिक स्कूल, सुपौल एवं मो० रिजवान अहमद, सचिव अंजुमन तरक्की, उर्दू विभाग, सुपौल उपस्थित हुए I @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
5
500
आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जिला परिषद सभागार, सुपौल में Training on Permissible Work विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक, NEP, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (PO), कनीय अभियंता (JE), पंचायत तकनीकी सहायक (PTA) एवं VB-G RAM G योजना से संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य VB-G RAM G योजना के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों (Permissible Work) की विस्तृत जानकारी प्रदान करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यों के चयन एवं निष्पादन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के प्रावधानों, अनुमन्य कार्यों की श्रेणियों, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उप विकास आयुक्त, सुपौल ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग क्षेत्र स्तर पर योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। @IPRDBihar @BiharRDD #samratchoudhary #CMSamrat
1
6
545
आज दिनांक 04.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी VB G RAM G वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। वहीं, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, सुपौल, अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, डॉ. चंदन कुमार, सदर अस्पताल, सुपौल एवं जिला कल्याण पदाधिकारी (बी0सी0/ई0बी0सी0), सुपौल बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों की स्वीकृत योजनाओं पर नियमानुसार अविलंब कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया। साथ ही, जिन योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके जियो-टैग युक्त फोटोग्राफ एवं योजना संख्या/कोड संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया, ताकि उक्त योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया जा सके एवं पोर्टल पर योजनाओं की पूर्णता की स्थिति अद्यतन रूप से प्रदर्शित हो सके। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्परता के साथ में योजनाओं का क्रियान्वयन करने तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। @IPRDBihar @BiharRDD #samratchoudhary #CMSamrat
1
9
650