
Social Activist, पूर्व पश्चिममांचल प्रभारी - @bhimarmy_bem प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश - @azadsamajparty Founder Member - @azadsamajparty
Noida, India
Joined December 2021
- Tweets2.4K
- Following1.1K
- Followers2.5K
- Likes1.7K
Kapil D Azad retweeted
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, मतदाता डेटा के केंद्रीकरण और चुनावी सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों में “अनधिकृत” और “अवैध” कदम उठाए जाने की गंभीर आशंकाएँ सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए बदलावों ने अनेक सवाल खड़े किए हैं।
26 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में निर्वाचन आयोग ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद फॉर्म-6 में बदलाव किया गया। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि अब SIR से पहले वाला फॉर्म-6 मान्य है और जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, वे दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन 5 अक्टूबर 2026 को माननीय उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 में किए गए किसी भी संशोधन को न्यायालय ने मंजूरी नहीं दी है। यह अपने आप में बेहद चिंताजनक है और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@mygovindia से हमारी प्रमुख माँगें हैं:
1. SIR के बाद हुए सभी चुनाव रद्द किए जाएँ, ताकि मतदाता सूची में अनियमितताओं से प्रभावित चुनावी प्रक्रिया पर जवाबदेही तय हो सके।
2. इस पूरे मामले की जाँच माननीय मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ की निगरानी में कराई जाए। यह पता लगाया जाए कि इस मामले में कौन-कौन लिप्त है, किसके निर्देश पर ये कदम उठाए गए और किन लोगों या राजनीतिक पक्षों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया। ज्ञानेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जाँच हो और दोषियों की जवाबदेही तय की जाए।
3. वर्ष 2023 में चुनाव आयुक्तों से संबंधित कानून में किए गए बदलाव रद्द किए जाएँ। इस कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में किए गए बदलावों के साथ-साथ धारा 16 में आधिकारिक कार्यों के संबंध में दिए गए कानूनी संरक्षण के प्रावधान की भी समीक्षा हो और इसे रद्द किया जाए, ताकि चुनाव आयुक्तों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके तथा कानून के तहत जाँच और कार्रवाई में अनुचित बाधाएँ न आएँ।
4. चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए संसद में विस्तृत चर्चा हो। राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने। भविष्य में भी नियुक्तियों के जरिए निर्वाचन आयोग पर सत्ता का प्रभाव पड़ने की आशंका को समाप्त करने के लिए ऐसी पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें किसी भी सरकार को अपनी पसंद के व्यक्तियों की नियुक्ति करके इस संवैधानिक संस्था की स्वतंत्रता प्रभावित करने का अवसर न मिले।
5. ईवीएम से चुनाव कराने की व्यवस्था समाप्त कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएँ, ताकि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो तथा मतदाताओं का चुनाव प्रणाली पर विश्वास मजबूत हो।
लोकतंत्र में मतदाता सूची के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठने वाले सवालों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। देश की जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है और इसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।
जय भीम सभी साथियों से निवेदन है कि गाजियाबाद नवयुग मार्केट में बाबासाहेब की मूर्ति पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गंदगी वह क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई है सभी साथियों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में नवयुग मार्केट गाजियाबाद पहुंचे
@Uppolice
@dgpup
@ghaziabadpolice
जिला गौतमबुधनगर गांव बल्लूखेड़ा थाना दनकौर में सोनू को अवैध रूप से थाना में बंद करके रखा है और जबरन एक सिविल केस में फैसला लिखने एवं चेक देने का दबाव बनाया जा रहा है और मना करने पर झूठे केस में फ़साने की धमकी दी जा रही है @Uppolice @dgpup @noidapolice उचित कार्रवाई करें !
गाजियाबाद थाना साहिबाबाद के अंतर्गत कुछ जातिवादी गुंडो ने एक दलित समाज के व्यक्ति को धारदार हथियारों से हत्या करने की कोशिश की गाजियाबाद पुलिस मामले को रफा-दफा करना चाहती है घटना को दो दिन हो गए लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ @Uppolice @dgpup @ghaziabadpolice उचित कार्रवाई करे
Kapil D Azad retweeted
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को रामलगन मौर्य जी पर बम और गोली से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनकी वृद्ध माता जी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उपचार के दौरान उनका भी निधन हो गया। घटना अत्यंत दुखद और चिन्ताजनक हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ,सबसे गंभीर सवाल यह है कि घटना के बाद से फरार आरोपियों पर अचानक इनाम घोषित किए जाने के बाद रामलगन जी की माता जी की मृत्यु की जानकारी सामने आई। क्या मृत्यु की जानकारी कुछ समय तक छिपाकर रखी गई और पहले आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया? अगर ऐसा हुआ है तो इसकी वजह क्या थी? इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह पैदा किया है।
@UPGovt से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और यदि किसी स्तर पर रामलगन मौर्य जी की माता जी की मृत्यु की सूचना छिपाई गई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कठोर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
जिला गौतमबुधनगर गांव महाबड़ थाना बादलपुर की घटना है कुछ भूमाफियाओं ने दलित समाज की जमीन हड़पने की कोशिश की कुछ पैसे देकर प्लॉट की रजिस्ट्री कराली उसे जाति सूचक बोलकर मारकर पीट कर भगा दिया पुलिस ने भी आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ दिया @Uppolice @dgpup @noidapolice उचित कार्रवाई करें
1
153
जल्द डीएम कार्यालय गाजियाबाद पहुंचे,
-अभी सूचना मिली है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्य सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी को योगी पुलिस द्वारा गोंडा,रोक लिया गया है और उनके साथ दुर्व्यवहार होने की भी सूचना है, सभी सम्मानित साथी तत्काल विरोध प्रदर्शनसम्मान में डीएम कार्यालय जरूर पहुंचे
जिला गौतमबुद्धनगर थाना बिसरख के गांव चिपियाना में दलित समाज के दो भाइयों को गांव के जातिवादी गुंडे सुशील शर्मा,दीपक शर्मा अन्य 5 लोगों के द्वारा जाति सूचक शब्द बोला मारा पीटा गया उसके बावजूद पीड़ित पर ही दबाव बनाकर 151 में चालान कर दिया @CMOfficeUP @Uppolice @dgpup @noidapolice
1
3
198
खोड़ा व इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हिन्दू रक्षा दल के गुंडों की गुंडई पर acp इंदिरापुरम द्वारा संज्ञान में होने और शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. है चारों पीड़ितों को साथ लेकर @ghaziabadpolice से मिले @azadsamajparty के नेता. @dgpup संज्ञान लें.जल्द होगा आंदोलन
196
Kapil D Azad retweeted
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को हॉस्टल नहीं मिलने पर छात्रों और उनके परिजनों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। घंटों चले धरने के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।बच्ची की कुशलता के लिए प्रकृति से प्रार्थना है।
हॉस्टल केवल एक इमारत नहीं, बल्कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के विद्यार्थियों के लिए कम खर्च में सुरक्षित आवास प्राप्त कर शिक्षा पूरी करने का महत्वपूर्ण जरिया है। हॉस्टल की कमी के कारण विद्यार्थी महंगे किराये के कमरों और कई बार असुरक्षित एवं रहने योग्य न होने वाले मकानों में रहने को मजबूर होते हैं। दिल्ली के मोती बाग स्थित “सत्य निकेतन” में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना इसका दुखद प्रमाण है।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विद्यार्थियों की हॉस्टल की इस मांग का पूर्ण रूप से समर्थन करती है। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी पात्र विद्यार्थियों को तत्काल हॉस्टल उपलब्ध कराए और छात्र संख्या के अनुपात में पर्याप्त, सुरक्षित एवं किफायती आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करे।
विडंबना है कि जिस समय युवा सुरक्षित हॉस्टल, बेहतर शिक्षा और अपने भविष्य की मांग कर रहे हैं, उस समय बुलडोजर चलाने में व्यस्त भाजपा की सरकारों को विद्यार्थियों की इन बुनियादी जरूरतों की चिंता नहीं है।
सरकारों की प्राथमिकता युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित आवास होना चाहिए। छात्रों को अपने अधिकार के लिए धरने पर बैठने और एक छात्रा को बेहोश होने तक संघर्ष करने की नौबत आना व्यवस्था की गंभीर विफलता है।
गाजियाबाद पुलिस क्या बड़ी घटना का इंतजार कर रही है यह जातिवादी गुंडे खुलेआम धमकी दे रहे हैं दो दिन पहले एक नाबालिक बच्चे को बेरहमी से पीटा गया अभी भी यह गुंडा खुला घूम रहा है और धमकी दे रहा है क्या पुलिस का संरक्षण मिला है @Uppolice @ghaziabadpolice उचित कार्रवाई करें
जिला गाजियाबाद में इन जातिवादी गुंडो के द्वारा सैकड़ो वारदात की जा चुकी है पुलिस प्रशासन इन पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है जिस कारण भय का माहौल बना हुआ है गाजियाबाद पुलिस इन गुंडों पर कार्रवाई करें अन्यथा भीम आर्मी बहुत जल्द आंदोलन करेगी @Uppolice @dgpup @ghaziabadpolice
जिला बुलंदशहर के मेथाना गांव में दलित समाज के व्यक्ति की अपहरण करके हत्या कर दी गई उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है उत्तर प्रदेश में हत्या आम हो गई है हत्यारोपियों को कोई डर नहीं @Uppolice @dgpup @bulandshahrpol उचित कार्रवाई करें
Kapil D Azad retweeted
आज लखनऊ में प्रदेश की समीक्षा बैठक में।
संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन।
जिला गाजियाबाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के सुदामापुरी में एक दलित युवक की हत्या पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहा है पिछले तीन दिन पहले हो चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है @Uppolice @dgpup @ghaziabadpolice उचित कार्रवाई करें अन्यथा भीम आर्मी करेगी आंदोलन
ASP एवं भीम आर्मी के सभी सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर समय से उपस्थित हों।
देश के छात्रों, महिलाओं एवं युवाओं पर हो रही कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
165
संघर्ष कर अभी बहुत दूर जाना है।
जिन्होंने कहा तेरे बस का नहीं है।
अभी उन्हें भी करके दिखाना।।
संसद परिसर में छात्रों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे @AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद @BhimArmyChief जी को मेरा पूर्ण समर्थन है। सोचिए, यह कैसी तानाशाही है कि एक सांसद को संसद परिसर में शौचालय तक इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा। सड़क से लेकर संसद तक, प्रधानमंत्री का अहंकार देश की जनता और सांसद मिलकर तोड़ेंगे।
संघर्ष कर अभी बहुत दूर जाना है।
जिन्होंने कहा तेरे बस का नहीं है।
अभी उन्हें भी करके दिखाना।।
संघर्ष कर अभी बहुत दूर जाना है।
जिन्होंने कहा तेरे बस का नहीं है।
अभी उन्हें भी करके दिखाना।।
@BhimArmyChief
1
73


























