धनतेरस के पावन पर्व पर समस्त देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#धनतेरस
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
समाधान के प्रति मिले आश्वासन से संतुष्ट आवेदकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई एवं उनके प्रभावी समाधान की दिशा में पहल की जा रही है।
#SahyogKaryakram #SamratChoudhary #CMSamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
बिहार देश का पहला राज्य है, जिसने गाद (सिल्ट) प्रबंधन के लिए अपनी अलग नीति बनाई है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की उपस्थिति में नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा बिहार सरकार के बीच नदियों एवं अन्य जलस्रोतों से गाद (सिल्ट) हटाने और उसके उपयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
#SiltPolicy2026
#NadiSanjeevani
#WaterConservation
#RiverRejuvenation
#CMSamrat
#samratchoudhary
GAD, Govt. of Bihar retweeted
आस्था के महापर्व छठ में दउरा-सूप का खास महत्व है, जिसमें पूजन सामग्री सजाकर व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। वर्षों से दउरा-सूप में अर्घ्य देने की चली आ रही इस परंपरा के कारण ही हर साल इसे बनाने वाले कारीगरों के लिए भी यह छठ पर्व रोजगार के अवसर लेकर आता है।
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
🤖 Made with AI
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्यशाला में सहभागिता का अवसर और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिभागी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
#WaterManagement
#Innovation
#CMSamrat
#samratchoudhary
GAD, Govt. of Bihar retweeted
BIADA के सहयोग से बेगूसराय में स्थापित होने जा रहा है कैंसर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल उपकरण प्लांट। अब बेहतर इलाज और रोजगार दोनों मिलेंगे अपने ही जिले में।
#samratchoudhary
#CMSamrat
#UdhyogKoBadhava
#IndustrialGrowth
#HealthcareBihar
GAD, Govt. of Bihar retweeted
लोकआस्था, सूर्योपासना और पवित्रता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा।
जानिए छठ महापर्व की महत्वपूर्ण तिथियां एवं प्रत्येक दिन से जुड़ी विशेष परंपराएं।
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
GAD, Govt. of Bihar retweeted
लोकआस्था, सूर्योपासना और पवित्रता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा।
जानिए छठ महापर्व की महत्वपूर्ण तिथियां एवं प्रत्येक दिन से जुड़ी विशेष परंपराएं।
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर बिहार में रेलवे, सूचना प्रौद्योगिकी और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने दीपावली एवं छठ महापर्व पर बिहार के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का अनुरोध किया। साथ ही मढ़ौरा एवं मधेपुरा रेल कारखानों की उत्पादन क्षमता दोगुनी करने तथा सीतामढ़ी-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन पर सहमति बनी।
जनवरी 2027 में पटना साहिब में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 9 से 16 जनवरी तक बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
#samratChoudhary
#CMSamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से मुलाकात कर बिहार में उद्योगों की स्थापना, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना, निर्यात संवर्धन एवं डेटा सेंटर के विकास सहित छह महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
#samratChoudhary
#CMsamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहन राशि का पारदर्शी एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एस्क्रो अकाउंट की व्यवस्था, पटना में एकीकृत वाणिज्य भवन की स्थापना, बिहार के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा निर्यात को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
साथ ही, बिहार में समर्पित डेटा सेंटर नीति तैयार करने और 100 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित करने की दिशा में प्रयास तेज करने पर भी चर्चा हुई।
#samratChoudhary
#CMsamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी से मुलाकात कर बिहार में औद्योगिक विकास एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान गयाजी में चिड़ियाघर की स्थापना के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को भी नई दिशा मिलेगी।
#samratChoudhary
#CMsamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
Replying to @IPRDBihar @samrat4bjp
बैठक में जमुई, गयाजी एवं मुंगेर में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए वन भूमि के उपयोग तथा उपलब्ध बंजर वन भूमि का नियमानुसार विकासात्मक कार्यों में उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त वाल्मीकि व्याघ्र आरक्षेत्र में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण तथा भीमबांध में ईको-टूरिज्म के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की जा रही है। पटना में राज्य के पहले ‘तरकारी आउटलेट’ का शुभारंभ इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रथम चरण में राज्यभर में ऐसे 200 तरकारी आउटलेट स्थापित करने का लक्ष्य है।
#TarkariOutlet
#FarmersEmpowerment
#CMSamrat
#samratchoudhary
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा बिहार सरकार के बीच ‘नदी संजीवनी’ कार्यक्रम के तहत नदियों एवं जलस्रोतों से गाद (सिल्ट) निकासी और उसके उपयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
#samratChoudhary
#CMsamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
Replying to @IPRDBihar @samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार जलस्रोत पुनरुद्धार एवं गाद प्रबंधन नीति-2026 लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इस पहल से नदियों का पुनर्जीवन, जलधारण क्षमता में वृद्धि, बाढ़ के प्रभाव में कमी तथा किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदियों से निकाली गई गाद एवं अन्य सामग्री का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। इससे राज्य में सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति मिलेगी। इस परियोजना से बिहार सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा।
बिहार में ₹58,340 करोड़ की लागत से NHAI की 39 परियोजनाएं (1,561 किलोमीटर) निर्माणाधीन हैं, जबकि ₹1,85,200 करोड़ की अनुमानित लागत से 1,982 किलोमीटर की 11 नई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
#samratChoudhary
#CMsamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा बिहार सरकार के बीच ‘नदी संजीवनी’ कार्यक्रम के तहत नदियों एवं जलस्रोतों से गाद (सिल्ट) निकासी और उसके उपयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
#samratChoudhary
#CMsamrat
GAD, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार और पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आइए, मिलकर जल की हर बूंद बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं समृद्ध बिहार बनाएं।
#JalJeevanHariyali
#GreenBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
@samrat4bjp
@officecmbihar
@BiharRDD
@DEFCCOfficial
@JJHMBihar
GAD, Govt. of Bihar retweeted
जलस्रोतों के संरक्षण और नदियों के पुनरुत्थान की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की पहल से बिहार देश का पहला राज्य बना है, जिसने अपनी अलग गाद (सिल्ट) नीति तैयार की है। इसके माध्यम से राज्य की नदियों एवं जलस्रोतों में जमा गाद का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा।
#SiltPolicy2026
#NadiSanjeevani
#WaterConservation
#RiverRejuvenation
#CMSamrat
#samratchoudhary


























