
#FireService~Official X account of Hapur Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7 Dial 112 in Case of Fire/Emergency.
hapur
Joined May 2022
- Tweets840
- Following67
- Followers727
- Likes379
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हापुड़ द्वारा अग्निशमन केंद्र, हापुड़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
श्री मुथा अशोक जैन, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवाएँ, के अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती पद्मजा चौहान एवं मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए समर्पण, उत्कृष्ट कार्य एवं बहुमूल्य योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
#UPFireAndEmergencyServices #UPPolice #Retirement #Farewell
साहस, सेवा और संवेदनशीलता।
औरैया पुलिस की तत्परता से बची 09 वर्षीय मासूम की जान।
दिनांक 30.08.2026 को थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत एक गाँव में खेलते समय एक 09 वर्षीय बच्चा अचानक कुएँ में गिर गया। सूचना मिलते ही @fireserviceup, @112UttarPradesh एवं @auraiyapolice टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम ने बिना समय गंवाए संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल कुएँ से बाहर निकाल लिया। तत्पश्चात बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति सामान्य बतायी गयी।
#UPPolice #UPPCares
#HumanityInUniform
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
आज दिनांक-24.08.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी हापुड़ के निर्देशन में थाना हाफिजपुर व पिलखुवा, छिजारसी, सिखेड़ा पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित संचालन एवं रेस्क्यू का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
#FireSafetyTraining #UPFS
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
फायर सर्विस प्रतापगढ़ की त्वरित व प्रभावी कार्यवाही से गहरे कुएं मे गिरे व्यक्ति की जान बचाई गई ।
जनपद प्रतापगढ़, थाना मानिकपुर के अंतर्गत कजियाना मोहल्ला किला रोड पर एक व्यक्ति के कुएं में गिरने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल @pratapgarhfire यूनिट द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। फायरमैन विपिन कुमार द्वारा बी0ए0 सेट पहनकर कुएं में उतरकर श्री पन्ने लाल मौर्य उम्र 20 वर्ष को सकुशल बाहर निकाला गया।
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
अपर पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक ड्रिल के क्रम में आज आधुनिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग का अभ्यास किया गया।
ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों की दक्षता, कार्यकुशलता एवं तत्परता में निरंतर वृद्धि करना है, ताकि आपातकालीन स्थिति में न्यूनतम समय में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
#UPFireService #UPPolice #FireDrill #EmergencyResponse
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
फायर सर्विस फतेहगढ़ की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू कार्य सराहनीय है।
आज दिनांक 20.08.2026 को कायमगंज क्षेत्र में कुएँ में गिरी 05 वर्षीय बच्ची सौम्या पुत्री श्री पवन कुमार को FS यूनिट कायमगंज एवं फतेहगढ़ की टीम ने BA Set का प्रयोग कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सकुशल बाहर निकाला तथा एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
#FatehgarhFire #FireRescue
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
जनपद हापुड़ से LFM शीशपाल सिंह, FSD परवीन सिंह, FM ज्ञानेन्द्र सिंह, FM सतीश कुमार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय का प्रशंसा पदक (सिलवर) प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक, हापुड़ द्वारा सभी कर्मियों को उक्त प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सन् 1997 बैच के फायरमैन तथा वर्तमान में कासगंज में तैनात फायरमैन राजेश कुमार के दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
शत्-शत् नमन। 🙏
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित हुए उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के 16 कर्मी 🇮🇳
15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के कर्मियों को उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं कर्तव्यपरायणता के लिए राष्ट्रपति के वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया।
गाजियाबाद में बहुमंजिला आवासीय भवन में हुए अग्निकांड- 10 कर्मी
दिनांक 03/04 मार्च 2026 की रात्रि सुनेहरी रेजीडेन्सी सोसायटी, 27 न्यू अजन्ता पार्क, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में बहुमंजिला आवासीय भवन में हुए विकराल अग्निकांड में अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों ने अदम्य शौर्य और उत्कृष्ट साहस का परिचय देते हुए भवन में फँसे लगभग 160 व्यक्तियों के जीवन तथा करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया।
इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित कर्मी:
श्री राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री मूलचन्द्र सिंह, लीडिंग फायरमैन — Gallantry Medal
श्री नेत्रपाल सिंह, लीडिंग फायरमैन — Gallantry Medal
श्री सतेन्द्र सिंह, फायर सर्विस चालक — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री रामपाल सिंह, फायर सर्विस चालक — Gallantry Medal
श्री जोगेन्द्र सिंह, फायरमैन — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री विनय यादव, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री आयुष्मान कुमार शर्मा, फायरमैन — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री दीपक कुमार-I, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री उमाकांत शुक्ला, फायरमैन — Gallantry Medal
🏥 लखनऊ अस्पताल अग्निकांड -6 कर्मी
दिनांक 14 अप्रैल 2025 को लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में हुए अग्निकांड के दौरान अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 232 रोगियों, उनके परिचारकों तथा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य चिकित्सा सहायकों के अमूल्य जीवन को सकुशल एवं सुरक्षित बचाया।
इस साहसपूर्ण कार्य के लिए सम्मानित कर्मी:
श्री सुशील कुमार, अग्निशमन अधिकारी — Gallantry Medal
श्री धर्मपाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अधिकारी — Gallantry Medal
श्री सुमित प्रताप सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अधिकारी — Gallantry Medal
श्री प्रवेश कुमार, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री विवेक कुमार पटेल, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री पुष्पेन्द्र सिंह, फायरमैन — Gallantry Medal
उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के इन वीर कर्मियों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इन वीर योद्धाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सन 2000 बैच के फायरमैन तथा वर्तमान में गोरखपुर में तैनात फायरमैन स्व. हरेराम यादव के दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
शत्-शत् नमन। 🙏
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
दिनांक 04.08.2026 को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में फायर फाइटिंग के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए फायर सर्विस चालक स्व० तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन स्व० रोहित यादव के असामयिक एवं दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत वीर अग्निशमन कर्मियों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रियजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन।
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों तथा घटना के दौरान घायल हुए अग्निशमन कर्मियों व उनके परिजनों से भेंट कर दुःख प्रकट करते हुए संवेदना व्यक्त की गई उन्होंने घायल कर्मियों के बेहतर उपचार एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
आज दिनांक 04.08.2026 को नवागत महानिदेशक
श्री मुथा अशोक जैन द्वारा उ.प्र. अग्निशमन तथा आपात सेवाएं का पदभार ग्रहण किया गया।
RT @fireserviceup: पवित्र सावन के प्रथम सोमवार को प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरो और घाटों पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा सुर…
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने हेतु उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के निर्देशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। कांवड़ मार्गों पर अस्थायी फायर स्टेशन, हाई-स्पीड फायर बाइक, दमकल वाहन एवं प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मियों की तैनाती के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
उक्त संबंध में प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरें..........
"सुरक्षित कांवड़ यात्रा—हमारी प्रतिबद्धता, आपकी सुरक्षा।"
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक अवसंरचना, ग्रामीण आजीविका, ऊर्जा, कृषि, डेटा सेंटर, ईवी चार्जिंग तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष चिकित्सालयों तथा होटलों में फायर एनओसी की स्थिति का तत्काल सत्यापन कराया जाए। जिन संस्थानों की फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने वाली है अथवा जिनके पास वैध फायर एनओसी उपलब्ध नहीं है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी की जाएं। जनसुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
Hapur Fire & Emergency Services retweeted
आधारभूत संरचना के विकास के क्रम में #UPCM @myogiadityanath जी ने जनपद संभल में अग्निशमन केंद्र संभल के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए धनराशि ₹1346.56 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@sanjaychapps1
@sambhalpolice

























