हालांकि बालेन शाह बहुत फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं लेकिन मार्च में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री के रूप में किसी भी देश की यह उनकी पहली यात्रा है। उनसे पहले के वामपंथी प्रधानमंत्री कुर्सी पर बैठते ही पहले चीन जाते थे फिर किसी और देश की तरफ रुख करते थे। बीजिंग के पास अपनी बुद्धि गिरवी रखने के कारण ही उनका नेपाल में पतन हुआ और अब वहां फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठ रही है। इस मामले में बालेन थोड़ा संतुलित रुख अपना रहे हैं। हालांकि नई दिल्ली से लौटते ही वह अमेरिका जाने वाले हैं। इसलिए खतरा यह भी है कि कहीं वह दुनिया भर में जेन ज़ी आंदोलन को हवा देने वाले अमेरिकी डीप स्टेट के बहकावे में न आएं!
2
63
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹155.96 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण हेतु पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए ₹591.16 लाख तथा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड लोहाघाट में मल्टी लेवल पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्यों हेतु ₹998.55 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट में कुसेरी बैण्ड से सिलौनी मोटर मार्ग का डी.बी.एम. बी.सी. द्वारा अपग्रेड कार्यों हेतु ₹199.17 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी में उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग (एस.एच.-15) के किमी. 12 में 02 लेन सेतु (क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण) के निर्माण हेतु ₹409.23 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत डंगोली-हरवाड़-वालीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) के चैनेज 154.990 पर मोटर पुल का क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण के लिए ₹501.17 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही डंगोली-ददिमखेत-हरवाड़-वालीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) पर चैनेज 134.950 में मोटर पुल के क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण के लिए ₹159.73 लाख तथा चैनेज 171.740 पर 45 मीटर स्पान के मोटर पुल के उच्चीकरण के लिए ₹463.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत डंगोली-सैलानी-ददिमखेत- धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) के किमी 127 पर पूर्व में निर्मित क्लास-बी पुल के स्थान पर 53 मीटर लंबाई का क्लास-ए लोडिंग दो लेन पुल निर्माण के लिए ₹725.45 की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लालूरी-घियाकोटी-क्यार्दा की चाली मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण (हिल साइड कटिंग) के लिए ₹176.85 लाख तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत कोट मल्ला से कोट तत्ला कंडिया कुलासु रीठा खाल मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य (लम्बाई 5.00 किमी) हेतु ₹376.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोविन्दनगर में पडागांव चौराहे से आबादी होते हुए जंगल सीमा तक मार्ग का पुनर्निर्माण किये जाने हेतु ₹90.41 लाख तथा ग्राम टैगोर नगर में जैल कैम्प मुख्य मार्ग से हरेन्द्र मंडल के घर होते हुए सिंचाई नहर पुलिया तक मार्ग का पुनर्निर्माण किये जाने हेतु ₹90.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून की रायपुर शाखा देहरादून परिक्षेत्र तथा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार शाखा हरिद्वार परिक्षेत्र के अन्तर्गत अधिक पेयजल खपत वाले वार्डों में जल संयोजनों पर घरेलू मैकेनिकल वाटर मीटर क्लास-बी के अधिष्ठापन हेतु क्रमशः ₹349.59 लाख एवं ₹464.77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वैच्छिक एवं आंशिक चकबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए नई मद खोले जाने तथा राज्य आकस्मिकता निधि से ₹100 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात कर राज्य की उपलब्धियां उनके सामने रखीं और उत्तराखण्ड के विकास से जुड़ी नई परियोजनाओं हेतु सहयोग का भी अनुरोध किया।
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
उन्होंने बताया कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चारधाम के प्रमुख गद्दी स्थलों से शीतकालीन यात्रा प्रारंभ की गई है। GMVN एवं KMVN के पर्यटक आवास गृहों में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 तक 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतकालीन यात्रा की तथा आदि कैलाश में 73,041 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन साइक्लिंग एवं कयाकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आदि कैलाश परिक्रमा रन के अंतर्गत हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजित की गई तथा माणा घाटी में मैराथन दौड़ प्रस्तावित की गई है। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टिहरी लेक में सम-एक्रो फेस्टिवल तथा औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि वोकल फॉर लोकल एवं लोकल टू ग्लोबल की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ITBP के साथ एमओयू के माध्यम से 7,255 बकरियों से 2.18 लाख किलोग्राम मांस एवं 30 टन मछली की आपूर्ति की गई है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ब्रांड का टर्नओवर ₹6.9 करोड़ तक पहुंच गया है। ब्रांड के 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत हैं, जिनमें 11 जीआई टैग एवं IPR से संबंधित हैं। अमेजन, ONDC, जियो मार्ट, बिग बास्केट एवं ब्लिंकिट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर रहा है। सभी जनपदों में एक जिला-एक मेला आयोजित करने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में 559 क्लस्टर विद्यालय चिह्नित किए गए हैं तथा 331 विद्यालयों का आकलन कर 93 विद्यालयों के लिए स्वीकृतियां जारी की गई हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि भारत दर्शन शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 379 विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शैक्षिक, औद्योगिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों का भ्रमण कराया गया है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड दर्शन शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को राज्य के प्रमुख वैज्ञानिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सम्मेलन में दिए गए निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने तथा उनके क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने पर आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने तथा प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री से सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। उन्होंने राज्य के हित में विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने भेंट के दौरान प्रधानमंत्री को देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक विरासत एवं स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान से जुड़े उपहार भेंट किए। उन्होंने मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (पारंपरिक ऊनी वस्त्र), उत्तराखण्ड का शुद्ध शहद, बदरी घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल भेंट किए। इसके साथ ही हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता एवं आध्यात्मिक महत्ता को प्रदर्शित करती माँ गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर स्वीकृति के लिए अनुरोध किया। उन्होंने उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय एवं सीमित वित्तीय संसाधनों वाले राज्य को EAP Capping से छूट प्रदान करने और चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार, आधुनिकीकरण एवं सिविल-मिलिट्री उपयोग के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग का अनुरोध किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री से कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए रोड कम रेल ट्रेक टनल निर्माण, अतिरिक्त अलाइनमेंट का फाइनल लोकेशन सर्वे एवं स्वीकृति, बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वेक्षण, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण तथा ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने आयुष मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों में से एक संस्थान की स्थापना किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर में किए जाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कुम्भ-2027 के सफल आयोजन के लिए ₹500 करोड़ तथा SASCI के अंतर्गत लगभग ₹9,500 करोड़ की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने RDSS योजना के अंतर्गत स्मार्ट मीटरिंग एवं विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹3,436.08 करोड़ की स्वीकृति, चारधाम यात्रा के प्रमुख स्थलों पर ATC टावर की व्यवस्था तथा चम्पावत बाईपास के लिए ₹199 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने के लिए भी धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने देहरादून रिंग रोड की लगभग ₹1,200 करोड़ की परियोजना के अलाइनमेंट अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रोपवे के अध्ययन एवं वन स्वीकृति प्रक्रिया में सहयोग, ऊर्जा, जल विद्युत एवं पेयजल परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास तथा आपदा प्रबंधन एवं पुनर्निर्माण कार्यों में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने देहरादून से हरिद्वार तक आरआरटीएस विस्तार के लिए मेरठ-मोदीपुरम से हरिद्वार तक फिजिबिलिटी स्टडी कराने तथा ऋषिकेश में यातायात दबाव को देखते हुए बजरंग सेतु से बैरागी कैंप तक अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से फिजिबिलिटी स्टडी कराने में सहयोग के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश एवं त्रियुगीनारायण को विकसित किया जा रहा है। चोपता-दुगलबिट्टा, पटवाडांगर एवं शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत नए वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी तैयार कर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन नए आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल के बेलकेदार क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल के अंजनीसैंण एवं टिहरी क्षेत्र तथा चम्पावत के लोहाघाट एवं श्यामलाताल को आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
देवभूमि उत्तराखण्ड में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। आस्था, आध्यात्मिकता और हिमालय की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण इस यात्रा में आप सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
@narendramodi
@NitinNabin
@AmitShah
@rajnathsingh
@PMOIndia
@BJP4India
🤖 Made with AI
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
CM योगी माँ के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पंचुर, कल होगा अंतिम संस्कार 💔
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ किया तथा पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश के स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों एवं उत्पादकों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय संसाधनों में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं निहित हैं। राज्य के पारंपरिक उत्पाद न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठित आयोजन उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा नए बाजारों से जुड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक कौशल को संरक्षण देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। 'वोकल फॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' की भावना के अनुरूप उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमों को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता संवर्धन और प्रभावी विपणन के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए। इससे स्थानीय उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी और युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इन उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने पवेलियन में प्रतिभाग कर रहे सभी कारीगरों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और रचनात्मकता उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान देने के साथ ही उत्तराखण्ड को आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, सचिव श्री विनय शंकर पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड की वर्षों से लंबित विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। जो योजनाएं कभी केवल कागजों तक सीमित थीं, वे आज धरातल पर उतर रही हैं। यह बदलते उत्तराखंड की विकास यात्रा का सशक्त उदाहरण है।
योगी जी की मां सावित्री देवी के निधन की खबर सुन कर कुछ कुछ वैसा ही एहसास होता है जैसा गौतम बुद्ध, आदि शंकराचार्य और नरेंद्र मोदी जी की माताओं के बारे में सोच कर। मोदी जी ने तो हालांकि उस तरह से संन्यास नहीं लिया था लेकिन जीवन वैसा ही जिया। योगी भी गौतम बुद्ध और शंकराचार्य की तरह भिक्षा के लिए अपनी माँ के दरवाजे पर गए थे और उनकी मां ने भी यही कहा, क्या गलती हो गई थी हमसे! आज उसी मां का निधन हुआ है और योगी आदि शंकर की तरह मां के अंतिम संस्कार के लिए अपने गाँव पहुंच गए हैं। आदमी चाहे कितना ही कठोर हो जाए, मां के आगे वह बच्चा ही रहता है। निश्चय ही एक कठिन क्षण है योगी जी के लिए। ॐ शांति।
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
मां के अंतिम दर्शन को पैतृक गांव उत्तराखंड पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ जी!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और दुख की इस घड़ी में परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें !
ॐ शांति!
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
Rahul Gandhi does not believe India should lead the world. What a breathtakingly small vision for a country of 1.4 billion people. That should be the end of his political career or whatever remains of it!
Thankfully, India’s ambitions do not depend on the limits of his imagination.
India can build partnerships and lead. It can listen to the world and offer solutions. Our scientists, entrepreneurs, soldiers, doctors and young people are competing on the world stage every day. They don’t ask the clown prince for permission to aspire.
Perhaps the real problem is that @RahulGandhi has spent so long struggling to lead his own party that he cannot imagine India leading anywhere.
वनराजी जनजाति की आबादी सिर्फ 600 रह गई है। यह वास्तव में चिंता की बात है। लेकिन भारतीय लोकतंत्र की एक अद्भुत दास्तान भी इससे जुड़ी हुई है। इसी समुदाय के एक नवसाक्षर युवक गगन सिंह रजवार को कुछ लोगों ने पकड़ कर जबरदस्ती विधायक का नामांकन भरवा दिया और यह युवक 2002 और 2007 में उत्तराखंड विधानसभा का बाकायदा सदस्य रहा। गगन सिंह रजवार तो विधायकी से समृद्ध हो गए। सवाल यह है कि वनराजी समुदाय का क्या हुआ?
हरक सिंह रावत की राह में काँटे ही कांटे। अब बचना वास्तव में मुश्किल है। एक 23 साल का युवक अपने पिता की पहचान माँग रहा है। अभी तक उसके प्रमाणपत्र में पिता का नाम ही नहीं। क्या गुजरती होगी उस पर। और उसकी मां स्पष्ट बता रही है कि उसका बाप एक ही व्यक्ति है और वह हरक सिंह रावत है! कैसे न हो कार्रवाई?
4
149
Govind Singh गोविन्द सिंह retweeted
The 5th Edition of National Media Dialogue 2026 is here!
🎯 Theme: Streets to Screens: Lost Sanity and Sensitivity
📅 27 November 2026 | 📍 Gurugram University, Gurugram
Organised by the Department of Media Studies.
#NMD2026 #GurugramUniversity #GUG


























