Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick) header
Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick) profile picture

Architect | Writer | Heritage Activist | Vocal on Politics of Representation

Joined April 2014
Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)
राजपूत ने जो कमिटमेंट कर दिया, फिर तो वह अपनेआप की भी नहीं सुनता! बॉलीवुड के एक मशहूर परिवार की कहानी में भी एक ऐसा ही दिलचस्प राजपूती संबंध मिलता है। हम बात कर रहे हैं नीला देवी गोहिल की, जिन्हें दुनिया अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी के रूप में जानती है। नीला देवी गुजरात के भावनगर के शाही गोहिल राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। यानी उनका संबंध गोहिल राजपूत वंश से है। उनका विवाह 27 जनवरी 1969 को हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शम्मी कपूर से हुआ था। इस रिश्ते की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। नीला देवी की मुलाकात शम्मी कपूर से बचपन में ही हुई थी। उस समय शम्मी कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के थिएटर ग्रुप के साथ भावनगर आए थे। शम्मी कपूर की दोस्ती नीला देवी के भाई रघुवीर सिंह से थी। वर्षों बाद राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर और शम्मी कपूर की बहन उर्मिला सियाल ने दोनों को विवाह के लिए मिलवाने में भूमिका निभाई। शम्मी कपूर की पहली पत्नी और अभिनेत्री गीता बाली के असामयिक निधन के बाद उनके जीवन में एक कठिन दौर आया था। ऐसे समय में नीला देवी ने उनके साथ जीवन बिताने का फैसला किया। नीला देवी ने 2018 में Filmfare को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों को उनके विवाह के टिकने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा था: “People gave our marriage two months. But the Rajput in me took on the challenge to make it work.” यानी लोगों ने उनके विवाह को दो महीने भी चलने लायक नहीं समझा था, लेकिन उनके भीतर के राजपूत स्वभाव ने इस रिश्ते को निभाने की चुनौती स्वीकार की। इस विवाह की सबसे उल्लेखनीय बात यह भी थी कि नीला देवी ने शम्मी कपूर के पहले विवाह से हुए दोनों बच्चों, आदित्य और कंचन, को अपने बच्चों की तरह अपनाया। उन्होंने स्वयं की संतान न करने का फैसला किया ताकि दोनों बच्चों के बीच किसी तरह का भेदभाव न हो। यह एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जिसमें एक राजपूत राजपरिवार की बेटी ने केवल एक व्यक्ति से विवाह नहीं किया, बल्कि उसके पूरे परिवार, उसके अतीत और उसकी जिम्मेदारियों को भी अपनाया। मुझे इस प्रसंग में सबसे दिलचस्प बात नीला देवी का वह कथन लगता है जिसमें उन्होंने अपने भीतर के राजपूत होने को रिश्ते निभाने के साहस से जोड़ा।
1
1
6
298
I genuinely admire how Rajkumar Anirudh Singh of Bharatpur openly acknowledges and embraces his Rajput ancestral heritage with pride. Rajputs, Jats, and Gujjars have shared centuries of intertwined history in this land. @thebharatpur
12
41
1
660
18,549
Aeshvarya Thakur retweeted
Two Nightingales From Charhda And Lehnda Panjab During 70s.... The Grace, The Singing, The Vocals, No Half Naked Models Around, Yet People Got Mesmerized When They Sung. ♥️
2
25
2
153
8,248
Aeshvarya Thakur retweeted
नाजोगी क़ौम ऐसी होती है, जो अपने ही हाथों अपनी ताक़त और अपने रहबरों को कमज़ोर करती है। एक तरफ़ बहुजन समाज में अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमियों के लोग साझा हितों के लिए एकजुट हो रहे हैं, वहीं राजपूत समाज आज भी आपसी रस्साकशी से बाहर नहीं निकल पाया है। "छोटे राजपूत" बनाम "बड़े राजपूत" की बहस से लेकर "आम राजपूत बनाम रजवाड़े" की बहस आज भी यहाँ प्रासंगिक है। यहाँ किसी की सामाजिक हैसियत, खानदान और पुश्तैनी पहचान उसके योगदान से ज़्यादा अहम हो जाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने दिवाली पर गुजराती घरचोला साड़ी क्या पहन ली कि कुछ राजपूत ट्रोल्स ने उन्हें नकली राजपूत घोषित करना शुरू कर दिया। कोई उन्हें राणावत मानने को तैयार नहीं, तो कोई उन्हें ख़स बताने लगा। यानी किसी की पहचान और उसके सामाजिक जुड़ाव का फ़ैसला भी अब सोशल मीडिया के वो स्वयंभू ठेकेदार करेंगे जिनकी अभी ठीक से दाढ़ी-मूँछ तक नहीं उगी है! यह भी कैसे भूला जाए कि यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने जीवनभर क्षत्रिय समाज के हितों और भविष्य के लिए चिंतन करने वाले पूज्य तनसिंहजी तक को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विडंबना देखिए कि समाज के कुछ छिछोरे नेता अपनी ही समाज की महिलाओं को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाकर, उन पर तंज़ कसकर और उन्हें बदनाम करके राजनीतिक अटेंशन बटोरने की कोशिश करते हैं। दिया कुमारीजी पर अनावश्यक टिप्पणियाँ करने वाले ऐसे लोगों को शायद समाज के सम्मान और अपनी राजनीतिक हैसियत के बीच का फ़र्क़ ही समझ नहीं आता। यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने समाज और देश के रत्न ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंहजी तक का राजपूत सभा से बहिष्कार करवाया था। और उदाहरण देखिए कि कैसे लोकेंद्र सिंह कालवी जैसे समाज के रहबर ने जब राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करने के लिए कई कोशिशें कीं तो अपने ही समाज का अपेक्षित साथ उन्हें नहीं मिला। 1993 में नागौर से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 1998 में भाजपा के टिकट पर बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। 2003 के विधानसभा चुनाव से पहले उनका राजनीतिक मोर्चा राजस्थान सामाजिक न्याय मंच के रूप में एक पार्टी बना और 60 उम्मीदवार मैदान में उतारे, मगर जीत केवल एक दावेदार को मिली जिसके बाद इनकी पार्टी भी धीरे-धीरे बिखर गई। विडंबना यह है कि कालवी साब के जीवित रहते जिन लोगों ने उनके राजनीतिक रास्ते में साथ देने के बजाय मुश्किलें खड़ी कीं, वही उनके जाने के बाद उनके कसीदे पढ़ते नहीं थकते। जीते-जी नेतृत्व को स्वीकार नहीं करना और मृत्यु के बाद गुणगान करना हमारी इसी सामूहिक विडंबना का हिस्सा है। वी.पी. सिंह जैसे न्यायशील और दूरदर्शी नेताओं को भी मंडल कमीशन लागू करने के लिए समाज द्वारा मन-मन भर गालियाँ दी जाती हैं। जसवंत सिंह जसोल जैसे क़द्दावर नेता तक को आपसी खींचतान, अंदरूनी जोड़-तोड़ और गुटबाज़ी के चलते चुनाव हरवा दिया गया। आज हालत यह है कि दर्जन भर करणी सेनाएँ समाज के साझा मुद्दों पर एक मंच पर आने के बजाय एक-दूसरे के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करने और एक-दूसरे की मिट्टी पलीत करने में लगी दिखाई देती हैं। एकता का अभाव केवल संगठनों तक सीमित नहीं है, यह हमारी क्षेत्रीय सोच में भी गहरे तक बैठा है। पहाड़ी राजपूतों को मैदानी राजपूत दिन-रात कोसते हैं, पहाड़ी राजपूत यूपी-बिहार वालों को गरियाते हैं, रेगिस्तान वाले हरियाणा के राजपूतों को दब्बू बताते हैं, जालौर और बाड़मेर वालों की अपनी खींचतान है, तो ढूँढाड़ और मेवाड़ के बीच अलग ही छत्तीस का आँकड़ा है। आख़िर हम कब समझेंगे कि क्षेत्र, ठिकाने, गोत्र और उपाधियाँ हमारी विविध पहचान हो सकती हैं, लेकिन हमारी सामूहिक ताक़त को बाँटने का आधार नहीं? विडंबना यह भी है कि समाज के हित में कभी चूँ तक न करने वाले बाहुबलियों के आगे यही लोग बिछ-बिछ जाते हैं, उनकी जी-हुज़ूरी करते हैं, लेकिन समाज में क्षात्रवृत्ति, जागरूकता और आत्मसम्मान जगाने के लिए दिन-रात एक करने वाले जुझारू लोगों को नीचे खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यानी जो समाज के लिए कुछ करना चाहता है, उसे ही पहले अपने लोगों से लड़ना पड़ता है। और फिर मुकाबला इन्हें करना है जाट समाज से, जो इतना dedicated है अपनी क़ौम के लिए कि एक साझा आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब तक का जाट एक मंच पर इकट्ठा हो जाता है। सवाल यह नहीं कि राजपूतों के पास गौरवशाली इतिहास है या नहीं। सवाल यह है कि क्या हम उस इतिहास से कोई सबक भी लेते हैं? जिस समाज के पास नेतृत्व, प्रतिभा, संसाधन, संख्या और संघर्ष की परंपरा सब कुछ हो, लेकिन वह अपने ही लोगों को काटने में लगा रहे, उससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?
5
7
1
21
1,590
राजपूत राजघरानों के वैवाहिक संबंध कभी देश के दूसरे राजघरानों तक पहुँचे, तो कभी सात समंदर पार एशिया और यूरोप के शाही परिवारों से जुड़ गए। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और महारानी गायत्री देवी के इकलौते पुत्र महाराजा जगत सिंह की है, जिन्हें राजा ऑफ इसरदा के नाम से भी जाना जाता है। महाराजा जगत सिंह का विवाह थाईलैंड के प्रतिष्ठित शाही रांगसित परिवार की राजकुमारी प्रियनंदना रांगसित से हुआ था। वे थाईलैंड की राजकुमारी विभावदी रांगसित और प्रिंस पियारांगसित रांगसित की पुत्री थीं। इस विवाह का भव्य रिसेप्शन लंदन में आयोजित किया गया था। उस समारोह में दुनियाभर की नामचीन हस्तियों के अलावा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और लॉर्ड माउंटबेटन भी शामिल हुए थे। यह उस दौर के सबसे चर्चित शाही वैवाहिक आयोजनों में से एक था। दिलचस्प बात यह है कि यह राजपूत-थाई शाही पारिवारिक संबंध अगली पीढ़ी में भी कायम रहा। महाराजा जगत सिंह के पुत्र महाराज देवराज सिंह ऑफ इसरदा का विवाह भी थाईलैंड के शाही परिवार से जुड़ी रोम पेस्टन पिचाई से हुआ। विवाह समारोह थाईलैंड के वितायु पैलेस में आयोजित किया गया, जिसके बाद जयपुर में पारंपरिक राजसी स्वागत समारोह हुआ। इस तरह जयपुर के इस राजघराने की दो पीढ़ियों के वैवाहिक संबंध थाईलैंड के शाही परिवार से जुड़े। यह प्रसंग केवल दो राजपरिवारों के बीच विवाह का नहीं, बल्कि इस बात का भी उदाहरण है कि भारतीय रियासतों के सामाजिक और पारिवारिक संबंध भौगोलिक सीमाओं से कहीं आगे तक फैले हुए थे।
4
7
56
4,431
Aeshvarya Thakur retweeted
Power of Death by William Holbrook Beard Art Prints from $12.90: archaeologyart.shop/products…
3
23
1
238
12,777
Aeshvarya Thakur retweeted
जो लोग एक प्रेम पत्र तक नहीं लिख पाए, लिखा भी तो जेब में रखे रह गए, या छत पर फेंक आए, कभी जवाब आया नहीं, ऐसे लोगों के बीच प्रेम की बात करेंगे तो वे हमेशा भारत की वैवाहिक संस्था की ख़ूबियों की बात करेंगे। कभी नहीं बताएंगे कि कॉलेज के दिनों में प्रेम के लिए कितना प्रयास किया, सड़क पर जाती लड़की को देख कर ज़ोर ज़ोर से गाने गाए। उनके भीतर का एक रिजेक्टेड प्रेमी हमेशा प्रेम का विरोध करता रहता है। ये लोग आज भी उसी दौर में जीना चाहते हैं जब हिन्दी फिल्मों में दो प्रेमियों के मिलने को दो गुलाब के मिलने से दिखाया जाता था। फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे पर डंडा लेकर घूमने वाले लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि नवंबर में प्यार की बातें होंगी तो क्या किया जाएगा। उसे कैसे भारतीय परंपरा के ख़िलाफ़ बताए जाए। उनकी Difficulty समझनी चाहिए।
606
1,097
113
5,936
141,616
इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जहाँ राजपूत राजपरिवारों ने अपनी क्षेत्रीय और सांस्कृतिक सीमाओं से बाहर जाकर रिश्ते बनाए। आज भी यह परंपरा अपने अलग-अलग रूपों में दिखाई देती है। इसकी एक खूबसूरत मिसाल हैं जोधपुर के राजघराने की राजकुमारी रुद्राणी राठौड़, जिन्हें बाजी लाल राजकुमारी रुद्राणी राठौड़ के नाम से भी जाना जाता है। रुद्राणी बाईसा ने लद्दाख के बौद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वाले नवांग शाक्य बोध से विवाह किया। इस विवाह की सबसे खूबसूरत बात इसका सांस्कृतिक संगम था। विवाह के अवसर पर नवांग पारंपरिक तिब्बती परिधान में नज़र आए, जबकि रुद्राणी बाईसा ने पारंपरिक राजपूती पोशाक पहनी। एक तरफ़ लद्दाख की बौद्ध सांस्कृतिक विरासत थी तो दूसरी तरफ़ मारवाड़ की राजपूती परंपरा। दोनों अपनी-अपनी पहचान के साथ एक नए रिश्ते में बंधे। विवाह के बाद रुद्राणी बाईसा ने अपने नाम के साथ 'शाक्य' भी अपनाया और वह रुद्राणी शाक्य के नाम से जानी जाने लगीं। रुद्राणी बाईसा के पिता महाराज राजेंद्र सिंह राठौड़ संरक्षण और विरासत के क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता रानी दुर्गेश नंदिनी सिंह हिमाचल प्रदेश से हैं। वह स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल महाराजाधिराज हिम्मत सिंह की पौत्री और मारवाड़-जोधपुर के महाराजा उम्मेद सिंह की प्रपौत्री हैं। इस प्रसंग को केवल दो व्यक्तियों के विवाह के रूप में नहीं, बल्कि दो अलग सांस्कृतिक परंपराओं के सुंदर मिलन के रूप में भी देखा जा सकता है। राजपूती इतिहास को केवल एक तयशुदा सामाजिक साँचे में बंद करके देखना भी उसके साथ न्याय नहीं है। हमारी परंपराओं में समय के साथ बदलाव, नए रिश्तों और अलग-अलग संस्कृतियों के मेल के लिए भी जगह रही है। जय भवानी! नमो बुद्धाय!
28
19
1
190
24,936
Aeshvarya Thakur retweeted
Did this come to your notice? RAHUL GIVES ZERO FCUKS ABOUT CONSERVATIVE MINDS.
78
189
29
2,453
27,645
बेचारे, अग्निवीर! पहले फौज की नौकरी के बहाने छोरों के ब्याह हो जाया करते थे, अब उसपर भी सौ शर्तें लगा दीं।
Why marriage in the two-year extension and not in the first four years of Agniveer's tenure?
3
12
440
राजपूत इतिहास को लेकर आजकल एक धारणा कुछ ज़्यादा ही प्रचलित है कि राजपूत राजघरानों के रिश्ते हमेशा अपनी ही जाति, अपने ही इलाके और अपने ही सामाजिक दायरों में तय होते थे। लेकिन इतिहास की असलियत इससे कहीं अधिक दिलचस्प है। जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और कूचबिहार की राजकुमारी गायत्री देवी का विवाह इसकी एक बेहतरीन मिसाल है। 9 मई 1940 को हुआ यह विवाह केवल दो राजघरानों का मिलन नहीं था, बल्कि दो अलग-अलग क्षेत्रीय, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का संगम भी था। मान सिंह जी जयपुर के कछवाहा राजपूत राजवंश से थे। उनके पहले दो विवाह जोधपुर के राठौड़ राजघराने में हुए थे। लेकिन तीसरी शादी उन्होंने बंगाल और असम की सांस्कृतिक दुनिया से जुड़े कूचबिहार के राजपरिवार की राजकुमारी गायत्री देवी से की। गायत्री देवी के पिता महाराजा जितेंद्र नारायण कूचबिहार के शासक थे और उनकी माता इंदिरा देवी बड़ौदा के गायकवाड़ मराठा राजघराने से थीं। उनकी दादी सुनीति देवी, बंगाल के प्रसिद्ध समाज सुधारक और ब्रह्मो समाज से जुड़े केशव चंद्र सेन की बेटी थीं। यानी गायत्री देवी की पारिवारिक पृष्ठभूमि में बंगाली समाज सुधार आंदोलन, मराठा राजपरंपरा और पूर्वोत्तर भारत का राजवंशीय इतिहास, तीनों का प्रभाव था। शादी के बाद जयपुर आने के बाद गायत्री देवी के सामने एक बिल्कुल अलग सामाजिक व्यवस्था थी। राजमहल के भीतर पर्दा, ज़नाना और स्त्रियों के लिए निर्धारित परंपरागत मर्यादाएँ थीं। उन्होंने शुरुआती दौर में राजपरिवार की रस्मों का सम्मान करते हुए पर्दा किया, लेकिन इसे अपनी स्थायी जीवनशैली नहीं बनाया। उनकी आधुनिक सोच और महिला शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने जयपुर में एक नई पहल को जन्म दिया। 1943 में उन्होंने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल की स्थापना की। उस समय जयपुर के संभ्रांत परिवारों की लड़कियों के लिए आधुनिक शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं था। स्कूल की शुरुआत महज़ 24 छात्राओं से हुई और आगे चलकर यह देश के प्रतिष्ठित बालिका विद्यालयों में शामिल हुआ। इस पूरे प्रसंग में मुझे सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि एक कछवाहा राजपूत महाराजा का विवाह ऐसी राजकुमारी से हुआ जिसकी पारिवारिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि राजपूताना से बिल्कुल अलग थी। और यह रिश्ता केवल वैवाहिक गठबंधन बनकर नहीं रहा, बल्कि जयपुर के सामाजिक जीवन में भी कुछ बदलावों का माध्यम बना। राजपूत राजघरानों का इतिहास केवल अपनी परिधि के भीतर सिमटा हुआ इतिहास नहीं है। समय, परिस्थितियों, राजनीतिक संबंधों और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार वैवाहिक रिश्ते दूर-दूर तक बने। इन रिश्तों ने अलग-अलग संस्कृतियों को एक-दूसरे के करीब भी लाया। ज़ाहिर है, हमारे पुरखों की दुनिया आज की सोशल मीडिया वाली जातीय सरहदों से कहीं ज़्यादा विशाल थी।
2
7
1
58
3,861
A boy raised (well) in a house full of love, shows!
Mummy, Papa loved you, but I cannot tell you how proud he would be of you. ❤️ - Rahul Gandhi
5
332
Aeshvarya Thakur retweeted
Forget just speaking it. They weave magic and strike melodies in Panjabi.
She runs an English magazine and speaks in English at urban literary festivals. But at the "annual conference of Kharal foundation", she is mocking Punjabis who dont speak Punjabi. Do her US-based children converse in Punjabi teapawt.net/nezajatt/status/212155…
5
60
14
384
87,761
राजपूत इतिहास और समाज को लेकर एक आम धारणा बना दी गई है कि राजपूत राजघरानों के लोग अपनी सामाजिक पहचान, खानदान, जातीय प्रतिष्ठा और पारिवारिक मर्यादाओं के बाहर सोच ही नहीं सकते थे। लेकिन इतिहास की कुछ कहानियाँ इस धारणा को बड़े सलीके से चुनौती देती हैं। ऐसी ही एक कहानी है डूंगरपुर के राजकुमार राज सिंह और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की। राज सिंह डूंगरपुर, महारावल लक्ष्मण सिंहजी के सबसे छोटे पुत्र थे। क्रिकेट के शौकीन राज सिंह ने राजस्थान और सेंट्रल ज़ोन की तरफ़ से रणजी और दलीप ट्रॉफी में क्रिकेट खेला। बाद में वह क्रिकेट प्रशासक बने और 1990 के दशक में दो बार BCCI के अध्यक्ष भी रहे। लता मंगेशकर और राज सिंह की मुलाक़ात 1959 के आसपास मुंबई में हुई थी। लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर और राज सिंह क्रिकेट के माध्यम से एक-दूसरे को जानते थे। इसी परिचय से दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता एक गहरे भावनात्मक लगाव में बदल गया। लेकिन इस रिश्ते के सामने उस दौर की सामाजिक और पारिवारिक अपेक्षाएँ थीं। राज सिंह एक राजपूत रियासत के राजपरिवार से थे, जबकि लता मंगेशकर एक मराठी परिवार से आती थीं। मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार, राज सिंह के परिवार को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था। दूसरी तरफ़ लता के परिवार की भी अपनी अपेक्षाएँ थीं और वे चाहते थे कि लता की शादी मराठी परिवार में हो। कहानी का दिलचस्प पहलू यह है कि राज सिंह ने अपने परिवार की आपत्तियों के बावजूद इस रिश्ते को महत्व दिया। हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई, लेकिन उनका आपसी लगाव और संपर्क जीवन भर बना रहा। संयोग से दोनों आजीवन अविवाहित भी रहे। 2004 में Mid-Day को दिए एक इंटरव्यू में राज सिंह ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था: "It was one of those things that just didn't happen. But that has neither enhanced the relationship, nor has it reduced." लता मंगेशकर ने भी इस रिश्ते को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाने से हमेशा परहेज़ किया। जब उनसे एक बार इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था: "There are some things only for the heart to know. Let me keep it that way." इस पूरे प्रसंग में मुझे सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि राजपूती राजघराने का एक राजकुमार अपने समय की सामाजिक और पारिवारिक सीमाओं के बीच एक ऐसे रिश्ते को जीवनभर संजोए रखता है, जो परंपरागत खानदानी अपेक्षाओं के मुताबिक़ नहीं था। यहाँ किसी को सही या ग़लत ठहराने का सवाल नहीं है। न ही इस रिश्ते को किसी आधुनिक विचारधारा का प्रमाणपत्र देने की ज़रूरत है। सवाल सिर्फ़ इतना है कि क्या हम अपने इतिहास और समाज को उसकी वास्तविक विविधता के साथ देख पाते हैं?
8
15
2
176
19,024
यह डोगरी गीत मुझे शुरू से बहुत पसंद है और इसकी (एक) गायिका हैं मलिका पुखराज! मलिका पुखराज की बात चली है तो बात डोगरा दरबार की भी होनी चाहिए, जहां से अपनी मौसिकी का सफ़र इन्होंने शुरू किया। महाराजा हरि सिंह ने मलिका पुखराज की गायन प्रतिभा को पहचाना, उन्हें अपने डोगरा दरबार में जगह दी और एक सम्मानजनक वेतन पर नियुक्त किया। वह महज़ दरबार में गाने वाली कोई कलाकार नहीं थीं, बल्कि महाराजा की निजी बैठकों में भी शामिल होती थीं और उनके करीबी लोगों के बीच उनकी अपनी जगह थी। उनके वेतन और दरबारी हैसियत का उल्लेख भी मिलता है। लेकिन इस कहानी का दिलचस्प हिस्सा सिर्फ़ उनकी संगीत प्रतिभा या दरबारी हैसियत नहीं है। मलिका अपनी आत्मकथा "Song Sung True" में बताती हैं कि एक बार वह महाराजा के साथ शिकार पर जाने के लिए पुरुषों का भेष धारण करके लक्षीगाम गई थीं। उनके लिए बाकायदा कोट, ब्रीचेज़, जूते और साफ़ा सिलवाया गया। बालों को सरदारों की तरह बाँधकर साफ़े के भीतर छिपाया गया। मलिका लिखती हैं कि महाराजा कभी उन्हें मज़ाक में 'भटियारिन' कहकर बुलाते थे। दोनों ताश भी खेलते थे। और जब महाराजा खेल में बेईमानी कर जाते तो मलिका उन्हें टोकने से भी नहीं हिचकती थीं! ज़रा इस प्रसंग की सामाजिक अहमियत समझिए। एक मुस्लिम महिला कलाकार, वह भी एक ऐसे दौर में जब महिलाओं की सार्वजनिक आवाजाही और स्वतंत्रता पर तमाम बंदिशें थीं, जम्मू-कश्मीर के एक शक्तिशाली राजपूत शासक के साथ इस तरह के अनौपचारिक संबंध साझा कर रही थी। वह सिर्फ़ दरबार की कर्मचारी नहीं थी, बल्कि अपनी बात कहने और असहमति जताने का साहस भी रखती थी। महाराजा के दरबार में उसकी जगह कई परंपरागत दरबारियों के लिए असहजता का कारण भी बनी। दरबारी साज़िशें और अफ़वाहें इस रिश्ते के साथ चलती रहीं। यहाँ तक कि मलिका पर महाराजा को ज़हर देने जैसी बातें भी फैलाई गईं। मलिका की आत्मकथा के अनुवादक सलीम क़िदवई ने BBC हिन्दी से बातचीत में इन दोनों के रिश्ते को लेकर फैलाई गई अफ़वाहों को ग़लत बताया था। उनके अनुसार, दोनों में गहरा लगाव था मगर महाराजा मलिका को अपनी बच्ची की तरह मानते थे। हालांकि मलिका की आत्मकथा में उनके बीच के भावनात्मक जुड़ाव की गहराई भी साफ़ दिखाई देती है। मलिका ने अपनी आत्मकथा के समर्पण में भी महाराजा हरि सिंह को याद रखा। मलिका के संस्मरण में एक और मार्मिक पक्ष है। दरबार छोड़कर लाहौर जाने के बाद भी वह महाराजा से मिलने की इच्छा रखती थीं। उन्होंने उन्हें कई ख़त लिखे, लेकिन मुलाक़ात की इजाज़त नहीं मिली। अंततः दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गईं। महाराजा हरि सिंह ने एक मुस्लिम महिला कलाकार को अपने दरबार और निजी जीवन में जो जगह दी, वह तत्कालीन सामाजिक और दरबारी सीमाओं के लिहाज़ से उल्लेखनीय है और यही इस पूरे प्रसंग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। राजपूती इतिहास केवल युद्धों, वंशावलियों, शौर्य और आन-बान की कहानियों तक सीमित नहीं है। इसमें कला और कलाकारों का संरक्षण, अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों के लोगों को जगह देने वाले शासक, सामाजिक रूढ़ियों से आगे बढ़ते रिश्ते और अपने समय की स्थापित मर्यादाओं को चुनौती देना भी शामिल रहा है।
2
2
21
588
Wait, What?
Was Sher Shah Suri Really an Ethnic Afghan or a Rajput? Based on D. H. A. Kolff’s Naukar, Rajput, and Sepoy: The Ethnohistory of the Military Labour Market in Hindustan, 1450–1850 (1990), pp. 57–70. Sher Shah Suri, founder of the Sur Empire, is traditionally described as an Afghan ruler. However, historian D. H. A. Kolff challenges the assumption that Afghan identity in medieval India necessarily represented a fixed ethnic ancestry. Kolff presents several important observations: 1. Possible Rajput ancestry: Sher Shah's mother reportedly belonged to the Qaimkhani Rajput family, while Kolff also considers the possibility that his paternal grandfather was a Rajput. 2. Afghan identity could be acquired: Kolff explains that members of Hindu military communities could adopt Afghan or Pathan identity through conversion to Islam, military service, and incorporation into Afghan clans. 3. Strong Rajput connections: Sher Shah's father, Hasan Sur, served Rajput patrons. Sher Shah himself developed important military alliances with the Ujjainiya Rajputs of Bihar. 4. Rajput participation in his army: During the Battle of Surajgarh, approximately 2,000 Ujjainiya Rajputs fought alongside 3,000 selected Pathans in Sher Shah's forces, according to the account discussed by Kolff. 5. Military identity over ethnicity: Kolff argues that Sher Shah built his political authority through military recruitment, merit, alliances, and the distribution of wealth rather than exclusively through Afghan clan solidarity. On page 57, Kolff raises a particularly significant question: «"Afghans and Rajputs were not really exclusive or even distinct ethnic groups at all."» He further explains that even if Sher Shah's grandfather was a Rajput, this would not necessarily prevent him from being recognized as an Afghan. Conclusion Kolff's research challenges the conventional portrayal of Sher Shah Suri as an unquestionably ethnic Afghan. His family's possible Rajput ancestry and the fluid nature of Afghan identity in medieval Hindustan suggest that being called Afghan did not necessarily establish Afghan ancestry. Source: D. H. A. Kolff, Naukar, Rajput, and Sepoy (1990), pp. 57–70. A free copy of the book is available through the following Telegram link: t.me/bokharkhoda/3
2
4
671
Aeshvarya Thakur retweeted
Papa, I was so nervous… was just chanting Sita Ram, Sita Ram! From winning Player of the Tournament to recalling those nail-biting final moments, a very special conversation with beta @AaryavirSehwag . Some moments are bigger than awards, runs and trophies. These are the memories a father will cherish forever. May you always keep your feet firmly on the ground and touch the skies with your hardwork and talent. Shri SitaRam 🙏🏼
759
7,061
173
59,969
1,829,108
ये फ़िल्म "ज़ुबेदा" (लेखक एवं निर्देशक खालिद मोहम्मद) जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंहजी और उनकी दूसरी पत्नी ज़ुबेदा बेगम की ज़िंदगी से प्रेरित बताई जाती हैं। फ़िल्म में कुछ सिनेमाई कल्पना ज़रूर है, लेकिन इसके पीछे की असल कहानी अपने समय के सामाजिक और पारिवारिक दायरों को समझने का एक दिलचस्प मौका देती है। इत्तेफ़ाक़ से हमारी फ़िल्म के निर्देशक ख़ालिद साहब से जान-पहचान है, जो ज़ुबैदा बेगम की पहली शादी से हुए बेटे हैं। वे अक्सर अपने maternal half brother -'टूटू बन्ना' को याद करते हैं और उनके साथ हुए हादसे का ज़िक्र करते हुए उस अधूरेपन को भी महसूस करते हैं, जिसका जवाब परिवार को आज तक नहीं मिल पाया। टूटू बन्ना का असल नाम राव राजा हुकुम सिंह राठौड़ था। उनका जन्म 2 अगस्त 1951 को महाराजा हनवंत सिंहजी और ज़ुबेदा बेगम के घर हुआ। ज़ुबेदा बेगम बाद में विद्या रानी के नाम से जानी गईं। टूटू बन्ना की शादी अलवर की रानी राजेश्वरी कुमारी से हुई और उनके एक बेटा तथा एक बेटी हुए। 17 अप्रैल 1981 को महज़ 29 साल की उम्र में टूटू बन्ना की हत्या हो गई। इस मामले में कई सवाल उठे, जाँच हुई, लेकिन परिवार को आज तक इस घटना का संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उनकी पत्नी भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। इतने साल बाद भी यह एक ऐसा मामला है, जो जोधपुर के इतिहास में अधूरा सवाल बनकर रह गया है। लेकिन इस पूरे प्रसंग में एक बात मुझे विशेष रूप से उल्लेखनीय लगती है। महाराजा हनवंत सिंहजी का निजी जीवन उस दौर की सामाजिक और साम्प्रदायिक सीमाओं से कहीं आगे जाता दिखाई देता है। उन्होंने ज़ुबेदा बेगम जैसी एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला को अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। उनके बेटे हुकुम सिंह को अपनी संतान के रूप में पहचान और राजपरिवार में स्थान दिया। यह उस समय की बात है, जब समाज में धर्म, जाति और खानदान की बंदिशें आज से भी कहीं अधिक सख़्त थीं। इस प्रसंग को किसी एक धर्म या समुदाय के पक्ष-विपक्ष में देखने के बजाय हमें अपने पूर्वजों की उस सोच को समझना चाहिए, जिसमें निजी रिश्तों और इंसानी संबंधों के लिए सामाजिक पहचान हमेशा सबसे बड़ी दीवार नहीं बनती थी। राजपूत इतिहास में वैवाहिक संबंधों के अनेक उदाहरण मिलते हैं। इन रिश्तों को केवल सत्ता, राजनीति या वंश विस्तार के चश्मे से देखना भी अधूरा है। इनमें व्यक्तिगत पसंद, राजनीतिक समझ, सामाजिक स्वीकार्यता और बदलते समय के साथ तालमेल बैठाने की क्षमता भी शामिल थी। और हनवंत सिंहजी की विरासत का एक दूसरा पहलू भी याद रखना चाहिए। वे अपनी रियासत की प्रजा के लिए खड़े होने वाले शासक थे। उनकी चिंता में केवल कोई एक धर्म या वर्ग नहीं, बल्कि जोधपुर के आम लोग शामिल थे। एक अच्छे शासक की पहचान भी यही होती है कि उसकी नज़र अपनी प्रजा को बाँटकर नहीं, सबको साथ लेकर चलने की हो। आज जब हम अपने इतिहास और पहचान की बात करते हैं, तो हमें अपने पूर्वजों को आज के संकीर्ण सामाजिक और राजनीतिक खाँचों में कैद नहीं करना चाहिए। उनके जीवन के उन पहलुओं को भी याद रखना चाहिए, जो हमें उदारता, आपसी सम्मान और सामाजिक स्वीकार्यता का सबक देते हैं। महाराजा हनवंत सिंहजी की स्मृति को सादर नमन।
3
5
3
38
22,001
Aeshvarya Thakur retweeted
energy harvesting is real.
184
3,022
394
19,024
910,160