Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_) header
Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_) profile picture

Narayan Seva Sansthan is a Non-Governmental Organization (NGO) dedicated to serving the people in need Contact: +91-7023509999

Udaipur, India
Joined July 2010
Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)
दिव्यांग श्वेता व्हीलचेयर पर बैठती है, लेकिन सपने छोटे नहीं रखती। हाथों में हुनर, आँखों में आत्मविश्वास और मन में आत्मनिर्भर बनने का जज्बा... कपड़े काटने से लेकर सिलाई करने तक, हर काम पूरे मन से करती है। जिसे दुनिया उसकी मजबूरी समझ सकती है, उसी परिस्थिति में वह अपने हुनर से अपनी पहचान बना रही है। यही है आत्मनिर्भरता की असली उड़ान। दूसरा हौसला | 7 नाम, 7 कहानियाँ, 7 हौसले। अगली कहानी के लिए जुड़े रहिए... #WorldDisabilityDay #Divyang #NarayanSevaSansthan #InternationalDayOfPersonsWithDisabilities
43
पट्टी बँधी है, पर मुस्कान नहीं रुकी। छोटी सी उम्र, ऑपरेशन का दर्द, पैर पर बँधा प्लास्टर... फिर भी चेहरे पर वही मासूम मुस्कान। जिसे दुनिया 'कमजोरी' कहती है, उसे ये नन्हा सितारा अपनी हँसी से हरा रहा है। यही है DIVYANG की पहली कहानी, पहला हौसला। 7 नाम, 7 कहानियाँ, 7 हौसले। अगली कहानी के लिए जुड़े रहिए... #WorldDisabilityDay #Divyang #NarayanSevaSansthan #InternationalDayOfPersonsWithDisabilities #viralreels [ Disabled People, World Disability Day, Disability Rights, Locomotive Disability, Cerebral Palsy]
77
हर कहानी सिर्फ संघर्ष की नहीं होती… कुछ कहानियाँ हौसले, मेहनत और खुद पर विश्वास की मिसाल बन जाती हैं। ❤️ उनकी परिस्थितियाँ शायद आसान नहीं थीं, लेकिन उनके सपनों ने कभी हार नहीं मानी। अब वक्त है उन चेहरों को जानने का, जिनकी पहचान उनकी चुनौतियों से नहीं, उनके हुनर से है। 7 दिन। 7 कहानियाँ। जल्द आ रही हैं कुछ ऐसी कहानियाँ, जो सिर्फ दिल नहीं छुएंगी… आपकी सोच भी बदल देंगी। #WorldDisabilityDay #Divyang #NarayanSevaSansthan #InternationalDayOfPersonsWithDisabilities #viralreels
58
We are pleased to announce that Narayan Seva Sansthan will be the Hosting Partner of the CSR Impact Summit & Awards 2026, organised by Brand Honchos. The summit will bring together changemakers, industry leaders, and organisations working towards a more inclusive and sustainable future. 📅 December 18, 2026 📍 Narayan Seva Sansthan, Udaipur, Rajasthan The event will provide a platform to celebrate meaningful CSR initiatives, share innovative ideas, and recognise efforts that create lasting social change. Let us come together to turn purpose into impact and inspire a better tomorrow. Visit csrimpactsummit.com to know more. #CSRImpactSummit2026 #NarayanSevaSansthan #BrandHonchos #CSR #SocialImpact
37
हर दिव्यांग के भीतर कोई न कोई कौशल होता है। जरूरत होती है तो बस एक अवसर और सही मार्गदर्शन की। इसी सोच के साथ नारायण सेवा संस्थान में सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर जैसे विभिन्न रोजगारपरक कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थी अपने हुनर को पहचानकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उनका सपना है कि वे स्वयं रोजगार प्राप्त करें, अपने परिवार का सहारा बनें और सम्मान के साथ अपनी पहचान बनाएँ। दिव्यांगजनों के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की इस सेवा यात्रा में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का नारायण सेवा संस्थान हृदय से आभार व्यक्त करता है। #NarayanSevaSansthan #SkillDevelopment #DivyangEmpowerment #SelfReliance #VocationalTraining Skill Development for Disabled, Vocational Training, Free Skill Training, Empowering Persons with Disabilities, Self Employment for Divyangjan, Livelihood Opportunities
1
57
कितने ही दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर भाई-बहन ऐसे हैं, जो मेहनत से अपना घर चलाना चाहते हैं, पर राह दिखाने वाला कोई नहीं मिलता। नारायण सेवा संस्थान उन्हें निःशुल्क सिलाई, कंप्यूटर और मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण देकर रोज़गार से जोड़ रहा है, ताकि वे सम्मान और स्वाभिमान से जी सकें। आपका छोटा सा सहयोग किसी के जीवन से लाचारी मिटाकर आत्मनिर्भरता की रोशनी भर सकता है। आज किसी का सहारा बनिए, कल वह किसी और का सहारा बनेगा। कृपया कौशल प्रशिक्षण के इस सेवा प्रकल्प से जुड़ें और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें। #DisabilitySupport #Empowerment #SelfReliance #EqualOpportunities #skilldevelopment
43
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि और भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश सदा बना रहे। गंगा मैया की पावन धारा की तरह आपका जीवन भी निर्मल और मंगलमय हो, यही कामना है। #KartikPurnima #KartikPurnima2026 #DevDiwali #Deepdaan #GangaSnan Kartik Purnima 2026, Kartik Purnima Date 2026, Kartik Purnima Puja Vidhi, Kartik Purnima Significance, Deepdaan Importance, Dev Deepawali 2026, Kartik Purnima Rituals
141
कार्तिक पूर्णिमा की रात देवता धरती पर क्यों उतरते हैं? काशी के घाटों पर लाखों दीये क्यों जलते हैं? शिवजी ने आज ही के दिन ऐसा क्या किया था? जवाब उस कथा में छुपा है, जो ज्यादातर लोग अधूरी ही जानते हैं। पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो जरूर देखें और नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें... narayanseva.org/hi/kartik-pu… #KartikPurnima #KartikPurnima2026 #DevDiwali #Deepdaan #GangaSnan
67
नारायण सेवा संस्थान द्वारा आज पुरी में "निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जाँच-चयन एवं नारायण लिंब माप शिविर" का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई-बहन अपने जीवन में एक नई शुरुआत की उम्मीद लेकर पहुँचे। शिविर में नारायण लिंब वितरण हेतु लाभार्थियों का माप लिया गया, जिन्हें आगामी फिटमेंट शिविर में निःशुल्क लिंब प्रदान किए जाएंगे। साथ ही ऑपरेशन के लिए चयनित बंधुओं का शीघ्र ही संस्थान द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" के संकल्प के साथ, पुरी की इस पुण्य भूमि से हर जरूरतमंद को आत्मनिर्भर बनाने का यह प्रयास निरंतर जारी है। #NarayanSevaSansthan #ArtificialLimb #DisabilitySupport #Odisha #Puri
77
नारायण सेवा संस्थान में भोजन महाप्रसाद सेवा के माध्यम से जरूरतमंद, दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक मीठा भोजन उपलब्ध हो रहा है। आपका सहयोग इस सेवा प्रकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब इन बच्चों को भूखे पेट सोने की चिंता नहीं सताती। उन्हें विश्वास है कि कोई है, जो उनकी परवाह करता है, उनकी भूख समझता है और उनके भोजन की चिंता करता है। सेवाभावी दानीजनों के द्वारा उपलब्ध करवाए गए इस महाप्रसाद ने अस्पताल में उपचाररत मासूम दिव्यांग बच्चों को अपनापन और निश्चिंतता का एहसास कराया है। बच्चों की इस मुस्कान और उनकी थाली में परोसे गए प्रेम के लिए सभी दानीजनों का हृदय से आभार। #donatefood #NarayanSevaSansthan #Disability #DivyangJan #SocialSupport #CommunityService #freefood #socialjustice #freefoodforall #INDvNZ
67
हम माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने वृंदावन में आयोजित निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा जाँच एवं नारायण लिम्ब माप शिविर का शुभारंभ कर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। आपके प्रेरक शब्द हमारे सेवा संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। 🙏 #NarayanSevaSansthan #DivyangSeva #HumanityFirst
मेरे तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के दौरान बांके बिहारी की पावन भूमि में नारायण सेवा संस्थान एवं राम नाथ कोविन्द फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिग्नेचर ग्रुप परिसर में निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा जांच एवं नारायण लिम्ब माप शिविर का शुभारंभ किया। नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के उपचार, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है। संस्थान उनके जीवन में आशा, आत्मविश्वास और खुशियों का संचार कर रहा है। शिविर में 150 से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे। उनके सुगम, सम्मानपूर्ण एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आवश्यक जांच, चयन एवं कृत्रिम अंगों के माप की प्रक्रिया संपन्न हुई।नारायण सेवा संस्थान और शिविर से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएँ।
63
देवउठनी एकादशी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि सभी को स्वस्थ और सुखी जीवन प्रदान करें। श्री हरि की कृपा सब पर बनी रहे, यही कामना है। #DevUthaniEkadashi #DevUthaniEkadashi2026 #PrabodhiniEkadashi #Ekadashi #TulsiVivah
1
2
90
देवउठनी एकादशी क्यों मनाई जाती है? योगनिद्रा देवी ने भगवान विष्णु से क्या कहा था? और भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के पीछे क्या रहस्य है? इन रोचक धार्मिक प्रसंगों और देवउठनी एकादशी के महत्व को जानिए ‘सेवक’ प्रशांत भैया के श्रीमुख से… #DevUthaniEkadashi #DevUthaniEkadashi2026 #PrabodhiniEkadashi #Ekadashi #TulsiVivah
1
144
'सेवक' प्रशांत भैया बता रहे हैं कि माता-पिता को अपने बच्चों के व्यवहार को लेकर किस बात का अनुसरण करना चाहिए। बच्चों में झगड़ा हो जाए, तो माता-पिता को क्या करना चाहिए? वीडियो पूरा देखिए, शायद आपके घर की बड़ी उलझन सुलझ जाए... #SevakPrashantBhaiya #ParentingTips #ChildBehaviour #PositiveParenting #FamilyValues #NarayanSevaSansthan
55
To every man who gives his best, supports his loved ones and makes a difference in his own way — you are valued, respected and appreciated. Happy International Men’s Day! ❤️ #InternationalMensDay #MensDay #CelebrateMen #StrengthandRespect #narayansevasansthan
2
12
1,743
वृंदावन में आयोजित विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जाँच, चयन एवं नारायण लिंब माप शिविर के दौरान भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री @ramnathkovind जी के प्रेरक शब्द, जो हमारे सेवा संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। #NarayanSevaSansthan #RamnathKovindFoundation #SignatureGlobalFoundation #Vrindavan #FreeMedicalCamp
61
दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग, ऑपरेशन और पुनर्वास। जरूरतमंदों के लिए सिलाई, कंप्यूटर व मोबाइल रिपेयरिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण, और निर्धन व दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क सामूहिक विवाह, ये सभी सेवाएँ नारायण सेवा संस्थान में एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। अगर आप या आपका कोई अपना इन सुविधाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहता है तो आज ही नारायण सेवा संस्थान से संपर्क करें। #NarayanSevaSansthan #DivyangEmpowerment #FreeServices #ArtificialLimbs #SkillDevelopment #MassWedding
43