इसका कोई दूसरा विकल्प जरूर तलाशना चाहिए।
ट्रेन में लगातार नेटवर्क आने-जाने और रोमिंग की वजह से मोबाइल की बैटरी ज्यादा ड्रेन होती है।
बहुत-सी ट्रेनें सुबह 6-7 बजे ही अपने गंतव्य पर पहुंचती हैं। यात्री रात में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सोते हैं, ताकि सुबह उतरते समय फोन चार्ज रहे।
यह भी संभव नहीं है कि सभी यात्री रात 11 बजे से पहले अपने मोबाइल फुल चार्ज कर लें। अब जब चार्जिंग का समय निश्चित किया जा रहा है, तो जाहिर है कि तमाम यात्री एक ही समय में फोन चार्ज करना चाहेंगे।
स्टेशन से कैब बुक करने, अपने परिचितों को सूचित करने से लेकर रास्ता देखने और पता ढूंढने तक, तमाम जरूरी काम अब मोबाइल से ही होते हैं।
ऐसे में रातभर चार्जिंग बंद रखना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इस नियम का सख्ती से पालन कराने को कहा है। यह कदम दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलने और उसमें धमाका होने की घटना के बाद उठाया गया है। निर्देशों के मुताबिक, ऑनबोर्ड स्टाफ को तय समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद करने होंगे। अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने और कर्मचारियों को जरूरी प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस नियम में कोई अपवाद नहीं होगा।
#IndianRailways #RailwayNews #MobileCharging #RailwaySafety #IndianRailwayUpdate #AajTakSocial
इजरायल में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, अब तक वोटर टर्नआउट अच्छा रहा है।
इजरायल की संसद 'नेसेट' की सभी 120 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले और उसके बाद पश्चिम एशिया में हुए कई संघर्षों के बाद इजरायल में यह पहला आम चुनाव है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए इस चुनाव में बहुत कुछ दांव पर लगा है।
मुकाबला मुख्य रूप से नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी गठबंधन और विपक्षी दलों के बीच है।
Ankit Kumar Avasthi retweeted
सोशल मीडिया के सिस्टम को समझने के लिए अंकित कुमार अवस्थी जी को सुनिए
साफ़ और स्पष्ट
सही बात
सही तर्क
और सही तरफ से आई है
ब्राजील में चौथी बार लूला दा सिल्वा की सरकार!!
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अपना करिश्मा बरकरार रखते हुए राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
दूसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने का इतिहास रचा है।
लूला को 51.8% और बोल्सोनारो को 48.2% वोट मिले। दोनों के बीच करीब 44 लाख वोटों का अंतर रहा।
डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक, करीब 81 वर्षीय लूला की यह जीत लैटिन अमेरिका की राजनीति में भी महत्वपूर्ण है। हाल के चुनावों में इस क्षेत्र के कई देशों में ट्रंप समर्थक दक्षिणपंथी नेताओं का प्रभाव बढ़ा है। ऐसे में लूला की जीत इस रुझान के विपरीत है और इसे लैटिन अमेरिका में ट्रंप के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के लिए एक झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Brazil election: Lula vows to govern for all after comeback win - News
विश्व व्यवस्था अभूतपूर्व गति से बदल रही है। शायद इतिहास में पहले कभी इतने कम समय में वैश्विक राजनीति और शक्ति संतुलन में इतने बड़े बदलाव एक साथ नहीं हुए।
यूरोप के कई देश बड़े विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहे हैं। पश्चिम एशिया एक के बाद एक संघर्षों का गवाह बन रहा है। चीन के साथ भारत के रिश्ते ऐसे दौर में हैं, जहां सहयोग की जरूरत भी है और सतर्कता की मजबूरी भी। दूसरी ओर, ट्रंप का अप्रत्याशित रवैया इस पूरी हलचल को और बढ़ा रहा है। कोई नहीं जानता कि उनका अगला कदम क्या होगा।
एक बिल्कुल नया वर्ल्ड ऑर्डर आकार ले रहा है। ऐसे में इस रंग बदलती दुनिया में भारत के सामने क्या चुनौतियां हैं और कौन-से नए अवसर उभर रहे हैं?
इन्हीं सब विषयों पर आज भोपाल में @epanchjanya द्वारा आयोजित सुशासन संवाद 3.0 में चर्चा करने का अवसर मिला।
मोबाइल ऐप्स ने हमारी जिंदगी जितनी आसान बना दी है, खाने-पीने के अनगिनत विकल्प फूड डिलीवरी ऐप्स के जरिए घर बैठे उपलब्ध हैं, उतना ही हमारे जीवन से शारीरिक श्रम भी कम होता जा रहा है। ऐसे में खेल शायद सबसे बेहतर तरीका है, जिससे हम खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रख सकते हैं।
दिनभर में कम से कम एक घंटा कोई न कोई खेल जरूर खेलिए। यह न्यूनतम है, जो आप अपने और अपनों के लिए कर सकते हैं।
खेल आपको फिटनेस के साथ-साथ हार, जीत और जिंदगी को बेहतर तरीके से जीना भी सिखाते हैं।
एमएस धोनी की यह सलाह सिर्फ नई पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी है।
मिलते हैं 25 तारीख को भोपाल में!
विकास के इंजन का अगला संवाद— सुशासन संवाद 3.0, मध्य प्रदेश
📅 25 अक्टूबर, 2026 | ◷ अपराह्न 1 बजे से
📍 Taj Lakefront, Bhopal
हमारे अतिथि
डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
श्री जे. नंदकुमार
राष्ट्रीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह
डॉ.विक्रम सिंह
पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
श्री विजय मनोहर तिवारी
कुलगुरु, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
श्री कंचन गुप्ता
वरिष्ठ पत्रकार
श्री प्रियंक कानूनगो
सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
अंकित अवस्थी
शिक्षाविद् एवं पूर्व आरएएस अधिकारी
शरजील इमाम का इतना मवाद बाहर आ चुका है कि अगर सत्ताधारी पार्टी यह वादा कर दे कि जब तक वह सत्ता में है, शरजील जेल में रहेगा, तो हो सकता है उसके 1-2% वोट बढ़ जाएं।
लेकिन MCD, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार, तीनों में BJP की सरकार है। सरकारी बाबू भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हैं। हो सकता है यह मामला भी वैसा ही हो।
लेकिन अगर लड़की के पास सभी पेपर हैं और निर्माण कानूनी तरीके से हो रहा था फिर पेपर भी दिखाने चाहिए।
यही दिक्कत है व्यूज वाले एक्टिविज्म में।
















