गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। सुशासन और जनसेवा के ध्येय के साथ, हर जरूरतमंद के सशक्तीकरण हेतु सरकार निरंतर कार्य कर रही है। – at Kaithoon, India
Heeralal Nagar retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी सेवा और पूर्ण समर्पण की भावना से राष्ट्र को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनका यह दृढ़ विश्वास है कि 'विकसित भारत' का संकल्प तभी साकार होगा, जब 140 करोड़ देशवासी 'एक स्वप्न, एक संकल्प और एक भाव' के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे।
आइए, हम सब एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
Heeralal Nagar retweeted
📍 ब्रह्माकुमारीज अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन, आबू रोड
ग्लोबल समिट-2026 - विश्व नवीनीकरण के लिए आध्यात्मिक जागृति समारोह।
आध्यात्मिकता आत्मिक शांति, मानवीय मूल्यों और विश्व बंधुत्व का सशक्त आधार है। आइए, आध्यात्मिक चेतना को आत्मसात कर प्रेम, सद्भाव और शांति से परिपूर्ण समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि है।
@BhajanlalBjp @RajCMO @RajGovOfficial @BJP4Rajasthan – at Kaithoon, India
भक्ति और प्रेम की प्रतीक, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#मीराबाई – at Kaithoon, India
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन🙏
उनके द्वारा रचित महाकाव्य रामायण मानव मात्र को धर्म, कर्तव्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाता है। उनका यह पावन ग्रंथ युगों-युगों तक संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।
#महर्षिवाल्मीकि
#MaharshiValmiki – at Kaithoon, India
जयपुर में सच बेधड़क मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित ‘ऑटो एक्सपो 2026’ के समापन समारोह में सहभागिता कर उपस्थित गणमान्यजनों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
ऑटो एक्सपो जैसे आयोजन ऑटोमोबाइल क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करते हैं, व्यापार, नवाचार,रोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करते हैं।
एक ही मंच पर विभिन्न प्रकार के वाहनों की उपलब्धता आमजन के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ इस क्षेत्र के प्रति लोगों के उत्साह को भी दर्शाती है।
#AutoExpo2026 #Jaipur #Rajasthan #Heeralalnagar – at Kaithoon, India
आज अर्धांगिनी सहित देवाधिदेव महादेव बाबा केदारनाथ एवं भगवान श्री बद्रीविशाल के दर्शन एवं पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बाबा केदार व भगवान बद्रीनाथ सभी के जीवन में मंगल, शांति एवं आध्यात्मिक प्रकाश का प्रसार करें।
हर हर महादेव 🚩
जय बद्रीनाथ 🚩
#kedarnath #badrinath
अन्नदाताओं का हित, उनकी आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र की उन्नति हमारी प्राथमिकता है।
डबल इंजन सरकार किसान कल्याण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए किसानों के सशक्तीकरण और खुशहाल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। – at Kaithoon, India
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें।
हर बच्चे को समय पर इसकी खुराक अवश्य पिलाएं। – at Kaithoon, India
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री @DrSatishPoonia जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व मंगलमय जीवन हेतु प्रार्थना करता हूं। – at Kaithoon, India
आज 📍 नई दिल्ली में आयोजित Renewable Energy India Expo के 19वें संस्करण में सहभागिता की।
इस दौरान सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के विभिन्न आयामों, आधुनिक तकनीकों और भविष्य की ऊर्जा संभावनाओं पर संवाद किया।
#RenewableEnergyIndiaExpo #SolarEnergy #NewDelhi #HeeralalNagar
Heeralal Nagar retweeted
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके…
नन्हे बच्चों के मधुर स्वरों में भक्ति, मासूमियत और संस्कारों का अद्भुत संगम। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के समक्ष यह मनमोहक प्रस्तुति हर किसी का मन मोह लेने वाली है।
अन्नदाता की राह में अब नहीं आएगी बिजली की बाधा!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत' के विजन और मा. मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में सरकार के संकल्प से प्रदेश में सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली सुनिश्चित हो रही है।
Heeralal Nagar retweeted
हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है। हमें आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है। 2047 में विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है। इन उद्देश्यों के लिए हमें और सक्रिय होना है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#ChinmayaAmritMahotsav
हम सभी के पथप्रदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु की कृपा से आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रहें तथा आपका मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर प्राप्त होता रहे।
#HBDayAmitShah – at Sangod, India
कल दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को होने वाले पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में कोटा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सांगोद व सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाएँ।
#Kota #Sangod #Sultanpur #सांगोद_विधानसभा #पंचायत_चुनाव_2026
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रनिष्ठा को कोटि-कोटि नमन।
जय हिंद 🇮🇳 – at Kaithoon, India
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री विमल जी जैन ने मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीतियों व कार्यशैली से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आज निजी आवास, कोटा पर दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर शुभकामना प्रदान की।


































