Manu Panwar (@manupanwar) header
Manu Panwar (@manupanwar) profile picture

Broadcast Journalist | Ex-@ABPNews, @IndiaTV, @StarNews,@SaharaTV, @AmarUjala | Author: गाथा एक गीत की | 2 satire books @JuggernautBooks | 1 audiobook @KukuFM

Delhi
Joined December 2009
Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)Photo by Manu Panwar (@manupanwar)
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं के ज़रिये यूपी में कैसे सत्ता के सूत्र तलाशे जा रहे हैं, @ndtvindia के रात 10 बजे प्रसारित शो 'कचहरी' में ये चौंकाने वाली पड़ताल @MinakshiKandwal youtu.be/l5oyZWEBM8U?si=k_Hb…
2
8
420
आज उत्तराखण्ड के पहाड़ों का लोकपर्व 'इगास' है। लेकिन इस प्रचार के झांसे में न आएं कि भगवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने की ख़बर पहाड़ तक 11 दिन में पहुंची। तब इगास मनाई जाती है। यह कोरी गप्प है। 'इगास' का कनेक्शन योद्धा माधो सिंह भण्डारी से जुड़ना फिर भी तथ्यात्मक है।
2
10
54
2,591
यूपी के चुनावी मौसम में क्या कथाओं से तलाशा जा रहा है सत्ता का रास्ता? देखिए @MinakshiKandwal के साथ 'कचहरी' रात 10 बजे सिर्फ @ndtvindia पर
बाबा का जलवा, किसका नफा? कथा से सत्ता? देखिए 'कचहरी' मीनाक्षी कंडवाल के साथ ⌚रात 10 बजे LIVE 📺सिर्फ NDTV India पर #NDTVKachehri | #MeenakshiKandwalNDTV | @MinakshiKandwal
1
4
111
सवाल है कि कृष्ण की विरासत पर हमारी राजनीतिक चर्चा सिर्फ जातीय पहचान, जन्मभूमि और राजनीतिक प्रतीकों तक क्यों सिमट जाती है? उनके विचारों को सार्वजनिक जीवन में उतारने की चर्चा उतनी क्यों नहीं होती? क्या उनके दर्शन और संदेश भी कभी हमारी राजनीति का हिस्सा बनेंगे? ये याद रखना जरूरी है कि कृष्ण किसी एक पोस्टर में समाने वाले व्यक्तित्व नहीं हैं, न किसी एक जातीय पहचान में... न किसी एक राजनीतिक नैरेटिव में...समूची मानवता के लिए कृष्ण किसी चुनावी पोस्टर से कहीं बड़े हैं... P.S- राजनीति, देश, धर्म, समाज के मुद्दों की कचहरी में मेरे साथ जुड़िए रोज़ रात दस बजे। #Kachhari #NDTVKachehri #lordkrishna #UPPolitics
3
3
23
1,280
कृष्ण को किसी एक जाति या धर्म के खाँचे में बाँधना कितना उचित है? @ndtvindia के शो कचहरी में @MinakshiKandwal के साथ एक स्पेशल रिपोर्ट youtu.be/T_zA9BynTMg?si=uk-6…
1
5
245
कमाल है “ब्रो” !
‘ब्रो’ : एक शब्द की अर्थयात्रा, जिसमें भाई खो गया और यार भी पूरा नहीं मिला! 31 अक्टूबर 2026 को सुविख्यात पत्रकार निधि राजदान ने जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ विवाह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “It’s done bro 💍”। उधर उमर ने लिखा, “A new journey began yesterday.” एक तरफ़ विवाह को जीवन की नई यात्रा बताने वाली परिचित रोमानी भाषा थी, दूसरी तरफ़ उसी विवाह को किसी निबटाए हुए काम की तरह प्रस्तुत करती इंटरनेट की खिलंदड़ी शब्दावली! मेरे कई परिचित्र मित्रों ने Bro कॉमेंट के साथ उनके ट्वीट को रिट्वीट किया और मज़ा लिया कि देखो, दुलहन अपने दूल्हे को ब्रो बोल रही है! लेकिन दरअसल, यह बदली हुई भाषा और बदले हुए युग का मामला है। मुझे इस छोटे-से ‘ब्रो’ में समकालीन भाषा का एक दिलचस्प सौंदर्यशास्त्र दिखाई देता है। यहाँ विवाह की गंभीरता का निषेध नहीं है, उसकी सार्वजनिक अभिव्यक्ति को गंभीरता के बोझ से मुक्त करने की शरारत है। भावुकता को चुटकुले की ओट में छिपा देने का नया शिष्टाचार। जैसे आधुनिक मनुष्य प्रेम तो करना चाहता है, लेकिन प्रेम करते हुए भावुक दिखाई पड़ने के पुराने जोखिम से बचना भी चाहता है। और यह भी देखिए कि जिस शब्द की जड़ों में पुरुष-संबंधी अर्थ था, उसे एक स्त्री अपने जीवनसाथी को संबोधित करते हुए इतनी सहजता से इस्तेमाल कर रही है कि उसके भीतर का पुरुषवाचक इतिहास अप्रासंगिक हो जाता है। यह अपने आप में भाषायी परंपरा की छोटी-सी अवज्ञा है। यानी पुरुष एक शब्द को बोले तो उसका एक अर्थ है और स्त्री बोले तो दूसरा! भाषा के इतिहास में कुछ शब्द अपने अर्थों के विस्तार से समृद्ध होते हैं। कुछ अर्थों के संकोच से दरिद्र और कुछ इतने अधिक इस्तेमाल से घिस जाते हैं कि अंततः उनका मूल अर्थ ही उनसे निर्वासित हो जाता है। अंगरेज़ी का ‘Bro’ इसी तीसरी प्रजाति का विचित्र जीव है। कभी ‘Brother’ का आत्मीय संक्षेप रहा यह शब्द अब न रक्त-संबंध का मोहताज है, न जेंडर का, न उम्र का और न किसी वास्तविक आत्मीयता का। यह ऐसा भाई है, जिसके भाई होने की सारी शर्तें समाप्त हो चुकी हैं! दिलचस्प यह है कि शब्द ने अपनी वंशावली तो बचाए रखी, लेकिन वंश का अर्थ खो दिया। ‘ब्रदर’ से ‘ब्रो’ तक की यात्रा केवल अक्षरों का क्षरण नहीं, सामाजिक संबंधों के भाषायी पुनर्गठन की कहानी भी है। पहले भाई होना एक रिश्ता था; अब ‘ब्रो’ कहना एक मुद्रा है। उसमें मित्रता भी हो सकती है, बेपरवाही भी, चुटकी भी, व्यंग्य भी और कभी-कभी ऐसा आत्मीय उपहास भी, जो किसी बहुत निकट व्यक्ति के लिए ही संभव है। भाषाविज्ञान में मेरे शिक्षक जेके शर्मा इसे Semantic Bleaching कहा करते थे। अर्थ का धीरे-धीरे विरंजित होना। लेकिन ‘ब्रो’ की विडंबना यह है कि उसका पुराना अर्थ जितना विरंजित हुआ, उसका सामाजिक इस्तेमाल उतना ही रंगीन होता गया। वह संबोधन से अधिक एक discourse marker बन गया; एक ऐसा शब्द, जो सूचना कम और बोलने वाले का मिज़ाज अधिक प्रकट करता है। दरअसल, शब्दकोश हमें बताते हैं कि शब्दों का अर्थ क्या है, लेकिन समाज बताता है कि किसी क्षण उनका अर्थ क्या हो सकता है। ‘ब्रो’ की यही कहानी है। वह भाई से दोस्त, दोस्त से संबोधन, संबोधन से मनोदशा और अंततः मनोदशा से मीम बन गया। भाषा की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि कोई शब्द अपना पूरा अतीत खोकर ही अपने वर्तमान में सबसे अधिक जीवित हो उठता है। और सोचिए, प्रेम की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक विवाह का समाचार अब उस संबोधन से दिया जा सकता है, जो अपने मूल अर्थ में विवाह-संबंध की कल्पना तक को असहज बना देता है! यहाँ विवाह नया नहीं है; भाषा की निर्लज्ज आत्मीयता नई है। ‘ब्रो’ में भाई मर चुका है, लेकिन उसकी जगह एक ऐसा संबोधन जन्म ले चुका है, जो प्रेमी को भी बिना किसी संकोच के पुकार सकता है। @Nidhi @omthanvi @drsureshpant
58
अपने गृह राज्य उत्तराखंड के पहाड़ों से साफ-सुथरी हवा में कुछ दिन फेफड़ों की 'मरम्मत' करवाके काम पर लौटने का काम किया गया। 😊 #uttarakhandhills, #garhwalhills #paurigarhwal
1
1
12
645
मेरे गृहनगर पौड़ी (उत्तराखण्ड) से चौखम्भा समेत हिमालय की सबसे लंबी श्रृंखला और नीला आसमान : बस 500 से ज़्यादा AQI वालों की नज़र न लगे 😊 #pauri #himalaya #Uttarakhand
7
5
77
1,790
उत्तराखण्ड के पहाड़ों में #Diwali मतलब 'बग्वाल'. हमारे गढ़वाल में तो दीवाली पर लक्ष्मी पूजा से ज्यादा अहमियत पशुधन पूजा की है. जहां धन से ज़्यादा धान्य की कामना की जाती रही है. मूलत: खेतिहर पहाड़ी समाज ये परंपरा सदियों से निभाता रहा है. हमने गांव में उसी अंदाज़ में दीवाली मनाई.
1
6
286
सबसे बड़ी मज़बूरी यह कमबख़्त रोजी ही तो है.
There's no point living in Delhi if your livelihood does not depend on it.
6
339
The mountains wake up in the most magical way. जब तक नौकरी-पेशा के लिए मैदानों में नहीं आए थे, तब तक ऐसे नज़ारे अपने लिए सामान्य बात थे. अब ये पल अनमोल होते जा रहे हैं. #mynativevillage #paurigarhwal #uttarakhandhills #pahadcalling #garhwalhills
1
4
226
कुछ ही घंटों में एक लोक से दूसरे लोक 😊 From a smog-covered sky to an open blue sky.
14
27
1
377
103,450
केदारनाथ
📍बर्फबारी के बाद केदारपुरी का मनोरम दृश्य
4
284
#DelhiRally : रामलीला मैदान की आज की रैली की ड्रोन तस्वीरें जारी हुई हैं. #DelhiChalo #DelhiProtest #SIR
181
पहाड़ के समाज की उत्सवधर्मिता भी ग़ज़ब की है. वह आंदोलनों में भी उत्सव के दिलचस्प रंग भर देता है.जैसे #DelhiRally में हिमाचल से आए ये लोग हैं. ये शिमला ज़िले के रोहड़ू से आए हैं. दिल्ली में मंडी हाउस (हिमाचल भवन) के पास उन्होंने सड़क पर ही नाटी (पारंपरिक हिमाचली लोकनृत्य) डाल दी.
80
कैंसर की दवाओं में 400% मुनाफाखोरी की कचहरी
सवाल ये भी है कि कैंसर की जो दवा आज 5-6 हज़ार में मिल सकती है, वो कल तक 26 हज़ार में क्यों बिक रही थी ? कैंसर जैसे बीमारी के इलाज में जहाँ लोगों का घर, दुकान, ज़मीन तक बिक जाते हैं और उसके बाद भी कई बार हाथ ख़ाली रह जाते हैं, वहाँ पर महंगी दवाओं का सस्ता होना जितना बड़ी राहत है, उतनी बड़ी ज़िम्मेदारी भी कि महंगे इलाज पर और सख़्ताई से क़दम उठायें जायें।
3
7
178
ये फ़िज़ूल की दलील है कि गैर-हिंदू होने की वजह से एआर रहमान ‘रामायण’ के लिए वैसा संगीत नहीं रच पाए,जैसी ज़रूरत थी या जैसी उनसे अपेक्षा थी। अगर सृजन के रास्ते में धर्म आड़े आता, तो डॉ. राही मासूम रज़ा ‘महाभारत’ की पटकथा-संवाद कैसे लिख पाते? शकील बदायूँनी ‘मन तड़पत हरि दर्शन...(1)
1
1
73
मैच में वे अपनी महानता के अनुरूप खेल पाए? अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के महानतम एक्टरों में हैं,लेकिन क्या उनकी हर फ़िल्म शानदार रही? नहीं। तो फिर रहमान के मामले में पैमाना क्यों बदलें? किसी कलाकार की महानता उसकी हर रचना को महान नहीं बना देती। और किसी रचना की नाकामी का ठीकरा...(6)
1
4
कलाकार के धर्म पर फोड़ देना आलोचना नहीं,पूर्वाग्रह है। मामला परफ़ॉर्मेंस का है। संगीत अच्छा बना या नहीं, इस पर बहस हो। रचना की आलोचना हो। लेकिन किसी कलाकार के धर्म को उसकी रचनात्मक क्षमता का पैमाना न बनाएं। कला की कोई धार्मिक पहचान नहीं होती। कलाकार की हो सकती है,उसकी कला की नहीं
5