Pinned Tweet
Replying to @profapm
एक मित्र की वाल से....
जब मुगलों ने पूरे भारत को एक किया तो इस देश का नाम कोई इस्लामिक नहीं बल्कि 'हिन्दुस्तान' रखा.. हाँलाकि इस्लामिक नाम भी रख सकते थे, कौन विरोध करता??
जिनको इलाहाबाद और फैजाबाद चुभता है वह समझ लें कि मुगलों के ही दौर में 'रामपुर' बना रहा तो 'सीतापुर' भी बना रहा. अयोध्या तो बसी ही मुगलों के दौर में.
'राम चरित मानस' भी मुगलिया काल में ही लिखी गयी. आज के वातावरण में मुगलों को सोचता हूँ, मुस्लिम शासकों को सोचता हूँ तो लगता है कि उन्होंने मुर्खता की.
होशियार तो ग्वालियर का सिंधिया घराना, मैसूर का वाडियार घराना, जयपुर का राजशाही घराना, जोधपुर का राजघराना था.
टीपू सुल्तान हों या बहादुरशाह ज़फर बेवकूफी कर गये और कोई चिथड़े-चिथड़ा हो गया तो किसी को देश की मिट्टी भी नसीब नहीं हुई और सबके वंशज आज भीख माँग रहे हैं. अँग्रेजों से मिल जाते तो वह भी अपने महल बचा लेते और अपनी रियासतें बचा लेते,और उनके भी वंशज आज ऐश करते, उनके भी बच्चे आज मंत्री विधायक बनते.
यह आज का दौर है, "भारत माता की जय" और "वंदेमातरम" कहने से ही इंसान देशभक्त हो जाता है चाहें उसका इतिहास देश से गद्दारी का ही क्युँ ना हो.
बहादुर शाह ज़फर ने जब 1857 के गदर में अँग्रैजों के खिलाफ़ पूरे देश का नेतृत्व किया और उनको पूरे देश के राजा रजवाड़ों तथा बादशाहों ने अपना नेता माना. भीषण लड़ाई के बाद अंग्रेजों की छल कपट नीति से बहादुरशाह ज़फर पराजित हुए और गिरफ्तार कर लिए गये. ब्रिटिश कैद में जब बहादुर शाह जफर को भूख लगी तो अंग्रेज उनके सामने थाली में परोसकर उनके बेटों के सिर ले आए. उन्होंने अंग्रेजों को जवाब दिया- 'हिंदुस्तान के बेटे देश के लिए सिर कुर्बान कर अपने बाप के पास इसी अंदाज में आया करते हैं.'
बेवकूफ थे बहादुरशाह ज़फर आज उनकी पुश्तें भीख माँग रहीं हैं. अपने इस हिन्दुस्तान की ज़मीन में दफन होने की उनकी चाह भी पूरी ना हो सकी और कैद में ही वह "रंगून" और अब वर्मा की मिट्टी में दफन हो गये. अंग्रेजों ने उनकी कब्र की निशानी भी ना छोड़ी और मिट्टी बराबर करके फसल उगा दी. बाद में एक खुदाई में उनका वहीं से कंकाल मिला और फिर शिनाख्त के बाद उनकी कब्र बनाई गयी.
सोचिए कि आज "बहादुरशाह ज़फर" को कौन याद करता है?? क्या मिला उनको देश के लिए दी अपने खानदान की कुर्बानी से?
ऐसा इतिहास और देश के लिए बलिदान किसी और कुनबे का होता तो अब तक सैकड़ों शहरों और रेलवे स्टेशनों का नाम उनके नाम पर हो गया होता.
क्या इनके नाम पर हुआ? नहीं ना?
इसीलिए कहा कि अंग्रेजों से मिल जाना था. ऐसा करते तो ना कैद मिलती ना कैद में मौत. ना यह ग़म लिखते जो रंगून की ही कैद में लिखा :👇
"लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में,
किस की बनी है आलम-ए-नापायदार में।
उम्र-ए-दराज़ माँग के लाये थे चार दिन,
दो आरज़ू में कट गये, दो इन्तेज़ार में।
कितना है बदनसीब 'ज़फर' दफ्न के लिए,
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-फ्रे-ए-यार में॥"
महान क्रांतिकारी बहादुरशाह ज़फर को सलाम 💝📚
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
सिकंदर खान कि मौत पर ख़ामोशी क्यों?
बिहार के औरंगाबाद जिले के चारकुप्पा गांव निवासी सिकंदर खान रफीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में एक दलित महिला को रक्तदान करने पहुंचे थे…
वहां महिला के इलाज को लेकर सिकंदर का अस्पताल प्रबंधन के साथ किसी बात पर विवाद हो गया,
आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने मिलकर सिकंदर को एक कमरे में बंद कर दिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा,
इस हमले में गंभीर रूप से घायल सिकंदर को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की मांग की है।
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
उत्तर प्रदेश, बलिया
BSF जवान इरशाद अहमद को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सुपुर्द-ए-खाक (दफनाया) कर दिया गया!
शहीद इरशाद अहमद सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 181वीं बटालियन में तैनात थे!
Inna lillahi wa inna ilayhi raji'un
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
दिल्ली पुलिस का जवान इन मुसलमान बच्चों को इसलिए टॉर्चर कर रहा है क्योंकि पीछे से कोई संघी यूट्यूबर इनको भड़का रहा है,
क्या पुलिस अपना दिमाग इस्तेमाल नहीं करती या वो भी पूरी तरह से संघी बन चुकी है?
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
कितना भयानक नज़ारा है यह!
RSS-BJP कितनी चालाकी और धूर्तता से काम कर रही है?
सिर्फ़ इतना ही नहीं कि संघी गुंडे बिना नेमप्लेट के पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता कर रहे हैं, बल्कि उनमें से कुछ ऐसे कपड़े भी पहन रहे हैं, जिन्हें ख़ास तौर पर ‘मुस्लिम पहचान’ से जोड़कर देखा जाता है, ताकि पूरे आंदोलन को सांप्रदायिक रंग दिया जा सके।
वही ‘सनातनी मुसलमान’ हिंदू रक्षा दल के गुंडों का समर्थन करते हुए भी देखा गया, जब वे प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रहे थे। उसने गुंडों और लाठियों से भरी गाड़ी को भी आड़ दी — वह मुसलमान नहीं है।
भारत के लोगों को इस पैटर्न को समझना होगा: RSS-BJP और उनके सहयोगियों द्वारा बार-बार मुसलमानों को बलि का बकरा बनाया गया है, जबकि असल राजनीतिक मक़सद हिंदुओं के वोट, जनादेश और उनकी चुनी हुई सरकारों को चुराना है।
RSS-BJP का मक़सद सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना और उसका इस्तेमाल करके राजनीतिक सत्ता हासिल करना है।
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
"एक हिन्दू व्यक्ति मुसलमान का भेष बनाकर माहौल भड़का रहा था!
जब मै उस व्यक्ति से बात करने गया, तभी वहां मौजूद BJP-RSS के गुंडे मेरे खिलाफ नारे लगाने लगे!
फिर इन गुंडों के कहने पर पुलिस ने मुझे डिटेन कर लिया"
सुने @ShyamMeeraSingh को 👇
Election Commission of India
ठग, झूठा,अवैध और कार्पोरेट के एजेंट ज्ञानेश को लोकतंत्र से खिलवाड़ कर संवैधानिक पद पर बने रहने का एक पल का भी अधिकार नहीं।
वोट चोर गद्दी छोड़
55
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
📍 बलरामपुर, कटिहार, बिहार
सदियों पुराने कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर!
23 सितंबर को बघार, वार्ड-1 में प्रशासन ने कब्रिस्तान को समतल कर दिया। प्रशासन का दावा है कि जमीन बिहार सरकार की है और यहां पंचायत भवन बनना है।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां उनके पूर्वजों की कब्रें थीं और अंतिम संस्कार के लिए उनके पास कोई दूसरी जगह नहीं है। अब ग्रामीण कब्रिस्तान वापस करने की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट: Md. Rehan
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
क्या देश में आपातकाल लग चुका है? अगर नहीं तो फिर पुलिस की यह ‘ड्यूटी’ क्यों लगाई गई है? कि वह एलान करके लोगों को विरोध प्रदर्शन में जाने से रोक रही है? दूसरा सवाल यह कि कानून की वो कौनसी धारा है जिसके तहत यह पुलिसकर्मी मस्जिद में जाकर मस्जिद के माइक से एलान कर रहा है?
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
उज्जैन
लोग खुद अपने हाथों से शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने लगे!
शाही मस्जिद में जाली तोड़ते वक्त लोग भावुक हो गए, रो पड़े और दुआ मांगते रहे!
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मोहम्मद सुफियान का कहना है कि अंशु, विकास, आशीष, मोहित, आनंद समेत करीब 200 लोगों ने उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर मारपीट की। सुफियान का आरोप है कि मुस्लिम होने की वजह से आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया।
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UN जनरल असेंबली में अपना भाषण शुरू किया।
लगभग हर प्रतिनिधिमंडल बाहर चला गया; उनमें से कई ने नेतन्याहू के खिलाफ़ नारेबाज़ी की और हूटिंग की, जबकि बहुत कम लोग ही वहाँ रुके रहे।
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
इस व्यक्ति का कहना है कि हम शुरू से जनसंघ और BJP के समर्थक रहे हैं, फिर भी हमारी मदद को कोई विधायक या सांसद नहीं आया…
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
असम: गोलपारा जिले के कृष्णई क्षेत्र में प्रशासन ने पाँच गाँवों में 73 मुस्लिम परिवारों के घरों पर बुलडोज़र कार्यवाई की हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन परिवारों ने ज़मीन तो खरीदी थी, लेकिन उसे खेती वाली ज़मीन से रिहायशी ज़मीन में नहीं बदलवाया था।
प्रभावित परिवारों का आरोप है कि उन्हें घर गिराने से सिर्फ़ एक दिन पहले ही इसकी जानकारी दी गई, जिससे उन्हें अपना सामान हटाने के लिए काफ़ी समय नहीं मिला।
MOHAMMAD،MUNAJIR محمدمناظر؛ retweeted
ये समीर है, नॉर्थ दिल्ली के यादव नगर निवासी समीर अपनी मां के साथ रहता है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाता है। उसका कहना है कि हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया, उसने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को लेकर पुलिस के पास पहुंचा।आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसके साथ ही मारपीट की, जिसमें उसके हाथों को चोट आई। समीर के इन आरोपों कि निष्पक्ष जांच जरूरी है।













