Manas Kumar retweeted
If you are a rapist and from shoshit vanchit community then you have a great future in BJP specially if you have committed a crime against a UC.
Manas Kumar retweeted
Team India has triumphed in the T20 World Cup! Congratulations to the team and fans. Jai Hind! 🇮🇳
#T20WorldCup #TeamIndia #INDvSA #ViratKohli𓃵 #ViratKohli #indiawins #Bumrah
Manas Kumar retweeted
सम्राट चौधरी और उनका संवेदनहीन बयान, बिहार भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट है
कल से सम्राट चौधरी के लालू-रोहिणी-किडनी-टिकट वाले बयान पर बहुत कुछ लिखा और कहा जा चुका है। इस कथन को किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता।
यह तीन स्तर पर संवेदनहीन है:
१. ‘नारी वंदन’ जैसे विषय लाने वाले नेता @narendramodi की नाव में आप छेनी-हथौड़ी ले कर छेद कर रहे हैं। यदि आपको पता नहीं कि आपका विरोधी भी ‘मोदी का परिवार’ शैली में, आपके बयान को लताड़ेगा, तो आपको थोड़े परिपक्वता की आवश्यकता है।
२. क्या आप बिहार के यादवों को भाजपा का वोटर नहीं मानते जो आप ऐसे बयान से उन्हें अलग-थलग कर रहे हैं? क्या आप यही कुशवाहा, कुर्मी, भूमिहार, यादव, मुसलमान की राजनीति करेंगे? क्या इसी विचार के साथ @BJP4India @BJP4Bihar को निर्देश दे रही है? या प्रदेश इकाई उच्छृंखल हो चुकी है? लोकसभा यदि मोदी के चेहरे पर 40 लेने की बात है, तो क्या ऐसे नारीविरोधी, जातिवादी कथन शोभते हैं प्रदेश अध्यक्ष @samrat4bjp के मुख से?
३. राजनीति में भी सीमाएँ होती हैं। रोहिणी आचार्य की राजनीति और बयानों पर मैंने भी बहुत लिखा है, बिहार भाजपा भी खूब घेरती है, पर आप किसी की बेटी की किडनी को उसके टिकट पाने के ट्रांजेक्शन के रूप में दिखाते हैं, तो यह राजनैतिक आत्महत्या है। लालू ने बिहार को बर्बाद किया, उसके बेटे-बेटी भ्रष्ट हैं, यह सर्वविदित है, पर इन भ्रष्टाचार के विषयों से इतर आपको किडनी तक जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?
लालू को घेरने के लिए इतने विषय हैं उसमें रोहिणी की किडनी, तेज प्रताप की पूर्व विवाहिता, तेजस्वी की अ-यादव पत्नी नहीं हो सकते। यदि आपको उसकी आवश्यकता पड़ रही है तो आपको अपने ही राज्य का राजनैतिक इतिहास नहीं पता। लालू की पार्टी है, उसकी बेटी है, उसको वो टिकट दे या न दे, इससे बिहार भाजपा को क्यों कष्ट हो रहा है? आपके नेताओं के बेटे क्या सांसद-विधायक नहीं हैं?
दुर्भाग्य यही है कि कहीं न कहीं केन्द्रीय नेतृत्व भी बिहार को ‘जाति-जाति’ के ही स्टीरियोटाइप से देखता है। ऐसा नहीं है कि बिहार में जातिगत राजनीति नहीं हो रही, या नहीं करना चाहिए, परंतु जो कार्य पार्श्व संयोजन अथवा संगठन-बूथ स्तरीय धरातलीकरण का है, उसे आप नैरेटिव का हिस्सा क्यों बनाना चाहते हैं?
वह आपकी आंतरिक योजना का हिस्सा होना चाहिए, न कि वाह्य छवि का। बिहार के प्रभारी @TawdeVinod जी से आग्रह है कि राज्य इकाई की इस सोच का निराकरण करें। यदि आप 2025 में कुछ प्रभाव डालना चाहते हैं तो ऐसे कथोपकथन आपको पूर्णतः अस्वीकार्य होने चाहिए।
आपके सामने @myogiadityanath जी की राजनीति है जिन्होंने 2017 में एक ही स्तर पर खड़े दो राज्यों में से, अपनी सोच और दूरदर्शिता से उत्तर प्रदेश का कायाकल्प कर दिया। वहीं, बिहार के नेता ऐसी विकृत बयानबाजी कर के पता नहीं कहाँ पहुँचना चाह रहे हैं!







