Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh) header
Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh) profile picture

MLA Jaisalmer

jaisalmer
Joined December 2023
Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)Photo by Chhotu Singh Bhati (@mla_chhotusingh)
Chhotu Singh Bhati retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹11,000 करोड़ की लागत से निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम के संवर्धन हेतु योजना को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से देश में स्वदेशी उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता कम होगी तथा निवेश, रोजगार और तकनीकी नवाचार के नए अवसर सृजित होंगे। यह पहल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देने के साथ ही भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार! #CabinetDecisions
16
56
58
4,814
Chhotu Singh Bhati retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹1,141 करोड़ के बजट के साथ पोस्टल ऑपरेशन्स स्कीम को जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे देश के डाक नेटवर्क के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी तथा मेल एवं पार्सल सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच का विस्तार होगा। यह निर्णय डिजिटल इंडिया के संकल्प को साकार करने और देशभर में आधुनिक डाक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। #CabinetDecisions #DigitalIndia
17
58
1
74
10,330
Chhotu Singh Bhati retweeted
समर्थ नारी ही समृद्ध समाज और विकसित राजस्थान का आधार है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के नए अवसर प्रदान कर रही है। डबल इंजन सरकार महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
34
64
2
76
5,634
Chhotu Singh Bhati retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डाक विभाग की एस्टेट्स मैनेजमेंट स्कीम को ₹1,491 करोड़ के बजट के साथ जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत देशभर में नए डाक भवनों का निर्माण, पुराने एवं जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, डाकघरों का आधुनिकीकरण और ऐतिहासिक डाक भवनों का संरक्षण किया जाएगा। साथ ही, डाक कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनियों का नवीनीकरण तथा बेंगलुरु में इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। यह पहल देशभर में डाक विभाग के बुनियादी ढांचे को आधुनिक, सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के साथ डाक सेवाओं के विस्तार में सहायक होगी। #CabinetDecisions
19
62
1
79
5,195
Chhotu Singh Bhati retweeted
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री एवं त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद श्री बिप्लब कुमार देब जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। @BjpBiplab
35
34
95
10,772
Chhotu Singh Bhati retweeted
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान का देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करना जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा संकल्प है कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ हर परिवार तक पहुंचे।
19
80
13
124
6,541
Chhotu Singh Bhati retweeted
ऐतिहासिक बावड़ियों, मनोहारी झीलों, भव्य राजमहलों, वीरता के प्रतीक दुर्गों और सुरम्य अरावली पर्वतमाला से सुसज्जित 'राजस्थान के सिंहद्वार' अलवर के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! कला, संस्कृति और इतिहास की अनमोल विरासत समेटे अलवर की विशिष्ट पहचान सदैव अक्षुण्ण रहे तथा यह जिला विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही मंगलकामना है।
17
61
1
118
4,550
Chhotu Singh Bhati retweeted
काशी के घाटों पर दीपों की जगमगाहट, माँ गंगा की पावन धारा और हर-हर महादेव का जयघोष… देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की नगरी का दिव्य स्वरूप अद्भुत और अविस्मरणीय है। लाखों दीपों से आलोकित काशी सनातन आस्था, भक्ति और संस्कृति के अद्वितीय वैभव का संदेश दे रही है। हर-हर महादेव!
23
88
1
236
8,232
Chhotu Singh Bhati retweeted
डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है और विकास को नई गति मिल रही है। सड़क, बिजली, पानी, परिवहन सहित आधुनिक सुविधाओं के सुदृढ़ होते नेटवर्क के साथ प्रदेश तेजी से विकसित राजस्थान के संकल्प की ओर बढ़ रहा है।
106
88
6
153
11,600
Chhotu Singh Bhati retweeted
“वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह” आज श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर जयपुर के राजापार्क में आयोजित विशेष शबद कीर्तन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, समानता और मानवता का संदेश देता है। उनकी महान शिक्षाएं सदैव हमें प्रेम, सद्भाव और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।
16
84
2
192
8,705
Chhotu Singh Bhati retweeted
दोनों दलों के बीच पंजाब से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और उन पर सहमति बनी। नशामुक्त पंजाब का निर्माण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करना और गैंगस्टरवाद का समूल नाश करना हमारी Top Most Priority रहेगी। - आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
55
64
1
117
8,922
Chhotu Singh Bhati retweeted
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल के प्रमुख नेताओं ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का निर्णय लिया। पूरा देश जब गुरुपर्व मना रहा है, ऐसे पावन अवसर पर एनडीए के सबसे पुराने साथी अकाली दल की घर वापसी हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। - आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
43
69
208
13,934
Chhotu Singh Bhati retweeted
राजस्थान का आभूषण उद्योग अपनी समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला और कारीगरों के अद्वितीय कौशल से देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार इस हुनर को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के साथ कारीगरों के लिए नए अवसर और रोजगार के द्वार खोलने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
15
78
3
81
6,258
Chhotu Singh Bhati retweeted
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी प्रयासों से शुरू हुआ फिट इंडिया अभियान आज जन-जन को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहा है। इस अभियान में राजस्थान की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है कि फिट इंडिया फ्रीडम रन 2024 के आयोजन में प्रदेश देश में अग्रणी रहा।
23
88
13
124
6,884
Chhotu Singh Bhati retweeted
भारत और नेपाल के संबंध केवल पड़ोसी होने तक सीमित नहीं, बल्कि साझा विरासत, आपसी विश्वास और आत्मीयता के मजबूत सूत्रों से जुड़े हैं। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति भारत की संवेदनाएं और पुनर्निर्माण एवं दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के सहयोग पैकेज की घोषणा, दोनों देशों की इसी गहरी मित्रता और साझेदारी को दर्शाती है। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
12
78
94
9,008
Chhotu Singh Bhati retweeted
सत्ता हमारे लिए जनसेवा का माध्यम है, भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र अंत्योदय और जनकल्याण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे गरीब और जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। - माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
28
78
2
144
11,042
Chhotu Singh Bhati retweeted
LIVE: PM Shri Narendra Modi Ji joins Shabad Kirtan on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji teapawt.net/i/broadcasts/2brBQEydP…
24
40
1
57
5,809
Chhotu Singh Bhati retweeted
डिजिटल युग में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और प्रदेशवासियों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार कार्य कर रही है। साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 8,016 आवेदनों पर कार्रवाई की गई तथा ₹5.67 करोड़ की ठगी गई राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई। प्रदेश में साइबर सुरक्षा तंत्र को सशक्त बनाने के साथ ही साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन को जागरूक करने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
26
68
3
75
14,990
Chhotu Singh Bhati retweeted
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!
13
38
1
88
10,084
Chhotu Singh Bhati retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश की बेटियों के स्वास्थ्य की रक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अभियान के शुभारंभ के महज 9 माह से भी कम समय में देशभर में 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इससे देशभर में पात्र बालिकाओं के बीच लगभग 87% टीकाकरण कवरेज हासिल हुआ है। यह उपलब्धि सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होने के साथ हमारी बेटियों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य देने के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। इस अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda जी तथा सभी स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन!
𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝗖𝗿𝗼𝘀𝘀𝗲𝘀 𝟭 𝗖𝗿𝗼𝗿𝗲 𝗛𝗣𝗩 𝗩𝗮𝗰𝗰𝗶𝗻𝗲 𝗗𝗼𝘀𝗲𝘀, 𝗖𝗼𝘃𝗲𝗿𝘀 𝗡𝗲𝗮𝗿𝗹𝘆 𝟴𝟳% 𝗼𝗳 𝗔𝗻𝗻𝘂𝗮𝗹 𝗖𝗼𝗵𝗼𝗿𝘁 𝗼𝗳 𝗘𝗹𝗶𝗴𝗶𝗯𝗹𝗲 𝗚𝗶𝗿𝗹𝘀! In less than nine months since its launch by Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji, the National HPV Vaccination Campaign has achieved this historic milestone in protecting India’s daughters against cervical cancer. Congratulations to Gujarat, Uttar Pradesh, Andhra Pradesh, Mizoram, Madhya Pradesh and Bihar for achieving 100% coverage, with 12 States surpassing 80%. This remarkable progress reflects the collective commitment of States/UTs, healthcare professionals, frontline health workers and parents across the country. With free, safe and effective single-dose HPV vaccination available for eligible 14-year-old girls through Government health facilities and U-WIN, India is moving closer to a future free from cervical cancer.
44
56
2
125
10,390