भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जनपद के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या 2810 से घटाकर 2602 निर्धारित की गई है।
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में 'जनता दर्शन' के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कई फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
नगर निगम क्षेत्र के मोहल्ला एमएनजे जलालनगर में सीसी रोड निर्माण एवं इमली चौराहा से कचहरी तक बिटुमिनस सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। एमएनजे जलालनगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर अभियंताओं को लंबाई, चौड़ाई एवं स्ट्रेंथ की जांच के निर्देश दिए।
ऑफिसर्स कॉलोनी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा स्थापित घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का शुभारंभ किया। PNG सुविधा स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना कई शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों को नियमानुसार जांच कर निस्तरण किया जाएगा।
मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मा० मंत्री जी के साथ लाभार्थी महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। विश्वविद्यालय की व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया
नगर निगम में राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। वार्डवार सीसी रोड एवं हॉटमिक्स रोड निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के भी निर्देश दिये ।
मा० राज्यपाल जी के 03 नवंबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज विभिन्न कार्यक्रम स्थल सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समयावधि एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखे।
किसानों की सुविधा एवं धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जनपद में धान खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा असुविधा होने पर किसान जिलाधिकारी धान खरीद नियंत्रण कक्ष के संपर्क सूत्रों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पुलिस लाइन से यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर एवं वाहनों पर यातायात जागरूकता संबंधी स्टीकर लगाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। सभी जनपदवासियों से अपील है कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
मा0 वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण। कार्यक्रम में 14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 26 ट्राईसाइकिल, 06 व्हीलचेयर सहित कुल 69 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
राजकीय बाल गृह (बालक) एवं राजकीय बाल गृह (शिशु), शाहजहांपुर का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सुविधाएं दी जाए।













































































