उसका तो बाप भी जाएगा! 😂😂
बात थोड़ी पुरानी है…
बचपन में गर्मी की छुट्टियों में मेरा एक दोस्त सुरेन्द्र हमारे गाँव आता था। बड़ा निकम्मा और आलसी था। उसके दादा कोई काम बताते, तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर कल्टी मार जाता था।
सुरेन्द्र के दादा शिवभक्त थे। हर सोमवार मिट्टी के 101 शिवलिंग बनाते थे। सुबह 6 बजे हम बच्चों को पास के खेत से मिट्टी लाने भेजते। लेकिन सुरेन्द्र इतना आलसी था कि हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर सोता रह जाता।
दादा समझ गए कि ये ऐसे नहीं सुधरेगा!
फिर शिवरात्रि आई। दादा ने सब बच्चों से कह दिया, “कल तुम लोग मिट्टी लेने नहीं जाओगे। पूरी मिट्टी सुरेन्द्र ही लाएगा।”
मैंने कहा, “दादाजी, देख लेना, वो नहीं जाएगा!”
दादा ने पूरे आत्मविश्वास से कहा, “ऐसे कैसे नहीं जाएगा? उसका तो बाप भी जाएगा!” 😂
मैंने सुरेंद्र को जाकर बताया, तो वह बोला, “मैं नहीं जाऊँगा, कोई न कोई बहाना बना लूँगा।”
लेकिन उसे दादा के गुस्से का पता था। इसलिए रात में अपने पापा से पैसे लेकर मिट्टी खरीद लाया और चैन से सो गया।
सुबह दादा कमरे में आए और बोले, “जा, मिट्टी लेकर आ। आज 10,001 शिवलिंग बनाने हैं!”
सुरेन्द्र बोला, “दादा, मिट्टी तो ले आया!”
दादा ने पूछा, “कितनी?”
वह बोला, “100 शिवलिंग की!”
बस फिर क्या था! दादा ने एक लात मारी और बोले, “जा, और मिट्टी लेकर आ!”
सुरेन्द्र ने पेट दर्द का बहाना बनाकर कहा, “मैं नहीं जाऊँगा!”
दादा ने एक लात और मारी और गरजकर बोले—
“तू क्या नहीं जाएगा? तेरा तो बाप भी जाएगा!” 😂😂
आज सोचता हूँ तो हँसी आती है…
मेरा वो दोस्त आज भी उतना ही निकम्मा, आलसी और कामचोर है। आज भी अपने दादा से मार खाता है! 😂😂
कहानी वही है, बस किरदार बदल गए हैं! 🤣
#घोरकलजुग #modi
पोस्ट की नफ़रती भाषा देखकर पहली नज़र में लगा—BJP का कोई पेड ट्रोल है! 😂
लेकिन निकला यूपी चुनाव आयोग का अधिकारी!
ख़ैर, अब दोनों में फ़र्क भी कहाँ रह गया है? 🤣
#घोरकलजुग
हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम “राम ने शर्मा को मारा” भी है। कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है। भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता।
एंग्री यंग मैन — यश श्रीवास्तव!
“तुम मुझे ढूंढ रहे हो, मैं तुम्हारा यहां इंतज़ार कर रहा हूँ!”
फिल्म दिवार का अमिताभ बच्चन का यह डायलॉग याद है? जिस एटीट्यूड ने अमिताभ को सुपरस्टार बनाया, कुछ वैसा ही अंदाज़ है यश श्रीवास्तव का!
कैमरे के सामने तिरछे बैठना, गोदी मीडिया के स्टूडियो में बिना किसी डर के बीजेपी के एजेंडे की धज्जियाँ उड़ाना और तर्कों की ऐसी धार कि बीजेपी प्रवक्ताओं के पास जवाब तक न बचे!
लेकिन यश की यह प्रतिभा आज की नहीं है।
मैं यश को चार साल से जानता हूँ। मेरे ट्विटर स्पेस में एक लड़का पूरे फ्लो में बोलता था और बड़े-बड़े अंधभक्तों व ट्रोल्स की बोलती बंद कर देता था।
यश मुझे बड़े भाई मानते हैं। अक्सर कहते थे कि कांग्रेस में मौका मिलना आसान नहीं है। मैं हमेशा उनसे कहता था—यश, तुम्हारा भी वक्त आएगा और दुनिया तुम्हारी प्रतिभा का लोहा मानेगी!
आज यश को देखकर लगता है कि वो दिन आ गया है।
हम सबके प्रेरणास्रोत पवन खेड़ा जी के मार्गदर्शन में यश, हर्षद, ईशान त्यागी और डाली शर्मा जैसे युवा कांग्रेस प्रवक्ताओं की नई पीढ़ी अपने आक्रामक अंदाज़, बेबाकी और हाजिरजवाबी से अपनी पहचान बना रही है।
आलोक शर्मा जी, डाक्टर अजय उपाध्याय और दीदी रागिनी नायक जैसे वरिष्ठ साथी लगातार इन युवाओं का हौसला बढ़ाते हैं।
हम सब जननायक राहुल गांधी के निडर सिपाही हैं। हमारा मकसद साफ है—मीडिया के झूठे एजेंडे और बीजेपी के फेक नैरेटिव का जवाब तथ्यों, तर्कों और उसी बेबाकी से देना, जिसकी भाषा में वे बात करते हैं।
राहुल गांधी और पवन खेड़ा की टीम में ऐसे एक नहीं, अनेक यश श्रीवास्तव हैं, जो मिनटों में झूठे नैरेटिव की हवा निकालने का माद्दा रखते हैं।
यश, तुम इस नई पीढ़ी के उभरते सितारे हो। अभी तो बहुत लंबा सफर तय करना है!
एंग्री यंग मैन, लगे रहो! तुम्हारा वक्त आ गया है। 🔥
#घोरकलजुग #डाटावाणी
@Aloksharmaaicc @NayakRagini @SherESharma @IshanRTyagi @drajayupadhyay @dollysharmaINC
डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता मेरे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए!
1975 में अटल-आडवाणी-जेपी ने कौन-सा पीस बॉन्ड भरा था?
8 मई 2014 को मोदी-शाह-जेटली ने चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर कौन-सा पीस बॉन्ड भरा था?
देश संविधान से चलेगा या बीजेपी के विधान से?
#घोरकलजुग @news24tvchannel
मुख्यमंत्री के लिए ₹234 करोड़ का प्लेन, BJP के लिए अरबों का 7-स्टार ऑफिस… और जनता के लिए?
जहरीला पानी, जहरीली शराब, कुपोषण से मरते बच्चे, बदहाल अस्पताल, जर्जर स्कूल, गड्ढों वाली सड़कें, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार!
मुख्यमंत्री के ठाठ सात सितारा, आम आदमी का जीवन बेचारा!
एमपी गजब है, सबसे अजब है!
#घोरकलजुग
मुझे ड्रग्स दो..मुझे ड्रग्स दो.. मांगने वाले को ब्रिगेडियर साहब ने पानी पिला दिया 😂😂
#घोरकलजुग
ज्ञानू ब्रो ने कमाल कर दिया 135 साल की महिला को भी वोटर बना दिया! यकीन नहीं आए तो पर्ची देख लो 😂
नाम: हेमा वर्मा
पिता: नंदलाल वर्मा
उम्र: 135 साल!
जी हाँ, इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक MLC चुनाव की मतदाता पर्ची में यही उम्र दर्ज है!
ज्ञानू ब्रो को दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिलाओं में से एक को खोजने का श्रेय मिलना चाहिए!
और रुकिए… एक दूसरी पर्ची भी सामने आई है।
नाम: अफ़ज़ल अहमद
पिता: मोहम्मद इकबाल भीख मांगते है
ज्ञानू ब्रो मतलब नाम बता रहे है या बदनाम कर रहे है
ज्ञानू ब्रो कौनसा मॉल फूंकते हो इतना कांड करने के बाद भी सवाल विपक्ष से ही पूछते हो 😂😂 #घोरकलजुग
#UttarPradesh #ElectionCommission
चावल 81% महँगा, रबर 42%, कपास 24%, गेहूँ 23%, सोयाबीन 22% और खाद्य तेल भी महँगे!
किसान की लागत बढ़ी, आम आदमी की थाली महँगी हुई, जनता की जेब पर महँगाई की मार पड़ी।
लेकिन महँगाई पर सवाल मत पूछिए, सवाल पूछना गुनाह है!
जनता महँगाई से त्रस्त है, साहब अपने प्रचार में मस्त है जी 🙏
बाकी सब चंगा सी! 🙃 #घोरकलजुग
70 तस्वीरें हटाईं, तो युवाओं ने प्रदर्शनी के बाहर लगा दीं!
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से हटाई गईं 70 तस्वीरें युवाओं ने बीकानेर हाउस के बाहर लगा दीं।
इन तस्वीरों में दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों के दृश्य दर्ज थे। लेकिन बाहर लगी तस्वीरों को भी बीकानेर हाउस प्रबंधन ने हटा दिया।
आखिर इन तस्वीरों से इतनी परेशानी क्यों? तस्वीरें हटाने से क्या सवाल भी हट जाएंगे?
#घोरकलजुग
सोनिया जी की Instagram पर एंट्री! पहले वीडियो में ही आने वाली किताब की झलक!
आखिर क्या खास लेकर आ रही हैं सोनिया गांधी की नई किताब? #soniagandhi
10 मिनट वीडियो मिस मत कीजिए!
मोहन यादव की सरकार में भ्रष्टाचार कैसे फल-फूल रहा है, इसके सबूत खुद प्रमुख सचिव दे रहे हैं!
वीडियो देखिए, सुनिए और खुद तय कीजिए—मोहन राज है या भ्रष्टाचार का राज? 🔥
#घोरकलजुग #MadhyaPradeshNews
चुनाव आयोग में ऐसा क्या हुआ कि दो चुनाव आयुक्तों को CEC ज्ञानेश कुमार को छोड़कर कैबिनेट सचिव को चिट्ठी लिखनी पड़ी?
29 जुलाई को चिट्ठियां लिखीं, 5 अगस्त को जवाब भी आ गया!
लेकिन सबसे बड़ा सवाल—
आखिर उन चिट्ठियों में क्या लिखा था? कैबिनेट सचिव को सब पता था, तो देश की जनता को पूरी जानकारी क्यों नहीं?
RTI से खुलासा हुआ है। अब इन सवालों के जवाब भी मिलने चाहिए.. दाल में कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है #घोरकलजुग
#ElectionCommission #RTI








