kumar atal, retweeted
We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.
The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.
PM and HM must resign for destroying the future of India’s youth.
kumar atal, retweeted
साहसिक पत्रकारिता क्या होती है यह आज @Abhinav_Pan ने कर दिखाया है। कल से आजतक लगातार मैदान में डटे रहे। यह इनका दौर है। जिंदाबाद! @TheNewspinch
kumar atal, retweeted
ये दो शे'र आज के दौर में आपकी टाइमलाइन पर ज़रूर Post होना चाहिए।
कुर्सी है, तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है
कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते
~ इरतिज़ा निशात
सब देखकर भी सो रहे अनजान की तरह
आओ चिता को छोड़ के अब बात भी सुनों
~ अश्विनी यादव
kumar atal, retweeted
बहादुरपुर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी छात्र नेता दिलीप कुमार #गैस_सिलेण्डर_छाप
kumar atal, retweeted
#जनसंपर्क बहादुरपुर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी छात्र नेता दिलीप कुमार गैस सिलेण्डर छाप
पुरखोपट्टी
kumar atal, retweeted
👇 plz rt
सरकार की गलत नीतियों के कारण शारीरिक मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रही जीविका दीदियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने वाली ऐतिहासिक घोषणाएं की है।
𝟏. जीविका 𝐂𝐌𝐬 (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को 𝟑𝟎𝟎𝟎𝟎/-₹ प्रतिमाह दिया जाएगा।
𝟐. जीविका समूह की दीदियों द्वारा लिए गए लोन के सूद को माफ़ करेंगे।
𝟑. जीविका समूह की दीदियों को 𝟐 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
𝟒. जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रति माह 𝟐𝟎𝟎𝟎/- भत्ता दिया जाएगा।
𝟓. जीविका कैडरों का 𝟓 लाख तक बीमा कराया जाएगा।
𝟔. 𝐂𝐋𝐅, 𝐕𝐎 एव समूह के अध्यक्ष एव कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा।
kumar atal, retweeted
👇 दोस्तों तेजस्वी जी के प्रत्येक ट्वीट को rt जरूर करे
इस बार 100 पार कराना है rjd को
मैं इस दीपावली प्रण लेता हूँ कि हर बिहारी के साथ मिलकर 𝟐𝟎 बरसों के अंधकार, बेरोजगारी, गरीबी, पिछड़ेपन, पलायन, घूसखोरी और अफसरशाही के अंधकार को मिटाने के लिए एक दीप जलाऊँगा, दीप मतलब
𝐃 - 𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭 यानि विकास
𝐄 - 𝐄𝐪𝐮𝐚𝐥𝐢𝐭𝐲 यानि बराबरी
𝐄 - 𝐄𝐦𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫𝐦𝐞𝐧𝐭 यानि सशक्तिकरण
𝐏 - 𝐏𝐫𝐨𝐬𝐩𝐞𝐫𝐢𝐭𝐲 यानि समृद्धि
और 𝟐𝟎 वर्षों से ग़रीबी से लड़ रहे बिहारवासियों को उनका हक दिलवाऊँगा।
मैं बिहार की जनता को बस इतना कहना चाहता हूँ कि आइए बस एक बार हम सब मिलकर अपने घर के साथ साथ सम्पूर्ण बिहार को रोशन करते हैं। बिहार के लिए ये आपका तेजस्वी “दीया और बाती” बनकर दिन रात जलने को तैयार है।
मेरा बस एक सपना है कि आपको अच्छी शिक्षा और चिकित्सा मिले। मेरी माताएं-बहनें खुश और सुखी रहे।
जैसे पूरे धरती को एक अकेला सूरज जगमग रोशन कर देता है
उसी प्रकार हमारा बिहार प्रगति, तरक्की और विकास का ऐसा महासूरज बने जिससे पूरा देश रोशन हो।
𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐃𝐞𝐞𝐩𝐚𝐰𝐚𝐥𝐢! जय हिंद, जय बिहार!
#Diwali #TejashwiYadav #Bihar #RJD
kumar atal, retweeted
👇 दोस्तों तेजस्वी जी के प्रत्येक ट्वीट को rt जरूर करे
इस बार 100 पार कराना है rjd को
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!
इस दिवाली सिर्फ मिट्टी का दिया ही नहीं बल्कि बदलाव, समृद्धि और नौकरी वाली खुशहाली का भी दीप जलाना है।
आज 20 अक्टूबर को हम दीपावली जरूर मना रहे हैं लेकिन 6 व 11 नवंबर को अपने सपनों और उम्मीदों वाली दीपावली मनाएंगे, लोकतंत्र के पर्व पर हमारा एक-एक मत, एक-एक दीप के समान बिहार के भविष्य को रोशन करने के लिए होगा।
आइए, हम सब मिलकर ये प्रण लें —
कि इस बार 20 साल के इस अंधकार को मिटाएँगे,
नया बिहार बनाएँगे,
जहाँ हर युवा को नौकरी मिलेगी
नई सरकार बनाएँगे।
जहां हर हाथ को काम मिलेगा,
हर माँ-बहन को सम्मान मिलेगा,
और हर चेहरे पर उम्मीद की रोशनी होगी।
#HappyDiwali #Bihar #Diwali
kumar atal, retweeted
सिर्फ़ 4 मिनट निकालकर ज़रूर देखिए। रील के ज़माने में ये समय ज़्यादा माँग रहा हूँ मगर देखिए।
मुसहर…वो SC जिनकी गलियों में सारी योजनाएं दम तोड़ देती हैं,जिनकी हसरत सालों नहीं सदियों से हाशिए पर है। जिनके दोषी सिर्फ सरकार नहीं बल्कि पूरा समाज है
kumar atal, retweeted
बिहार में मुंगेर के एक गांव में लोग 40-50 साल की उम्र बमुश्किल ही पार कर पाते हैं. कायदे से क्या बीमारी होती है, अभी नहीं पता. पहले पैरों में दर्द, फिर कमर और उसके बाद शरीर काम करना बंद कर देता है. ऐसा कई सालों से है, लेकिन अब जाकर इसकी जांच शुरू हुई है.
1/2
kumar atal, retweeted
पूरे बिहार के बच्चे Patna के बाज़ार समिति और मुसल्लहपुर हाट में तैयारी करने आते हैं। माता-पिता का कलेजा फट जाता होगा अपने बच्चों को इस हाल में देखकर। सालों से ये हाल है। ये सब DM,MLA,मंत्री को दिखता नहीं?
Khan Sir समेत तमाम टीचर इस पर बोलते क्यों नहीं?
kumar atal, retweeted
प्रणाम पटना…रउआ लोगन के गोड़ लागत तानी 🙏🏼
@TheNewspinch को प्रेम,आशीर्वाद दीजिएगा,ज़मीन पकड़ के रखेंगे…घर से छुट्टी लेकर बिहार आए हैं,अब अगले कई दिन घर दुआर सब यहीं रहेगा 🙌
kumar atal, retweeted
ये सत्य है कि आतंकियों ने धर्म पूछ कर मारा।
मगर ये भी सत्य है कि फौज नहीं थी वहां और बचाने वालों ने धर्म देखकर नहीं बचाया, कोई कंधे पर लेकर भागा तो कोई घोड़े से।।
ये सत्य है कि आतंकियों ने कलमा पढ़वाया।
मगर ये भी सत्य है कि आदिल हुसैन ने लोगों को बचाने के लिए आतंकियों की बंदूक छीनने की कोशिश की और उसे 3 गोली मारी गई।।
ये सत्य है कि कपड़े उतरवा लोगों को अलग कर मारा गया।
मगर ये भी सत्य है की अनंतनाग के GMC अस्पताल में डॉ रुकसाना की टीम 3 दिन से अस्पताल छोड़कर घर नहीं गईं, सभी घायलों को जान लगाकर ज़िंदा बचाया।।
मारने वालों ने नफरत चुनी,बचाने वालों ने इंसानियत।
पाकिस्तान चाहता है कि हिंदुस्तान में नफरत बढ़े और देश का नुक़सान हो। आपको चुनना है कि उसे कामयाब करना है या नाकाम। जय हिंद,जय हिंद की सेना।
kumar atal, retweeted
इस ट्वीट को रीट्वीट कर लीजिए। रीट्वीट करने वालों को फॉलो कर लीजिए। देखिएगा सबके फॉलोवर बढ़ जाएंगे।
kumar atal, retweeted
हमारा हाल पूछे हैं ये पर्वत और नदिया
इन्हें भी सच बता दूँ मैं कि मेरी जान हो तुम?
~ अश्विनी यादव ❤️💚
kumar atal, retweeted
अभिनव कुमार, आपके दोयम दर्जे की यूट्यूबिया 'पत्रकारी' का वीडियो देखने मिला। गरीब घर की बेटी, आर्ट्स की टॉपर अंकिता, जो संभवतः पहली बार कैमरे के सामने होगी, वो भी रात के समय, उससे तुमने जानबूझकर ऐसे प्रश्न किये जिससे वो उत्तर देते समय लड़खड़ा जाए। और तुम अपने 2 कौड़ी के यूट्यूब कमाई के लिए उसको और राज्य को बदनाम कर सको।
एक बार तुम पूछते हो की, संस्कृत का श्लोक सुना दो। जैसे ही लड़की ने श्लोक बोलना शुरू किया, तुमको पेट में दर्द उठा और तपाक से तुमने उसकी बात काट कर कहा कि 'कोर्स का कुछ सुना दो'। पूरे वीडियो में जब-जब अंकिता थोड़ा नर्वस हुई, तो तुम कैमरामैन को देखकर कहते हो कि कट कर दो। लेकिन तुम्हारी धूर्तता तब दिखती है, जब तुमने वीडियो ज्यों की त्यों ही अपलोड कर दी। 'बिहार टॉपर का सच' और 'साधारण सवालों का भी नहीं दे पाई जवाब' लिखकर डाल दिये हो कमाई करने।
अब बिहार विरोधी तुम्हारी वीडियो कांट-छांट कर बिहार के लिए गालियां निकालेंगे, लेकिन तुमको उससे क्या, यूट्यूब से कमाई के लिए कुछ भी कर लोगे।
एक बात बताओ, तुमसे पत्रकारिता या विज्ञान पर 10 प्रश्न कोई राह चलते पूछ ले तो सब बता दोगे? डिग्री भी है तुम्हारे पास पत्रकारिता की? और ये कौन सा नियम है कि टॉपर को परीक्षा देने के बाद भी तुमलोगों के कैमरे के सामने उत्तर देकर पास होना होगा? कई विद्यार्थी तो परीक्षा हॉल से निकलते ही सब भूल जाते हैं। रट कर पास होते हैं, क्योंकि शिक्षा व्यवस्था ही ऐसी है कि बस 2 घंटे में जितना ज्ञान यादकर छाप पाए, उतना नंबर आ जाएगा।
हम तो पहले ही लिख चुके हैं, इन छपरी यूट्यूबर्स को अपनी कमाई के लिए बिहार की छवि को गर्त डालने से भी परहेज नहीं है। इतना ही गरज है भाई पत्रकार बनने का तो बिहार के विकास पर नेताओं से प्रश्न कर लो।
यह पोस्ट फेसबुक पर बिहार नाम के पेज का लिखा है। संदर्भ इस वीडियो का दिया गया है।
kumar atal, retweeted
मुकेश चंद्राकर हमारे बीच के और हममें से एक पत्रकार थे।छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नक्सल इलाक़े में रिपोर्टिंग करते थे।मुफ़लिसी से लड़कर दुर्गम तस्वीरें हम तक पहुँचाते थे। उनकी हत्या ने स्तब्ध कर दिया है।
एक ठेकेदार ने उन्हें मारकर घर के सैप्टीटैंक में चुनवा दिया,दिल्ली या आस-पास ऐसा कुछ होता तो दुनिया हिल जाती,बीजापुर में हुआ तो खामोशी है।
यूँ नहीं पत्रकारिता में हिंदुस्तान का नंबर नीचे है, कई मुकेश के लहू से ये इबारत लिखी गई है।
@vishnudsai CM साहब हमारे साथी को इंसाफ मिलेगा?

























